logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तरकाशी /धराली. आपदा की पीड़ा से विकास की नई राह तक: धराली में बहुद्देशीय शिविर बना जनसेवा का सशक्त माध्यम. उत्तरकाशी /धराली. आपदा की पीड़ा से विकास की नई राह तक: धराली में बहुद्देशीय शिविर बना जनसेवा का सशक्त माध्यम. धराली में सरकारी योजनाएं पहुंचीं लोगों के द्वार, बहुद्देशीय शिविर में उमड़ी भीड़. आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जनसुविधाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा प्रभावित परिवारों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विकासखण्ड भटवाड़ी के धराली में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने समन्वित रूप से सेवाएं प्रदान कीं तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ पात्र लाभार्थियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई। पिछले वर्ष धराली में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ था और लोगों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में जिला प्रशासन ने राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रभावित परिवारों तक हरसंभव सहायता पहुँचाने का प्रयास किया। अब पुनर्वास और विकास की दिशा में प्रशासन लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। *शिविर में जिलाधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्या दिए त्वरित निस्तरण के निर्देश* शिविर में धराली के ग्रामीणों द्वारा कल्प केदार मंदिर के पुनरुद्धार की मांग रखी जिस पर जिलाधिकारी ने सभी ग्रामवासियों को एक प्रस्ताव तैयार कर देने को कहा और बताया कि सरकार द्वारा पूर्व में मंदिर के पुनरुद्धार का आश्वासन दिया है जिस पर प्रस्ताव के पश्चात् जिला विकास पर्यटन अधिकारी को जल्द ही कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सोमेश्वर मंदिर के शेल्टर की मांग पर जिलाधिकारी ने शेल्टर बनाने की स्वीकृति मौके पर ही प्रदान कर दी। शिविर में ग्राम प्रधान और ग्रामीणों द्वारा जीवन ज्योति योजना में बीमा भुगतान न होने की शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने राज्य सरकार के आदेशानुसार उपजिलाधिकारी को पीएनबी बैंक के साथ समन्यव करते हुए जल्द भुगतान कराने के निर्देश दिए। वही धराली गाँव के लोगो का पुर्नवास के संबंध में उपजिलाधिकारी ने अवगत कराया कि 21 परिवारों के पुर्नवास से संबंधित जियोलाजिकल सर्वे की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है 66 परिवारों की अंतिम चरण में है और 25 परिवारों की कार्यवाही जल्द की जाएगी। धराली के ग्रामीणों द्वारा होम स्टे योजना के लाभ के भूमि के 143 में दर्ज कराने की मांग पर जिलाधिकारी ने पहले आवेदन करने पर उपजिलाधिकारी को प्राथमिकता के आधार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। धराली गाँव में पंचायत भवन की मांग पर एडीपीआरओ ने अवगत कराया कि पंचायत भवन स्वीकृत हो गया है जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। विद्युत की समस्या पर जहां वर्तमान में सिंगल फेज लाईन है वहां पर ईई यूपीसीएल को परीक्षण करने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों द्वारा सामुदायिक शौचालय की समस्या उठाई गई जिस पर सीडीओ ने अवगत कराया कि वाइब्रेंट विलेज के अंतर्गत 25 लाख के सामुदायिक टॉयलेट के प्रस्ताव भारत सरकार को भेजे गए हैं स्वीकृति उपरांत कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। और इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों के सुझाव भी सुने। शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान, पशुपालन, विद्युत, पेयजल, बैंकिंग सहित विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए। ग्रामीणों ने प्रमाणपत्र, पेंशन, स्वास्थ्य परीक्षण, योजनाओं में पंजीकरण तथा अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ उठाया। अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। *शिविर में विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को वितरित किए गए चेक* शिविर में उद्यान विभाग के पीएमएफएमई/सीएमएफएमई योजना के लाभार्थी अनिल निवासी झाला रू. 