logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमहट मंडी बनी बीमारी मंडी गंदे पानी में तैर रही सब्जियां सुल्तानपुर। अमहट मंडी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराने से हालात चिंताजनक हो गए हैं। महीनों से सफाई का टेंडर लंबित होने के कारण मंडी परिसर जलभराव और गंदगी की चपेट में है। नालियों का दूषित और बदबूदार पानी पूरे परिसर में फैल गया है, जिसमें बिक्री के लिए रखी सब्जियां तैरती दिखाई दे रही हैं। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि जल निकासी और सफाई व्यवस्था लंबे समय से ठप पड़ी है। पहली ही बारिश में मंडी तालाब में तब्दील हो जाती है, जबकि दूसरी ओर शासन-प्रशासन संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाकर स्वच्छता के दावे कर रहा है। ऐसे में गंदे पानी में बिक रही सब्जियां आम लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा पैदा कर रही हैं और डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया व अन्य संक्रामक बीमारियों का जोखिम बढ़ गया है। व्यापारियों ने सवाल उठाया है कि जब हर महीने मंडी शुल्क और टैक्स वसूला जा रहा है, तो सफाई व्यवस्था क्यों ठप है। उन्होंने मंडी प्रशासन से तत्काल जलभराव की समस्या दूर कर नियमित सफाई कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

12 hrs ago
user_पत्रकार पांडे
पत्रकार पांडे
Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

अमहट मंडी बनी बीमारी मंडी गंदे पानी में तैर रही सब्जियां सुल्तानपुर। अमहट मंडी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराने से हालात चिंताजनक हो गए हैं। महीनों से सफाई का टेंडर लंबित होने के कारण मंडी परिसर जलभराव और गंदगी की चपेट में है। नालियों का दूषित और बदबूदार पानी पूरे परिसर में फैल गया है, जिसमें बिक्री के लिए रखी सब्जियां तैरती दिखाई दे रही हैं। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि जल निकासी और सफाई व्यवस्था लंबे समय से ठप पड़ी है। पहली ही बारिश में मंडी तालाब में तब्दील हो जाती है, जबकि दूसरी ओर शासन-प्रशासन संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाकर स्वच्छता के दावे कर रहा है। ऐसे में गंदे पानी में बिक रही सब्जियां आम लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा पैदा कर रही हैं और डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया व अन्य संक्रामक बीमारियों का जोखिम बढ़ गया है। व्यापारियों ने सवाल उठाया है कि जब हर महीने मंडी शुल्क और टैक्स वसूला जा रहा है, तो सफाई व्यवस्था क्यों ठप है। उन्होंने मंडी प्रशासन से तत्काल जलभराव की समस्या दूर कर नियमित सफाई कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मूसलाधार बारिश से खिले किसानों के चेहरे, धान की फसल को मिला संजीवनी जयसिंहपुर क्षेत्र में बीती सोमवार रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश का सिलसिला मंगलवार सुबह भी जारी रहा। सुबह करीब 9:30 बजे लगभग 20 मिनट तक हुई मूसलाधार वर्षा ने किसानों के चेहरों पर खुशी लौटा दी। वहीं, कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से आमजन को भी बड़ी राहत मिली। क्षेत्र में हुई इस बारिश को धान की फसल के लिए बेहद लाभकारी माना जा रहा है। लंबे समय से पर्याप्त वर्षा का इंतजार कर रहे किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश खेतों में नमी बनाए रखने के साथ ही धान की बढ़वार में सहायक सिद्ध होगी। इससे सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी कम होगा। रामपुर गांव निवासी किसान दिनेश वर्मा ने बताया कि यह बारिश धान की फसल के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उनके अनुसार खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से फसल का विकास बेहतर होगा। वहीं, भोजापुर गांव के किसान अनुराग वर्मा ने भी लगातार लगभग 20 मिनट तक हुई तेज बारिश को किसानों के हित में बताया। उन्होंने कहा कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह संतुलित वर्षा होती रही तो धान की पैदावार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया, जिससे लोगों ने गर्मी और उमस से राहत महसूस की। किसानों को अब आगामी दिनों में भी अच्छी बारिश की उम्मीद है।
