logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोला गोकर्णनाथ के कुरैया गांव में जलभराव से हाहाकार, घरों और मदरशा में घुसा पानी, गोला गोकर्णनाथ के कुरैया गांव में जलभराव से हाहाकार, घरों और मदरशा में घुसा पानी, गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर खीरी के खुटार रोड पर बादल नगर ईंट भट्ठा और मामाजी नमकीन के पास स्थित कुरैया गांव में जलभराव से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में बने मकान, मदरसा और मुख्य निकलने वाले रास्ते पर पानी भरा हुआ है। हालात इतने खराब हैं कि पानी अब घरों में भी घुस रहा है, जिससे लोगों का घर में रहना मुश्किल हो गया है और घर का सामान खराब हो रहा है। बारिश के बाद से रास्ते तालाब बने हुए हैं। बच्चों का मदरसा जाना बंद हो गया है और महिलाओं, बुजुर्गों को निकलने में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या का प्रार्थना पत्र देकर प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन अभी तक पानी निकासी के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि कुरैया गांव, मामाजी नमकीन के पास हो रहे जलभराव का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

14 hrs ago
user_Shree Hanumaan Traders
Shree Hanumaan Traders
गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

गोला गोकर्णनाथ के कुरैया गांव में जलभराव से हाहाकार, घरों और मदरशा में घुसा पानी, गोला गोकर्णनाथ के कुरैया गांव में जलभराव से हाहाकार, घरों और मदरशा में घुसा पानी, गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर खीरी के खुटार रोड पर बादल नगर ईंट भट्ठा और मामाजी नमकीन के पास स्थित कुरैया गांव में जलभराव से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में बने मकान, मदरसा और मुख्य निकलने वाले रास्ते पर पानी भरा हुआ है। हालात इतने खराब हैं कि पानी अब घरों में भी घुस रहा है, जिससे लोगों का घर में रहना मुश्किल हो गया है और घर का सामान खराब हो रहा है। बारिश के बाद से रास्ते तालाब बने हुए हैं। बच्चों का मदरसा जाना बंद हो गया है और महिलाओं, बुजुर्गों को निकलने में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या का प्रार्थना पत्र देकर प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन अभी तक पानी निकासी के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि कुरैया गांव, मामाजी नमकीन के पास हो रहे जलभराव का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पटिहन रोड पर तीन फीट पानी, दर्जनों गांवों का पलिया से संपर्क कटा नेपाल से आए पानी और बनबसा बैराज से छोड़े गए पानी ने बढ़ाई मुश्किलें, डिग्री कॉलेज व फायर स्टेशन में घुसा बाढ़ का पानी निर्जेश मिश्र, पलिया क्षेत्र में बाढ़ ने विकराल रूप धारण कर लिया है। नेपाल से आए पानी के कारण क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। पटिहन रोड पर करीब तीन फीट पानी चलने से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का पलिया से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। लोगों को सम्पूर्णानगर रोड से होकर पलिया पहुंचना पड़ रहा है। ग्राम घोला, निषादनगर, अतरनगर, गजरौला, मुंजहा, बंशीनगर और बेलहिया सहित कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ का पानी पलिया डिग्री कॉलेज परिसर में भी भर गया, जिसके चलते शिक्षण कार्य बंद करना पड़ा। वहीं फायर स्टेशन में करीब तीन से चार फीट तक पानी भर गया है। पानी कर्मचारियों के आवासों तक पहुंच जाने से उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुधवा रोड पर बंशीनगर स्थित रपटा पुल पर भी बाढ़ का पानी चलने लगा है। बताया जा रहा है कि पानी के तेज बहाव के चलते रपटा पुल धंस गया है, जिससे खतरा और बढ़ गया है। सुरक्षा के मद्देनजर यहां आवागमन बंद कर दिया गया है। पलिया कोतवाली के आसपास भी बाढ़ का पानी पहुंचने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, बनबसा बैराज से पानी रिलीज किए जाने के बाद शारदा नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है। इसके चलते आबादनगर, बरबादनगर, श्रीनगर और मेलाघाट समेत कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। ग्रामीणों के सामने आवागमन के साथ ही सुरक्षित स्थान तक पहुंचने की चुनौती खड़ी हो गई है। पलिया एसडीएम पुष्पक ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की विभीषिका के बीच बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित बचाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। वहीं पलिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने बताया कि बंशीनगर में रपटा पुल से आवागमन के दौरान लोगों की सुरक्षा की दृष्टि के मद्देनज़र पुलिस तैनाती की गयी है।‌पुलिस टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है।
