logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गैंगस्टर को 4 साल की कैद:5 साल काट चुका है जेल; जुर्माना न देने पर एक महीने की अतिरिक्त कैद सुलतानपुर में गैंगस्टर राजेश शुक्ला को गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में विशेष न्यायाधीश राकेश यादव ने चार वर्ष के कठोर कारावास और पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अदालत ने यह भी आदेश दिया कि जुर्माना जमा नहीं करने पर दोषी को एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। यह मामला गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल में रहते हुए मुकदमे की पैरवी न करने की धमकी देने से जुड़ा है। न्यायालय में राजेश शुक्ला ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए दंडित किए जाने की प्रार्थना की, जिसके आधार पर अदालत ने फैसला सुनाया। बताया गया कि वह इस मामले में पहले ही करीब पांच वर्ष जेल में बिता चुका है। विशेष लोक अभियोजक अलका सिंह के अनुसार, इस मामले की एफआईआर 6 जनवरी 2002 को करौदीकला थाने में तारकेश्वर सिंह निवासी गोवा पट्टी बांगरकला की तहरीर पर दर्ज हुई थी। शिकायत के अनुसार, 8 अक्टूबर 2000 की सुबह करीब 9:30 बजे परशुराम विद्यालय परिसर में शहाबुद्दीनपुर निवासी जयहिंद सिंह, बबलू सिंह और शुकुलपुर निवासी राजेश शुक्ला ने जानलेवा हमला किया था। घटना के बाद तीनों आरोपी जेल भेजे गए थे। बाद में जयहिंद सिंह और बबलू सिंह जमानत पर रिहा हो गए। आरोप है कि 5 अक्टूबर को दोनों ने वादी तारकेश्वर सिंह से मिलकर कहा कि राजेश शुक्ला ने जेल से संदेश भेजा है कि मुकदमे की पैरवी छोड़ दें, अन्यथा उन्हें जान से मार दिया जाएगा। मामले की विवेचना एबी सिंह ने की और तीनों आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया। विचारण के दौरान सह-आरोपी जयहिंद सिंह और बबलू सिंह की मृत्यु हो गई। इसके बाद राजेश शुक्ला ने अदालत में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके आधार पर विशेष अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए चार वर्ष की सजा सुनाई।

2 hrs ago
user_Navbharat Times
Navbharat Times
Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

गैंगस्टर को 4 साल की कैद:5 साल काट चुका है जेल; जुर्माना न देने पर एक महीने की अतिरिक्त कैद सुलतानपुर में गैंगस्टर राजेश शुक्ला को गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में विशेष न्यायाधीश राकेश यादव ने चार वर्ष के कठोर कारावास और पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अदालत ने यह भी आदेश दिया कि जुर्माना जमा नहीं करने पर दोषी को एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। यह मामला गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल में रहते हुए मुकदमे की पैरवी न करने की धमकी देने से जुड़ा है। न्यायालय में राजेश शुक्ला ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए दंडित किए जाने की प्रार्थना की, जिसके आधार पर अदालत ने फैसला सुनाया। बताया गया कि वह इस मामले में पहले ही करीब पांच वर्ष जेल में बिता चुका है। विशेष लोक अभियोजक अलका सिंह के अनुसार, इस मामले की एफआईआर 6 जनवरी 2002 को करौदीकला थाने में