    2
    मूसलाधार बारिश से खिले किसानों के चेहरे, धान की फसल को मिला संजीवनी
जयसिंहपुर क्षेत्र में बीती सोमवार रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश का सिलसिला मंगलवार सुबह भी जारी रहा। सुबह करीब 9:30 बजे लगभग 20 मिनट तक हुई मूसलाधार वर्षा ने किसानों के चेहरों पर खुशी लौटा दी। वहीं, कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से आमजन को भी बड़ी राहत मिली।
क्षेत्र में हुई इस बारिश को धान की फसल के लिए बेहद लाभकारी माना जा रहा है। लंबे समय से पर्याप्त वर्षा का इंतजार कर रहे किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश खेतों में नमी बनाए रखने के साथ ही धान की बढ़वार में सहायक सिद्ध होगी। इससे सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी कम होगा।
रामपुर गांव निवासी किसान दिनेश वर्मा ने बताया कि यह बारिश धान की फसल के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उनके अनुसार खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से फसल का विकास बेहतर होगा। वहीं, भोजापुर गांव के किसान अनुराग वर्मा ने भी लगातार लगभग 20 मिनट तक हुई तेज बारिश को किसानों के हित में बताया। उन्होंने कहा कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह संतुलित वर्षा होती रही तो धान की पैदावार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया, जिससे लोगों ने गर्मी और उमस से राहत महसूस की। किसानों को अब आगामी दिनों में भी अच्छी बारिश की उम्मीद है।
    user_दीपक गुप्ता रिपोर्टर
    दीपक गुप्ता रिपोर्टर
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अमहट मंडी बनी बीमारी मंडी गंदे पानी में तैर रही सब्जियां सुल्तानपुर। अमहट मंडी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराने से हालात चिंताजनक हो गए हैं। महीनों से सफाई का टेंडर लंबित होने के कारण मंडी परिसर जलभराव और गंदगी की चपेट में है। नालियों का दूषित और बदबूदार पानी पूरे परिसर में फैल गया है, जिसमें बिक्री के लिए रखी सब्जियां तैरती दिखाई दे रही हैं। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि जल निकासी और सफाई व्यवस्था लंबे समय से ठप पड़ी है। पहली ही बारिश में मंडी तालाब में तब्दील हो जाती है, जबकि दूसरी ओर शासन-प्रशासन संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाकर स्वच्छता के दावे कर रहा है। ऐसे में गंदे पानी में बिक रही सब्जियां आम लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा पैदा कर रही हैं और डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया व अन्य संक्रामक बीमारियों का जोखिम बढ़ गया है। व्यापारियों ने सवाल उठाया है कि जब हर महीने मंडी शुल्क और टैक्स वसूला जा रहा है, तो सफाई व्यवस्था क्यों ठप है। उन्होंने मंडी प्रशासन से तत्काल जलभराव की समस्या दूर कर नियमित सफाई कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
    1
    अमहट मंडी बनी बीमारी मंडी गंदे पानी 
में तैर रही सब्जियां 
सुल्तानपुर। अमहट मंडी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराने से हालात चिंताजनक हो गए हैं। महीनों से सफाई का टेंडर लंबित होने के कारण मंडी परिसर जलभराव और गंदगी की चपेट में है। नालियों का दूषित और बदबूदार पानी पूरे परिसर में फैल गया है, जिसमें बिक्री के लिए रखी सब्जियां तैरती दिखाई दे रही हैं।
स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि जल निकासी और सफाई व्यवस्था लंबे समय से ठप पड़ी है। पहली ही बारिश में मंडी तालाब में तब्दील हो जाती है, जबकि दूसरी ओर शासन-प्रशासन संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाकर स्वच्छता के दावे कर रहा है। ऐसे में गंदे पानी में बिक रही सब्जियां आम लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा पैदा कर रही हैं और डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया व अन्य संक्रामक बीमारियों का जोखिम बढ़ गया है।
