मुकेश के सदाबहार नगमों से गूंजा झालावाड़, सजी ‘एक शाम मुकेश के नाम’। झालावाड़, 26 अगस्त। संगीत मंच परिवार संस्थान की ओर से अनंग कुमार जैन स्मृति भवन में महान पार्श्वगायक स्वर्गीय मुकेश की पुण्यतिथि पर ‘एक शाम मुकेश के नाम’ श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झालावाड़, झालरापाटन, भवानीमंडी, रामगंजमंडी व कोटा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए गायकों ने मुकेश के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वर्गीय मुकेश के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कलाकारों ने ‘आ लौट के आजा मेरे मीत’, ‘किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार’, ‘सुहाना सफर’, ‘एक प्यार का नगमा है’ सहित अनेक सदाबहार गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में सभी गायकों ने सामूहिक रूप से गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीतप्रेमी मौजूद रहे।
मुकेश के सदाबहार नगमों से गूंजा झालावाड़, सजी ‘एक शाम मुकेश के नाम’। झालावाड़, 26 अगस्त। संगीत मंच परिवार संस्थान की ओर से अनंग कुमार जैन स्मृति भवन में महान पार्श्वगायक स्वर्गीय मुकेश की पुण्यतिथि पर ‘एक शाम मुकेश के नाम’ श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झालावाड़, झालरापाटन, भवानीमंडी, रामगंजमंडी व कोटा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए गायकों ने मुकेश के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वर्गीय मुकेश के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कलाकारों ने ‘आ लौट के आजा मेरे मीत’, ‘किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार’, ‘सुहाना सफर’, ‘एक प्यार का नगमा है’ सहित अनेक सदाबहार गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में सभी गायकों ने सामूहिक रूप से गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीतप्रेमी मौजूद रहे।
- मुकेश के सदाबहार नगमों से गूंजा झालावाड़, सजी ‘एक शाम मुकेश के नाम’। झालावाड़, 26 अगस्त। संगीत मंच परिवार संस्थान की ओर से अनंग कुमार जैन स्मृति भवन में महान पार्श्वगायक स्वर्गीय मुकेश की पुण्यतिथि पर ‘एक शाम मुकेश के नाम’ श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झालावाड़, झालरापाटन, भवानीमंडी, रामगंजमंडी व कोटा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए गायकों ने मुकेश के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वर्गीय मुकेश के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कलाकारों ने ‘आ लौट के आजा मेरे मीत’, ‘किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार’, ‘सुहाना सफर’, ‘एक प्यार का नगमा है’ सहित अनेक सदाबहार गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में सभी गायकों ने सामूहिक रूप से गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीतप्रेमी मौजूद रहे।1
- झालावाड़-झालरापाटन कालीसिंध थर्मल परिवार द्वारा रक्षाबंधन पर्व से पूर्व उँड़ल विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को स्कूली बैग वितरण कर “शिक्षा के लिए सुरक्षा” का संकल्प लिया। झालावाड़-झालरापाटन कालीसिंध विद्युत तापीय परियोजना के कार्मिकों द्वारा झालरापाटन ब्लॉक के ग्राम पंचायत खानपुरिया के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उँड़ल में माँ बाड़ी केंद्र आंगनवाड़ी सहित विद्यालयों के समस्त 90 विद्यार्थियों को स्कूली बैग के साथ ही पेन, पेंसिल सहित अन्य स्टेशनरी का वितरण किया गया ! अधीक्षण अभियंता जी एस राजपुरोहित ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन पढ़ाई करने के साथ ही राष्टसेवा करते हुए एक अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया! अधीक्षण अभियंता आई आर चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को प्रतिदिन शिक्षकों के द्वारा दिए जाने वाले गृहकार्य को समय पर पूरा करने के साथ ही उनकी बातों का ध्यान रखते हुए उनका जीवन में पालन करने के लिए प्रेरित किया! प्लांट अटेंडेंट भैरू राम सैनी द्वारा स्वरचित कविता कलम की ताक़त और कामयाबी का नया बस्ता (बैग)“ के द्वारा वितरित किये गये स्कूली बैगों को बड़े सपनों से जोड़ते हुए जीवन में सफलता का रास्ता बताया ! थर्मल तापीय विद्युत परियोजना से अधीक्षण अभियंता ईरा राम चौधरी, जी एस राजपुरोहित, अधिशासी अभियंता किशोर कुमार,गोवर्धन लाल मीना,ऋषि भार्गव,सहायक अभियंता सौरभ दूबे,कनिष्ठ अभियंता मुनेश कुमार,प्लांट अटेंडेंट। रमेश जजोटिया द्वारा विद्यालय परिवार की तरफ़ से समस्त कालीसिंध थर्मल परिवार का हार्दिक आभार जताया गया और समस्त विद्यार्थियों ने भी थर्मल परिवार को धन्यवाद देते हुए हर्ष व्यक्त किया!2
