logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रक्षाबंधन पर्व को लेकर महराजगंज में यातायात व्यवस्था में बदलाव। महराजगंज। रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत महराजगंज शहर में 28 अगस्त 2026 को प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक भारी एवं वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर नो-एंट्री लागू रहेगी। 📍 प्रमुख नो-एंट्री/डायवर्जन प्वाइंट: ➡️ सिन्दुरिया ➡️ शिकारपुर ➡️ झनझनपुर ➡️ पकड़ी चौकी 🚨 आपातकालीन सेवाओं के वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। प्रशासन ने आमजन एवं वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था का पालन करने तथा यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में सहयोग की अपील की है। 📢 रक्षाबंधन के दिन शहर में आने-जाने से पहले यातायात व्यवस्था का ध्यान रखें और अनावश्यक परेशानी से बचें।

11 hrs ago
user_AFROZ AHMAD
AFROZ AHMAD
Media house फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago
3dc6d37b-a3ea-4b9f-bbb4-0c648f281bc4

रक्षाबंधन पर्व को लेकर महराजगंज में यातायात व्यवस्था में बदलाव। महराजगंज। रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत महराजगंज शहर में 28 अगस्त 2026 को प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक भारी एवं वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर नो-एंट्री लागू रहेगी। 📍 प्रमुख नो-एंट्री/डायवर्जन प्वाइंट: ➡️ सिन्दुरिया ➡️ शिकारपुर ➡️ झनझनपुर ➡️ पकड़ी चौकी 🚨 आपातकालीन सेवाओं के वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। प्रशासन ने आमजन एवं वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था का पालन करने तथा यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में सहयोग की अपील की है। 📢 रक्षाबंधन के दिन शहर में आने-जाने से पहले यातायात व्यवस्था का ध्यान रखें और अनावश्यक परेशानी से बचें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ग्राम पंचायत में प्रशासक व रोजगार सेवक एवं ग्राम पंचायत सचिव 45-56 दिन पहले साफ-सफाई के संबंध में ग्राम सभा लोहरपुरवा विकास खण्ड कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर राम-जानकी मन्दिर पोखरे साफ-सफाई पर उठे सवाल
    1
    ग्राम पंचायत में प्रशासक व रोजगार सेवक एवं ग्राम पंचायत सचिव 45-56 दिन पहले साफ-सफाई के संबंध में 
ग्राम सभा लोहरपुरवा विकास खण्ड कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर राम-जानकी मन्दिर पोखरे साफ-सफाई पर उठे सवाल
    user_दिलीप कुमार शर्मा
    दिलीप कुमार शर्मा
    Assisted living residence कैंपियरगंज, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • महराजगंज -चोरी का खुलासा, दो शातिर पुलिस ने किया गिरफ्तार महराजगंज। कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने आज दबिश देकर अमित वर्मा (20) और कृष्णा साहनी उर्फ चाई (18), निवासी निचलौल को पकड़ा। इनके पास से एक देशी तमंचा .303 बोर, एक जिंदा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल, ताला तोड़ने की दो लोहे की रॉड और 1100 रुपये नगद बरामद हुए। इस बरामदगी पर मु0अ0सं0 373/2026 में धारा 317(2), 317(4), 331(4) BNS बढ़ाई गई। अमित के पास से असलहा मिलने पर 374/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट में अलग केस दर्ज कर दोनों को न्यायालय भेजा गया।
    1
    महराजगंज -चोरी का खुलासा, दो शातिर पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने आज दबिश देकर अमित वर्मा (20) और कृष्णा साहनी उर्फ चाई (18), निवासी निचलौल को पकड़ा।
इनके पास से एक देशी तमंचा .303 बोर, एक जिंदा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल, ताला तोड़ने की दो लोहे की रॉड और 1100 रुपये नगद बरामद हुए।