व्यापारियों ने सवाल उठाया है कि जब हर महीने मंडी शुल्क और टैक्स वसूला जा रहा है, तो सफाई व्यवस्था क्यों ठप है। उन्होंने मंडी प्रशासन से तत्काल जलभराव की समस्या दूर कर नियमित सफाई कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सीसीटीवी खराब मिलने पर एसपी से जवाब तलब बकरी चोरी के आरोपी की रिमांड पर सुनवाई के दौरान मामला सामने आया सुलतानपुर में बकरी चोरी के एक मामले में आरोपी की रिमांड पर बहस के दौरान यह खुलासा हुआ कि थाना और पुलिस चौकी के सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। इस पर एसीजेएम मयूरेश श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है। मामले में रिमांड पर अगली सुनवाई सात अगस्त को होगी। यह मामला गोशाईगंज थाना क्षेत्र के इनायतपुर निवासी सलाहुद्दीन द्वारा 30 जुलाई को दर्ज कराई गई एक एफआईआर से संबंधित है। सलाहुद्दीन ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तीन दिन पहले हुई बकरी चोरी का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में मुनव्वर नामक व्यक्ति को गांव से कुछ दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने 31 जुलाई को मुनव्वर को गिरफ्तार दिखाकर कोर्ट में पेश किया, जिसकी रिमांड पर आपत्ति जताई गई। बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि मुनव्वर को 30 जुलाई की दोपहर में गिरफ्तार किया गया था और उसे 24 घंटे से अधिक समय तक पुलिस चौकी और थाने में रखा गया, जिसके कारण उसकी रिमांड खारिज करने की मांग की गई। एसीजेएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना और पुलिस चौकी के सीसीटीवी फुटेज तलब किए थे और मंगलवार को सुनवाई तय की थी। मंगलवार को जब विवेचक आरोपी की रिमांड लेने आए, तो उन्होंने बताया कि थाना गोशाईगंज और पुलिस चौकी द्वारिकागंज में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। इस पर मजिस्ट्रेट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
    1
    सीसीटीवी खराब मिलने पर एसपी से जवाब तलब
बकरी चोरी के आरोपी की रिमांड पर सुनवाई के दौरान मामला सामने आया

सुलतानपुर में बकरी चोरी के एक मामले में आरोपी की रिमांड पर बहस के दौरान यह खुलासा हुआ कि थाना और पुलिस चौकी के सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। इस पर एसीजेएम मयूरेश श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है। मामले में रिमांड पर अगली सुनवाई सात अगस्त को होगी।
यह मामला गोशाईगंज थाना क्षेत्र के इनायतपुर निवासी सलाहुद्दीन द्वारा 30 जुलाई को दर्ज कराई गई एक एफआईआर से संबंधित है। सलाहुद्दीन ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तीन दिन पहले हुई बकरी चोरी का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में मुनव्वर नामक व्यक्ति को गांव से कुछ दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने 31 जुलाई को मुनव्वर को गिरफ्तार दिखाकर कोर्ट में पेश किया, जिसकी रिमांड पर आपत्ति जताई गई। बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि मुनव्वर को 30 जुलाई की दोपहर में गिरफ्तार किया गया था और उसे 24 घंटे से अधिक समय तक पुलिस चौकी और थाने में रखा गया, जिसके कारण उसकी रिमांड खारिज करने की मांग की गई।
एसीजेएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना और पुलिस चौकी के सीसीटीवी फुटेज तलब किए थे और मंगलवार को सुनवाई तय की थी। मंगलवार को जब विवेचक आरोपी की रिमांड लेने आए, तो उन्होंने बताया कि थाना गोशाईगंज और पुलिस चौकी द्वारिकागंज में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हैं।
इस पर मजिस्ट्रेट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 14 साल से स्कूल नहीं गया, फिर भी ले रहा वेतन: BSA मौन! चपरासी बना दलाल: स्कूल की जगह थाना में करता है ड्यूटी!* *14 साल से स्कूल नहीं गया, फिर भी ले रहा वेतन: BSA मौन! चपरासी बना दलाल: स्कूल की जगह थाना में करता है ड्यूटी!* *BSA को पेन ड्राइव+वीडियो दिया, 1 महीने बाद भी नहीं हुई कार्रवाई_सरकारी वेतन पर ऐश: चपरासी स्कूल नहीं जाता, हेडमास्टर भी चुप_डीएम के पास शिकायत, फिर भी फर्जी मुकदमे लगवा रहा चपरासी!