- साहित्यकार स्व. दुर्गादान के शोक में शामिल हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर झालावाड़ / खानपुर । राजस्थानी भाषा के प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ के निधन की सूचना पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बुधवार शाम उनके पैतृक गांव जोलपा पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना जताई और परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। मंत्री दिलावर करीब एक घंटे तक गांव में रुके। इस दौरान उन्होंने स्व. गौड़ के पुत्र एवं राष्ट्रीय कवि निशामुनि गौड़ से बातचीत की और उनके निधन से संबंधित घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने दिवंगत साहित्यकार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राजस्थानी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। दिलावर ने कहा कि स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ ने अपनी लेखनी के माध्यम से राजस्थानी भाषा और संस्कृति को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन साहित्य जगत के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।3
- मोड़क उपखंड क्षेत्र में हुईं मूसलाधार बारिश, पीपल्दा में सड़क किनारे घरों में घुसा पानी मोड़क उपखंड क्षेत्र में बुधवार शाम 7:30 बजें अचानक मौसम बदला और तेज़ मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया, देखते ही देखते बारिश का सिलसिला लगातार जारी कभी तेज़ कभी रिमझिम बारिश का सिलसिला 8 घंटे चला और सुबह 4:30 बाद बारिश बन्द हुईं, तेज़ बारिश के चलते पीपल्दा में सड़क किनारे घरों पानी घूस गया, वहीं गांव के पास खेतों में आकाशीय बिजली गिरने से 2-3 घरों में विधुत उपकरण पंखे जल गए, वहीं भोलू रोड़ पर एक बबूल के पौधे पर गिरी आकाशीय बिजली से पेड़ टूट गया, बारिश कि रफ़्तार इतनी जबरदस्त थीं कि गांव कि गली मोहल्ले और सड़कों पर पड़ी गंदगी पानी के साथ बह गई और सड़कें चमकने लगीं, तेज़ रफ़्तार बारिश के चलते खेत खलिहान जलमग्न हों गए और सड़कों पर जगह-जगह जलभराव जैसी स्थिति बन गई सड़कों पर क़रीब 2-3 फिटिंग तक पानी बहने लगा, वहीं पार्वती नदी और अमझार नदी और छोटे बड़े नालों में उफान आ गया, तो कहीं किसानों कि फसलें पानी में डूब गई, रात भर जारी रहा बारिश का सिलसिला, बारिश के साथ मेघगर्जन वज्रपात और आकाशीय बिजली चमक होती रहीं , सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो बस हर तरफ़ पानी हीं पानी नज़र आ रहा था, बारिश के चलते रात भर बिजली ट्रिपिंग कि समस्या चलतीं रहीं , जिससे बड़े बच्चे बुजुर्ग सभी लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, बारिश के चलते पीपल्दा में लगें एयरटेल टावर पोल भी बिल्कुल बन्द रहा , जिससे एयरटेल के कस्टमर उपभोक्ताओं का नेटवर्क ग़ायब रहने से बड़ी परेशानी हुईं, लगातार क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरे खुशी से खिले हुए हैं,4
- बकानी :-रक्षाबंधन पर्व पर बाजारों में रही रौनक, महिलाओं में दिखा उत्साह बकानी :-रक्षाबंधन पर्व पर बाजारों में रही रौनक, महिलाओं में दिखा उत्साह बकानी। रक्षाबंधन पर्व को लेकर कस्बे के बाजारों में दिनभर रौनक देखने को मिली। राखी, मिठाई, कपड़े व अन्य सामान की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। पर्व को लेकर महिलाओं और युवतियों में खासा उत्साह नजर आया। महिलाओं ने अपनी पसंद की राखियां और पूजा सामग्री की खरीदारी की, वहीं मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। रक्षाबंधन को लेकर बाजार में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदारों में भी उत्साह नजर आया।2
- रक्षाबंधन से पहले बाजार में जाम ही जाम।खानपुर में त्योहार की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के बीच दुकानों के आगे 3 से 10 फीट तक अतिक्रमण ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी। हर घंटे जाम, सड़कों पर वाहनों की कतार और पैदल राहगीर परेशान।1
- ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने साहित्यकार दुर्गादान सिंह गौड़ को दी श्रद्धांजलि झालावाड़ । राजस्थान सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर मंगलवार शाम राजस्थानी भाषा के मूर्धन्य कवि एवं साहित्यकार स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ के देवलोकगमन पर उनके पैतृक गांव जोलपा पहुंचे। उन्होंने स्व. गौड़ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। मंत्री नागर ने कहा कि दुर्गादान सिंह गौड़ का निधन राजस्थान के साहित्य एवं सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने राजस्थानी भाषा, साहित्य और संस्कृति को समृद्ध करने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनकी साहित्यिक रचनाएं सदैव समाज को अपनी माटी, बोली और संस्कृति से जोड़े रखने का कार्य करती रहेंगी। नागर ने कहा कि स्व. गौड़ का साहित्यिक योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।4
- कामखेड़ा बालाजी जाते समय दर्दनाक हादसा, पिकअप पलटने से मासूम की मौत कामखेड़ा। कामखेड़ा बालाजी के दर्शन के लिए जा रही यात्रियों से भरी पिकअप गाड़ी पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जबकि एक मासूम बालक की मौत की दुखद सूचना है। हादसे की खबर सामने आते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना बेहद पीड़ादायक है। दिवंगत बालक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। वहीं, हादसे में घायल हुए यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।1