logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ताश के पत्तों पर सज रही थी जुए की बाजी, पुलिस ने मारी दबिश मवासा में चार जुआरी गिरफ्तार, 10,100 रुपए की जुआ राशि जब्त कवाई। ग्राम मवासा में ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे चार युवकों पर पुलिस ने कार्रवाई की। गश्त के दौरान मिली सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो वहां ताश के पत्तों पर दांव लगाते चार युवक मिले। पुलिस ने चारों को मौके से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10,100 रुपए की जुआ राशि बरामद की। पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि वांछित एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी तथा थाना क्षेत्र में संचालित अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी के निर्देशन, अटरू वृत्ताधिकारी रामानंद यादव के निकटतम पर्यवेक्षण तथा थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मवासा गांव में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो चार युवक जुआ खेलते मिले। पुलिस को देखते ही वहां खलबली मच गई। टीम ने मौके पर ही चारों को पकड़ लिया और जुआ राशि जब्त कर ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेन्द्र पुत्र रामचन्द्र ऐरवाल (23) निवासी बनारसी तिहारा, नितेश पुत्र दुर्गालाल किराड़ (24) निवासी मवासा, गोलू पुत्र देवकरण ऐरवाल (24) निवासी बनारसी चौराहा तथा कमल किशोर पुत्र रामदयाल किराड़ (26) निवासी गोरधनपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस टीम में थानाधिकारी राजपाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल रामेश्वर. महेन्द्र एवं हेमराज शामिल रहे।

1 hr ago
user_Gajendra Gautam
Gajendra Gautam
राजस्थान पत्रिका संवाददाता अटरू, बारां, राजस्थान•
1 hr ago

ताश के पत्तों पर सज रही थी जुए की बाजी, पुलिस ने मारी दबिश मवासा में चार जुआरी गिरफ्तार, 10,100 रुपए की जुआ राशि जब्त कवाई। ग्राम मवासा में ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे चार युवकों पर पुलिस ने कार्रवाई की। गश्त के दौरान मिली सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो वहां ताश के पत्तों पर दांव लगाते चार युवक मिले। पुलिस ने चारों को मौके से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10,100 रुपए की जुआ राशि बरामद की। पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि वांछित एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी तथा थाना क्षेत्र में संचालित अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी के निर्देशन, अटरू वृत्ताधिकारी रामानंद यादव के निकटतम पर्यवेक्षण तथा थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम

274d97f6-60b3-4f3e-bde3-5d07d6d1807a

गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मवासा गांव में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो चार युवक जुआ खेलते मिले। पुलिस को देखते ही वहां खलबली मच गई। टीम ने मौके पर ही चारों को पकड़ लिया और जुआ राशि जब्त कर ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेन्द्र पुत्र रामचन्द्र ऐरवाल (23) निवासी बनारसी तिहारा, नितेश पुत्र दुर्गालाल किराड़ (24) निवासी मवासा, गोलू पुत्र देवकरण ऐरवाल (24) निवासी बनारसी चौराहा तथा कमल किशोर पुत्र रामदयाल किराड़ (26) निवासी गोरधनपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस टीम में थानाधिकारी राजपाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल रामेश्वर. महेन्द्र एवं हेमराज शामिल रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • समरानिया हाईवे में NH-27 पर हादसा, गाय से टकराई आर्टिका समरानिया में NH-27 हाईवे पर सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक युवक आर्टिका गाड़ी को डेमो के लिए चलाकर ले जा रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर गाय आ जाने से गाड़ी उससे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आर्टिका का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर चकनाचूर हो गया। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि गाड़ी सवार युवक को गंभीर चोट नहीं आई।
