logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

16 hrs ago
user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुल्तानपुर में LIC एजेंट यूनियन चुनाव संपन्न; अभिषेक पाण्डेय अध्यक्ष, सतीश सिंह महामंत्री निर्वाचित सुल्तानपुर में एलआईसी एजेंट यूनियन के त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न हुए। इसमें अभिषेक पाण्डेय को अध्यक्ष और सतीश सिंह को महामंत्री चुना गया। चुनाव 18 अगस्त को ओम नगर स्थित आदर्श मैरिज लॉन में आयोजित किया गया था। शाम 6:30 बजे चुनाव का परिणाम आया है। अध्यक्ष पद के लिए अभिषेक पाण्डेय और प्रभाकर यादव ने दावेदारी की थी, जबकि महामंत्री पद के लिए सतीश सिंह और ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह मैदान में थे। सुल्तानपुर में लगभग 939 एलआईसी एजेंट मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। निर्वाचन समिति की देखरेख में हुई मतगणना के अनुसार, अध्यक्ष पद पर अभिषेक पाण्डेय ने 415 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रभाकर यादव को 92 मतों के अंतर से हराया, जिन्हें 323 मत मिले। इस पद के लिए 22 मत अवैध घोषित किए गए। इसी तरह, महामंत्री पद पर सतीश सिंह 474 मतों के साथ विजयी रहे। उन्होंने ज्ञानेन्द्र सिंह को 206 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया, जिन्हें 268 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद के लिए 18 मत अवैध पाए गए। निर्वाचन समिति, मंडल नेतृत्व और अभिकर्ता परिवार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय और महामंत्री सतीश सिंह को बधाई दी। समिति ने चुनाव को शांतिपूर्ण, अनुशासित और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी प्रत्याशियों, मतदाताओं और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी निर्वाचन समिति के मीडिया प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा ने दी।
    1
    सुल्तानपुर में LIC एजेंट यूनियन चुनाव संपन्न; अभिषेक पाण्डेय अध्यक्ष, सतीश सिंह महामंत्री निर्वाचित
सुल्तानपुर में एलआईसी एजेंट यूनियन के त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न हुए। इसमें अभिषेक पाण्डेय को अध्यक्ष और सतीश सिंह को महामंत्री चुना गया। चुनाव 18 अगस्त को ओम नगर स्थित आदर्श मैरिज लॉन में आयोजित किया गया था। शाम 6:30 बजे चुनाव का परिणाम आया है।
अध्यक्ष पद के लिए अभिषेक पाण्डेय और प्रभाकर यादव ने दावेदारी की थी, जबकि महामंत्री पद के लिए सतीश सिंह और ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह मैदान में थे। सुल्तानपुर में लगभग 939 एलआईसी एजेंट मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं।
निर्वाचन समिति की देखरेख में हुई मतगणना के अनुसार, अध्यक्ष पद पर अभिषेक पाण्डेय ने 415 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रभाकर यादव को 92 मतों के अंतर से हराया, जिन्हें 323 मत मिले। इस पद के लिए 22 मत अवैध घोषित किए गए।
इसी तरह, महामंत्री पद पर सतीश सिंह 474 मतों के साथ विजयी रहे। उन्होंने ज्ञानेन्द्र सिंह को 206 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया, जिन्हें 268 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद के लिए 18 मत अवैध पाए गए।
निर्वाचन समिति, मंडल नेतृत्व और अभिकर्ता परिवार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय और महामंत्री सतीश सिंह को बधाई दी। समिति ने चुनाव को शांतिपूर्ण, अनुशासित और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी प्रत्याशियों, मतदाताओं और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी निर्वाचन समिति के मीडिया प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा ने दी।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • धर्मनगरी चित्रकूट में लगातार बारिश के बीच मंदाकिनी नदी उफान पर, खतरे के निशान को किया पार धर्मनगरी चित्रकूट में लगातार बारिश के बीच मंदाकिनी नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ते हुए खतरे के निशान को पार कर गया, जिससे नदी किनारे बसे इलाकों और घाटों पर चिंता बढ़ गई है। मंदाकिनी का बढ़ता जलस्तर अब लोगों के लिए चेतावनी बनकर सामने आया है।
    1
    धर्मनगरी चित्रकूट में लगातार बारिश के बीच मंदाकिनी नदी उफान पर, खतरे के निशान को किया पार