तारकेश्वर सिंह निवासी गोवा पट्टी बांगरकला की तहरीर पर दर्ज हुई थी। शिकायत के अनुसार, 8 अक्टूबर 2000 की सुबह करीब 9:30 बजे परशुराम विद्यालय परिसर में शहाबुद्दीनपुर निवासी जयहिंद सिंह, बबलू सिंह और शुकुलपुर निवासी राजेश शुक्ला ने जानलेवा हमला किया था। घटना के बाद तीनों आरोपी जेल भेजे गए थे। बाद में जयहिंद सिंह और बबलू सिंह जमानत पर रिहा हो गए। आरोप है कि 5 अक्टूबर को दोनों ने वादी तारकेश्वर सिंह से मिलकर कहा कि राजेश शुक्ला ने जेल से संदेश भेजा है कि मुकदमे की पैरवी छोड़ दें, अन्यथा उन्हें जान से मार दिया जाएगा। मामले की विवेचना एबी सिंह ने की और तीनों आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया। विचारण के दौरान सह-आरोपी जयहिंद सिंह और बबलू सिंह की मृत्यु हो गई। इसके बाद राजेश शुक्ला ने अदालत में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके आधार पर विशेष अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए चार वर्ष की सजा सुनाई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 14 साल से स्कूल नहीं गया, फिर भी ले रहा वेतन: BSA मौन! चपरासी बना दलाल: स्कूल की जगह थाना में करता है ड्यूटी!* *14 साल से स्कूल नहीं गया, फिर भी ले रहा वेतन: BSA मौन! चपरासी बना दलाल: स्कूल की जगह थाना में करता है ड्यूटी!* *BSA को पेन ड्राइव+वीडियो दिया, 1 महीने बाद भी नहीं हुई कार्रवाई_सरकारी वेतन पर ऐश: चपरासी स्कूल नहीं जाता, हेडमास्टर भी चुप_डीएम के पास शिकायत, फिर भी फर्जी मुकदमे लगवा रहा चपरासी!* *सुलतानपुर: शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला, बिना काम वेतन उठा रहा कर्मचारी_पुलिस से मिलीभगत करके गरीबों पर फर्जी केस: लगवाने का देता है धमकी BSA साहब संज्ञान लें: 14 साल से फर्जी हाजिरी लगा रहा चपरासी* *शिक्षा विभाग शर्मसार: चपरासी की ड्यूटी स्कूल में नहीं, थाने में_ज्ञापन के बाद भी ठंडे बस्ते में फाइल, BSA साहब जवाब दें* *किसका संरक्षण? स्कूल न जाने वाले चपरासी का वेतन कैसे पास हो रहा मृतक आश्रित भर्ती का दुरुपयोग: वेतन लो और दलाली करो! BSA कार्यालय फेल: सबूत देने के बाद भी निलंबन नहीं* *प्रधान का भाई चपरासी: 14 साल से स्कूल नहीं आता, सिर्फ हाजिरी लगाकर जाता_अध्यापक का वीडियो वायरल: प्रधान प्रतिनिधि के भाई की पकड़ के आगे BSA फेल_हेडमास्टर+चपरासी की जुगलबंदी: दोनों कई सालों से एक ही स्कूल में जमे* *प्रधान के भाई को मिली सरकारी नौकरी की छूट_BSA को शिकायत के बाद भी मौन: प्रधान के भाई पर मेहरबानी क्यों सुलतानपुर: शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार, हेडमास्टर प्रदीप तिवारी चुप: प्रधान के भाई चपरासी को दे रहे खुली छूट_कई वर्षों से एक ही जगह पर है तैनात ट्रांसफर नीति को प्रधान के भाई ने ताक पर रखा* *वीडियो में अध्यापक ने खोली पोल: प्रधान प्रतिनिधि के भाई की मनमानी_BSA कार्यालय में फाइल धूल खा रही, प्रधान के भाई पर कार्रवाई नहीं_चपरासी की ड्यूटी नहीं, दलाली: प्रधान के भाई का दोहरा कारोबार_सरकार की मंशा पर पानी: प्रधान के भाई को मिली VIP ट्रीटमेंट* *सुलतानपुर शिक्षा विभाग: फर्जी कर्मचारी, असली वेतन थाना की दलाली स्कूल की तनख्वाह: डबल कमाई का खेल* *डीएम साहब जांच कराएं: 14 साल से स्कूल न आने वाले को वेतन क्यों?गरीबों पर अत्याचार: चपरासी पुलिस के साथ मिलकर लगवा रहा झूठे मुकदमे* *सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, फिर भी BSA- ने आंख बंद की कार्रवाई कब? 1 महीने से DM-BSA के टेबल पर पड़ा है सबूत* *सुल्तानपुर बल्दीराय तहसील क्षेत्र ग्राम पंचायत बड़नपुर कंपोजिट विद्यालय का मामला है!*