    1
    समरानिया हाईवे में NH-27 पर हादसा, गाय से टकराई आर्टिका


समरानिया में NH-27 हाईवे पर सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक युवक आर्टिका गाड़ी को डेमो के लिए चलाकर ले जा रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर गाय आ जाने से गाड़ी उससे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आर्टिका का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर चकनाचूर हो गया। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि गाड़ी सवार युवक को गंभीर चोट नहीं आई।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • नेपाल में बाढ़ का खौफनाक मंजर: छत पर फंसे शख्स ने कपड़ा घुमाकर मांगी मदद, हेलीकॉप्टर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू नेपाल में बाढ़ का खौफनाक मंजर: छत पर फंसे शख्स ने कपड़ा घुमाकर मांगी मदद, हेलीकॉप्टर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू नेपाल। नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। चारों तरफ पानी, कीचड़ और मलबे से घिरे एक व्यक्ति ने इमारत की छत पर फंसने के बाद आसमान में उड़ रहे हेलीकॉप्टर को कपड़ा घुमाकर मदद का संकेत दिया। हेलीकॉप्टर ने संकेत मिलने के बाद वहां पहुंचकर व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। छत बनी जिंदगी का आखिरी सहारा वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बाढ़ की तेज धारा ने आसपास के इलाके को पूरी तरह मलबे और कीचड़ में बदल दिया है। व्यक्ति एक इमारत की छत पर फंसा हुआ था और नीचे उतरने का कोई सुरक्षित रास्ता नहीं था। इसी दौरान उसे आसमान में रेस्क्यू हेलीकॉप्टर दिखाई दिया। व्यक्ति ने कपड़ा घुमाकर हेलीकॉप्टर का ध्यान अपनी ओर खींचा। संकेत मिलने के बाद हेलीकॉप्टर ने उसके पास पहुंचकर रेस्क्यू किया। नेपाल में बड़े पैमाने पर रेस्क्यू अभियान यह घटना नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बीच सामने आई है। भारी मात्रा में पानी, चट्टान और मलबे की तेज धारा ने कई इलाकों में घरों, सड़कों और पुलों को तबाह कर दिया है। सड़क संपर्क टूटने के कारण कई दुर्गम क्षेत्रों में फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर रेस्क्यू बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। रिपोर्टों के मुताबिक नेपाल में राहत एवं बचाव दल हेलीकॉप्टरों की मदद से फंसे लोगों को निकालने और प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी सामान पहुंचाने में जुटे हैं। एक नेपाली अधिकारी के अनुसार अब तक 239 लोगों को हेलीकॉप्टर से निकाला जा चुका है। एक इशारा और बच गई जिंदगी बाढ़ की तबाही के बीच छत पर फंसे व्यक्ति का हेलीकॉप्टर को कपड़ा घुमाकर संकेत देना और फिर सुरक्षित निकाला जाना इस आपदा के बीच उम्मीद और मानवीय रेस्क्यू का भावुक दृश्य बन गया है। घटना/वीडियो अपडेट: 26–27 अगस्त 2026
    1
    नेपाल में बाढ़ का खौफनाक मंजर: छत पर फंसे शख्स ने कपड़ा घुमाकर मांगी मदद, हेलीकॉप्टर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
नेपाल में बाढ़ का खौफनाक मंजर: छत पर फंसे शख्स ने कपड़ा घुमाकर मांगी मदद, हेलीकॉप्टर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
नेपाल। नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। चारों तरफ पानी, कीचड़ और मलबे से घिरे एक व्यक्ति ने इमारत की छत पर फंसने के बाद आसमान में उड़ रहे हेलीकॉप्टर को कपड़ा घुमाकर मदद का संकेत दिया। हेलीकॉप्टर ने संकेत मिलने के बाद वहां पहुंचकर व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