इस बरामदगी पर मु0अ0सं0 373/2026 में धारा 317(2), 317(4), 331(4) BNS बढ़ाई गई। अमित के पास से असलहा मिलने पर 374/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट में अलग केस दर्ज कर दोनों को न्यायालय भेजा गया।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • महराजगंज:डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने दी जनपदवासियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं.. कहा-हर्ष उल्लास और सौहार्द के साथ मनाएं त्यौहार
    1
    महराजगंज:डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने दी जनपदवासियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं.. कहा-हर्ष उल्लास और सौहार्द के साथ मनाएं त्यौहार
    user_Dharmendra Kasaudhan
    Dharmendra Kasaudhan
    Local News Reporter Maharajganj, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो संदिग्ध मिठाई जब्त गोरखपुर। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को चौरी चौरा तहसील क्षेत्र में विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 600 किलोग्राम संदिग्ध मिठाई जब्त की। वहीं, जगदीशपुर स्थित एक प्रतिष्ठान को कारोबारी के असहयोगपूर्ण रवैये के चलते सील कर दिया गया। अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम कुसम्ही रोड पर बसों और निजी वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में ‘केक’ के नाम पर करीब 600 किलोग्राम संदिग्ध मिठाई ले जाई जा रही थी। टीम ने मिठाई को जब्त कर उसका नमूना जांच के लिए भेज दिया। इसके अलावा वाहन से फ्रोजन मटर तथा सोनबरसा बाजार से सोनपापड़ी का भी नमूना लिया गया। इसी क्रम में चौरी चौरा क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित मेसर्स श्री हंस ट्रेडर्स पर शाम करीब 4:40 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची। टीम को देखते ही कारोबारी दुकान छोड़कर फरार हो गया। कारोबारी के असहयोगपूर्ण रवैये को देखते हुए अधिकारियों ने प्रतिष्ठान को मौके पर ही सील कर दिया। परिसर पर सील संबंधी नोटिस भी चस्पा किया गया। कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगेंद्र, अरुण कुमार, संदीप, प्रतिमा, संतोष और ओमप्रकाश समेत विभागीय कर्मचारी शामिल रहे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर कुमार राय ने कहा कि त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    2
    रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो संदिग्ध मिठाई जब्त
गोरखपुर। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को चौरी चौरा तहसील क्षेत्र में विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 600 किलोग्राम संदिग्ध मिठाई जब्त की। वहीं, जगदीशपुर स्थित एक प्रतिष्ठान को कारोबारी के असहयोगपूर्ण रवैये के चलते सील कर दिया गया।
अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम कुसम्ही रोड पर बसों और निजी वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में ‘केक’ के नाम पर करीब 600 किलोग्राम संदिग्ध मिठाई ले जाई जा रही थी। टीम ने मिठाई को जब्त कर उसका नमूना जांच के लिए भेज दिया। इसके अलावा वाहन से फ्रोजन मटर तथा सोनबरसा बाजार से सोनपापड़ी का भी नमूना लिया गया।
इसी क्रम में चौरी चौरा क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित मेसर्स श्री हंस ट्रेडर्स पर शाम करीब 4:40 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची। टीम को देखते ही कारोबारी दुकान छोड़कर फरार हो गया। कारोबारी के असहयोगपूर्ण रवैये को देखते हुए अधिकारियों ने प्रतिष्ठान को मौके पर ही सील कर दिया। परिसर पर सील संबंधी नोटिस भी चस्पा किया गया।
कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगेंद्र, अरुण कुमार, संदीप, प्रतिमा, संतोष और ओमप्रकाश समेत विभागीय कर्मचारी शामिल रहे।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर कुमार राय ने कहा कि त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • नारायणी नदी का जलस्तर घटा , बचाव दल मुस्तैद #Maharajganj #police #DM #nepal
    1
    नारायणी नदी का जलस्तर घटा , बचाव दल मुस्तैद 

