Shuru
Apke Nagar Ki App…
लड़के को समोसे में जहर देने का आरोप, जांच में नहीं मिली पुष्टि—CO आलापुर का बयान #viral #followers #followers #ambedkarnagarpolice #uppolice
PRIMEABN
लड़के को समोसे में जहर देने का आरोप, जांच में नहीं मिली पुष्टि—CO आलापुर का बयान #viral #followers #followers #ambedkarnagarpolice #uppolice
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सफाई टेंडर अटकने से अमहट मंडी जलमग्न, गंदे पानी में तैरती दिखीं सब्जियां सुल्तानपुर। अमहट मंडी परिसर में जलभराव और गंदगी की समस्या ने व्यापारियों व आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि नाले-नालियों की सफाई का टेंडर लंबे समय से लंबित होने के कारण बारिश के बाद पूरे मंडी परिसर में दूषित पानी भर गया है। कई स्थानों पर बिक्री के लिए रखी सब्जियां भी गंदे पानी के बीच नजर आईं, जिससे खाद्य सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं। प्रदेश में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाए जाने के बीच मंडी की यह स्थिति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी सवाल खड़े कर रही है। व्यापारियों का कहना है कि वे नियमित रूप से मंडी शुल्क और अन्य शुल्क जमा करते हैं, लेकिन जल निकासी और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उनका आरोप है कि पहली ही बारिश में मंडी परिसर जलमग्न हो जाता है। हालांकि, इस संबंध में मंडी प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आ सका है। व्यापारियों ने मांग की है कि तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कर जल निकासी कराई जाए तथा लंबित सफाई टेंडर की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि संभावित संक्रामक बीमारियों के खतरे को रोका जा सके।1
- *बस्ती जिले से बड़ी खबर............* तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के आदेश को ठेंगा दिखा रहे थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक ने ग्राम पंचायत मदनपुरा में हुए मारपीट मामले में पीड़ित परिवार की शिकायत पर फोन करके थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज करने का दिया था निर्देश और पीड़ित परिवार को कप्तानगंज थाने पर तत्काल पहुंचने का भी दिया था निर्देश पीड़ित परिवार कप्तानगंज थाने पर पहुंच कर मुकदमा दर्ज करने की दोपहर से कर रहा मांग लेकिन थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव व अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा मुकदमा दर्ज करने में की जा रही हीला-हवाली पीड़ित परिवार सुबह से ही है भूखा प्यासा कप्तानगंज थाने पर मुकदमा दर्ज करने की आस में है बैठा पीड़ित परिवार गरीब व असहाय होने के कारण न्याय के लिए खा रहा दर - दर की ठोंकर बड़ी बात यह है कि जब एसपी के आदेश पर पीड़ित परिवार को नही मिल पा रहा न्याय तो पीड़ित परिवार कहां जाएं और किस अधिकारी से करे शिकायत ? प्रदेश सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना के दुबौला चौकी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मदनपुरा से जुड़ा मामला ।*बस्ती जिले से बड़ी खबर............* तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के आदेश को ठेंगा दिखा रहे थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक ने ग्राम पंचायत मदनपुरा में हुए मारपीट मामले में पीड़ित परिवार की शिकायत पर फोन करके थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज करने का दिया था निर्देश और पीड़ित परिवार को कप्तानगंज थाने पर तत्काल पहुंचने का भी दिया था निर्देश पीड़ित परिवार कप्तानगंज थाने पर पहुंच कर मुकदमा दर्ज करने की दोपहर से कर रहा मांग लेकिन थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव व अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा मुकदमा दर्ज करने में की जा रही हीला-हवाली पीड़ित परिवार सुबह से ही है भूखा प्यासा कप्तानगंज थाने पर मुकदमा दर्ज करने की आस में है बैठा पीड़ित परिवार गरीब व असहाय होने के कारण न्याय के लिए खा रहा दर - दर की ठोंकर बड़ी बात यह है कि जब एसपी के आदेश पर पीड़ित परिवार को नही मिल पा रहा न्याय तो पीड़ित परिवार कहां जाएं और किस अधिकारी से करे शिकायत ? प्रदेश सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना के दुबौला चौकी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मदनपुरा से जुड़ा मामला । @highlight1
- भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का बस्ती में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत। दिनांक-5-8-2026 लोकेशन- बस्ती रिपोर्टर सुनील दूबे भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का बस्ती में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत। हर घर तिरंगा' यात्रा और अभियान की सफलता के लिए आयोजित हुई महत्वपूर्ण कार्यशाला। बस्ती-भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का मंगलवार को बस्ती जनपद में प्रथम आगमन हुआ। जिले में प्रवेश करते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका ऐतिहासिक एवं भव्य नागरिक अभिनंदन किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय आजमगढ़ से टांडा होते हुए बस्ती जनपद की सीमा में दाखिल हुए। कलवारी चौराहे के पास टांडा पुल पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में पूर्व सांसद व असम प्रभारी हरीश द्विवेदी, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उनका पहला स्वागत किया। इसके उपरांत टांडा पुल से लेकर शहर तक जगह-जगह स्वागत समारोह आयोजित किए गए। कलवारी चौराहा, नगर बाजार, फुटहिया, कारगिल शहीद स्मारक, मूड़घाट, बड़ेबन, कटरा चुंगी, फुहार चौराहा, कंपनी बाग, गांधीनगर चौकी, रोडवेज तिराहा, दक्षिण दरवाजा और पंकज टाकीज पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष का आदरपूर्वक अभिनंदन किया। इस स्वागत से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल दिखाई दिया। 