87966, अनिल निवासी धराली रू. 168081, धर्मानन्द सेमवाल निवासी मुखवा रू. 76375, उदय सिंह निवासी झाला रू. 87966, जयपाल निवासी झाला रू. 134250 के चेक वितरित किए गए। महिला बाल विकास विभाग द्वारा शिवांगी निवासी धराली, निशा निवासी जसपुर, प्रियंका निवासी झाला को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा परमानंद राणा, नागेन्द्र, शूरवीर सिंह और विपुल को कान की मशीन वितरित की। धराली के लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की है और कहा कि आपदा के बाद प्रशासन द्वारा लगातार क्षेत्र में पहुँचकर जनसमस्याओं का समाधान करना लोगों में विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत कर रहा है। शिविर में मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी, पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, सीएचओ रजनीश सिंह, सीएओ एसएस वर्मा, सीवीओ एचएस बिष्ट, डीएसडब्ल्यूओ कुलदीप पंवार, ईई सिंचाई सचिन सिंघल, डीटीडीओ खुशाल नेगी, ईई यूपीसीएल मनोज गुसाईं, बीडीओ अमित ममगई, डीडीएमओ शार्दुल गुसाईं सहित अन्य अधिकारी, ग्राम प्रधान धराली अजय नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

6 hrs ago
user_Virendra singh negi
Virendra singh negi
डुंडा, उत्तर काशी, उत्तराखंड•
6 hrs ago

उत्तरकाशी /धराली. आपदा की पीड़ा से विकास की नई राह तक: धराली में बहुद्देशीय शिविर बना जनसेवा का सशक्त माध्यम. उत्तरकाशी /धराली. आपदा की पीड़ा से विकास की नई राह तक: धराली में बहुद्देशीय शिविर बना जनसेवा का सशक्त माध्यम. धराली में सरकारी योजनाएं पहुंचीं लोगों के द्वार, बहुद्देशीय शिविर में उमड़ी भीड़. आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जनसुविधाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा प्रभावित परिवारों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विकासखण्ड भटवाड़ी के धराली में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने समन्वित रूप से सेवाएं प्रदान कीं तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ पात्र लाभार्थियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई। पिछले वर्ष धराली में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ था और लोगों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में जिला प्रशासन ने राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रभावित परिवारों तक हरसंभव सहायता पहुँचाने का प्रयास किया। अब पुनर्वास और विकास की दिशा में प्रशासन लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। *शिविर

में जिलाधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्या दिए त्वरित निस्तरण के निर्देश* शिविर में धराली के ग्रामीणों द्वारा कल्प केदार मंदिर के पुनरुद्धार की मांग रखी जिस पर जिलाधिकारी ने सभी ग्रामवासियों को एक प्रस्ताव तैयार कर देने को कहा और बताया कि सरकार द्वारा पूर्व में मंदिर के पुनरुद्धार का आश्वासन दिया है जिस पर प्रस्ताव के पश्चात् जिला विकास पर्यटन अधिकारी को जल्द ही कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सोमेश्वर मंदिर के शेल्टर की मांग पर जिलाधिकारी ने शेल्टर बनाने की स्वीकृति मौके पर ही प्रदान कर दी। शिविर में ग्राम प्रधान और ग्रामीणों द्वारा जीवन ज्योति योजना में बीमा भुगतान न होने की शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने राज्य सरकार के आदेशानुसार उपजिलाधिकारी को पीएनबी बैंक के साथ समन्यव करते हुए जल्द भुगतान कराने के निर्देश दिए। वही धराली गाँव के लोगो का पुर्नवास के संबंध में उपजिलाधिकारी ने अवगत कराया कि 21 परिवारों के पुर्नवास से संबंधित जियोलाजिकल सर्वे की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है 66 परिवारों की अंतिम चरण में है और 25 परिवारों की कार्यवाही जल्द की जाएगी। धराली के ग्रामीणों द्वारा होम स्टे योजना के लाभ

