logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घटना के बाद मेयर संजीव सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि थाना से महज 60 मीटर की दूरी पर इस तरह की वारदात होना बेहद निंदनीय है। बाघमारा क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यहां का माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा है और लोगों में भय का वातावरण बना हुआ है। मेयर ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि बाघमारा क्षेत्र से आतंक का राज खत्म किया जाए और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मृतक शिवम यादव के बारे में कहा कि वह मुख्यधारा से जुड़कर समाज के लिए काम कर रहा था और आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति नहीं था। वर्ष 2023 के बाद उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। वह उनकी यूनियन में पदाधिकारी के रूप में सक्रिय रहकर लोगों की मदद करता था। उन्होंने कहा कि इस घटना से स्पष्ट होता है कि बाघमारा में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है, जिसे तत्काल नियंत्रित करना जरूरी है। मेयर ने प्रशासन और राज्य सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। वहीं पुलिस की ओर से बताया गया है कि मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। मेयर ने यह भी मांग की कि शिवम यादव द्वारा पूर्व में लिखे गए पत्र की हर बिंदु पर जांच हो तथा उसमें जिन लोगों के नाम सामने आए, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

8 hrs ago
user_Sheikh Nazim
Sheikh Nazim
बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by जनता न्यूज़ 24
    1
    Post by जनता न्यूज़ 24
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    17 hrs ago
  • धनबाद में खौफ का मंजर: सत्तू को लेकर विवाद, युवक ने दुकानदार को किया लहूलुहान।
    1
    धनबाद में खौफ का मंजर: सत्तू को लेकर विवाद, युवक ने दुकानदार को किया लहूलुहान।
    user_News Today Jharkhand
    News Today Jharkhand
    धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    17 hrs ago
  • Post by Niraj Kumar
    1
    Post by Niraj Kumar
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    17 hrs ago
  • हां , आसान नहीं होगा ..पर , अगर टिक गए तो सिर्फ जिंदा नहीं रहोगे ..बल्कि दूसरों को जीना सिखाओगे ....
    1
    हां  , आसान नहीं होगा ..पर , अगर टिक गए तो सिर्फ जिंदा नहीं रहोगे ..बल्कि दूसरों को  जीना सिखाओगे ....
    user_JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv
    JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv
    Doctor धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    20 hrs ago
  • Bhartiya Janata party ki or se ek Vishesh baithak ki Gai jismein kuchh uchch baten ko Rakhi gai
    1
    Bhartiya Janata party ki or se ek Vishesh baithak ki Gai jismein kuchh uchch baten ko Rakhi gai
    user_Independent Bharat
    Independent Bharat
    Media and information sciences faculty चंदनकियारी, बोकारो, झारखंड•
    2 hrs ago
  • सेम तू सेम अजय देवगन का डॉयलॉग अजय देवगन के स्टाइल में। क्या लड़के में काबिलियत है। आगे बढ़ने का चांस है तो वीडियो शेयर करे
    1
    सेम तू सेम अजय देवगन का डॉयलॉग अजय देवगन के स्टाइल में। क्या लड़के में काबिलियत है। आगे बढ़ने का चांस है तो वीडियो शेयर करे
    user_Real hero kundan
    Real hero kundan
    Video Creator डुमरी, गिरिडीह, झारखंड•
    9 hrs ago
  • शुभम यादव हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मृतक का शव एंबुलेंस से उनके सोनारडीह स्थित आवास पहुंचा, वहां गम और गुस्से का माहौल दिखा । देखते ही देखते घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों की चीख-पुकार और सिसकियों से पूरा माहौल गमगीन हो गया।इस दौरान कारू यादव ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान कर मदद का हाथ बढ़ाया, जिससे परिवार को तत्काल राहत मिल सके।मृतक की मां कौशल्या देवी फूट-फूट कर रोने लगीं। सिसकियों के बीच उन्होंने थाना प्रभारी से कहा—“साहब… हमारे कलेजे के टुकड़े को लौटा दो… हमारे लाल ने किसी का क्या बिगाड़ा था, जो उसे मार दिया… हमारे पुत्र के हत्यारे को जल्दी गिरफ्तार कर उसे कड़ी सजा दो साहब…” मां की इस करुण पुकार को सुनकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं और पूरा माहौल शोक में डूब गया। बैंक मोड़ थाना प्रभारी असीत कुमार सिंह ने कौशल्या देवी को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस सनसनीखेज खुलासे और मां और दादी के दर्द भरे विलाप के बाद पूरा माहौल गमगीन हो गया. स्थानीय लोग लगातार दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। शुभम यादव हत्याकांड ने एक बार फिर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं—अब हर नजर पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी है।
    1
    शुभम यादव हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मृतक का शव  एंबुलेंस से  उनके सोनारडीह स्थित आवास पहुंचा, वहां गम और गुस्से का माहौल दिखा । देखते ही देखते घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों की चीख-पुकार और सिसकियों से पूरा माहौल गमगीन हो गया।इस दौरान  कारू यादव ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान कर मदद का हाथ बढ़ाया, जिससे परिवार को तत्काल राहत मिल सके।मृतक की मां कौशल्या देवी फूट-फूट कर रोने लगीं। सिसकियों के बीच उन्होंने थाना प्रभारी से कहा—“साहब… हमारे कलेजे के टुकड़े को लौटा दो… हमारे लाल ने किसी का क्या बिगाड़ा था, जो उसे मार दिया… हमारे पुत्र के हत्यारे को जल्दी गिरफ्तार कर उसे कड़ी सजा दो साहब…”
मां की इस करुण पुकार को सुनकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं और पूरा माहौल शोक में डूब गया। बैंक मोड़ थाना प्रभारी असीत कुमार सिंह ने कौशल्या देवी को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
इस सनसनीखेज खुलासे और मां  और दादी के दर्द भरे विलाप के बाद पूरा माहौल गमगीन हो गया. स्थानीय लोग लगातार दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। शुभम यादव हत्याकांड ने एक बार फिर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं—अब हर नजर पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी है।
    user_Sheikh Nazim
    Sheikh Nazim
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    8 hrs ago
  • Post by Niraj Kumar
    1
    Post by Niraj Kumar
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    17 hrs ago
  • धनबाद,भू-धंसान इलाके में पहुंची कानूनी टीम, लोगों को मिली राहत की उम्मीद।
    1
    धनबाद,भू-धंसान इलाके में पहुंची कानूनी टीम, लोगों को मिली राहत की उम्मीद।
    user_News Today Jharkhand
    News Today Jharkhand
    धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.