    1
    14 साल से स्कूल नहीं गया, फिर भी ले रहा वेतन: BSA मौन! चपरासी बना दलाल: स्कूल की जगह थाना में करता है ड्यूटी!*
*14 साल से स्कूल नहीं गया, फिर भी ले रहा वेतन: BSA मौन! चपरासी बना दलाल: स्कूल की जगह थाना में करता है ड्यूटी!*
*BSA को पेन ड्राइव+वीडियो दिया, 1 महीने बाद भी नहीं हुई कार्रवाई_सरकारी वेतन पर ऐश: चपरासी स्कूल नहीं जाता, हेडमास्टर भी चुप_डीएम के पास शिकायत, फिर भी फर्जी मुकदमे लगवा रहा चपरासी!*
*सुलतानपुर: शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला, बिना काम वेतन उठा रहा कर्मचारी_पुलिस से मिलीभगत करके गरीबों पर फर्जी केस: लगवाने का देता है धमकी BSA साहब संज्ञान लें: 14 साल से फर्जी हाजिरी लगा रहा चपरासी*
*शिक्षा विभाग शर्मसार: चपरासी की ड्यूटी स्कूल में नहीं, थाने में_ज्ञापन के बाद भी ठंडे बस्ते में फाइल, BSA साहब जवाब दें*
*किसका संरक्षण? स्कूल न जाने वाले चपरासी का वेतन कैसे पास हो रहा मृतक आश्रित भर्ती का दुरुपयोग: वेतन लो और दलाली करो! BSA कार्यालय फेल: सबूत देने के बाद भी निलंबन नहीं*
*प्रधान का भाई चपरासी: 14 साल से स्कूल नहीं आता, सिर्फ हाजिरी लगाकर जाता_अध्यापक का वीडियो वायरल: प्रधान प्रतिनिधि के भाई की पकड़ के आगे BSA फेल_हेडमास्टर+चपरासी की जुगलबंदी: दोनों कई सालों से एक ही स्कूल में जमे*
*प्रधान के भाई को मिली सरकारी नौकरी की छूट_BSA को शिकायत के बाद भी मौन: प्रधान के भाई पर मेहरबानी क्यों सुलतानपुर: शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार, हेडमास्टर प्रदीप तिवारी चुप: प्रधान के भाई चपरासी को दे रहे खुली छूट_कई वर्षों से एक ही जगह पर है तैनात ट्रांसफर नीति को प्रधान के भाई ने ताक पर रखा*
*वीडियो में अध्यापक ने खोली पोल: प्रधान प्रतिनिधि के भाई की मनमानी_BSA कार्यालय में फाइल धूल खा रही, प्रधान के भाई पर कार्रवाई नहीं_चपरासी की ड्यूटी नहीं, दलाली: प्रधान के भाई का दोहरा कारोबार_सरकार की मंशा पर पानी: प्रधान के भाई को मिली VIP ट्रीटमेंट*
*सुलतानपुर शिक्षा विभाग: फर्जी कर्मचारी, असली वेतन थाना की दलाली  स्कूल की तनख्वाह: डबल कमाई का खेल*
*डीएम साहब जांच कराएं: 14 साल से स्कूल न आने वाले को वेतन क्यों?गरीबों पर अत्याचार: चपरासी पुलिस के साथ मिलकर लगवा रहा झूठे मुकदमे*
*सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, फिर भी BSA- ने आंख बंद की कार्रवाई कब? 1 महीने से DM-BSA के टेबल पर पड़ा है सबूत*
*सुल्तानपुर बल्दीराय तहसील क्षेत्र ग्राम पंचायत बड़नपुर  कंपोजिट विद्यालय का मामला है!*
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सीएम योगी ने कहा-किसी भी साधु-संत की संलिप्तता नहीं पाई गई... राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सीएम योगी ने कहा- किसी भी साधु-संत की संलिप्तता नहीं पाई गई...