धर्मनगरी चित्रकूट में लगातार बारिश के बीच मंदाकिनी नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ते हुए खतरे के निशान को पार कर गया, जिससे नदी किनारे बसे इलाकों और घाटों पर चिंता बढ़ गई है। मंदाकिनी का बढ़ता जलस्तर अब लोगों के लिए चेतावनी बनकर सामने आया है।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • "आज दिनांक 17/08/2026 को थाना कादीपुर, जनपद सुल्तानपुर में ग्राम रायबीगो गोसाईपुर का पुरवा के निवासी श्री सुनील कुमार पांडे पुत्र जगन्नाथ पांडे जिनकी उम्र करीब 45 वर्ष, अपने खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोसी अंकित पांडे पुत्र कामता प्रसाद व मनोज पांडे पुत्र शारदा प्रसाद व एक व्यक्ति अज्ञात, मोटरसाइकिल से पहुंचे तथा धारदार हथियार से उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुए। इनको सीएचसी कादीपुर लाया गया जहाँ से बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर के लिए रवाना कर दिया है। इस संबंध में तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चार टीमों का गठन किया गया है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।" *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय कुमार गौतम द्वारा दी गयी बाइटः-*
    1
    "आज दिनांक 17/08/2026 को थाना कादीपुर, जनपद सुल्तानपुर में ग्राम रायबीगो गोसाईपुर
का पुरवा के निवासी श्री सुनील कुमार पांडे पुत्र जगन्नाथ पांडे जिनकी उम्र करीब 45 वर्ष, अपने खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोसी अंकित पांडे पुत्र कामता प्रसाद व मनोज पांडे पुत्र शारदा प्रसाद व एक व्यक्ति अज्ञात, मोटरसाइकिल से पहुंचे तथा धारदार हथियार से उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुए। इनको सीएचसी कादीपुर लाया गया जहाँ से बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर के लिए रवाना कर दिया है। इस संबंध में तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चार टीमों का गठन किया गया है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।" *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय कुमार गौतम द्वारा दी गयी बाइटः-*
    user_Vibha Vibha
    Vibha Vibha
    Court reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • अमेठी: ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद अमेठी। जिले में संदिग्धों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत संग्रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में संग्रामपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, शुभम मौर्या पुत्र कृतेश मौर्या, निवासी ग्राम ईश्वरपुर अमेरूआ, थाना संग्रामपुर, जनपद अमेठी, उम्र करीब 22 वर्ष को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। उसके पास मौजूद स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल के कागजात मांगने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि उक्त मोटरसाइकिल उसने अमेठी स्थित माही मैरिज लॉन से चोरी की थी। पकड़े जाने के डर से उसने नंबर प्लेट बदलकर उसे चला रहा था। पुलिस जांच में मोटरसाइकिल का सही पंजीकरण नंबर UP 44 Z 3858 पाया गया। अभियुक्त ने पूछताछ में एक अन्य मोटरसाइकिल पैशन प्रो चोरी करने की बात भी स्वीकार की। उसके अनुसार, उसने इसी वर्ष फरवरी में बबुरी मोड़-ठेंगहा तिराहा से बाइक चोरी की थी और डर के कारण उसकी नंबर प्लेट निकाल दी थी। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने उक्त मोटरसाइकिल को कालिकन मंदिर के पास शेड नंबर-02 की दीवार की आड़ से बरामद कर लिया। बरामद दोनों मोटरसाइकिलों के संबंध में थाना अमेठी और थाना संग्रामपुर में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    अमेठी: ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद
अमेठी। जिले में संदिग्धों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत संग्रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में संग्रामपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, शुभम मौर्या पुत्र कृतेश मौर्या, निवासी ग्राम ईश्वरपुर अमेरूआ, थाना संग्रामपुर, जनपद अमेठी, उम्र करीब 22 वर्ष को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। उसके पास मौजूद स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल के कागजात मांगने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पूछताछ में अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि उक्त मोटरसाइकिल उसने अमेठी स्थित माही मैरिज लॉन से चोरी की थी। पकड़े जाने के डर से उसने नंबर प्लेट बदलकर उसे चला रहा था। पुलिस जांच में मोटरसाइकिल का सही पंजीकरण नंबर UP 44 Z 3858 पाया गया।
