Shuru
Apke Nagar Ki App…
*आज दिनांक 25.04.2026 को थाना करैली अंतर्गत एक व्यक्ति द्वारा पारिवारिक विवाद व अपनी पत्नी से अवैध संबंध के शक में अपने पुत्र की हत्या कर दी गई। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा स्थानीय पुलिस व फील्ड यूनिट की टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। उक्त के सम्बन्ध में सहायक पुलिस आयुक्त अतरसुइया द्वारा दी गई बाइट-*
Sanjay Lal
*आज दिनांक 25.04.2026 को थाना करैली अंतर्गत एक व्यक्ति द्वारा पारिवारिक विवाद व अपनी पत्नी से अवैध संबंध के शक में अपने पुत्र की हत्या कर दी गई। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा स्थानीय पुलिस व फील्ड यूनिट की टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। उक्त के सम्बन्ध में सहायक पुलिस आयुक्त अतरसुइया द्वारा दी गई बाइट-*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखनऊ, 25 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की ऐतिहासिक जीत का जोरदार स्वागत किया है। श्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए लिखा, "बंगाल में ऐतिहासिक जीत हो रही है आदरणीय ममता बनर्जी जी की।" उन्होंने इसे 296 शब्दों में व्यक्त किया, जो क्षेत्रीय एकता और प्रगतिशील राजनीति की मिसाल पेश करता है। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इसे विपक्षी गठबंधन की मजबूती का संकेत बताया। बंगाल चुनाव परिणामों के बीच यह बयान राष्ट्रीय राजनीति में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है। ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी को बहुमत दिलाकर केंद्र की भाजपा नीतियों को कड़ी चुनौती दी है। अखिलेश यादव का यह समर्थन 2027 के लोकसभा चुनावों से पहले गैर-भाजपा दलों के बीच सामंजस्य की उम्मीद जगाता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान बंगाल मॉडल को उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में प्रेरणा दे सकता है।1
- Post by Sanjay Lal1
- सीतापुर। सीतापुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गौशाला की दुर्दशा का वीडियो बना रहे एक युवक की कथित तौर पर लाठियों से पिटाई कर दी गई। 👉 बताया जा रहा है कि घटना रेउसा क्षेत्र के गोधनी गांव की है 👉 युवक गौशाला की स्थिति का वीडियो बना रहा था 👉 इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे घेरकर मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है। अपील: अफवाहों से बचें, कानून अपने हाथ में न लें और किसी भी विवाद की स्थिति में प्रशासन को सूचना दें।1
- उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 11 साल के मासूम बच्चे की गुरुकुल में हुई मौत ने सभी को झकझोर दिया है। बेहतर शिक्षा के लिए 15 अप्रैल को उसे रामानुज भागवत वेद विद्या पीठ में दाखिल कराया गया था, लेकिन महज 6 दिनों में ही उसके साथ बेरहमी की सारी हदें पार कर दी गईं। आरोपी महंत सौरभ मिश्रा उर्फ कन्हैया को बच्चे का हंसना-खेलना पसंद नहीं था, जिसके चलते वह उसे लगातार प्रताड़ित करता था। कानपुर पुलिस के मुताबिक, बच्चे को भूखा रखा जाता, धूप में खड़ा किया जाता और छोटी-छोटी बातों पर पीटा जाता था। घटना वाली रात आरोपी ने बेल्ट और डंडों से बेरहमी से मासूम की पिटाई की और दीवार पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड हर्षिता सोनी के साथ मिलकर सबूत मिटाने की कोशिश की और बच्चे के शव को कार से लाकर उसके घर के बाहर छोड़ दिया। सीसीटीवी फुटेज में मारपीट और अत्याचार के दृश्य सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- लखनऊ रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अटावाले ने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में ब्लॉक स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुटी है और 26 नवंबर को एक बड़ी रैली आयोजित करेगी....उन्होंने बहुजन समाज पार्टी पर निशाना साधते हुए उसके डाउनफॉल की बात कही और दावा किया कि उनकी पार्टी सभी जातियों को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहती है.... अटावाले ने महिला आरक्षण बिल पर भी अपनी राय रखी और कहा कि आने वाले समय में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मुद्दों पर ठोस काम किया जाएगा... समाजवादी पार्टी को गिरते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का मतलब है समाज की सेवा करना ना कि समाज के विरोध में कार्य करना साथी उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हमारे अच्छे मित्र हैं हम उनसे कहना चाहेंगे कि इस बिल का समर्थन करें और जनता के हित में काम करने का प्रयास करें...इस दौरान उन्होंने नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि 2047 तक भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का लक्ष्य है...साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी में विकास कार्य जारी हैं और पार्टी देशभर में सक्रिय रूप से विस्तार करना चाहती है1
- कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक शातिर बदमाश के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। रंगदारी, मारपीट और फायरिंग जैसे गंभीर मामलों में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसका सार्वजनिक रूप से परेड कराया। बताया जा रहा है कि आरोपी हिमांशु उर्फ साहिल उर्फ “मुसीबत” पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उस पर ₹25,000 का इनाम भी घोषित था। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों के बीच खौफ का माहौल है। डीसीपी दक्षिण ने प्रेस वार्ता में बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- लखनऊ, 25 अप्रैल 2026: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों के हित में एक क्रांतिकारी विज़न पेश किया है। उन्होंने कहा, "आने वाले समय में हमारा विज़न होगा कि 24 घंटे के अंदर किसानों का भुगतान हो जाए।" माननीय अखिलेश जी का यह बयान उत्तर प्रदेश के लाखों किसानों के लिए राहत की उम्मीद जगाता है, जहां फसल बिक्री के बाद भुगतान में देरी लंबे समय से समस्या बनी हुई है। पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा इस घोषणा ने किसान समुदाय में उत्साह भर दिया है। समाजवादी नेता ने जोर देकर कहा कि सरकार आने पर डिजिटल प्लेटफॉर्म और पारदर्शी सिस्टम से यह लक्ष्य हासिल किया जाएगा। राजनीतिक हलकों में इसे आगामी चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है, जहां किसान मुद्दे प्रमुखता से उठ रहे हैं। किसान संगठनों ने इस विज़न का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि यह वादा जल्द धरातल पर उतरेगा।1
- देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच एक महत्वपूर्ण जनहित से जुड़ी सलाह सामने आई है। भीषण गर्मी के चलते घरों की छतों या खुले स्थानों पर रखी पानी की टंकियों की सही देखभाल बेहद जरूरी हो गई है। जानकारी के अनुसार, कई जगहों पर लापरवाही के कारण पानी की टंकियों के ढक्कन खुले रह जाते हैं, जिससे उनमें गंदगी, कीड़े-मकोड़े या छोटे जानवर गिरने की घटनाएं सामने आती हैं। इससे पानी दूषित हो सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। 👉 विशेषज्ञों का कहना है कि पानी की टंकी का ढक्कन हमेशा अच्छी तरह बंद रखें समय-समय पर टंकी की सफाई और जांच करते रहें गर्मी के मौसम में स्वच्छ पानी का विशेष ध्यान रखें ⚠️ अपील: सुरक्षित और साफ पानी के लिए टंकी की नियमित देखभाल करें। थोड़ी सी सावधानी बड़ी बीमारियों से बचा सकती है।1