    4
    पटिहन रोड पर तीन फीट पानी, दर्जनों गांवों का पलिया से संपर्क कटा

नेपाल से आए पानी और बनबसा बैराज से छोड़े गए पानी ने बढ़ाई मुश्किलें, डिग्री कॉलेज व फायर स्टेशन में घुसा बाढ़ का पानी
निर्जेश मिश्र, पलिया क्षेत्र में बाढ़ ने विकराल रूप धारण कर लिया है। नेपाल से आए पानी के कारण क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। पटिहन रोड पर करीब तीन फीट पानी चलने से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का पलिया से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। लोगों को सम्पूर्णानगर रोड से होकर पलिया पहुंचना पड़ रहा है।
ग्राम घोला, निषादनगर, अतरनगर, गजरौला, मुंजहा, बंशीनगर और बेलहिया सहित कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ का पानी पलिया डिग्री कॉलेज परिसर में भी भर गया, जिसके चलते शिक्षण कार्य बंद करना पड़ा। वहीं फायर स्टेशन में करीब तीन से चार फीट तक पानी भर गया है। पानी कर्मचारियों के आवासों तक पहुंच जाने से उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दुधवा रोड पर बंशीनगर स्थित रपटा पुल पर भी बाढ़ का पानी चलने लगा है। बताया जा रहा है कि पानी के तेज बहाव के चलते रपटा पुल धंस गया है, जिससे खतरा और बढ़ गया है। सुरक्षा के मद्देनजर यहां आवागमन बंद कर दिया गया है। पलिया कोतवाली के आसपास भी बाढ़ का पानी पहुंचने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उधर, बनबसा बैराज से पानी रिलीज किए जाने के बाद शारदा नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है। इसके चलते आबादनगर, बरबादनगर, श्रीनगर और मेलाघाट समेत कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। ग्रामीणों के सामने आवागमन के साथ ही सुरक्षित स्थान तक पहुंचने की चुनौती खड़ी हो गई है।
पलिया एसडीएम पुष्पक ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की विभीषिका के बीच बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित बचाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। वहीं पलिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने बताया कि बंशीनगर में रपटा पुल से आवागमन के दौरान लोगों की सुरक्षा की दृष्टि के मद्देनज़र पुलिस तैनाती की गयी है।‌पुलिस टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जनसुनवाई में नगरवासियों की समस्याएं सुनने पहुंचीं पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव 16 प्रकरणों पर समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश, स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण के आदेश लखीमपुर-खीरी, 9 सितम्बर 2026। नगर पालिका परिषद, लखीमपुर-खीरी में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने नगरवासियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान जलकल, निर्माण, सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण तथा गृहकर-जलकर से संबंधित कुल 16 प्रकरण प्राप्त हुए। इनमें पेयजल कनेक्शन, नाली एवं सड़क निर्माण व मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, अवैध कब्जे एवं निर्माण तथा गृहकर-जलकर से संबंधित समस्याएं शामिल रहीं। पालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवश्यकता के अनुसार संबंधित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों की वास्तविक स्थिति की जांच की जाए और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, शिकायतकर्ताओं को उनके प्रकरण में की गई कार्रवाई से अवगत कराने के भी निर्देश दिए गए। डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि नगरवासियों की समस्याओं का समय पर समाधान कराना नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इस अवसर पर जेई (सिविल) समरा सईद, जेई (जलकल) जितेन्द्र, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मुरारी लाल एवं विशाल शुक्ला, निर्माण लिपिक यतेंद्र बहादुर तथा सर्वेयर अमित सोनी सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    4
