मां बोली साहब, हमारे कलेजे के टुकड़े को लौटा दो कतरास: शुभम यादव हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मृतक का शव एंबुलेंस से उनके सोनारडीह स्थित आवास पहुंचा, वहां गम और गुस्से का माहौल दिखा । देखते ही देखते घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों की चीख-पुकार और सिसकियों से पूरा माहौल गमगीन हो गया।इस दौरान कारू यादव ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान कर मदद का हाथ बढ़ाया, जिससे परिवार को तत्काल राहत मिल सके।मृतक की मां कौशल्या देवी फूट-फूट कर रोने लगीं। सिसकियों के बीच उन्होंने थाना प्रभारी से कहा—“साहब… हमारे कलेजे के टुकड़े को लौटा दो… हमारे लाल ने किसी का क्या बिगाड़ा था, जो उसे मार दिया… हमारे पुत्र के हत्यारे को जल्दी गिरफ्तार कर उसे कड़ी सजा दो साहब…” मां की इस करुण पुकार को सुनकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं और पूरा माहौल शोक में डूब गया। बैंक मोड़ थाना प्रभारी असीत कुमार सिंह ने कौशल्या देवी को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस सनसनीखेज खुलासे और मां और दादी के दर्द भरे विलाप के बाद पूरा माहौल गमगीन हो गया. स्थानीय लोग लगातार दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। शुभम यादव हत्याकांड ने एक बार फिर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं—अब हर नजर पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

- मेयर ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि बाघमारा क्षेत्र से आतंक का राज खत्म किया जाए और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मृतक शिवम यादव के बारे में कहा कि वह मुख्यधारा से जुड़कर समाज के लिए काम कर रहा था और आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति नहीं था। वर्ष 2023 के बाद उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। वह उनकी यूनियन में पदाधिकारी के रूप में सक्रिय रहकर लोगों की मदद करता था। उन्होंने कहा कि इस घटना से स्पष्ट होता है कि बाघमारा में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है, जिसे तत्काल नियंत्रित करना जरूरी है। मेयर ने प्रशासन और राज्य सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। वहीं पुलिस की ओर से बताया गया है कि मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। मेयर ने यह भी मांग की कि शिवम यादव द्वारा पूर्व में लिखे गए पत्र की हर बिंदु पर जांच हो तथा उसमें जिन लोगों के नाम सामने आए, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।1
- Post by जनता न्यूज़ 241
- Post by संतोष कुमार दे1
- Post by Adarsh gupta1
- प्रिंस खान का खास सैफी गिरफ्तार, रंगदारी नेटवर्क पर बड़ा वार विदेश से लौटते ही फंसा ‘मेजर’, पुलिस की बड़ी कामयाबी1
- राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 3 मई 2026 दिन रविवार को होना निश्चित है । तैयारी को लेकर आज 19 अप्रैल दिन रविवार 11:00 बजे धनबाद कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है 👉 जिसमें सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति महत्वपूर्ण है : मोहम्मद जहीरूद्दीन खान प्रदेश अध्यक्ष झारखंड1
- Post by Niraj Kumar1
- सोनारडीह में जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय संगठन सचिव शुभम यादव की हत्या के दूसरे दिन पूरा इलाका शोक और आक्रोश में डूबा रहा। पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब चार बजे जब उनका शव घर के सामने लाया गया, तो परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। दादी सबिया देवी, मां कौशल्या देवी और नानी शव से लिपटकर विलाप करती रहीं, जिसे देखकर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। लोगों का कहना था कि यदि अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे सड़क जाम करने को मजबूर होंगे। इस दौरान एक-दो बार माहौल तनावपूर्ण होने की स्थिति बनी, लेकिन पुलिस की तत्परता और समझदारी से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। मौके पर बैंक मोड़ थाना प्रभारी असित सिंह और कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने लोगों को समझाते हुए भरोसा दिलाया कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और सही आरोपियों तक पहुंचने के लिए जनता का सहयोग आवश्यक है। घटनास्थल और आसपास के इलाकों में कतरास, बैंक मोड़, सोनारडीह, अंगारपथरा और ईस्ट बसुरिया थाना की पुलिस बल तैनात रही। वहीं यादव समाज के लोगों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। इस बीच धनबाद के मेयर संजीव सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। परिजनों ने बताया कि शुभम यादव के पिता मंटू यादव कोलकाता में आर्केस्ट्रा का काम करते हैं और घटना की सूचना मिलते ही वे सोनारडीह के लिए रवाना हो गए हैं। मृतक की मां कौशल्या देवी झरिया के बोरागढ़ स्थित बीसीसीएल आवास में रहती हैं, जबकि शुभम और उनका भाई बचपन से ही दादा-दादी के साथ सोनारडीह में रहते थे। गौरतलब है कि शुक्रवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने शुभम यादव के घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर खून गिरे स्थान को चिन्हित कर दिया है और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।7