    1
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सीएम योगी ने कहा-किसी भी साधु-संत की संलिप्तता नहीं पाई गई...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सीएम योगी ने कहा-
किसी भी साधु-संत की संलिप्तता नहीं पाई गई...
    user_ABHISHEK SINGH
    ABHISHEK SINGH
    Teacher जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • मूसलाधार बारिश से खिले किसानों के चेहरे, धान की फसल को मिला संजीवनी जयसिंहपुर क्षेत्र में बीती सोमवार रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश का सिलसिला मंगलवार सुबह भी जारी रहा। सुबह करीब 9:30 बजे लगभग 20 मिनट तक हुई मूसलाधार वर्षा ने किसानों के चेहरों पर खुशी लौटा दी। वहीं, कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से आमजन को भी बड़ी राहत मिली। क्षेत्र में हुई इस बारिश को धान की फसल के लिए बेहद लाभकारी माना जा रहा है। लंबे समय से पर्याप्त वर्षा का इंतजार कर रहे किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश खेतों में नमी बनाए रखने के साथ ही धान की बढ़वार में सहायक सिद्ध होगी। इससे सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी कम होगा। रामपुर गांव निवासी किसान दिनेश वर्मा ने बताया कि यह बारिश धान की फसल के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उनके अनुसार खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से फसल का विकास बेहतर होगा। वहीं, भोजापुर गांव के किसान अनुराग वर्मा ने भी लगातार लगभग 20 मिनट तक हुई तेज बारिश को किसानों के हित में बताया। उन्होंने कहा कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह संतुलित वर्षा होती रही तो धान की पैदावार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया, जिससे लोगों ने गर्मी और उमस से राहत महसूस की। किसानों को अब आगामी दिनों में भी अच्छी बारिश की उम्मीद है।
    2
    मूसलाधार बारिश से खिले किसानों के चेहरे, धान की फसल को मिला संजीवनी
जयसिंहपुर क्षेत्र में बीती सोमवार रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश का सिलसिला मंगलवार सुबह भी जारी रहा। सुबह करीब 9:30 बजे लगभग 20 मिनट तक हुई मूसलाधार वर्षा ने किसानों के चेहरों पर खुशी लौटा दी। वहीं, कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से आमजन को भी बड़ी राहत मिली।
क्षेत्र में हुई इस बारिश को धान की फसल के लिए बेहद लाभकारी माना जा रहा है। लंबे समय से पर्याप्त वर्षा का इंतजार कर रहे किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश खेतों में नमी बनाए रखने के साथ ही धान की बढ़वार में सहायक सिद्ध होगी। इससे सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी कम होगा।
रामपुर गांव निवासी किसान दिनेश वर्मा ने बताया कि यह बारिश धान की फसल के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उनके अनुसार खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से फसल का विकास बेहतर होगा। वहीं, भोजापुर गांव के किसान अनुराग वर्मा ने भी लगातार लगभग 20 मिनट तक हुई तेज बारिश को किसानों के हित में बताया। उन्होंने कहा कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह संतुलित वर्षा होती रही तो धान की पैदावार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया, जिससे लोगों ने गर्मी और उमस से राहत महसूस की। किसानों को अब आगामी दिनों में भी अच्छी बारिश की उम्मीद है।
    user_दीपक गुप्ता रिपोर्टर
    दीपक गुप्ता रिपोर्टर
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अंकित कश्यप हत्याकांड में मृतक के परिजनों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मृतक की बहन ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जब तक आरोपी के घर पर प्रशासन कार्रवाई नहीं करेगा, तब तक उनके भाई का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। परिजनों का कहना है कि उनकी मांग पूरी होने तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
    1
    अंकित कश्यप हत्याकांड में मृतक के परिजनों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मृतक की बहन ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जब तक आरोपी के घर पर प्रशासन कार्रवाई नहीं करेगा, तब तक उनके भाई का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