    जनसुनवाई में नगरवासियों की समस्याएं सुनने पहुंचीं पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव

16 प्रकरणों पर समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश, स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण के आदेश
लखीमपुर-खीरी, 9 सितम्बर 2026।
नगर पालिका परिषद, लखीमपुर-खीरी में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने नगरवासियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान जलकल, निर्माण, सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण तथा गृहकर-जलकर से संबंधित कुल 16 प्रकरण प्राप्त हुए। इनमें पेयजल कनेक्शन, नाली एवं सड़क निर्माण व मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, अवैध कब्जे एवं निर्माण तथा गृहकर-जलकर से संबंधित समस्याएं शामिल रहीं।
पालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवश्यकता के अनुसार संबंधित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों की वास्तविक स्थिति की जांच की जाए और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, शिकायतकर्ताओं को उनके प्रकरण में की गई कार्रवाई से अवगत कराने के भी निर्देश दिए गए।
डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि नगरवासियों की समस्याओं का समय पर समाधान कराना नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
इस अवसर पर जेई (सिविल) समरा सईद, जेई (जलकल) जितेन्द्र, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मुरारी लाल एवं विशाल शुक्ला, निर्माण लिपिक यतेंद्र बहादुर तथा सर्वेयर अमित सोनी सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Harsh Gupta Journalist
    Harsh Gupta Journalist
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अगर 76 साल के प्रधानमंत्री को गाली देने से तुम्हें कूल लगता है, तो दे दो। उन्होंने माफ भी कर दिया। “ लेकिन असली दुनिया की गर्मी में आओ। 5-6 साल बाद जब नौकरी ढूंढोगे, घर का खर्च संभालोगे, ऑल्टो लेनी है या सेडान — तब घर के हर भगवान याद आएंगे। ‘हे हनुमान जी, रहम करो। हे मारुति नंदन, बचा लो।’” -कुमार विश्वास
    1
    अगर 76 साल के प्रधानमंत्री को गाली देने से तुम्हें कूल लगता है, तो दे दो। उन्होंने माफ भी कर दिया।
“ लेकिन असली दुनिया की गर्मी में आओ।
5-6 साल बाद जब नौकरी ढूंढोगे, घर का खर्च संभालोगे, ऑल्टो लेनी है या सेडान — तब घर के हर भगवान याद आएंगे।
‘हे हनुमान जी, रहम करो। हे मारुति नंदन, बचा लो।’”
-कुमार विश्वास
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *सहारनपुर मस्जिद प्रकरण को लेकर AIMIM ने डीएम को सौंपा ज्ञापन लखीमपुर खीरी। सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के मामले को लेकर AIMIM के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में न्यायिक जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और मस्जिद के पुनर्निर्माण की मांग की। इस दौरान AIMIM जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने कहा कि संगठन मस्जिद के पुनर्निर्माण और मामले में दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग करता है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके बाद AIMIM विधानसभा अध्यक्ष मुजीबुर रहमान ने कहा, “हर मसला बुलडोजर से हल नहीं होने वाला है। संबंधित मामले में न्यायिक जांच कराई जाए और दोषियों को सजा दिलाई जाए। हर विवाद का हल सिर्फ बुलडोजर नहीं है कि जरा सी बात हो और बुलडोजर चला दिया जाए।” उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद में प्रशासन को कानून और निर्धारित न्यायिक प्रक्रिया का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्रवाई निष्पक्ष और पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत होनी चाहिए। ज्ञापन कार्यक्रम में हनीफ भाई, जिला महासचिव एवं 142 प्रभारी; यूथ जिला अध्यक्ष आशु भाई; 142 सदर विधानसभा अध्यक्ष मुजीबुर रहमान खान,यूथ विधानसभा अध्यक्ष इरफान भाई; सेंट्रल सचिव शाकिर अली श्रीवास्तव; सुहेल भाई; सोशल मीडिया प्रभारी सफीउल हक; कुतुबुद्दीन भाई; रेहान भाई; डॉ. रेहान; नगर अध्यक्ष अशरफ जैदी; जिला सचिव शरीफ भाई; शादाब भाई; सिराज भाई और अजय श्रीवास्तव सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा महिला जिला उपाध्यक्ष शकील खान के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम भी कार्यक्रम में मौजूद रही।