के भूमि के 143 में दर्ज कराने की मांग पर जिलाधिकारी ने पहले आवेदन करने पर उपजिलाधिकारी को प्राथमिकता के आधार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। धराली गाँव में पंचायत भवन की मांग पर एडीपीआरओ ने अवगत कराया कि पंचायत भवन स्वीकृत हो गया है जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। विद्युत की समस्या पर जहां वर्तमान में सिंगल फेज लाईन है वहां पर ईई यूपीसीएल को परीक्षण करने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों द्वारा सामुदायिक शौचालय की समस्या उठाई गई जिस पर सीडीओ ने अवगत कराया कि वाइब्रेंट विलेज के अंतर्गत 25 लाख के सामुदायिक टॉयलेट के प्रस्ताव भारत सरकार को भेजे गए हैं स्वीकृति उपरांत कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। और इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों के सुझाव भी सुने। शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान, पशुपालन, विद्युत, पेयजल, बैंकिंग सहित विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए। ग्रामीणों ने प्रमाणपत्र, पेंशन, स्वास्थ्य परीक्षण, योजनाओं में पंजीकरण तथा अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ उठाया। अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। *शिविर में विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को वितरित किए गए चेक* शिविर में उद्यान विभाग

के पीएमएफएमई/सीएमएफएमई योजना के लाभार्थी अनिल निवासी झाला रू. 87966, अनिल निवासी धराली रू. 168081, धर्मानन्द सेमवाल निवासी मुखवा रू. 76375, उदय सिंह निवासी झाला रू. 87966, जयपाल निवासी झाला रू. 134250 के चेक वितरित किए गए। महिला बाल विकास विभाग द्वारा शिवांगी निवासी धराली, निशा निवासी जसपुर, प्रियंका निवासी झाला को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा परमानंद राणा, नागेन्द्र, शूरवीर सिंह और विपुल को कान की मशीन वितरित की। धराली के लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की है और कहा कि आपदा के बाद प्रशासन द्वारा लगातार क्षेत्र में पहुँचकर जनसमस्याओं का समाधान करना लोगों में विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत कर रहा है। शिविर में मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी, पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, सीएचओ रजनीश सिंह, सीएओ एसएस वर्मा, सीवीओ एचएस बिष्ट, डीएसडब्ल्यूओ कुलदीप पंवार, ईई सिंचाई सचिन सिंघल, डीटीडीओ खुशाल नेगी, ईई यूपीसीएल मनोज गुसाईं, बीडीओ अमित ममगई, डीडीएमओ शार्दुल गुसाईं सहित अन्य अधिकारी, ग्राम प्रधान धराली अजय नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

More news from Tehri Garhwal and nearby areas
  • *'मेरे पिता घर आए तो वर्दी खून से लाल थी':* जंतर-मंतर पर घायल पुलिसकर्मियों के परिजन बोले- प्रोटेस्ट में स्टूडेंट नहीं, गुंडे थे दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में हुई हिंसक झड़प में घायल हुए दिल्ली पुलिस के जवानों के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा है। शुक्रवार (31 जुलाई 2026) को घायल पुलिसकर्मियों के परिवारों ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना दर्द बयां किया और आरोप लगाया कि छात्रों के इस आंदोलन में 'असामाजिक तत्व और गुंडे' घुस आए थे, जिन्होंने जानबूझकर पुलिस को निशाना बनाया.यह विवाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान भड़की हिंसा से जुड़ा है, जिसमें 5 आईपीएस (IPS) अधिकारियों समेत करीब 180 पुलिसकर्मी घायल हुए थे.परिजनों की आपबीती और मुख्य आरोपखून से सनी वर्दी: एक घायल सब-इंस्पेक्टर की बेटी कुंजल ने रोते हुए बताया कि 25 जुलाई को उनके पिता फ्रंटलाइन बैरिकेड्स पर तैनात थे, जहां हिंसक भीड़ ने उन्हें मंच के पास घसीट लिया और उन पर जानलेवा हमला किया. वे 4 घंटे तक अस्पताल में बेहोश रहे और जब साथी उन्हें घर लाए, तो उनकी यूनिफॉर्म पूरी तरह खून से लाल थी."ये स्टूडेंट नहीं, उपद्रवी थे": परिजनों ने साफ कहा कि यह अब कोई छात्र आंदोलन नहीं रह गया है. एक घायल असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) की पत्नी सीमा और अन्य सदस्यों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर, जूते-चप्पल और लाठियों से हमला किया, जिससे कई जवानों के हेलमेट तक टूट गए. ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा
    1
    *'मेरे पिता घर आए तो वर्दी खून से लाल थी':* जंतर-मंतर पर घायल पुलिसकर्मियों के परिजन बोले- प्रोटेस्ट में स्टूडेंट नहीं, गुंडे थे दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में हुई हिंसक झड़प में घायल हुए दिल्ली पुलिस के जवानों के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा है। शुक्रवार (31 जुलाई 2026) को घायल पुलिसकर्मियों के परिवारों ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना दर्द बयां किया और आरोप लगाया कि छात्रों के इस आंदोलन में 'असामाजिक तत्व और गुंडे' घुस आए थे, जिन्होंने जानबूझकर पुलिस को निशाना बनाया.यह विवाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान भड़की हिंसा से जुड़ा है, जिसमें 5 आईपीएस (IPS) अधिकारियों समेत करीब 180 पुलिसकर्मी घायल हुए थे.परिजनों की आपबीती और मुख्य आरोपखून से सनी वर्दी: एक घायल सब-इंस्पेक्टर की बेटी कुंजल ने रोते हुए बताया कि 25 जुलाई को उनके पिता फ्रंटलाइन बैरिकेड्स पर तैनात थे, जहां हिंसक भीड़ ने उन्हें मंच के पास घसीट लिया और उन पर जानलेवा हमला किया. वे 4 घंटे तक अस्पताल में बेहोश रहे और जब साथी उन्हें घर लाए, तो उनकी यूनिफॉर्म पूरी तरह खून से लाल थी."ये स्टूडेंट नहीं, उपद्रवी थे": परिजनों ने साफ कहा कि यह अब कोई छात्र आंदोलन नहीं रह गया है. एक घायल असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) की पत्नी सीमा और अन्य सदस्यों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर, जूते-चप्पल और लाठियों से हमला किया, जिससे कई जवानों के हेलमेट तक टूट गए.
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Pratapnagar, Tehri Garhwal•
    11 hrs ago
  • रेत बजरी लेकर पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचीं कांग्रेस नेत्री ज्योति रौतेला, भारी बरसात में जमकर हुईं नारेबाजी, देखें वीडियो रिपोर्ट । NIU देहरादून NIU ✍️ धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) के खंड कार्यालय, कारगी चौक में आज कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना और प्रदर्शन कर कार्यालय में घुसने की कोशिश की। तेज बरसात के बावजूद भी कार्यकर्ता सैकड़ों की तादाद में इकठ्ठा हुए और स्थानीय सड़कों की खराब हालत और PWD की उपेक्षा के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की, प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी ड्रम में रेत भरकर साथ भी लाए थे... इस दौरान ज्योति रौतेला ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा की सड़कों पर पिछले कई महीनों से बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिनकी वजह से आम जनता को रोज़ाना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में सड़कें और भी अधिक ख़तरनाक हो गई हैं, कई जगह वाहन पलटने और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। रौतेला ने बताया कि इलाके के लोगों ने बार-बार शिकायतें दर्ज कराईं, मगर PWD की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यही कारण है कि आज कार्यकर्ता गुस्से से कार्यालय घेरने आए हैं और मौके पर ही तत्काल मरम्मत व रास्ते घोषित किए जाने की मांग कर रहे हैं, साथ ही उन्होंने ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की जनता से जुड़े कामों में जवाब देही तय होनी चाहिए
    1
    रेत बजरी लेकर पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचीं कांग्रेस नेत्री ज्योति रौतेला, भारी बरसात में जमकर हुईं नारेबाजी, देखें वीडियो रिपोर्ट । NIU
देहरादून NIU ✍️ धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) के खंड कार्यालय, कारगी चौक में आज कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना और प्रदर्शन कर कार्यालय में घुसने की कोशिश की। तेज बरसात के बावजूद भी कार्यकर्ता सैकड़ों की तादाद में इकठ्ठा हुए और स्थानीय सड़कों की खराब हालत और PWD की उपेक्षा के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की, प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी ड्रम में रेत भरकर साथ भी लाए थे...