* *सुलतानपुर: शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला, बिना काम वेतन उठा रहा कर्मचारी_पुलिस से मिलीभगत करके गरीबों पर फर्जी केस: लगवाने का देता है धमकी BSA साहब संज्ञान लें: 14 साल से फर्जी हाजिरी लगा रहा चपरासी* *शिक्षा विभाग शर्मसार: चपरासी की ड्यूटी स्कूल में नहीं, थाने में_ज्ञापन के बाद भी ठंडे बस्ते में फाइल, BSA साहब जवाब दें* *किसका संरक्षण? स्कूल न जाने वाले चपरासी का वेतन कैसे पास हो रहा मृतक आश्रित भर्ती का दुरुपयोग: वेतन लो और दलाली करो! BSA कार्यालय फेल: सबूत देने के बाद भी निलंबन नहीं* *प्रधान का भाई चपरासी: 14 साल से स्कूल नहीं आता, सिर्फ हाजिरी लगाकर जाता_अध्यापक का वीडियो वायरल: प्रधान प्रतिनिधि के भाई की पकड़ के आगे BSA फेल_हेडमास्टर+चपरासी की जुगलबंदी: दोनों कई सालों से एक ही स्कूल में जमे* *प्रधान के भाई को मिली सरकारी नौकरी की छूट_BSA को शिकायत के बाद भी मौन: प्रधान के भाई पर मेहरबानी क्यों सुलतानपुर: शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार, हेडमास्टर प्रदीप तिवारी चुप: प्रधान के भाई चपरासी को दे रहे खुली छूट_कई वर्षों से एक ही जगह पर है तैनात ट्रांसफर नीति को प्रधान के भाई ने ताक पर रखा* *वीडियो में अध्यापक ने खोली पोल: प्रधान प्रतिनिधि के भाई की मनमानी_BSA कार्यालय में फाइल धूल खा रही, प्रधान के भाई पर कार्रवाई नहीं_चपरासी की ड्यूटी नहीं, दलाली: प्रधान के भाई का दोहरा कारोबार_सरकार की मंशा पर पानी: प्रधान के भाई को मिली VIP ट्रीटमेंट* *सुलतानपुर शिक्षा विभाग: फर्जी कर्मचारी, असली वेतन थाना की दलाली स्कूल की तनख्वाह: डबल कमाई का खेल* *डीएम साहब जांच कराएं: 14 साल से स्कूल न आने वाले को वेतन क्यों?गरीबों पर अत्याचार: चपरासी पुलिस के साथ मिलकर लगवा रहा झूठे मुकदमे* *सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, फिर भी BSA- ने आंख बंद की कार्रवाई कब? 1 महीने से DM-BSA के टेबल पर पड़ा है सबूत* *सुल्तानपुर बल्दीराय तहसील क्षेत्र ग्राम पंचायत बड़नपुर कंपोजिट विद्यालय का मामला है!*
    1
    14 साल से स्कूल नहीं गया, फिर भी ले रहा वेतन: BSA मौन! चपरासी बना दलाल: स्कूल की जगह थाना में करता है ड्यूटी!*
*14 साल से स्कूल नहीं गया, फिर भी ले रहा वेतन: BSA मौन! चपरासी बना दलाल: स्कूल की जगह थाना में करता है ड्यूटी!*
*BSA को पेन ड्राइव+वीडियो दिया, 1 महीने बाद भी नहीं हुई कार्रवाई_सरकारी वेतन पर ऐश: चपरासी स्कूल नहीं जाता, हेडमास्टर भी चुप_डीएम के पास शिकायत, फिर भी फर्जी मुकदमे लगवा रहा चपरासी!*
*सुलतानपुर: शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला, बिना काम वेतन उठा रहा कर्मचारी_पुलिस से मिलीभगत करके गरीबों पर फर्जी केस: लगवाने का देता है धमकी BSA साहब संज्ञान लें: 14 साल से फर्जी हाजिरी लगा रहा चपरासी*
*शिक्षा विभाग शर्मसार: चपरासी की ड्यूटी स्कूल में नहीं, थाने में_ज्ञापन के बाद भी ठंडे बस्ते में फाइल, BSA साहब जवाब दें*
*किसका संरक्षण? स्कूल न जाने वाले चपरासी का वेतन कैसे पास हो रहा मृतक आश्रित भर्ती का दुरुपयोग: वेतन लो और दलाली करो! BSA कार्यालय फेल: सबूत देने के बाद भी निलंबन नहीं*
*प्रधान का भाई चपरासी: 14 साल से स्कूल नहीं आता, सिर्फ हाजिरी लगाकर जाता_अध्यापक का वीडियो वायरल: प्रधान प्रतिनिधि के भाई की पकड़ के आगे BSA फेल_हेडमास्टर+चपरासी की जुगलबंदी: दोनों कई सालों से एक ही स्कूल में जमे*
*प्रधान के भाई को मिली सरकारी नौकरी की छूट_BSA को शिकायत के बाद भी मौन: प्रधान के भाई पर मेहरबानी क्यों सुलतानपुर: शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार, हेडमास्टर प्रदीप तिवारी चुप: प्रधान के भाई चपरासी को दे रहे खुली छूट_कई वर्षों से एक ही जगह पर है तैनात ट्रांसफर नीति को प्रधान के भाई ने ताक पर रखा*
*वीडियो में अध्यापक ने खोली पोल: प्रधान प्रतिनिधि के भाई की मनमानी_BSA कार्यालय में फाइल धूल खा रही, प्रधान के भाई पर कार्रवाई नहीं_चपरासी की ड्यूटी नहीं, दलाली: प्रधान के भाई का दोहरा कारोबार_सरकार की मंशा पर पानी: प्रधान के भाई को मिली VIP ट्रीटमेंट*
*सुलतानपुर शिक्षा विभाग: फर्जी कर्मचारी, असली वेतन थाना की दलाली  स्कूल की तनख्वाह: डबल कमाई का खेल*