    1
    *सहारनपुर मस्जिद प्रकरण को लेकर AIMIM ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के मामले को लेकर AIMIM के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में न्यायिक जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और मस्जिद के पुनर्निर्माण की मांग की।
इस दौरान AIMIM जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने कहा कि संगठन मस्जिद के पुनर्निर्माण और मामले में दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग करता है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।
इसके बाद AIMIM विधानसभा अध्यक्ष मुजीबुर रहमान ने कहा, “हर मसला बुलडोजर से हल नहीं होने वाला है। संबंधित मामले में न्यायिक जांच कराई जाए और दोषियों को सजा दिलाई जाए। हर विवाद का हल सिर्फ बुलडोजर नहीं है कि जरा सी बात हो और बुलडोजर चला दिया जाए।”
उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद में प्रशासन को कानून और निर्धारित न्यायिक प्रक्रिया का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्रवाई निष्पक्ष और पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत होनी चाहिए।
ज्ञापन कार्यक्रम में हनीफ भाई, जिला महासचिव एवं 142 प्रभारी; यूथ जिला अध्यक्ष आशु भाई; 142 सदर विधानसभा अध्यक्ष मुजीबुर रहमान खान,यूथ विधानसभा अध्यक्ष इरफान भाई; सेंट्रल सचिव शाकिर अली श्रीवास्तव; सुहेल भाई; सोशल मीडिया प्रभारी सफीउल हक; कुतुबुद्दीन भाई; रेहान भाई; डॉ. रेहान; नगर अध्यक्ष अशरफ जैदी; जिला सचिव शरीफ भाई; शादाब भाई; सिराज भाई और अजय श्रीवास्तव सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा महिला जिला उपाध्यक्ष शकील खान के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम भी कार्यक्रम में मौजूद रही।
    user_NJ BHARAT NEWS
    NJ BHARAT NEWS
    Court reporter लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • श्रीमान पुलिस अधीक्षक खीरी महोदय के निर्देशन में जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी निघासन श्री शिवम कुमार के पर्यवेक्षण एंव मार्गदर्शन में आज दिनांक 09.09.2026 को थाना निघासन पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था भंग होने की आशंका मे अभियुक्तगण 01.अनीष पुत्र याशीन निवासी ग्राम लक्ष्मीनगर रकेहटी थाना निघासन जिला खीरी 2.अंकित कुमार पुत्र नन्द कुमार यादव निवासी ग्राम लुधौरी थाना निघासन जिला खीरी 3.नितिन कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम छेदपईपतिया थाना मझगई जिला खीरी गिरफ्तार कर चालान अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस मा0 न्यायालय किया गया। अभि0गण उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । श्रीमान पुलिस अधीक्षक खीरी महोदय के निर्देशन में जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी निघासन श्री शिवम कुमार के पर्यवेक्षण एंव मार्गदर्शन में आज दिनांक 09.09.2026 को थाना निघासन पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था भंग होने की आशंका मे अभियुक्तगण 01.अनीष पुत्र याशीन निवासी ग्राम लक्ष्मीनगर रकेहटी थाना निघासन जिला खीरी 2.अंकित कुमार पुत्र नन्द कुमार यादव निवासी ग्राम लुधौरी थाना निघासन जिला खीरी 3.नितिन कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम छेदपईपतिया थाना मझगई जिला खीरी गिरफ्तार कर चालान अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस मा0 न्यायालय किया गया। अभि0गण उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
    1
