Shuru
Apke Nagar Ki App…
bihar badh bhagalpu supol madhepura bashali saharsa nawada
HINDUSTANI MUSIC OFFCIAL
bihar badh bhagalpu supol madhepura bashali saharsa nawada
More news from बिहार and nearby areas
- bihar badh bhagalpu supol madhepura bashali saharsa nawada1
- मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, घर-घर गूंज रही आरती पत्रकार साथी राजीव झा भी शामिल हैं मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, घर-घर गूंज रही आरती मुंबई। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। ठाणे जिले के आनंदनगर और भवानी नगर में श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक सहयोग से गणेश पंडाल स्थापित कर भगवान गणेश की प्रतिमा विधि-विधान से विराजमान की गई है। पंडाल में रोज सुबह पूजा-अर्चना के बाद और शाम को भक्तों द्वारा श्रद्धा के साथ आरती की जाती है। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। मुंबई में कई स्थानों पर गणेश जी को डेढ़ दिन, तीन दिन, पांच दिन, सात दिन और नौ दिनों तक विराजमान करने की परंपरा है। डेढ़ दिन के लिए स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन आज किया जाएगा, जबकि तीन दिन वाले गणेश जी का विसर्जन कल शाम को होगा। विसर्जन को लेकर भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत देवका गांव निवासी और मुंबई में रहकर पत्रकारिता से जुड़े पत्रकार साथी राजीव झा भी गणेश उत्सव में श्रद्धापूर्वक शामिल हो रहे हैं। उन्होंने मुंबई में गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा-पाठ और आरती में भाग लिया। उनका कहना है कि गणेश उत्सव मुंबई की आस्था और सामाजिक एकता का अद्भुत पर्व है।1
- सौर बाजार थाना क्षेत्र में एक मवेशी व्यापारी को गोली मार कर किया ज़ख्मी लुटे लाखों रुपए जांच में जुटी पुलिस सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत अंतर्गत हनुमान नगर निवासी जयकिशोर यादव मवेशी व्यापारी अपने अन्य साथी के साथ सिमरी बख्तियारपुर से रविवार को घर लौट रहे थे इसी दौरान चिकनी और रामपुर गांव के बीच में चिमनी के समीप पहुंचते ही अज्ञात हथियार बंद अपराधियों ने हथियार के भय दिखाकर लाखों रुपए लुट लिए, विरोध करने पर अपराधियों ने जयकिशोर यादव के पैर में गोली मार दी जिससे वे गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। घटना की जानकारी साथ में चल रहे व्यापारी द्वारा परिजन को दी गई जिसके बाद उसे सीएचसी सौर बाजार में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टर ने ईलाज कर गंभीर स्थिति को देखते हुए सहरसा भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सौर बाजार थाना पुलिस सदर अस्पताल सहरसा पहुंचकर जख्मी से घटना की जानकारी लेकर छानबीन में जुट गई है, वही सौर बाजार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया की घटना की छानबीन की जा रही है जल्द ही अपराधी का पता लगाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।1
- बिल के मुताबिक दुकान तक खाद मुहैया कराने पर ही खाद का करेंगे उठाव खुदरा खाद-बीज विक्रेताओं ने बैठक कर लिया निर्णय कुमारखंड। प्रखंड मुख्यालय स्थित महर्षि मेंही हाईस्कूल परिसर में रविवार को खुदरा उर्वरक व्यावसायिक संघ के तत्वावधान में प्रखंड क्षेत्र के सभी खुदरा खाद-बीज विक्रेताओं की बैठक आयोजित हुई। संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सभी विक्रेताओं ने निर्णय लिया कि सरकार द्वारा किसानों को 266 रुपए में यूरिया और 1350 रुपए में डीएपी खाद मुहैया कराने के निर्देश उन लोगों के साथ अनदेखी करने वाला निर्देश है। बैठक में खाद बीज विक्रेताओं ने कहा कि वर्तमान में थोक व्यापारी द्वारा खुदरा खाद-बीज विक्रेताओं को यूरिया 320 से 340 रुपए में तथा डीएपी 