'हर घर तिरंगा' पर कार्यशाला आयोजित स्वागत जुलूस के पश्चात होटल बालाजी प्रकाश, बस्ती में 'तिरंगा यात्रा अभियान' के संबंध में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय एवं जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। मंच पर उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह, सुशील सिंह, पवन कसौधन, महेश शुक्ल, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, संजय प्रताप जायसवाल, चंद्रप्रकाश शुक्ल, राजकिशोर सिंह, संजय चौधरी, अजय सिंह गौतम, गोपेश्वर त्रिपाठी, राजेश पाल चौधरी, रोली सिंह, अभिषेक कुमार, अंकुर वर्मा, अमृत कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि को विशाल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए विनोद राय ने कहा कि आगामी राष्ट्रीय पर्व पर 10 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाली 'तिरंगा यात्रा' को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अभियान के तहत प्रत्येक मंडल, युवा मोर्चा के द्वारा विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में तिरंगा यात्रा और हर घर पर तिरंगा लगा कर जन-जागरण किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रत्यूष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अखण्ड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, ब्रह्मदेव यादव, दिलीप पाण्डेय, राम सिंगार ओझा, प्रेम प्रकाश चौधरी, राजेंद्र राजभर, सुरेंद्र चौधरी, विनय यादव, प्रदीप निषाद, सुधाकर पाण्डेय 'नीरज', विनय भरद्वाज, राकेश शर्मा, राधे श्याम कमलापुरी, सुनील सिंह, विनय शंकर मिश्रा, विजय पांडे, सत्येंद्र सिंह 'भोलू', तारक जायसवाल, राजकुमार शुक्ल, श्याम बिहारी गौड़, ओमप्रकाश, ओंकार सिंह, शिवचरण जायसवाल, अमित चतुर्वेदी, जवाहरलाल जायसवाल, अमरनाथ शर्मा, गंगेश सिंह, राजेश कमलापुरी, गौरवमणि त्रिपाठी, गिरिजेश यादव, जनक राम गौतम, सुधाकर विक्रम सिंह, सरवजीत भारती, कर्मेंद्र चौहान, विजय भान सिंह, दुर्गेश अग्रहरि, संजय कुमार चौरसिया, विशुद्धानंद त्रिपाठी, लवकुश शुक्ल, सुरेश भट्ट, वेद प्रकाश तिवारी, जमुना पांडे, मनोज पाठक, शिवप्रसाद चौधरी, प्रमोद चौधरी गिल्लम, प्रमोद पाण्डेय, अनिल दुबे, रामायण सिंह, योगेंद्र सिंह, वैभव पांडे, सरोज मिश्र सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- hamare yahan sadak per Koi Kam nahin hua Hai टूटी-फूटी sadken bahut sal Se Hain hamare gaon mein kafi time se sadak ekadam kharab ho gai hai yah band nahin rahi hai nivedan hai ki sadak nali naliyan yahan ki banva di jaaye1
- मूसलाधार बारिश से खिले किसानों के चेहरे, धान की फसल को मिला संजीवनी जयसिंहपुर क्षेत्र में बीती सोमवार रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश का सिलसिला मंगलवार सुबह भी जारी रहा। सुबह करीब 9:30 बजे लगभग 20 मिनट तक हुई मूसलाधार वर्षा ने किसानों के चेहरों पर खुशी लौटा दी। वहीं, कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से आमजन को भी बड़ी राहत मिली। क्षेत्र में हुई इस बारिश को धान की फसल के लिए बेहद लाभकारी माना जा रहा है। लंबे समय से पर्याप्त वर्षा का इंतजार कर रहे किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश खेतों में नमी बनाए रखने के साथ ही धान की बढ़वार में सहायक सिद्ध होगी। इससे सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी कम होगा। रामपुर गांव निवासी किसान दिनेश वर्मा ने बताया कि यह बारिश धान की फसल के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उनके अनुसार खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से फसल का विकास बेहतर होगा। वहीं, भोजापुर गांव के किसान अनुराग वर्मा ने भी लगातार लगभग 20 मिनट तक हुई तेज बारिश को किसानों के हित में बताया। उन्होंने कहा कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह संतुलित वर्षा होती रही तो धान की पैदावार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया, जिससे लोगों ने गर्मी और उमस से राहत महसूस की। किसानों को अब आगामी दिनों में भी अच्छी बारिश की उम्मीद है।2
- अमहट मंडी बनी बीमारी मंडी गंदे पानी में तैर रही सब्जियां सुल्तानपुर। अमहट मंडी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराने से हालात चिंताजनक हो गए हैं। महीनों से सफाई का टेंडर लंबित होने के कारण मंडी परिसर जलभराव और गंदगी की चपेट में है। नालियों का दूषित और बदबूदार पानी पूरे परिसर में फैल गया है, जिसमें बिक्री के लिए रखी सब्जियां तैरती दिखाई दे रही हैं। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि जल निकासी और सफाई व्यवस्था लंबे समय से ठप पड़ी है। पहली ही बारिश में मंडी तालाब में तब्दील हो जाती है, जबकि दूसरी ओर शासन-प्रशासन संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाकर स्वच्छता के दावे कर रहा है। ऐसे में गंदे पानी में बिक रही सब्जियां आम लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा पैदा कर रही हैं और डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया व अन्य संक्रामक बीमारियों का जोखिम बढ़ गया है। व्यापारियों ने सवाल उठाया है कि जब हर महीने मंडी शुल्क और टैक्स वसूला जा रहा है, तो सफाई व्यवस्था क्यों ठप है। उन्होंने मंडी प्रशासन से तत्काल जलभराव की समस्या दूर कर नियमित सफाई कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।1
- जमानत के बाद भी बाबा मनीष दास दोबारा हिरासत में? केवटला मठ प्रकरण में नया विवाद, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल! जमानत के बाद भी बाबा मनीष दास दोबारा हिरासत में? केवटला मठ प्रकरण में नया विवाद, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल!1