परिजनों का कहना है कि उनकी मांग पूरी होने तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • सुल्तानपुर में चेहल्लुम का जुलूस निकला, शिया समुदाय ने किया मातम घासीगंज कर्बला में ताजिये दफन, शहीदों की शहादत को किया याद सुल्तानपुर में मंगलवार को शिया समुदाय द्वारा चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। यह जुलूस खैराबाद स्थित इमामबाड़ा अबूतालिब से शुरू हुआ। अंजुमन गुंचए मज़लूमिया ने नौहा-मातम करते हुए कर्बला के शहीदों की शहादत को याद किया। जुलूस जब बाधमंडी चौराहे पर पहुंचा, तब जंजीर और कमे का मातम भी किया गया। डॉ. नैयर रजा जैदी ने बताया कि यह जुलूस कर्बला के शहीदों के चालीसवें के रूप में निकाला जाता है। उन्होंने बताया कि कर्बला में इमाम-ए-हुसैन और उनके साथियों की शहादत के बाद यजीद ने उनके परिवार की महिलाओं और बच्चों को कैद कर लिया था। उन्हें दमिश्क स्थित कैदखाने में लगभग एक साल तक रखा गया था। दमिश्क से रिहा होने के बाद, हुसैन की बहन ने वहीं एक मकान में पहली मजलिस का आयोजन किया। इसके बाद, इसी दिन हुसैन का काफिला दमिश्क से कर्बला पहुंचा, जहां शहीदों की कब्रों पर नौहा-मातम किया गया था। इसी घटना की याद में हर वर्ष यह जुलूस निकाला जाता है। जुलूस के माध्यम से दुनिया को यह संदेश दिया जाता है कि वे किसी भी ज़ालिम के साथ नहीं हैं, बल्कि हर मजलूम के साथ खड़े हैं। यह जुलूस खैराबाद से होते हुए अन्नू चौराहा, बाधमंडी चौराहा, जमाल गेट, दरियापुर तिराहा और दरियापुर के अंदर से गुजरता हुआ घासीगंज स्थित कर्बला पर समाप्त हुआ। बारिश के कारण खैराबाद और दरियापुर में सड़कों पर भारी जलभराव हो गया था, जिसके चलते जुलूस का समय सुबह 10:30 बजे से बदलकर दोपहर 12:30 बजे किया गया। इस जुलूस में मोहम्मद नजीर, शफाअत हुसैन, डॉ. जफर, मोहम्मद हैदर, अली जाफरी, आसिम सज्जाद, गुफरान मिर्जा और अज़हर अब्बास सहित कई लोग मौजूद रहे।
    2
    सुल्तानपुर में चेहल्लुम का जुलूस निकला, शिया समुदाय ने किया मातम
घासीगंज कर्बला में ताजिये दफन, शहीदों की शहादत को किया याद
सुल्तानपुर में मंगलवार को शिया समुदाय द्वारा चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। यह जुलूस खैराबाद स्थित इमामबाड़ा अबूतालिब से शुरू हुआ। अंजुमन गुंचए मज़लूमिया ने नौहा-मातम करते हुए कर्बला के शहीदों की शहादत को याद किया। जुलूस जब बाधमंडी चौराहे पर पहुंचा, तब जंजीर और कमे का मातम भी किया गया।
डॉ. नैयर रजा जैदी ने बताया कि यह जुलूस कर्बला के शहीदों के चालीसवें के रूप में निकाला जाता है। उन्होंने बताया कि कर्बला में इमाम-ए-हुसैन और उनके साथियों की शहादत के बाद यजीद ने उनके परिवार की महिलाओं और बच्चों को कैद कर लिया था। उन्हें दमिश्क स्थित कैदखाने में लगभग एक साल तक रखा गया था।
दमिश्क से रिहा होने के बाद, हुसैन की बहन ने वहीं एक मकान में पहली मजलिस का आयोजन किया। इसके बाद, इसी दिन हुसैन का काफिला दमिश्क से कर्बला पहुंचा, जहां शहीदों की कब्रों पर नौहा-मातम किया गया था। इसी घटना की याद में हर वर्ष यह जुलूस निकाला जाता है। जुलूस के माध्यम से दुनिया को यह संदेश दिया जाता है कि वे किसी भी ज़ालिम के साथ नहीं हैं, बल्कि हर मजलूम के साथ खड़े हैं।
यह जुलूस खैराबाद से होते हुए अन्नू चौराहा, बाधमंडी चौराहा, जमाल गेट, दरियापुर तिराहा और दरियापुर के अंदर से गुजरता हुआ घासीगंज स्थित कर्बला पर समाप्त हुआ। बारिश के कारण खैराबाद और दरियापुर में सड़कों पर भारी जलभराव हो गया था, जिसके चलते जुलूस का समय सुबह 10:30 बजे से बदलकर दोपहर 12:30 बजे किया गया।
इस जुलूस में मोहम्मद नजीर, शफाअत हुसैन, डॉ. जफर, मोहम्मद हैदर, अली जाफरी, आसिम सज्जाद, गुफरान मिर्जा और अज़हर अब्बास सहित कई लोग मौजूद रहे।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।* आईजीआरएस, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, कानून-व्यवस्था एवं निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।