#Maharajganj 
#police 
#DM 
#nepal
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • अब तक महराजगंज प्रशासन ने कुल चार श/व बरामद किया! #Maharajganj #police #nepal #DM #CMYogiAdityanath
    1
    अब तक महराजगंज प्रशासन ने कुल चार श/व बरामद किया!

#Maharajganj 
#police 
#nepal 
#DM 
#CMYogiAdityanath
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • यह नेपाल के काठमांडू के पास स्थित त्रिशूली बाजार का दृश्य है। यह नेपाल के काठमांडू के पास स्थित त्रिशूली बाजार का दृश्य है। कल यहां कुदरत ने अपना ऐसा प्रकोप दिखाया कि देखते ही देखते लोग अपना सब कुछ पीछे छोड़कर सिर्फ अपनी जान बचाने के लिए भागने को मजबूर हो गए। जिन चीजों को पाने के लिए इंसान ने पूरी जिंदगी मेहनत की, उन्हें बचाने का समय तक नहीं मिला। जिंदगी भर इंसान कमाता है, जोड़ता है, मकान बनाता है, साधन जुटाता है। कभी सच के लिए लड़ता है, कभी झूठ का सहारा लेता है, कभी दूसरों का शोषण करता है और कभी खुद को श्रेष्ठ साबित करने की जद्दोजहद में लगा रहता है। लेकिन जब प्रकृति अपना एक रूप दिखाती है, तो इंसान की बनाई हुई सारी सीमाएं, सारी संपत्ति और सारी उपलब्धियां एक पल में छोटी पड़ जाती हैं। आखिर प्रकृति हमें ऐसे प्रकोपों के जरिए क्या समझाना चाहती है? शायद यही कि जिस दिन हमें इस दुनिया से जाना है, उस दिन हमारा धन, हमारी गाड़ी, हमारा बड़ा घर और हमारी प्रतिष्ठा—कुछ भी हमारे साथ नहीं जाएगा। बाजार हमें सिखाता है— रोज प्रगति करो, नए साधन खरीदो, पुराने फेंको, और फिर नए की तलाश में पूरी जिंदगी दौड़ते रहो। क्योंकि हमारी जरूरतें बढ़ेंगी, तभी बाजार बढ़ेगा। लेकिन प्रकृति शायद हमें कुछ और सिखाती है— जिंदगी सिर्फ चीजें इकट्ठा करने का नाम नहीं है। जिंदगी को महसूस करने, रिश्तों को निभाने, दूसरों के काम आने और आज को जीने का नाम भी है। प्रकृति किसी को हमेशा के लिए नहीं छोड़ती। फिर क्यों न उस समय से पहले ही समझ लें कि जीवन कितना अनमोल है और हमारे पास वास्तव में है ही क्या? शायद प्रकृति का हर प्रकोप एक सवाल छोड़ जाता है— हम जी रहे हैं, या सिर्फ जिंदगी भर कुछ हासिल करने के लिए भाग रहे हैं?
    1
    यह नेपाल के काठमांडू के पास स्थित त्रिशूली बाजार का दृश्य है।

यह नेपाल के काठमांडू के पास स्थित त्रिशूली बाजार का दृश्य है।
कल यहां कुदरत ने अपना ऐसा प्रकोप दिखाया कि देखते ही देखते लोग अपना सब कुछ पीछे छोड़कर सिर्फ अपनी जान बचाने के लिए भागने को मजबूर हो गए। जिन चीजों को पाने के लिए इंसान ने पूरी जिंदगी मेहनत की, उन्हें बचाने का समय तक नहीं मिला।
जिंदगी भर इंसान कमाता है, जोड़ता है, मकान बनाता है, साधन जुटाता है। कभी सच के लिए लड़ता है, कभी झूठ का सहारा लेता है, कभी दूसरों का शोषण करता है और कभी खुद को श्रेष्ठ साबित करने की जद्दोजहद में लगा रहता है।
लेकिन जब प्रकृति अपना एक रूप दिखाती है, तो इंसान की बनाई हुई सारी सीमाएं, सारी संपत्ति और सारी उपलब्धियां एक पल में छोटी पड़ जाती हैं।
आखिर प्रकृति हमें ऐसे प्रकोपों के जरिए क्या समझाना चाहती है?
शायद यही कि जिस दिन हमें इस दुनिया से जाना है, उस दिन हमारा धन, हमारी गाड़ी, हमारा बड़ा घर और हमारी प्रतिष्ठा—कुछ भी हमारे साथ नहीं जाएगा।
बाजार हमें सिखाता है—
रोज प्रगति करो,
नए साधन खरीदो,
पुराने फेंको,
और फिर नए की तलाश में पूरी जिंदगी दौड़ते रहो।
क्योंकि हमारी जरूरतें बढ़ेंगी, तभी बाजार बढ़ेगा।
लेकिन प्रकृति शायद हमें कुछ और सिखाती है—
जिंदगी सिर्फ चीजें इकट्ठा करने का नाम नहीं है। जिंदगी को महसूस करने, रिश्तों को निभाने, दूसरों के काम आने और आज को जीने का नाम भी है।
प्रकृति किसी को हमेशा के लिए नहीं छोड़ती।
फिर क्यों न उस समय से पहले ही समझ लें कि जीवन कितना अनमोल है और हमारे पास वास्तव में है ही क्या?
शायद प्रकृति का हर प्रकोप एक सवाल छोड़ जाता है—
हम जी रहे हैं, या सिर्फ जिंदगी भर कुछ हासिल करने के लिए भाग रहे हैं?
    user_Chandan Kumar
    Chandan Kumar
    Local Politician महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • महराजगंज: मेला देखने जा रहे मा*सूम की मेडिकल वैन से कु*चलकर मौ*त, परिजनों ने लगाए गं*भीर आ*रोप महराजगंज: मेला देखने जा रहे मा*सूम की मेडिकल वैन से कु*चलकर मौ*त, परिजनों ने लगाए गं*भीर आ*रोप
    1
    महराजगंज: मेला देखने जा रहे मा*सूम की मेडिकल वैन से कु*चलकर मौ*त, परिजनों ने लगाए गं*भीर आ*रोप
महराजगंज: मेला देखने जा रहे मा*सूम की मेडिकल वैन से कु*चलकर मौ*त, परिजनों ने लगाए गं*भीर आ*रोप
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.