*डीएम साहब जांच कराएं: 14 साल से स्कूल न आने वाले को वेतन क्यों?गरीबों पर अत्याचार: चपरासी पुलिस के साथ मिलकर लगवा रहा झूठे मुकदमे*
*सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, फिर भी BSA- ने आंख बंद की कार्रवाई कब? 1 महीने से DM-BSA के टेबल पर पड़ा है सबूत*
*सुल्तानपुर बल्दीराय तहसील क्षेत्र ग्राम पंचायत बड़नपुर  कंपोजिट विद्यालय का मामला है!*
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सुल्तानपुर में मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे खिले सुल्तानपुर में मंगलवार की सुबह से ही जबरदस्त बारिश हो रही है जिससे किसान काफी प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं धान की फसल को सीधे तौर पर फायदा होता दिखाई दे रहा है इस मूसलाधार बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है परंतु अभी भी खाद की समस्या किसानों को बनी हुई है जिस पर शासन प्रशासन की तरफ से कोई भी व्यापक प्रबंध नहीं होता दिखाई दे रहा खाद की किल्लत से जिले का किसान परेशान है जिम्मेदार मौन है जवाब कौन देगा यह बड़ा सवाल बना हुआ है
    1
    सुल्तानपुर में मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे खिले
सुल्तानपुर में मंगलवार की सुबह से ही जबरदस्त बारिश हो रही है जिससे किसान काफी प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं धान की फसल को सीधे तौर पर फायदा होता दिखाई दे रहा है इस मूसलाधार बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है परंतु अभी भी खाद की समस्या किसानों को बनी हुई है जिस पर शासन प्रशासन की तरफ से कोई भी व्यापक प्रबंध नहीं होता दिखाई दे रहा खाद की किल्लत से जिले का किसान परेशान है जिम्मेदार मौन है जवाब कौन देगा यह बड़ा सवाल बना हुआ है
    user_Santosh Kumar yadav
    Santosh Kumar yadav
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • hamare yahan sadak per Koi Kam nahin hua Hai टूटी-फूटी sadken bahut sal Se Hain hamare gaon mein kafi time se sadak ekadam kharab ho gai hai yah band nahin rahi hai nivedan hai ki sadak nali naliyan yahan ki banva di jaaye
    1
    hamare yahan sadak per Koi Kam nahin hua Hai टूटी-फूटी sadken bahut sal Se Hain
hamare gaon mein kafi time se sadak ekadam kharab ho gai hai yah band nahin rahi hai nivedan hai ki sadak nali naliyan yahan ki banva di jaaye
    user_Umesh Agrahari
    Umesh Agrahari
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सुल्तानपुर में चेहल्लुम का जुलूस निकला, शिया समुदाय ने किया मातम घासीगंज कर्बला में ताजिये दफन, शहीदों की शहादत को किया याद सुल्तानपुर में मंगलवार को शिया समुदाय द्वारा चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। यह जुलूस खैराबाद स्थित इमामबाड़ा अबूतालिब से शुरू हुआ। अंजुमन गुंचए मज़लूमिया ने नौहा-मातम करते हुए कर्बला के शहीदों की शहादत को याद किया। जुलूस जब बाधमंडी चौराहे पर पहुंचा, तब जंजीर और कमे का मातम भी किया गया। डॉ. नैयर रजा जैदी ने बताया कि यह जुलूस कर्बला के शहीदों के चालीसवें के रूप में निकाला जाता है। उन्होंने बताया कि कर्बला में इमाम-ए-हुसैन और उनके साथियों की शहादत के बाद यजीद ने उनके परिवार की महिलाओं और बच्चों को कैद कर लिया था। उन्हें दमिश्क स्थित कैदखाने में लगभग एक साल तक रखा गया था। दमिश्क से रिहा होने के बाद, हुसैन की बहन ने वहीं एक मकान में पहली मजलिस का आयोजन किया। इसके बाद, इसी दिन हुसैन का काफिला दमिश्क से कर्बला पहुंचा, जहां शहीदों की कब्रों पर नौहा-मातम किया गया था। इसी घटना की याद में हर वर्ष यह जुलूस निकाला जाता है। जुलूस के माध्यम से दुनिया को यह संदेश दिया जाता है कि वे किसी भी ज़ालिम के साथ नहीं हैं, बल्कि हर मजलूम के साथ खड़े हैं। यह जुलूस खैराबाद से होते हुए अन्नू चौराहा, बाधमंडी चौराहा, जमाल गेट, दरियापुर तिराहा और दरियापुर के अंदर से गुजरता हुआ घासीगंज स्थित कर्बला पर समाप्त हुआ। बारिश के कारण खैराबाद और दरियापुर में सड़कों पर भारी जलभराव हो गया था, जिसके चलते जुलूस का समय सुबह 10:30 बजे से बदलकर दोपहर 12:30 बजे किया गया। इस जुलूस में मोहम्मद नजीर, शफाअत हुसैन, डॉ. जफर, मोहम्मद हैदर, अली जाफरी, आसिम सज्जाद, गुफरान मिर्जा और अज़हर अब्बास सहित कई लोग मौजूद रहे।