छत बनी जिंदगी का आखिरी सहारा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बाढ़ की तेज धारा ने आसपास के इलाके को पूरी तरह मलबे और कीचड़ में बदल दिया है। व्यक्ति एक इमारत की छत पर फंसा हुआ था और नीचे उतरने का कोई सुरक्षित रास्ता नहीं था। इसी दौरान उसे आसमान में रेस्क्यू हेलीकॉप्टर दिखाई दिया।
व्यक्ति ने कपड़ा घुमाकर हेलीकॉप्टर का ध्यान अपनी ओर खींचा। संकेत मिलने के बाद हेलीकॉप्टर ने उसके पास पहुंचकर रेस्क्यू किया।
नेपाल में बड़े पैमाने पर रेस्क्यू अभियान
यह घटना नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बीच सामने आई है। भारी मात्रा में पानी, चट्टान और मलबे की तेज धारा ने कई इलाकों में घरों, सड़कों और पुलों को तबाह कर दिया है। सड़क संपर्क टूटने के कारण कई दुर्गम क्षेत्रों में फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर रेस्क्यू बेहद महत्वपूर्ण हो गया है।
रिपोर्टों के मुताबिक नेपाल में राहत एवं बचाव दल हेलीकॉप्टरों की मदद से फंसे लोगों को निकालने और प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी सामान पहुंचाने में जुटे हैं। एक नेपाली अधिकारी के अनुसार अब तक 239 लोगों को हेलीकॉप्टर से निकाला जा चुका है।
एक इशारा और बच गई जिंदगी
बाढ़ की तबाही के बीच छत पर फंसे व्यक्ति का हेलीकॉप्टर को कपड़ा घुमाकर संकेत देना और फिर सुरक्षित निकाला जाना इस आपदा के बीच उम्मीद और मानवीय रेस्क्यू का भावुक दृश्य बन गया है।
घटना/वीडियो अपडेट: 26–27 अगस्त 2026
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मुकेश के सदाबहार नगमों से गूंजा झालावाड़, सजी ‘एक शाम मुकेश के नाम’। झालावाड़, 26 अगस्त। संगीत मंच परिवार संस्थान की ओर से अनंग कुमार जैन स्मृति भवन में महान पार्श्वगायक स्वर्गीय मुकेश की पुण्यतिथि पर ‘एक शाम मुकेश के नाम’ श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झालावाड़, झालरापाटन, भवानीमंडी, रामगंजमंडी व कोटा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए गायकों ने मुकेश के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वर्गीय मुकेश के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कलाकारों ने ‘आ लौट के आजा मेरे मीत’, ‘किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार’, ‘सुहाना सफर’, ‘एक प्यार का नगमा है’ सहित अनेक सदाबहार गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में सभी गायकों ने सामूहिक रूप से गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीतप्रेमी मौजूद रहे।
    1
    मुकेश के सदाबहार नगमों से गूंजा झालावाड़, सजी ‘एक शाम मुकेश के नाम’।

झालावाड़, 26 अगस्त। संगीत मंच परिवार संस्थान की ओर से अनंग कुमार जैन स्मृति भवन में महान पार्श्वगायक स्वर्गीय मुकेश की पुण्यतिथि पर ‘एक शाम मुकेश के नाम’ श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झालावाड़, झालरापाटन, भवानीमंडी, रामगंजमंडी व कोटा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए गायकों ने मुकेश के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वर्गीय मुकेश के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कलाकारों ने ‘आ लौट के आजा मेरे मीत’, ‘किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार’, ‘सुहाना सफर’, ‘एक प्यार का नगमा है’ सहित अनेक सदाबहार गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में सभी गायकों ने सामूहिक रूप से गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीतप्रेमी मौजूद रहे।
    user_SOHAN LAL KOLI
    SOHAN LAL KOLI
    Photographer Jhalrapatan, Jhalawar•
    20 hrs ago