    श्रीमान पुलिस अधीक्षक खीरी महोदय के निर्देशन में जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी निघासन श्री शिवम कुमार के पर्यवेक्षण एंव मार्गदर्शन में आज दिनांक 09.09.2026  को थाना निघासन पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था भंग होने की आशंका मे अभियुक्तगण 01.अनीष पुत्र याशीन निवासी ग्राम लक्ष्मीनगर रकेहटी थाना निघासन जिला खीरी 2.अंकित कुमार पुत्र नन्द कुमार यादव निवासी ग्राम लुधौरी थाना निघासन जिला खीरी 3.नितिन कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम छेदपईपतिया थाना मझगई जिला खीरी गिरफ्तार कर चालान अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस मा0 न्यायालय किया गया। अभि0गण उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक खीरी महोदय के निर्देशन में जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी निघासन श्री शिवम कुमार के पर्यवेक्षण एंव मार्गदर्शन में आज दिनांक 09.09.2026  को थाना निघासन पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था भंग होने की आशंका मे अभियुक्तगण 01.अनीष पुत्र याशीन निवासी ग्राम लक्ष्मीनगर रकेहटी थाना निघासन जिला खीरी 2.अंकित कुमार पुत्र नन्द कुमार यादव निवासी ग्राम लुधौरी थाना निघासन जिला खीरी 3.नितिन कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम छेदपईपतिया थाना मझगई जिला खीरी गिरफ्तार कर चालान अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस मा0 न्यायालय किया गया। अभि0गण उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
    user_प्रेस रिपोर्टर मतलुम सिद्दीक़ी
    प्रेस रिपोर्टर मतलुम सिद्दीक़ी
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी। मेला मैदान से सैधरी ढाल तक भीषण जाम लग गया है लखीमपुर खीरी। मेला मैदान से सैधरी ढाल तक भीषण जाम लग गया है। जाम में एंबुलेंस भी फंसी हुई है, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर यातायात व्यवस्था प्रभावित है।
    1
    लखीमपुर खीरी। मेला मैदान से सैधरी ढाल तक भीषण जाम लग गया है
लखीमपुर खीरी। मेला मैदान से सैधरी ढाल तक भीषण जाम लग गया है। जाम में एंबुलेंस भी फंसी हुई है, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर यातायात व्यवस्था प्रभावित है।
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पलिया में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण छठ महोत्सव जगह-जगह लगे कढ़ी-चावल के भंडारे सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद, मंदिरों व प्रमुख स्थानों पर दिनभर चला भंडारा निर्जेश मिश्र, पलियाकलां-खीरी। पलिया नगर में श्रीकृष्ण छठ महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव के अवसर पर नगर में जगह-जगह कढ़ी-चावल के भंडारे आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के दौरान भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। दुधवा रोड स्थित नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर, रामजानकी मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, माता कालरात्रि मंदिर, पाण्डेय बाबा मंदिर, शिव मंदिर, माता रानी मन्दिर सहित पटिहन रोड और नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं आयोजकों की ओर से कढ़ी-चावल के भंडारे कराए गए। सुबह से ही भंडारे की तैयारियां शुरू हो गई थीं और शाम तक बड़ी संख्या में भक्त प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचते रहे। मंदिरों और भंडारा स्थलों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। आयोजकों ने भक्तों को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया। कई स्थानों पर लोगों ने स्वयंसेवक के रूप में सेवा करते हुए प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाओं में भी सहयोग किया। श्रीकृष्ण छठ महोत्सव के चलते नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा। विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। भंडारों में पहुंचे सैकड़ों भक्तों ने कढ़ी-चावल का प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।
    4
    पलिया में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण छठ महोत्सव

जगह-जगह लगे कढ़ी-चावल के भंडारे
सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद, मंदिरों व प्रमुख स्थानों पर दिनभर चला भंडारा
निर्जेश मिश्र, पलियाकलां-खीरी। पलिया नगर में श्रीकृष्ण छठ महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव के अवसर पर नगर में जगह-जगह कढ़ी-चावल के भंडारे आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के दौरान भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला।