    2
    सुल्तानपुर में चेहल्लुम का जुलूस निकला, शिया समुदाय ने किया मातम
घासीगंज कर्बला में ताजिये दफन, शहीदों की शहादत को किया याद
सुल्तानपुर में मंगलवार को शिया समुदाय द्वारा चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। यह जुलूस खैराबाद स्थित इमामबाड़ा अबूतालिब से शुरू हुआ। अंजुमन गुंचए मज़लूमिया ने नौहा-मातम करते हुए कर्बला के शहीदों की शहादत को याद किया। जुलूस जब बाधमंडी चौराहे पर पहुंचा, तब जंजीर और कमे का मातम भी किया गया।
डॉ. नैयर रजा जैदी ने बताया कि यह जुलूस कर्बला के शहीदों के चालीसवें के रूप में निकाला जाता है। उन्होंने बताया कि कर्बला में इमाम-ए-हुसैन और उनके साथियों की शहादत के बाद यजीद ने उनके परिवार की महिलाओं और बच्चों को कैद कर लिया था। उन्हें दमिश्क स्थित कैदखाने में लगभग एक साल तक रखा गया था।
दमिश्क से रिहा होने के बाद, हुसैन की बहन ने वहीं एक मकान में पहली मजलिस का आयोजन किया। इसके बाद, इसी दिन हुसैन का काफिला दमिश्क से कर्बला पहुंचा, जहां शहीदों की कब्रों पर नौहा-मातम किया गया था। इसी घटना की याद में हर वर्ष यह जुलूस निकाला जाता है। जुलूस के माध्यम से दुनिया को यह संदेश दिया जाता है कि वे किसी भी ज़ालिम के साथ नहीं हैं, बल्कि हर मजलूम के साथ खड़े हैं।
यह जुलूस खैराबाद से होते हुए अन्नू चौराहा, बाधमंडी चौराहा, जमाल गेट, दरियापुर तिराहा और दरियापुर के अंदर से गुजरता हुआ घासीगंज स्थित कर्बला पर समाप्त हुआ। बारिश के कारण खैराबाद और दरियापुर में सड़कों पर भारी जलभराव हो गया था, जिसके चलते जुलूस का समय सुबह 10:30 बजे से बदलकर दोपहर 12:30 बजे किया गया।
इस जुलूस में मोहम्मद नजीर, शफाअत हुसैन, डॉ. जफर, मोहम्मद हैदर, अली जाफरी, आसिम सज्जाद, गुफरान मिर्जा और अज़हर अब्बास सहित कई लोग मौजूद रहे।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।* आईजीआरएस, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, कानून-व्यवस्था एवं निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।* सुलतानपुर 1 अगस्त/शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में माह अगस्त के प्रथम शनिवार को तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह द्वारा जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि प्रत्येक अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुने तथा उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आमजन की सेवा है और प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं संवेदनशील ढंग से निस्तारण किया जाना चाहिए। जिलाधिकारी महोदय द्वारा विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु कार्य प्रणाली को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाते हुए शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने राजस्व, पुलिस एवं विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक गुणवत्तापूर्ण एवं तथ्यपरक आख्या प्रस्तुत करें तथा शिकायतों का वास्तविक एवं धरातलीय समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही शिकायतकर्ताओं के बैठने एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सभी विभाग जनसंतुष्टि को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए अपनी कार्यप्रणाली में निरंतर सुधार करें। उन्होंने बताया कि जनपद में स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ किया जा रहा है तथा कृषि संबंधी समस्याओं के समाधान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचे, इसकी नियमित समीक्षा की जा रही है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 294 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 25 का निस्तारण मौके पर किया गया। सबसे अधिक प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से सम्बन्धित हैं जिसमें राशन और सप्लाई से सम्बन्धित समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया, विद्युत विभाग से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों तथा