* सुलतानपुर 1 अगस्त/शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में माह अगस्त के प्रथम शनिवार को तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह द्वारा जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि प्रत्येक अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुने तथा उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आमजन की सेवा है और प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं संवेदनशील ढंग से निस्तारण किया जाना चाहिए। जिलाधिकारी महोदय द्वारा विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु कार्य प्रणाली को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाते हुए शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने राजस्व, पुलिस एवं विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक गुणवत्तापूर्ण एवं तथ्यपरक आख्या प्रस्तुत करें तथा शिकायतों का वास्तविक एवं धरातलीय समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही शिकायतकर्ताओं के बैठने एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सभी विभाग जनसंतुष्टि को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए अपनी कार्यप्रणाली में निरंतर सुधार करें। उन्होंने बताया कि जनपद में स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ किया जा रहा है तथा कृषि संबंधी समस्याओं के समाधान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचे, इसकी नियमित समीक्षा की जा रही है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 294 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 25 का निस्तारण मौके पर किया गया। सबसे अधिक प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से सम्बन्धित हैं जिसमें राशन और सप्लाई से सम्बन्धित समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया, विद्युत विभाग से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों तथा अन्य विभागों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों में जिसका त्वरित निस्तारण सम्भव था किया गया है तथा शेष में फील्ड विजिट की आवश्यकता के दृष्टिगत सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मौके पर जाकर तथा दोनों पक्षों को सुनकर निष्पक्ष तथा गुणवत्तापूर्ण रूप से एक सप्ताह में शेष शिकायतों को निस्तारित कर अवगत करायें। इस अवसर पर विद्युत विभाग, फार्मर रजिस्ट्री, चिकित्सा विभाग एवं पूर्ति विभाग द्वारा मेगा कैंप आयोजित कर अलग-अलग सहायता काउंटर स्थापित किए गए, जहां शिकायतकर्ताओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई गई। जिन मामलों का तत्काल निस्तारण संभव नहीं था, उनमें समाधान की निर्धारित तिथि एवं समय की जानकारी शिकायतकर्ताओं को उपलब्ध कराई गई। जिलाधिकारी महोदय ने आईजीआरएस, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं अन्य ऑनलाइन शिकायत निस्तारण प्रणालियों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं स्थलीय जांच के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा विभागाध्यक्ष स्वयं रिपोर्ट का परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण आख्या प्रस्तुत करें। किसी भी प्रकार की औपचारिक अथवा एकपक्षीय रिपोर्ट स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में विधिक अथवा न्यायालयीय बाध्यता हो, उनमें स्पष्ट तथ्यों के साथ कारण अंकित करते हुए आख्या प्रस्तुत की जाए। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दर्शन एवं तहसील समाधान दिवस सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त सभी प्रार्थना-पत्रों का गंभीरता से परीक्षण कर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने विभिन्न विभागों में कार्यदायी संस्थाओं द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक विभागाध्यक्ष अपने विभाग से संबंधित निर्माण कार्यों का नियमित स्थलीय निरीक्षण करें तथा उसकी साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं। कार्यदायी संस्थाओं की लापरवाही अथवा कार्यों में अनावश्यक विलंब की स्थिति में तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सभी अधिकारी नियमित फॉलो-अप, प्रभावी निगरानी एवं समन्वय के साथ कार्य करें तथा जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गये कि प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। इसी क्रम में जनपद की अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गये तथा प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गयी। इस अवसर पर समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। --------------------------------------- जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।
    1
    जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।*
आईजीआरएस, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, कानून-व्यवस्था एवं निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।*