दुधवा रोड स्थित नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर, रामजानकी मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, माता कालरात्रि मंदिर, पाण्डेय बाबा मंदिर, शिव मंदिर, माता रानी मन्दिर सहित पटिहन रोड और नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं आयोजकों की ओर से कढ़ी-चावल के भंडारे कराए गए। सुबह से ही भंडारे की तैयारियां शुरू हो गई थीं और शाम तक बड़ी संख्या में भक्त प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचते रहे।
मंदिरों और भंडारा स्थलों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। आयोजकों ने भक्तों को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया। कई स्थानों पर लोगों ने स्वयंसेवक के रूप में सेवा करते हुए प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाओं में भी सहयोग किया।
श्रीकृष्ण छठ महोत्सव के चलते नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा। विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। भंडारों में पहुंचे सैकड़ों भक्तों ने कढ़ी-चावल का प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • संगठन सृजन बैठक में अब्दुल हन्नान का कार्यकर्ताओं को संदेश, बोले—पूरी मजबूती से विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा—लखीमपुर खीरी में कांग्रेस मजबूत, जनता के हित में सत्ता में वापसी तक नहीं करेंगे आराम लखीमपुर खीरी, 9 सितंबर 2026। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं लखीमपुर खीरी के सह प्रभारी अब्दुल हन्नान ने बुधवार को जनपद लखीमपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ “संगठन सृजन” कार्यक्रम के तहत बैठक कर संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। बैठक में जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल, पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक सतीश अजमानी तथा शहर अध्यक्ष रियाज अहमद प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अब्दुल हन्नान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जनता अब जागरूक हो चुकी है और यह समझ रही है कि देश व प्रदेश का विकास कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में ही संभव है। उन्होंने दावा किया कि प्रतिदिन आम और खास लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को लगातार मजबूत करने और जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि लखीमपुर खीरी में कांग्रेस मजबूत है और आने वाले समय में संगठन को और मजबूती प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक अगले वर्ष विधानसभा चुनाव और उसके बाद लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में लाकर जनता को राहत पहुंचाने का काम नहीं कर लेते, तब तक पार्टी कार्यकर्ता आराम नहीं करेंगे। बैठक में जिला प्रवक्ता अमित गुप्ता, मोहन चंद्र उप्रेती, पूर्वी वर्मा, कैप्टेन मोनिश अली नकवी, नवाज खान, बलराम गुप्ता, अनिल गुप्ता, प्रेम वर्मा, कोमल सिंह, प्रीति पटेल, सिद्धार्थ त्रिवेदी, सतीश मिश्रा, सत्ती शरण गौतम, रामपाल शाक्य, अब्दुल रहीम, रामकुमार वर्मा, अभय प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    संगठन सृजन बैठक में अब्दुल हन्नान का कार्यकर्ताओं को संदेश, बोले—पूरी मजबूती से विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा—लखीमपुर खीरी में कांग्रेस मजबूत, जनता के हित में सत्ता में वापसी तक नहीं करेंगे आराम
लखीमपुर खीरी, 9 सितंबर 2026।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं लखीमपुर खीरी के सह प्रभारी अब्दुल हन्नान ने बुधवार को जनपद लखीमपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ “संगठन सृजन” कार्यक्रम के तहत बैठक कर संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की।