अन्य विभागों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों में जिसका त्वरित निस्तारण सम्भव था किया गया है तथा शेष में फील्ड विजिट की आवश्यकता के दृष्टिगत सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मौके पर जाकर तथा दोनों पक्षों को सुनकर निष्पक्ष तथा गुणवत्तापूर्ण रूप से एक सप्ताह में शेष शिकायतों को निस्तारित कर अवगत करायें। इस अवसर पर विद्युत विभाग, फार्मर रजिस्ट्री, चिकित्सा विभाग एवं पूर्ति विभाग द्वारा मेगा कैंप आयोजित कर अलग-अलग सहायता काउंटर स्थापित किए गए, जहां शिकायतकर्ताओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई गई। जिन मामलों का तत्काल निस्तारण संभव नहीं था, उनमें समाधान की निर्धारित तिथि एवं समय की जानकारी शिकायतकर्ताओं को उपलब्ध कराई गई। जिलाधिकारी महोदय ने आईजीआरएस, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं अन्य ऑनलाइन शिकायत निस्तारण प्रणालियों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं स्थलीय जांच के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा विभागाध्यक्ष स्वयं रिपोर्ट का परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण आख्या प्रस्तुत करें। किसी भी प्रकार की औपचारिक अथवा एकपक्षीय रिपोर्ट स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में विधिक अथवा न्यायालयीय बाध्यता हो, उनमें स्पष्ट तथ्यों के साथ कारण अंकित करते हुए आख्या प्रस्तुत की जाए। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दर्शन एवं तहसील समाधान दिवस सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त सभी प्रार्थना-पत्रों का गंभीरता से परीक्षण कर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने विभिन्न विभागों में कार्यदायी संस्थाओं द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक विभागाध्यक्ष अपने विभाग से संबंधित निर्माण कार्यों का नियमित स्थलीय निरीक्षण करें तथा उसकी साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं। कार्यदायी संस्थाओं की लापरवाही अथवा कार्यों में अनावश्यक विलंब की स्थिति में तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सभी अधिकारी नियमित फॉलो-अप, प्रभावी निगरानी एवं समन्वय के साथ कार्य करें तथा जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गये कि प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। इसी क्रम में जनपद की अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गये तथा प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गयी। इस अवसर पर समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। --------------------------------------- जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।
    1
    जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।*
आईजीआरएस, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, कानून-व्यवस्था एवं निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।*
सुलतानपुर 1 अगस्त/शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में माह अगस्त के प्रथम शनिवार को तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह द्वारा जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। 
समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि प्रत्येक अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुने तथा उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आमजन की सेवा है और प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं संवेदनशील ढंग से निस्तारण किया जाना चाहिए।