इस दौरान ज्योति रौतेला ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा की सड़कों पर पिछले कई महीनों से बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिनकी वजह से आम जनता को रोज़ाना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में सड़कें और भी अधिक ख़तरनाक हो गई हैं, कई जगह वाहन पलटने और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। रौतेला ने बताया कि इलाके के लोगों ने बार-बार शिकायतें दर्ज कराईं, मगर PWD की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यही कारण है कि आज कार्यकर्ता गुस्से से कार्यालय घेरने आए हैं और मौके पर ही तत्काल मरम्मत व रास्ते घोषित किए जाने की मांग कर रहे हैं, साथ ही उन्होंने ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की जनता से जुड़े कामों में जवाब देही तय होनी चाहिए
    user_Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Graphic designer विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • मंशादेवी मंदिर प्रबंधन द्वारा पिछले दिनों दावा किया गया था कि मंदिर में चढाए गये फूल, चुनरी, नारियल आदि सामग्री फिर से मंदिर में नहीं चढ़ने के लिए नहीं आएंगे लेकिन यह दावा कोरा दावा ही रहा! मंदिर में चढ़ने वाली यह सामग्री फिर से बिकने के लिए चोर रास्तों से मंदिर मार्ग पर बनी प्रसाद की दुकानों तक पहुंचाई जा रही है। जहां फिर से दुकानदार श्रद्धालुओं को इसे बेच देते हैं और फिर यह सभी सामग्री फिर वहीं पहुंच जाती है जहां पहले चढा़ई गई थी। दरअसल श्रद्धालुओं की आस्था का स्थल मंशादेवी मंदिर कुछ लोगों के लिए मोटी कमाई का स्थान है। चढ़ावे को फिर से चढ़ाने में सौ फीसदी का टर्नओवर है, जिससे इस काम में माफिया टाईप के लोगों का इनवाल्वमेंट है,जिनकी मंदिर प्रबंधन में पैठ है, जिसके कारण मंदिर प्रबंधन के दावे एक तरफ और सच्चाई दूसरी तरफ बनी हुई है। (_कुमार दुष्यंत_)
    1
    मंशादेवी मंदिर प्रबंधन द्वारा पिछले दिनों दावा किया गया था कि मंदिर में चढाए गये फूल, चुनरी, नारियल आदि सामग्री फिर से मंदिर में नहीं चढ़ने के लिए नहीं आएंगे लेकिन यह दावा कोरा दावा ही रहा! मंदिर में चढ़ने वाली यह सामग्री फिर से बिकने के लिए चोर रास्तों से मंदिर मार्ग पर बनी प्रसाद की दुकानों तक पहुंचाई जा रही है। जहां फिर से दुकानदार श्रद्धालुओं को इसे बेच देते हैं और फिर यह सभी सामग्री फिर वहीं पहुंच जाती है जहां पहले चढा़ई गई थी। दरअसल श्रद्धालुओं की आस्था का स्थल मंशादेवी मंदिर कुछ लोगों के लिए मोटी कमाई का स्थान है। चढ़ावे को फिर से चढ़ाने में सौ फीसदी का टर्नओवर है, जिससे इस काम में माफिया टाईप के लोगों का इनवाल्वमेंट है,जिनकी मंदिर प्रबंधन में पैठ है, जिसके कारण मंदिर प्रबंधन के दावे एक तरफ और सच्चाई दूसरी तरफ बनी हुई है।
(_कुमार दुष्यंत_)
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • हरिद्वार प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई हरिद्वार। नगर निगम ने प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग और बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने के लिए बड़ा बाजार क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कई दुकानों से प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। नगर निगम अधिकारियों ने व्यापारियों को प्लास्टिक प्रतिबंध के नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने आमजन और व्यापारियों से अपील की है कि वे कपड़े, जूट या अन्य पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों का उपयोग करें और स्वच्छ एवं प्लास्टिक-मुक्त शहर बनाने में अपना सहयोग दें।
    1
    हरिद्वार प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम 
प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
हरिद्वार। नगर निगम ने प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग और बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने के लिए बड़ा बाजार क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कई दुकानों से प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई।
नगर निगम अधिकारियों ने व्यापारियों को प्लास्टिक प्रतिबंध के नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम ने आमजन और व्यापारियों से अपील की है कि वे कपड़े, जूट या अन्य पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों का उपयोग करें और स्वच्छ एवं प्लास्टिक-मुक्त शहर बनाने में अपना सहयोग दें।
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • 📢 डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह की विशेष अपील।।।।।।।। The Aman Times 📢 डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह की विशेष अपील डोईवाला: ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने वृद्धावस्था, दिव्यांग और विधवा पेंशन के लाभार्थियों से अपील की है कि जिनकी पिछले तीन माह से पेंशन नहीं आई है, वे अपने संबंधित बैंक में जाकर आधार सीडिंग (Aadhaar Seeding) और DBT (Direct Benefit Transfer) की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि समय पर आधार सीडिंग और DBT अपडेट कराने से पेंशन का भुगतान सुचारु रूप से हो सकेगा।