बैठक में जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल, पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक सतीश अजमानी तथा शहर अध्यक्ष रियाज अहमद प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अब्दुल हन्नान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जनता अब जागरूक हो चुकी है और यह समझ रही है कि देश व प्रदेश का विकास कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में ही संभव है। उन्होंने दावा किया कि प्रतिदिन आम और खास लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को लगातार मजबूत करने और जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि लखीमपुर खीरी में कांग्रेस मजबूत है और आने वाले समय में संगठन को और मजबूती प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक अगले वर्ष विधानसभा चुनाव और उसके बाद लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में लाकर जनता को राहत पहुंचाने का काम नहीं कर लेते, तब तक पार्टी कार्यकर्ता आराम नहीं करेंगे।
बैठक में जिला प्रवक्ता अमित गुप्ता, मोहन चंद्र उप्रेती, पूर्वी वर्मा, कैप्टेन मोनिश अली नकवी, नवाज खान, बलराम गुप्ता, अनिल गुप्ता, प्रेम वर्मा, कोमल सिंह, प्रीति पटेल, सिद्धार्थ त्रिवेदी, सतीश मिश्रा, सत्ती शरण गौतम, रामपाल शाक्य, अब्दुल रहीम, रामकुमार वर्मा, अभय प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Harsh Gupta Journalist
    Harsh Gupta Journalist
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • श्रीमान पुलिस अधीक्षक खीरी महोदय के निर्देशन में जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी निघासन श्री शिवम कुमार के पर्यवेक्षण एंव मार्गदर्शन में आज दिनांक 09.09.2026 को थाना निघासन पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था भंग होने की आशंका मे अभियुक्तगण 01. भगवानदीन पुत्र द्वारिका उम्र करीब 43 वर्ष 2.दिनेश पुत्र पुत्तीलाल उम्र करीब 20 वर्ष 3.सुभाष पुत्र अमित उम्र करीब 19 वर्ष 4.गौरा पुत्र चंद्रिका उम्र करीब 20 वर्ष निवासगीगण अम्बेडकरनगर वार्ड नं0 06 निघासन जनपद खीरी गिरफ्तार कर चालान अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस मा0 न्यायालय किया गया। अभि0गण उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । श्रीमान पुलिस अधीक्षक खीरी महोदय के निर्देशन में जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी निघासन श्री शिवम कुमार के पर्यवेक्षण एंव मार्गदर्शन में आज दिनांक 09.09.2026 को थाना निघासन पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था भंग होने की आशंका मे अभियुक्तगण 01. भगवानदीन पुत्र द्वारिका उम्र करीब 43 वर्ष 2.दिनेश पुत्र पुत्तीलाल उम्र करीब 20 वर्ष 3.सुभाष पुत्र अमित उम्र करीब 19 वर्ष 4.गौरा पुत्र चंद्रिका उम्र करीब 20 वर्ष निवासगीगण अम्बेडकरनगर वार्ड नं0 06 निघासन जनपद खीरी गिरफ्तार कर चालान अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस मा0 न्यायालय किया गया। अभि0गण उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
    1
    श्रीमान पुलिस अधीक्षक खीरी महोदय के निर्देशन में जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी निघासन श्री शिवम कुमार के पर्यवेक्षण एंव मार्गदर्शन में आज दिनांक 09.09.2026  को थाना निघासन पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था भंग होने की आशंका मे अभियुक्तगण 01. भगवानदीन पुत्र द्वारिका उम्र करीब 43 वर्ष 2.दिनेश पुत्र पुत्तीलाल उम्र करीब 20 वर्ष 3.सुभाष पुत्र अमित उम्र करीब 19 वर्ष 4.गौरा पुत्र चंद्रिका उम्र करीब 20 वर्ष निवासगीगण अम्बेडकरनगर वार्ड नं0 06 निघासन जनपद खीरी गिरफ्तार कर चालान अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस मा0 न्यायालय किया गया। अभि0गण उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक खीरी महोदय के निर्देशन में जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी निघासन श्री शिवम कुमार के पर्यवेक्षण एंव मार्गदर्शन में आज दिनांक 09.09.2026  को थाना निघासन पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था भंग होने की आशंका मे अभियुक्तगण 01. भगवानदीन पुत्र द्वारिका उम्र करीब 43 वर्ष 2.दिनेश पुत्र पुत्तीलाल उम्र करीब 20 वर्ष 3.सुभाष पुत्र अमित उम्र करीब 19 वर्ष 4.गौरा पुत्र चंद्रिका उम्र करीब 20 वर्ष निवासगीगण अम्बेडकरनगर वार्ड नं0 06 निघासन जनपद खीरी गिरफ्तार कर चालान अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस मा0 न्यायालय किया गया। अभि0गण उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
    user_प्रेस रिपोर्टर मतलुम सिद्दीक़ी
    प्रेस रिपोर्टर मतलुम सिद्दीक़ी
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.