Shuru
Apke Nagar Ki App…
नारायणी नदी का जलस्तर घटा , बचाव दल मुस्तैद #Maharajganj #police #DM #nepal
R K SINGH Y
नारायणी नदी का जलस्तर घटा , बचाव दल मुस्तैद #Maharajganj #police #DM #nepal
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नारायणी नदी का जलस्तर घटा , बचाव दल मुस्तैद #Maharajganj #police #DM #nepal1
- बरडाड़, बरगदवा व बटसरा में हुई सोशल आडिट की बैठक ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों का हुआ सत्यापन मेंहदावल, संतकबीरनगर बेलहर कला ब्लॉक में सोशल ऑडिट टीम की कार्यवाही शासन के निर्देशन में किया जा रहा है। जहां पर गांव में मनरेगा से हुए विकास कार्यो की जमीनी हकीकत परखने के साथ ही ग्रामीणों संग बैठक कर टीम द्वारा जानकारी ली जा रही है। गुरुवार को बेलहर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरडाड़ , बरगदवा व बटसरा में सोशल आडिट टीम द्वारा मनरेगा, राज्य वित्त आदि से हुए विकास कार्यों का सत्यापन किया गया। इस दौरान स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यो का ग्रामीणों संग बैठक कर सत्यापन भी किया गया। आपको बताते चलें कि बेलहर ब्लॉक के पंचायतों में सोशल ऑडिट टीम द्वारा सत्यापन कर बैठक किया जा रहा है। जहां पर ऑडिट के दौरान ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत 2025-26 में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय व भौतिक सत्यापन टीम द्वारा किया गया। ग्राम पंचायत बरैनिया में कोऑर्डिनेटर संग टीम व ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक की उपस्थिती में ग्रामीण सतिराम, मो0तारिक, रामस्वरूप, मो सुमेर, सुनीता, शकुंतला, शाहजहां, अनीता, रामचन्द्र, रामू आदि ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के द्वारा गांव में हुए विकास कार्यों पर सहमति जताई। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत बटसरा में ग्राम प्रधान रामचन्दर यादव की उपस्थिति में ऑडिट हुई। जिसमें ग्रामीणों ने गांव में हुए विकास कार्यों पर सहमति व्यक्त किया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत बरडांड़ में भी सोशल आडिट की बैठक सम्पन्न हुई।3
- रक्षाबंधन आज, बाजारों में राखी-मिठाई की जमकर हुई खरीदारी महराजगंज। रक्षाबंधन का पर्व आज जिले भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, वहीं भाई उनकी सुरक्षा का वचन देते हैं। यह पर्व सावन पूर्णिमा को मनाया जाता है। त्योहार को लेकर गुरुवार को पनियरा बाजार समेत आसपास के बाजारों में भारी भीड़ रही। बहनों ने पसंदीदा राखियां, मिठाइयां और श्रृंगार का सामान खरीदा। देर रात तक बाजार गुलजार रहे।1
- नेपाल त्रासदी के बीच सेना का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन! भीषण बाढ़ के सैलाब में फंसे युवक को बचाने के लिए नेपाली सेना ने संभाला मोर्चा। 🚨🇳🇵 नेपाल त्रासदी के बीच सेना का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन! भीषण बाढ़ के सैलाब में फंसे युवक को बचाने के लिए नेपाली सेना ने संभाला मोर्चा। 🫡 छत पर फंसे युवक तक पहुंची सेना की रेस्क्यू टीम और बेहद जोखिम भरे हालात में उसे सुरक्षित बाहर निकाला। हेलीकॉप्टर की मदद से चलाए जा रहे बचाव अभियान के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। नेपाल में बाढ़ और मलबे से भारी तबाही के बीच सेना और सुरक्षा एजेंसियां लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। 🙏 #NepalFlood #NepalTragedy #NepalArmy #RescueOperation #NepalFloodRescue #BreakingNews #ViralVideo #ArmyRescue #FloodRescue #NepalNews #PrayForNepal #PublicMaharajganj1
- संतकबीरनगर-पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशानुसार अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी की दो घटनाओं का किया सफल अनावरण, दो शातिर चोर गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना दिनांक 14-08-2026 को थाना बेलहर कला क्षेत्र अंतर्गत एक विद्यालय में हुई इनवर्टर मशीन चोरी की है, तथा दूसरी घटना दिनांक 18-08-2026 को कबीर चौराहा स्थित कब्रिस्तान में एल्युमिनियम के दरवाजे के फ्रेम को काटकर चोरी करने की है। इन दोनों घटनाओं के संबंध में सक्रियता दिखाते हुए कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों 1.मोहम्मद खालिद व 2. मुकेश निवासी गण थाना कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गया 52 अदद एल्युमिनियम के टुकड़े, 4 अदद एल्युमिनियम की जाली जिसका वजन लगभग 750 ग्राम, एक अदद इनवर्टर मशीन और घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना किया गया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकार co प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है और अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।1
- 💥शवों पर सियासत का अंजाम: निचलौल में लिखित समझौते के बाद भी माहौल बिगाड़ने की जिद, न्याय दिलाने चले 'नेताजी' अब खुद मांग रहे इंसाफ। 💥कानून से खिलवाड़ पड़ा भारी: SDM सिद्धार्थ गुप्ता ,तहसीलदार अमित सिंह और थानेदार योगेन्द्र रॉय के बार बार समझाने और चेतावनी दरकिनार करने का नतीजा, निचलौल कांड में बेनकाब हुआ सियासी मुखौटा। 💥न्याय की आड़ में राजनीतिक दांव: पीड़ितों की सहमति के बावजूद असंतोष की आग सुलगाने की कोशिश, कानून के शिकंजे में आए 'रहनुमा'। Maharajganj Police DM Maharajganj MNTV News MYogiAdityanath1
- मानसिक प्रताड़ना व SC/ST एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार सिन्दुरिया। मानसिक प्रताड़ना से हुई मृत्यु (आत्मघात के दुष्प्रेरण) एवं एससी/एसटी एक्ट के मामले में सिन्दुरिया पुलिस ने वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को रामपुरकला निवासी कुसुम देवी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षीगण ने उनके पति रामआसरे के साथ गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। लगातार मानसिक उत्पीड़न से आहत होकर रामआसरे की मृत्यु/आत्मघात हो गया। तहरीर के आधार पर सिन्दुरिया थाने में मुकदमा अपराध संख्या 173/2026 के तहत धारा 105, 351(3), 352 बीएनएस तथा 3(1)(ध), 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित अभियुक्त मोहम्मद रजा (28 वर्ष), पुत्र वारिस अली, निवासी रामपुरकला, थाना सिन्दुरिया को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव, हेड कांस्टेबल रविप्रकाश तथा कांस्टेबल दुर्गेश चौरसिया शामिल रहे।1
- नेपाल में आई आपदा के बाद -- यूपी के महराजगंज जिलें के निचलौल क्षेत्र में बाढ़ की चपेट में आने वाले गांव में सतर्कता से रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं। #नेपाल #indai #nepal #टूरिस्ट #UttarPradesh #Maharajganj #police #BJPGovernment #CMYogiAdityanath #DM1