    1
    📢 डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह की विशेष अपील।।।।।।।।
The Aman Times 
📢 डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह की विशेष अपील
डोईवाला: 
ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने वृद्धावस्था, दिव्यांग और विधवा पेंशन के लाभार्थियों से अपील की है कि जिनकी पिछले तीन माह से पेंशन नहीं आई है, वे अपने संबंधित बैंक में जाकर आधार सीडिंग (Aadhaar Seeding) और DBT (Direct Benefit Transfer) की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर लें।
उन्होंने कहा कि समय पर आधार सीडिंग और DBT अपडेट कराने से पेंशन का भुगतान सुचारु रूप से हो सकेगा।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • पेड़ी के समीप घाट पर हड़िया लटकाकर पहुंचा एक युवक स्थानीय साधुओं ने युवक को पकड़ा।
    1
    पेड़ी के समीप घाट पर हड़िया लटकाकर पहुंचा एक युवक स्थानीय साधुओं ने युवक को पकड़ा।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • धारा सरगा में आयोजित सावन मेला 2026 श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक संस्कृति के रंगों के साथ संपन्न हुआ। मेले का मुख्य आकर्षण क्षेत्र के दो देवताओं की पावन शिरकत रही। देवताओं के आगमन पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर देवताओं के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और पारंपरिक रस्में विधि-विधान के साथ संपन्न करवाई गईं। स्थानीय लोगों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। धारा सरगा में आयोजित सावन मेला 2026 श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक संस्कृति के रंगों के साथ संपन्न हुआ। मेले का मुख्य आकर्षण क्षेत्र के दो देवताओं की पावन शिरकत रही। देवताओं के आगमन पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर देवताओं के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और पारंपरिक रस्में विधि-विधान के साथ संपन्न करवाई गईं। स्थानीय लोगों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
    1
    धारा सरगा में आयोजित सावन मेला 2026 श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक संस्कृति के रंगों के साथ संपन्न हुआ। मेले का मुख्य आकर्षण क्षेत्र के दो देवताओं की पावन शिरकत रही। देवताओं के आगमन पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर देवताओं के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और पारंपरिक रस्में विधि-विधान के साथ संपन्न करवाई गईं। स्थानीय लोगों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
धारा सरगा में आयोजित सावन मेला 2026 श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक संस्कृति के रंगों के साथ संपन्न हुआ। मेले का मुख्य आकर्षण क्षेत्र के दो देवताओं की पावन शिरकत रही। देवताओं के आगमन पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर देवताओं के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और पारंपरिक रस्में विधि-विधान के साथ संपन्न करवाई गईं। स्थानीय लोगों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
    user_Him News Update
    Him News Update
    रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सीएम धामी के दौरे में सुरक्षा घेरे तक पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, काले झंडे दिखाकर किया विरोध The Aman Times | गदरपुर सीएम धामी के दौरे में सुरक्षा घेरे तक पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, काले झंडे दिखाकर किया विरोध गदरपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। नवीन अनाज मंडी में हेलीकॉप्टर के लैंड होते ही महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोरा और नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के काफिले तक पहुंच गए और काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार की छात्र एवं युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। घटना के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि जनता का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई दे रहा है।
    1
    सीएम धामी के दौरे में सुरक्षा घेरे तक पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, काले झंडे दिखाकर किया विरोध
The Aman Times | गदरपुर
सीएम धामी के दौरे में सुरक्षा घेरे तक पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, काले झंडे दिखाकर किया विरोध
गदरपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। नवीन अनाज मंडी में हेलीकॉप्टर के लैंड होते ही महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोरा और नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के काफिले तक पहुंच गए और काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने सरकार की छात्र एवं युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। घटना के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि जनता का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई दे रहा है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.