  • मनोहरथाना क्षेत्र में चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाओ अभियान के नतीजे आने शुरू अतिक्रमी ने 4बीघा से खुद ने हटाया अतिक्रमण चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाओ अभियान के नतीजे आने शुरू, अतिक्रमी ने स्वयं हटाया 4 बीघा अतिक्रमण अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ द्वारा पहल का किया स्वागत जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ द्वारा चलाए जा रहे चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाओ अभियान के सकारात्मक नतीजे अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं। उपखंड अधिकारी पुष्कर कुमार मित्तल के निर्देशन में प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई एवं समझाइश की जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप अतिक्रमियों द्वारा स्वयं अतिक्रमण हटाने की पहल की जा रही है। ग्राम छान में अनवर खां पिता आलम खां द्वारा चारागाह भूमि पर करीब 4 बीघा भूमि पर अतिक्रमण किया हुआ था। अतिक्रमी को पूर्व में प्रशासन द्वारा नोटिस जारी कर अतिक्रमण के संबंध में सूचित किया गया था। इसके बाद अतिक्रमी न्यायालय नायब तहसीलदार के समक्ष पेश हुआ, जहां उसे चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने के संबंध में समझाइश की गई। उपखंड अधिकारी पुष्कर कुमार मित्तल के निर्देशन में तहसीलदार माधोलाल बैरवा एवं नायब तहसीलदार रामचंद्र गुर्जर द्वारा मौके पर अतिक्रमी को समझाइश कर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के लिए राजी किया गया। मौके पर हल्का पटवारी सत्यनारायण मीणा भी उपस्थित रहे। प्रशासन की समझाइश के बाद अनवर खां द्वारा स्वेच्छा से ट्रैक्टर चलाकर एवं मवेशियों को चराकर अतिक्रमित भूमि पर खड़ी सोयाबीन की फसल को नष्ट किया गया तथा करीब 4 बीघा चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया। जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ के अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। प्रशासन की सख्ती, समझाइश और निरंतर निगरानी के चलते चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान लगातार गति पकड़ रहा है।
    1
    मनोहरथाना क्षेत्र में चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाओ अभियान के नतीजे आने शुरू अतिक्रमी ने 4बीघा से खुद ने हटाया अतिक्रमण 
चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाओ अभियान के नतीजे आने शुरू, अतिक्रमी ने स्वयं हटाया 4 बीघा अतिक्रमण
अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ द्वारा पहल का किया स्वागत 
जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ द्वारा चलाए जा रहे चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाओ अभियान के सकारात्मक नतीजे अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं। उपखंड अधिकारी पुष्कर कुमार मित्तल के निर्देशन में प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई एवं समझाइश की जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप अतिक्रमियों द्वारा स्वयं अतिक्रमण हटाने की पहल की जा रही है।
ग्राम छान में अनवर खां पिता आलम खां द्वारा चारागाह भूमि पर करीब 4 बीघा भूमि पर अतिक्रमण किया हुआ था। अतिक्रमी को पूर्व में प्रशासन द्वारा नोटिस जारी कर अतिक्रमण के संबंध में सूचित किया गया था। इसके बाद अतिक्रमी न्यायालय नायब तहसीलदार के समक्ष पेश हुआ, जहां उसे चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने के संबंध में समझाइश की गई।
उपखंड अधिकारी पुष्कर कुमार मित्तल के निर्देशन में तहसीलदार माधोलाल बैरवा एवं नायब तहसीलदार रामचंद्र गुर्जर द्वारा मौके पर अतिक्रमी को समझाइश कर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के लिए राजी किया गया। मौके पर हल्का पटवारी सत्यनारायण मीणा भी उपस्थित रहे।
प्रशासन की समझाइश के बाद अनवर खां द्वारा स्वेच्छा से ट्रैक्टर चलाकर एवं मवेशियों को चराकर अतिक्रमित भूमि पर खड़ी सोयाबीन की फसल को नष्ट किया गया तथा करीब 4 बीघा चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया।
जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ के अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। प्रशासन की सख्ती, समझाइश और निरंतर निगरानी के चलते चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान लगातार गति पकड़ रहा है।
    user_जितेंद्र सिंह (पंवार)राजपूत
    जितेंद्र सिंह (पंवार)राजपूत
    मनोहर थाना, झालावाड़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • मोड़क उपखंड क्षेत्र में हुईं मूसलाधार बारिश, पीपल्दा में सड़क किनारे घरों में घुसा पानी मोड़क उपखंड क्षेत्र में बुधवार शाम 7:30 बजें अचानक मौसम बदला और तेज़ मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया, देखते ही देखते बारिश का सिलसिला लगातार जारी कभी तेज़ कभी रिमझिम बारिश का सिलसिला 8 घंटे चला और सुबह 4:30 बाद बारिश बन्द हुईं, तेज़ बारिश के चलते पीपल्दा में सड़क किनारे घरों पानी घूस गया, वहीं गांव के पास खेतों में आकाशीय बिजली गिरने से 2-3 घरों में विधुत उपकरण पंखे जल गए, वहीं भोलू रोड़ पर एक बबूल के पौधे पर गिरी आकाशीय बिजली से पेड़ टूट गया, बारिश कि रफ़्तार इतनी जबरदस्त थीं कि गांव कि गली मोहल्ले और सड़कों पर पड़ी गंदगी पानी के साथ बह गई और सड़कें चमकने लगीं, तेज़ रफ़्तार बारिश के चलते खेत खलिहान जलमग्न हों गए और सड़कों पर जगह-जगह जलभराव जैसी स्थिति बन गई सड़कों पर क़रीब 2-3 फिटिंग तक पानी बहने लगा, वहीं पार्वती नदी और अमझार नदी और छोटे बड़े नालों में उफान आ गया, तो कहीं किसानों कि फसलें पानी में डूब गई, रात भर जारी रहा बारिश का सिलसिला, बारिश के साथ मेघगर्जन वज्रपात और आकाशीय बिजली चमक होती रहीं , सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो बस हर तरफ़ पानी हीं पानी नज़र आ रहा था, बारिश के चलते रात भर बिजली ट्रिपिंग कि समस्या चलतीं रहीं , जिससे बड़े बच्चे बुजुर्ग सभी लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, बारिश के चलते पीपल्दा में लगें एयरटेल टावर पोल भी बिल्कुल बन्द रहा , जिससे एयरटेल के कस्टमर उपभोक्ताओं का नेटवर्क ग़ायब रहने से बड़ी परेशानी हुईं, लगातार क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरे खुशी से खिले हुए हैं,
    4
    मोड़क उपखंड क्षेत्र में हुईं मूसलाधार बारिश, पीपल्दा में सड़क किनारे घरों में घुसा पानी 
मोड़क उपखंड क्षेत्र में  बुधवार शाम 7:30 बजें अचानक मौसम बदला और तेज़ मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया, देखते ही देखते बारिश का सिलसिला लगातार जारी कभी तेज़ कभी रिमझिम बारिश का सिलसिला 8 घंटे चला और सुबह 4:30 बाद बारिश बन्द हुईं, तेज़ बारिश के चलते पीपल्दा में सड़क किनारे घरों पानी घूस गया, वहीं गांव के  पास खेतों में आकाशीय बिजली गिरने से 2-3 घरों में विधुत उपकरण पंखे जल गए, वहीं भोलू रोड़ पर एक बबूल के पौधे पर गिरी आकाशीय बिजली से पेड़ टूट गया, बारिश कि रफ़्तार इतनी जबरदस्त थीं कि गांव कि गली मोहल्ले और सड़कों पर पड़ी गंदगी पानी के साथ बह गई और सड़कें चमकने लगीं, तेज़ रफ़्तार बारिश के चलते  खेत खलिहान जलमग्न हों गए और सड़कों पर  जगह-जगह जलभराव जैसी स्थिति बन गई सड़कों पर क़रीब 2-3 फिटिंग तक पानी बहने लगा, वहीं पार्वती नदी और अमझार नदी और छोटे बड़े नालों में उफान आ गया, तो कहीं किसानों कि फसलें पानी में डूब गई, रात भर जारी रहा बारिश का सिलसिला, बारिश के साथ मेघगर्जन वज्रपात और आकाशीय बिजली चमक होती रहीं ,  सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो बस हर तरफ़ पानी हीं पानी नज़र आ रहा था, बारिश के चलते रात  भर बिजली ट्रिपिंग कि समस्या चलतीं रहीं , जिससे बड़े बच्चे बुजुर्ग सभी लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, बारिश के चलते पीपल्दा में लगें एयरटेल टावर   पोल भी बिल्कुल बन्द रहा , जिससे   एयरटेल के कस्टमर उपभोक्ताओं का  नेटवर्क ग़ायब रहने से बड़ी परेशानी हुईं, लगातार क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरे खुशी से खिले हुए हैं,
