Shuru
Apke Nagar Ki App…
अगर 76 साल के प्रधानमंत्री को गाली देने से तुम्हें कूल लगता है, तो दे दो। उन्होंने माफ भी कर दिया। “ लेकिन असली दुनिया की गर्मी में आओ। 5-6 साल बाद जब नौकरी ढूंढोगे, घर का खर्च संभालोगे, ऑल्टो लेनी है या सेडान — तब घर के हर भगवान याद आएंगे। ‘हे हनुमान जी, रहम करो। हे मारुति नंदन, बचा लो।’” -कुमार विश्वास
संदीप कुमार शर्मा
अगर 76 साल के प्रधानमंत्री को गाली देने से तुम्हें कूल लगता है, तो दे दो। उन्होंने माफ भी कर दिया। “ लेकिन असली दुनिया की गर्मी में आओ। 5-6 साल बाद जब नौकरी ढूंढोगे, घर का खर्च संभालोगे, ऑल्टो लेनी है या सेडान — तब घर के हर भगवान याद आएंगे। ‘हे हनुमान जी, रहम करो। हे मारुति नंदन, बचा लो।’” -कुमार विश्वास
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पलिया की बिजली व्यवस्था बेपटरी, रोस्टिंग और फाल्ट से उपभोक्ता बेहाल कहीं फ्यूज उड़ने तो कहीं ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या, झुकते पोल और उड़ते जम्फर ने बढ़ाई परेशानी; रात में अधिकारियों के फोन न उठने से उपभोक्ताओं में रोष निर्जेश मिश्र, पलियाकलां-खीरी। पलिया नगर की विद्युत व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह बेपटरी होती नजर आ रही है। कहीं फ्यूज उड़ने, कहीं ट्रांसफार्मर फुंकने, कहीं बिजली के पोल झुकने तो कहीं जम्फर उड़ने की समस्या आम हो गई है। जब कोई फाल्ट नहीं होता तो रोस्टिंग के नाम पर बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। लगातार बाधित हो रही बिजली आपूर्ति के कारण खासकर उमस और गर्मी के बीच उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज बुधवार की रात भी बिजली कटौती का सिलसिला जारी रहा। रात 10 बजकर 45 से 11 बजकर 45 मिनट तक करीब एक घंटे रोस्टिंग के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके बाद 11 बजकर 45 मिनट पर आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन रात 2 बजकर 05 मिनट से 2 बजकर 50 मिनट तक फिर रोस्टिंग के चलते बिजली गुल हो गई। देर रात तक बार-बार बिजली जाने से लोगों की नींद और चैन दोनों प्रभावित हुए। मंगलवार की रात में भी विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं के साथ इसी तरह का खेल खेला। रात में तीन बार बिजली आपूर्ति बाधित हुई, वो लम्बे समय के लिए। रात में जब बिजली आपूर्ति बंद होती है तो यह पता लगाना भी मुश्किल हो जाता है कि कटौती रोस्टिंग के कारण हुई है या किसी फाल्ट के चलते। सबसे बड़ी समस्या यह है कि देर रात विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करना भी मुश्किल हो जाता है। रात में न तो जेई फोन रिसीव करते हैं और न ही अन्य जिम्मेदार अधिकारी। फोन करने पर यदि कहीं संपर्क होता भी है तो केवल कंट्रोल रूम से, जहां तैनात कर्मचारी भी अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही कार्य करते हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर लंबे समय से शिकायतें सामने आती रही हैं। कभी फाल्ट के नाम पर तो कभी रोस्टिंग के चलते घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। इससे घरों में रहने वाले लोगों के साथ-साथ दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। गर्मी और उमस के बीच रात में बिजली गुल होने पर बच्चों, बुजुर्गों और परिवारों को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं कोई नई बात नहीं हैं। वर्षों से नगर में बिजली व्यवस्था को लेकर इसी तरह की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। व्यवस्था में सुधार के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। उपभोक्ताओं में इस बात को लेकर भी रोष है कि बिजली कटौती की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाती। रात में यदि आपूर्ति बाधित होती है तो उपभोक्ता यह जानने के लिए परेशान रहते हैं कि बिजली कब तक आएगी और कटौती का कारण क्या है। बुधवार रात भी दो बार रोस्टिंग के कारण आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखने को मिली। उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से पलिया की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा कर बार-बार होने वाले फाल्ट, अनियोजित कटौती और रोस्टिंग की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण लगाने एवं रात के समय जिम्मेदार अधिकारियों के फोन रिसीव न होने की शिकायत का संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की है।4