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु कार्य प्रणाली को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाते हुए शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने राजस्व, पुलिस एवं विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक गुणवत्तापूर्ण एवं तथ्यपरक आख्या प्रस्तुत करें तथा शिकायतों का वास्तविक एवं धरातलीय समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही शिकायतकर्ताओं के बैठने एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सभी विभाग जनसंतुष्टि को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए अपनी कार्यप्रणाली में निरंतर सुधार करें। उन्होंने बताया कि जनपद में स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ किया जा रहा है तथा कृषि संबंधी समस्याओं के समाधान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचे, इसकी नियमित समीक्षा की जा रही है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 294 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 25 का निस्तारण मौके पर किया गया। सबसे अधिक प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से सम्बन्धित हैं जिसमें राशन और सप्लाई से सम्बन्धित समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया, विद्युत विभाग से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों तथा अन्य विभागों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों में जिसका त्वरित निस्तारण सम्भव था किया गया है तथा शेष में फील्ड विजिट की आवश्यकता के दृष्टिगत सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मौके पर जाकर तथा दोनों पक्षों को सुनकर निष्पक्ष तथा गुणवत्तापूर्ण रूप से एक सप्ताह में शेष शिकायतों को निस्तारित कर अवगत करायें।   
इस अवसर पर विद्युत विभाग, फार्मर रजिस्ट्री, चिकित्सा विभाग एवं पूर्ति विभाग द्वारा मेगा कैंप आयोजित कर अलग-अलग सहायता काउंटर स्थापित किए गए, जहां शिकायतकर्ताओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई गई। जिन मामलों का तत्काल निस्तारण संभव नहीं था, उनमें समाधान की निर्धारित तिथि एवं समय की जानकारी शिकायतकर्ताओं को उपलब्ध कराई गई।
जिलाधिकारी महोदय ने आईजीआरएस, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं अन्य ऑनलाइन शिकायत निस्तारण प्रणालियों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं स्थलीय जांच के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा विभागाध्यक्ष स्वयं रिपोर्ट का परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण आख्या प्रस्तुत करें। किसी भी प्रकार की औपचारिक अथवा एकपक्षीय रिपोर्ट स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिन मामलों में विधिक अथवा न्यायालयीय बाध्यता हो, उनमें स्पष्ट तथ्यों के साथ कारण अंकित करते हुए आख्या प्रस्तुत की जाए। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दर्शन एवं तहसील समाधान दिवस सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त सभी प्रार्थना-पत्रों का गंभीरता से परीक्षण कर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।
बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने विभिन्न विभागों में कार्यदायी संस्थाओं द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक विभागाध्यक्ष अपने विभाग से संबंधित निर्माण कार्यों का नियमित स्थलीय निरीक्षण करें तथा उसकी साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं। कार्यदायी संस्थाओं की लापरवाही अथवा कार्यों में अनावश्यक विलंब की स्थिति में तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सभी अधिकारी नियमित फॉलो-अप, प्रभावी निगरानी एवं समन्वय के साथ कार्य करें तथा जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गये कि प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
इसी क्रम में जनपद की अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गये तथा प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गयी। इस अवसर पर समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
---------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • लड़के को समोसे में जहर देने का आरोप, जांच में नहीं मिली पुष्टि—CO आलापुर का बयान #viral #followers #followers #ambedkarnagarpolice #uppolice
    1
    लड़के को समोसे में जहर देने का आरोप, जांच में नहीं मिली पुष्टि—CO आलापुर का बयान #viral #followers #followers #ambedkarnagarpolice #uppolice
    user_PRIMEABN
    PRIMEABN
    News Anchor अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.