सुलतानपुर 1 अगस्त/शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में माह अगस्त के प्रथम शनिवार को तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह द्वारा जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। 
समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि प्रत्येक अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुने तथा उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आमजन की सेवा है और प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं संवेदनशील ढंग से निस्तारण किया जाना चाहिए।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु कार्य प्रणाली को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाते हुए शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने राजस्व, पुलिस एवं विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक गुणवत्तापूर्ण एवं तथ्यपरक आख्या प्रस्तुत करें तथा शिकायतों का वास्तविक एवं धरातलीय समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही शिकायतकर्ताओं के बैठने एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सभी विभाग जनसंतुष्टि को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए अपनी कार्यप्रणाली में निरंतर सुधार करें। उन्होंने बताया कि जनपद में स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ किया जा रहा है तथा कृषि संबंधी समस्याओं के समाधान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचे, इसकी नियमित समीक्षा की जा रही है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 294 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 25 का निस्तारण मौके पर किया गया। सबसे अधिक प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से सम्बन्धित हैं जिसमें राशन और सप्लाई से सम्बन्धित समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया, विद्युत विभाग से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों तथा अन्य विभागों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों में जिसका त्वरित निस्तारण सम्भव था किया गया है तथा शेष में फील्ड विजिट की आवश्यकता के दृष्टिगत सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मौके पर जाकर तथा दोनों पक्षों को सुनकर निष्पक्ष तथा गुणवत्तापूर्ण रूप से एक सप्ताह में शेष शिकायतों को निस्तारित कर अवगत करायें।   
इस अवसर पर विद्युत विभाग, फार्मर रजिस्ट्री, चिकित्सा विभाग एवं पूर्ति विभाग द्वारा मेगा कैंप आयोजित कर अलग-अलग सहायता काउंटर स्थापित किए गए, जहां शिकायतकर्ताओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई गई। जिन मामलों का तत्काल निस्तारण संभव नहीं था, उनमें समाधान की निर्धारित तिथि एवं समय की जानकारी शिकायतकर्ताओं को उपलब्ध कराई गई।
जिलाधिकारी महोदय ने आईजीआरएस, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं अन्य ऑनलाइन शिकायत निस्तारण प्रणालियों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं स्थलीय जांच के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा विभागाध्यक्ष स्वयं रिपोर्ट का परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण आख्या प्रस्तुत करें। किसी भी प्रकार की औपचारिक अथवा एकपक्षीय रिपोर्ट स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिन मामलों में विधिक अथवा न्यायालयीय बाध्यता हो, उनमें स्पष्ट तथ्यों के साथ कारण अंकित करते हुए आख्या प्रस्तुत की जाए। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दर्शन एवं तहसील समाधान दिवस सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त सभी प्रार्थना-पत्रों का गंभीरता से परीक्षण कर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।
बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने विभिन्न विभागों में कार्यदायी संस्थाओं द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक विभागाध्यक्ष अपने विभाग से संबंधित निर्माण कार्यों का नियमित स्थलीय निरीक्षण करें तथा उसकी साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं। कार्यदायी संस्थाओं की लापरवाही अथवा कार्यों में अनावश्यक विलंब की स्थिति में तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सभी अधिकारी नियमित फॉलो-अप, प्रभावी निगरानी एवं समन्वय के साथ कार्य करें तथा जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गये कि प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