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • बकानी :- विश्वहिंदू परिषद एवं बजरंग दल साथ दुर्गावाहिनी की बहिनों ने मनाया रक्षाबंधन पर्व  बकानी :- विश्वहिंदू परिषद एवं बजरंग दल साथ दुर्गावाहिनी की बहिनों ने मनाया रक्षाबंधन पर्व  बकानी :- विश्वहिंदू परिषद एवं बजरंग दल साथ दुर्गावाहिनी की बहिनों ने रक्षाबंधन पर्व मनाया गया इस दौरान दुर्गावाहिनी की बहनों ने  राष्ट एवं समाज की सेवा में दिन रात तैनात  भाइयों के रक्षाबंधन पर्व मनाया कस्बे की राष्ट सेवा में  दुर्गा वाहिनी बकानी प्रखंड की बहनों राष्ट में समाज के  विभिन्न  में कार्यरत  भाइयों के रक्षाबंधन पर्व मनाया
    1
    बकानी :- विश्वहिंदू परिषद एवं बजरंग दल साथ दुर्गावाहिनी की बहिनों ने मनाया रक्षाबंधन पर्व 

बकानी :- विश्वहिंदू परिषद एवं बजरंग दल साथ दुर्गावाहिनी की बहिनों ने मनाया रक्षाबंधन पर्व 
बकानी :- विश्वहिंदू परिषद एवं बजरंग दल साथ दुर्गावाहिनी की बहिनों ने रक्षाबंधन पर्व मनाया गया इस दौरान दुर्गावाहिनी की बहनों ने  राष्ट एवं समाज की सेवा में दिन रात तैनात  भाइयों के रक्षाबंधन पर्व मनाया कस्बे की राष्ट सेवा में  दुर्गा वाहिनी बकानी प्रखंड की बहनों राष्ट में समाज के  विभिन्न  में कार्यरत  भाइयों के रक्षाबंधन पर्व मनाया
    user_Giriraj regar reporter
    Giriraj regar reporter
    Reporter बकानी, झालावाड़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • नेपाल में आई ऐसी बाढ़ लोगो को संभलने का समय तक नही मिला
    1
    नेपाल में आई ऐसी बाढ़ लोगो को संभलने का समय तक नही मिला
    user_Pradeep Kumar bairwa
    Pradeep Kumar bairwa
    Content Creator (YouTuber) कनवास, कोटा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • रक्षा-सूत्र बांधकर मनाया रक्षाबंधन, विद्यार्थियों ने दिया भाई-बहन के प्रेम का संदेश शाहाबाद ब्लॉक के अंतिम छोर पर स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने बालकों तथा बालिकाओं ने एक-दूसरे को रक्षा-सूत्र बांधे। इससे पूर्व अध्यापिका प्रज्ञा दुबे एवं संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व के महत्व की जानकारी दी। रक्षा-सूत्र बंधन के बाद सभी विद्यार्थियों को अल्पाहार कराया गया। कार्यक्रम में अध्यापक दयालुराम सहरिया, कंप्यूटर अनुदेशक हेमंत वर्मा एवं एनटीटी शिक्षक राहुल मेहता सहित अन्य शिक्षकों ने सहयोग किया।
    1
    रक्षा-सूत्र बांधकर मनाया रक्षाबंधन, विद्यार्थियों ने दिया भाई-बहन के प्रेम का संदेश


शाहाबाद ब्लॉक के अंतिम छोर पर स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने बालकों तथा बालिकाओं ने एक-दूसरे को रक्षा-सूत्र बांधे। इससे पूर्व अध्यापिका प्रज्ञा दुबे एवं संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व के महत्व की जानकारी दी। रक्षा-सूत्र बंधन के बाद सभी विद्यार्थियों को अल्पाहार कराया गया। कार्यक्रम में अध्यापक दयालुराम सहरिया, कंप्यूटर अनुदेशक हेमंत वर्मा एवं एनटीटी शिक्षक राहुल मेहता सहित अन्य शिक्षकों ने सहयोग किया।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • 11 गोवंश की मौत के बाद नेशनल हाइवे-46 पर बवाल,ग्रामीणों ने लगाया चक्काजाम; ट्रक चालक फरार गुना। NH-46 हाईवे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में 11 गोवंश की मौत हो गई। चिंताहरण मंदिर के पास सड़क पर बैठे गोवंश को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर गोवंश के शव बिखर गए, जिसके चलते ग्रामीणों और गौसेवकों में भारी आक्रोश फैल गया। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। *हादसे के बाद NH-46 पर दो घंटे चक्काजाम* घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और गौसेवक मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आवारा गोवंश की समस्या के स्थायी समाधान, सड़क पर स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक और पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग को लेकर NH-46 पर चक्काजाम कर दिया। जाम के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित रहा। पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत की। प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया। *ट्रक चालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस* हादसे के बाद पुलिस ने सड़क से मृत गोवंश को हटवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रक चालक मौके से फरार है और पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों और अन्य माध्यमों से ट्रक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। *ग्रामीणों का सवाल—हादसे के बाद ही क्यों जागता है प्रशासन?* ग्रामीणों का आरोप है कि NH-46 पर सड़क किनारे बैठने वाले आवारा गोवंश की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। रात में पर्याप्त रोशनी और चेतावनी संकेत नहीं होने से वाहन चालकों को सड़क पर बैठे पशु समय पर दिखाई नहीं देते। ग्रामीणों ने प्रशासन से हादसे के बाद अस्थायी कार्रवाई के बजाय स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। बड़ा सवाल: जब हाईवे पर आवारा गोवंश की मौजूदगी दुर्घटनाओं का लगातार खतरा बन रही है, तो क्या प्रशासन हादसे का इंतजार किए बिना प्रभावी व्यवस्था करेगा?
    1
    11 गोवंश की मौत के बाद नेशनल हाइवे-46 पर बवाल,ग्रामीणों ने लगाया चक्काजाम; ट्रक चालक फरार
गुना। NH-46 हाईवे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में 11 गोवंश की मौत हो गई। चिंताहरण मंदिर के पास सड़क पर बैठे गोवंश को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर गोवंश के शव बिखर गए, जिसके चलते ग्रामीणों और गौसेवकों में भारी आक्रोश फैल गया। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। 
*हादसे के बाद NH-46 पर दो घंटे चक्काजाम*
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और गौसेवक मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आवारा गोवंश की समस्या के स्थायी समाधान, सड़क पर स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक और पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग को लेकर NH-46 पर चक्काजाम कर दिया।
जाम के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित रहा। पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत की। प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया। 
*ट्रक चालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस*
हादसे के बाद पुलिस ने सड़क से मृत गोवंश को हटवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रक चालक मौके से फरार है और पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों और अन्य माध्यमों से ट्रक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। 
*ग्रामीणों का सवाल—हादसे के बाद ही क्यों जागता है प्रशासन?*
ग्रामीणों का आरोप है कि NH-46 पर सड़क किनारे बैठने वाले आवारा गोवंश की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। रात में पर्याप्त रोशनी और चेतावनी संकेत नहीं होने से वाहन चालकों को सड़क पर बैठे पशु समय पर दिखाई नहीं देते। ग्रामीणों ने प्रशासन से हादसे के बाद अस्थायी कार्रवाई के बजाय स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।
बड़ा सवाल: जब हाईवे पर आवारा गोवंश की मौजूदगी दुर्घटनाओं का लगातार खतरा बन रही है, तो क्या प्रशासन हादसे का इंतजार किए बिना प्रभावी व्यवस्था करेगा?
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.