- जनसुनवाई में नगरवासियों की समस्याएं सुनने पहुंचीं पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव 16 प्रकरणों पर समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश, स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण के आदेश लखीमपुर-खीरी, 9 सितम्बर 2026। नगर पालिका परिषद, लखीमपुर-खीरी में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने नगरवासियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान जलकल, निर्माण, सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण तथा गृहकर-जलकर से संबंधित कुल 16 प्रकरण प्राप्त हुए। इनमें पेयजल कनेक्शन, नाली एवं सड़क निर्माण व मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, अवैध कब्जे एवं निर्माण तथा गृहकर-जलकर से संबंधित समस्याएं शामिल रहीं। पालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवश्यकता के अनुसार संबंधित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों की वास्तविक स्थिति की जांच की जाए और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, शिकायतकर्ताओं को उनके प्रकरण में की गई कार्रवाई से अवगत कराने के भी निर्देश दिए गए। डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि नगरवासियों की समस्याओं का समय पर समाधान कराना नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इस अवसर पर जेई (सिविल) समरा सईद, जेई (जलकल) जितेन्द्र, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मुरारी लाल एवं विशाल शुक्ला, निर्माण लिपिक यतेंद्र बहादुर तथा सर्वेयर अमित सोनी सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।4
- अगर 76 साल के प्रधानमंत्री को गाली देने से तुम्हें कूल लगता है, तो दे दो। उन्होंने माफ भी कर दिया। “ लेकिन असली दुनिया की गर्मी में आओ। 5-6 साल बाद जब नौकरी ढूंढोगे, घर का खर्च संभालोगे, ऑल्टो लेनी है या सेडान — तब घर के हर भगवान याद आएंगे। ‘हे हनुमान जी, रहम करो। हे मारुति नंदन, बचा लो।’” -कुमार विश्वास1
- *सहारनपुर मस्जिद प्रकरण को लेकर AIMIM ने डीएम को सौंपा ज्ञापन लखीमपुर खीरी। सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के मामले को लेकर AIMIM के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में न्यायिक जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और मस्जिद के पुनर्निर्माण की मांग की। इस दौरान AIMIM जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने कहा कि संगठन मस्जिद के पुनर्निर्माण और मामले में दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग करता है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके बाद AIMIM विधानसभा अध्यक्ष मुजीबुर रहमान ने कहा, “हर मसला बुलडोजर से हल नहीं होने वाला है। संबंधित मामले में न्यायिक जांच कराई जाए और दोषियों को सजा दिलाई जाए। हर विवाद का हल सिर्फ बुलडोजर नहीं है कि जरा सी बात हो और बुलडोजर चला दिया जाए।” उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद में प्रशासन को कानून और निर्धारित न्यायिक प्रक्रिया का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्रवाई निष्पक्ष और पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत होनी चाहिए। ज्ञापन कार्यक्रम में हनीफ भाई, जिला महासचिव एवं 142 प्रभारी; यूथ जिला अध्यक्ष आशु भाई; 142 सदर विधानसभा अध्यक्ष मुजीबुर रहमान खान,यूथ विधानसभा अध्यक्ष इरफान भाई; सेंट्रल सचिव शाकिर अली श्रीवास्तव; सुहेल भाई; सोशल मीडिया प्रभारी सफीउल हक; कुतुबुद्दीन भाई; रेहान भाई; डॉ. रेहान; नगर अध्यक्ष अशरफ जैदी; जिला सचिव शरीफ भाई; शादाब भाई; सिराज भाई और अजय श्रीवास्तव सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा महिला जिला उपाध्यक्ष शकील खान के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम भी कार्यक्रम में मौजूद रही।1
- श्रीमान पुलिस अधीक्षक खीरी महोदय के निर्देशन में जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी निघासन श्री शिवम कुमार के पर्यवेक्षण एंव मार्गदर्शन में आज दिनांक 09.09.2026 को थाना निघासन पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था भंग होने की आशंका मे अभियुक्तगण 01.अनीष पुत्र याशीन निवासी ग्राम लक्ष्मीनगर रकेहटी थाना निघासन जिला खीरी 2.अंकित कुमार पुत्र नन्द कुमार यादव निवासी ग्राम लुधौरी थाना निघासन जिला खीरी 3.