इसी क्रम में जनपद की अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गये तथा प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गयी। इस अवसर पर समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
---------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अमहट मंडी बनी बीमारी मंडी गंदे पानी में तैर रही सब्जियां सुल्तानपुर। अमहट मंडी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराने से हालात चिंताजनक हो गए हैं। महीनों से सफाई का टेंडर लंबित होने के कारण मंडी परिसर जलभराव और गंदगी की चपेट में है। नालियों का दूषित और बदबूदार पानी पूरे परिसर में फैल गया है, जिसमें बिक्री के लिए रखी सब्जियां तैरती दिखाई दे रही हैं। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि जल निकासी और सफाई व्यवस्था लंबे समय से ठप पड़ी है। पहली ही बारिश में मंडी तालाब में तब्दील हो जाती है, जबकि दूसरी ओर शासन-प्रशासन संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाकर स्वच्छता के दावे कर रहा है। ऐसे में गंदे पानी में बिक रही सब्जियां आम लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा पैदा कर रही हैं और डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया व अन्य संक्रामक बीमारियों का जोखिम बढ़ गया है। व्यापारियों ने सवाल उठाया है कि जब हर महीने मंडी शुल्क और टैक्स वसूला जा रहा है, तो सफाई व्यवस्था क्यों ठप है। उन्होंने मंडी प्रशासन से तत्काल जलभराव की समस्या दूर कर नियमित सफाई कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
    1
    अमहट मंडी बनी बीमारी मंडी गंदे पानी 
में तैर रही सब्जियां 
सुल्तानपुर। अमहट मंडी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराने से हालात चिंताजनक हो गए हैं। महीनों से सफाई का टेंडर लंबित होने के कारण मंडी परिसर जलभराव और गंदगी की चपेट में है। नालियों का दूषित और बदबूदार पानी पूरे परिसर में फैल गया है, जिसमें बिक्री के लिए रखी सब्जियां तैरती दिखाई दे रही हैं।
स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि जल निकासी और सफाई व्यवस्था लंबे समय से ठप पड़ी है। पहली ही बारिश में मंडी तालाब में तब्दील हो जाती है, जबकि दूसरी ओर शासन-प्रशासन संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाकर स्वच्छता के दावे कर रहा है। ऐसे में गंदे पानी में बिक रही सब्जियां आम लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा पैदा कर रही हैं और डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया व अन्य संक्रामक बीमारियों का जोखिम बढ़ गया है।
व्यापारियों ने सवाल उठाया है कि जब हर महीने मंडी शुल्क और टैक्स वसूला जा रहा है, तो सफाई व्यवस्था क्यों ठप है। उन्होंने मंडी प्रशासन से तत्काल जलभराव की समस्या दूर कर नियमित सफाई कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कानपुर में फर्नीचर शोरूम में भीषण अग्निकांड चार मंजिला इमारत जली कानपुर। गोविंदपुरी के पुराने पुल के पास मंगलवार सुबह एक चार मंजिला फर्नीचर शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान में दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आठ से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शोरूम के भीतर छह लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने गोविंदपुरी पुराने पुल पर यातायात रोक दिया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल दमकल और प्रशासन की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
    1
    कानपुर में फर्नीचर शोरूम में भीषण अग्निकांड चार मंजिला इमारत जली 
कानपुर। गोविंदपुरी के पुराने पुल के पास मंगलवार सुबह एक चार मंजिला फर्नीचर शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान में दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आठ से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शोरूम के भीतर छह लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने गोविंदपुरी पुराने पुल पर यातायात रोक दिया है।
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल दमकल और प्रशासन की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.