1750 से 1800 रुपए में उपर से 30 से 40 रुपए भाडा और 4 रुपए लेबर चार्ज के साथ दुकान पर पहुंच रहा है। इस परिस्थिति में कैसे किसानों को 266 में यूरिया और 1350 में डीएपी खाद मुहैया कराई जा सकती है। खुदरा व्यापारियों ने कहा कि सरकार उन लोगों को थोक व्यापारी से जो बिल कटती है उतने में मुहैया कराने की व्यवस्था करे अन्यथा वे लोग खाद का उठाव नहीं करेंगे। विक्रेताओं ने यह भी कहा कि सरकार किसानों को फ्री में खाद मुहैया कराने की व्यवस्था करे। इस दौरान सभी खाद-बीज विक्रेताओं ने जिला कृषि पदाधिकारी को इस मांग से संबंधित एक आवेदन पत्र देने का निर्णय लिया। मौके पर संजय कुमार पाण्डेय, रुपेश यादव, दशरथ यादव, मिंटु चौधरी, हलधर प्रसाद साह, दिलीप कुमार साह, रंधीर कुमार, चंदन कुमार, अमित कुमार, संजय चौरसिया, आलोक कुमार, इंद्रजीत कुमार मेहता, रोहित कुमार, सुनील कुमार, दिलखुश कुमार, श्रवण कुमार, कृष्णकांत चौधरी, शंभु चौधरी, भोगेंद्र यादव, मो फिरोज, अमित कुमार भगत, राजा कुमार, अनोज कुमार सहित सैकड़ों खुदरा खाद-बीज विक्रेताओं मौजूद थे। फोटो - कुमारखंड में आयोजित बैठक में मौजूद खुदरा खाद-बीज विक्रेता1
- सहरसा में गुंडाराज नहीं चलेगा! अस्पताल में पत्रकार पर हाथ उठाने वाले डॉक्टर का युवाओं ने फूंका पुतला। स्वास्थ्य व्यवस्था में तानाशाही बंद करो, पत्रकारों को सुरक्षा और न्याय दो!#JusticeForJournalist #Saharsa #SaharsaHospital #JournalistAttacked #SaharsaNews FourthPillarOfDemocracy सहरसा में गुंडाराज नहीं चलेगा! अस्पताल में पत्रकार पर हाथ उठाने वाले डॉक्टर का युवाओं ने फूंका पुतला। स्वास्थ्य व्यवस्था में तानाशाही बंद करो, पत्रकारों को सुरक्षा और न्याय दो!#JusticeForJournalist #Saharsa #SaharsaHospital #JournalistAttacked #SaharsaNews FourthPillarOfDemocracy1
- पत्रकार पर डॉक्टर का हमला, हम बाप है तुम्हारा, डॉक्टर नहीं गुंडे है बाप है हम तुम्हारा...1
- मधेपुरा सिविल सर्जन के खिलाफ युवाओं ने खोला मोर्चा, अस्पताल से कार्यालय तक निकाला विरोध मार्च मधेपुरा के सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार के खिलाफ अब जिले के युवाओं ने मोर्चा खोल दिया है। निजी क्लीनिक के लाइसेंस के नाम पर कथित तौर पर घूस लेने का वीडियो वायरल होने के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने से युवाओं में नाराजगी है। सोमवार को दर्जनों युवाओं ने सदर अस्पताल के मुख्य द्वार से सिविल सर्जन कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला और जमकर नारेबाजी की। युवाओं का कहना है कि कुछ दिन पूर्व सिविल सर्जन का निजी क्लीनिक के लाइसेंस के नाम पर कथित रूप से घूस लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने इसकी जांच कराई थी और जांच रिपोर्ट पटना भेजे जाने की बात सामने आई थी। बावजूद इसके अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। विरोध मार्च के बाद युवाओं ने जिलाधिकारी अभिषेक रंजन को मांग पत्र सौंपते हुए सिविल सर्जन को तत्काल मधेपुरा से हटाने की मांग की। युवा निशांत यादव ने कहा कि “मधेपुरा ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को बर्दाश्त नहीं कर सकता। सरकार तत्काल उन्हें यहां से हटाए, अन्यथा विरोध के स्वर और तेज होंगे।” युवाओं ने चेतावनी दी कि मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। बाइट : निशांत यादव,युवा नेता संजीव कुमार,युवा नेता राजद4
- सामाजिक कार्यकर्ता 77 वर्षीय महिला के निधन से पूरे गाँव में शोक की लहर सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चन्दौर पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 1 बेलहा गाँव निवासी शिक्षक मनोज कुमार, जवाहर कुमार, संवेदक विदुर यादव के 77 वर्षीय माता के निधन से पूरे गाँव में शोक की लहर1