नितिन कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम छेदपईपतिया थाना मझगई जिला खीरी गिरफ्तार कर चालान अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस मा0 न्यायालय किया गया। अभि0गण उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । श्रीमान पुलिस अधीक्षक खीरी महोदय के निर्देशन में जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी निघासन श्री शिवम कुमार के पर्यवेक्षण एंव मार्गदर्शन में आज दिनांक 09.09.2026 को थाना निघासन पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था भंग होने की आशंका मे अभियुक्तगण 01.अनीष पुत्र याशीन निवासी ग्राम लक्ष्मीनगर रकेहटी थाना निघासन जिला खीरी 2.अंकित कुमार पुत्र नन्द कुमार यादव निवासी ग्राम लुधौरी थाना निघासन जिला खीरी 3.नितिन कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम छेदपईपतिया थाना मझगई जिला खीरी गिरफ्तार कर चालान अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस मा0 न्यायालय किया गया। अभि0गण उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।1
- लखीमपुर खीरी। मेला मैदान से सैधरी ढाल तक भीषण जाम लग गया है लखीमपुर खीरी। मेला मैदान से सैधरी ढाल तक भीषण जाम लग गया है। जाम में एंबुलेंस भी फंसी हुई है, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर यातायात व्यवस्था प्रभावित है।1
- पटिहन रोड पर तीन फीट पानी, दर्जनों गांवों का पलिया से संपर्क कटा नेपाल से आए पानी और बनबसा बैराज से छोड़े गए पानी ने बढ़ाई मुश्किलें, डिग्री कॉलेज व फायर स्टेशन में घुसा बाढ़ का पानी निर्जेश मिश्र, पलिया क्षेत्र में बाढ़ ने विकराल रूप धारण कर लिया है। नेपाल से आए पानी के कारण क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। पटिहन रोड पर करीब तीन फीट पानी चलने से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का पलिया से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। लोगों को सम्पूर्णानगर रोड से होकर पलिया पहुंचना पड़ रहा है। ग्राम घोला, निषादनगर, अतरनगर, गजरौला, मुंजहा, बंशीनगर और बेलहिया सहित कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ का पानी पलिया डिग्री कॉलेज परिसर में भी भर गया, जिसके चलते शिक्षण कार्य बंद करना पड़ा। वहीं फायर स्टेशन में करीब तीन से चार फीट तक पानी भर गया है। पानी कर्मचारियों के आवासों तक पहुंच जाने से उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुधवा रोड पर बंशीनगर स्थित रपटा पुल पर भी बाढ़ का पानी चलने लगा है। बताया जा रहा है कि पानी के तेज बहाव के चलते रपटा पुल धंस गया है, जिससे खतरा और बढ़ गया है। सुरक्षा के मद्देनजर यहां आवागमन बंद कर दिया गया है। पलिया कोतवाली के आसपास भी बाढ़ का पानी पहुंचने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, बनबसा बैराज से पानी रिलीज किए जाने के बाद शारदा नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है। इसके चलते आबादनगर, बरबादनगर, श्रीनगर और मेलाघाट समेत कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। ग्रामीणों के सामने आवागमन के साथ ही सुरक्षित स्थान तक पहुंचने की चुनौती खड़ी हो गई है। पलिया एसडीएम पुष्पक ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की विभीषिका के बीच बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित बचाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। वहीं पलिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने बताया कि बंशीनगर में रपटा पुल से आवागमन के दौरान लोगों की सुरक्षा की दृष्टि के मद्देनज़र पुलिस तैनाती की गयी है।पुलिस टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है।4
- ब्रेकिंग न्यूज़ सिंगाही खीरी चार वर्षीय बच्ची से दुश्कर्म चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी के घर चला बुलडोजर सिंगाही के सिंगहा कलां में प्रशासन की कार्रवाई, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी रहे मौजूद सिंगाही थाना क्षेत्र के सिंगहा कलां गांव में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले के बाद प्रशासन ने आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान सिंगाही पुलिस विभाग के अधिकारी एवं पुलिस बल के साथ राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल था। पुलिस ने मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की थी। बच्ची की हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए लखनऊ रेफर किए जाने की जानकारी भी सामने आई थी। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी कराई। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर मौके पर लोगों की भीड़ भी जुटी रही। रिपोर्ट: संदेश राज1