अभियुक्त ने पूछताछ में एक अन्य मोटरसाइकिल पैशन प्रो चोरी करने की बात भी स्वीकार की। उसके अनुसार, उसने इसी वर्ष फरवरी में बबुरी मोड़-ठेंगहा तिराहा से बाइक चोरी की थी और डर के कारण उसकी नंबर प्लेट निकाल दी थी। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने उक्त मोटरसाइकिल को कालिकन मंदिर के पास शेड नंबर-02 की दीवार की आड़ से बरामद कर लिया।
बरामद दोनों मोटरसाइकिलों के संबंध में थाना अमेठी और थाना संग्रामपुर में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    1
    Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • 31 पीतल के घंटे चोरी करते आरोपी गया पकड़ा; जयसिंहपुर पुलिस ने चोरी का माल किया बरामद सुलतानपुर के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में 31 पीतल के घंटे चोरी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सभी घंटे बरामद कर लिए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम के निर्देश पर की गई। घटना 18 अगस्त को हुई। आरोपी ओमनारायण मिश्रा, निवासी चुरावनपुर, थाना गोसाईगंज, सुलतानपुर, को वादी अनंतराम गुप्ता की दुकान के पास स्थित पहलवान वीर बाबा के पीपल के पेड़ से पीतल के घंटे चुराते हुए पकड़ा गया। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पीआरवी-8014 की मदद से जयसिंहपुर थाने पहुंचाया। वादी की तहरीर पर जयसिंहपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 31 पीतल के घंटे बरामद किए, जिनमें 14 छोटे और 17 बड़े घंटे शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ओमनारायण मिश्रा पुत्र बजरंगी मिश्रा, निवासी चुरावनपुर, थाना गोसाईगंज, जनपद सुलतानपुर के रूप में हुई है। गिरफ्तारी पहलवान वीर बाबा, ग्राम अठैसी चौराहा पर लगभग 03:30 बजे हुई। विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय सुलतानपुर के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेजा गया। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह और कांस्टेबल बालगोविंद यादव (पीआरवी-8014) शामिल थे।
    1
    31 पीतल के घंटे चोरी करते आरोपी गया पकड़ा; जयसिंहपुर पुलिस ने चोरी का माल किया बरामद
सुलतानपुर के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में 31 पीतल के घंटे चोरी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सभी घंटे बरामद कर लिए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम के निर्देश पर की गई।
घटना 18 अगस्त को हुई। आरोपी ओमनारायण मिश्रा, निवासी चुरावनपुर, थाना गोसाईगंज, सुलतानपुर, को वादी अनंतराम गुप्ता की दुकान के पास स्थित पहलवान वीर बाबा के पीपल के पेड़ से पीतल के घंटे चुराते हुए पकड़ा गया। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पीआरवी-8014 की मदद से जयसिंहपुर थाने पहुंचाया।
वादी की तहरीर पर जयसिंहपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 31 पीतल के घंटे बरामद किए, जिनमें 14 छोटे और 17 बड़े घंटे शामिल हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ओमनारायण मिश्रा पुत्र बजरंगी मिश्रा, निवासी चुरावनपुर, थाना गोसाईगंज, जनपद सुलतानपुर के रूप में हुई है। गिरफ्तारी पहलवान वीर बाबा, ग्राम अठैसी चौराहा पर लगभग 03:30 बजे हुई। विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय सुलतानपुर के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेजा गया।
इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह और कांस्टेबल बालगोविंद यादव (पीआरवी-8014) शामिल थे।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *ब्रेकिंग प्रतापगढ़* *प्रतापगढ़ में पारिवारिक विवाद में फायरिंग, मेडिकल स्टोर संचालक की मौत* प्रतापगढ़। कोहंडौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार में पारिवारिक विवाद के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपने साले देवेंद्र पर लाइसेंसी पिस्टल से कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से मेडिकल स्टोर संचालक देवेंद्र की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी मृतक का जीजा बताया जा रहा है और उसके सेना से सेवानिवृत्त होने की बात सामने आई है। वर्तमान में उसके सुल्तानपुर जिला अस्पताल में गार्ड के पद पर तैनात होने की जानकारी बताई जा रही है। घटना के दौरान करीब 10 राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही कोहंडौर थाना प्रभारी अनुपम त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों और फायरिंग में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस की जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी
    1
    *ब्रेकिंग प्रतापगढ़*
*प्रतापगढ़ में पारिवारिक विवाद में फायरिंग, मेडिकल स्टोर संचालक की मौत*
प्रतापगढ़। कोहंडौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार में पारिवारिक विवाद के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपने साले देवेंद्र पर लाइसेंसी पिस्टल से कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से मेडिकल स्टोर संचालक देवेंद्र की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी मृतक का जीजा बताया जा रहा है और उसके सेना से सेवानिवृत्त होने की बात सामने आई है। वर्तमान में उसके सुल्तानपुर जिला अस्पताल में गार्ड के पद पर तैनात होने की जानकारी बताई जा रही है। घटना के दौरान करीब 10 राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है।
घटना की सूचना मिलते ही कोहंडौर थाना प्रभारी अनुपम त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस घटना के कारणों और फायरिंग में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस की जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आज़ादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा कसई गांव एम्बुलेंस न पहुंचने से समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके बीमार बुजुर्ग* *आज़ादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा कसई गांव एम्बुलेंस न पहुंचने से समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके बीमार बुजुर्ग* *जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा और शासन की उदासीनता का खामियाजा भुगत रहे ग्रामीण,दलदल भरे रास्ते पर कंधों पर शव ले जाने को मजबूर परिजन* गुढ़। रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पतौता के कसई गांव में आज सड़क जैसी मूलभूत सुविधा न होने के कारण एक दुखद घटना सामने आई है।मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए लगभग 3 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है लेकिन बारिश के मौसम में यह रास्ता पूरी तरह दलदल में तब्दील हो जाता है। इसी वजह से समय पर एम्बुलेंस न पहुंच पाने के कारण कसई गांव निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग मोहम्मद सिरदार को अस्पताल नहीं ले जाया जा सका जिससे समय पर इलाज न मिलने के कारण उनकी असामयिक मृत्यु हो गई। *ग्रामीणों ने पट्टे की जमीन शासन के नाम की फिर भी नहीं बनी सड़क* मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि उन्होंने गाँव में सड़क निर्माण के लिए कई बार प्रयास किए। ग्रामीणों ने विकास की आस में अपने पट्टे की निजी जमीन तक मध्य प्रदेश शासन के नाम हस्तांतरित कर दी थी लेकिन इसके बावजूद जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता के कारण आज तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका।आज स्थिति इतनी भयावह है कि बुजुर्ग की मृत्यु के बाद परिजनों और ग्रामीणों को घुटनों तक भरे दलदल और कीचड़ वाले रास्ते से होते हुए शव को कंधे पर उठाकर ले जाना पड़ा।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
    1
    आज़ादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा कसई गांव एम्बुलेंस न पहुंचने से समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके बीमार बुजुर्ग*
*आज़ादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा कसई गांव एम्बुलेंस न पहुंचने से समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके बीमार बुजुर्ग*
*जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा और शासन की उदासीनता का खामियाजा भुगत रहे ग्रामीण,दलदल भरे रास्ते पर कंधों पर शव ले जाने को मजबूर परिजन*
गुढ़। रीवा जिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पतौता के कसई गांव में आज सड़क जैसी मूलभूत सुविधा न होने के कारण एक दुखद घटना सामने आई है।मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए लगभग 3 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है लेकिन बारिश के मौसम में यह रास्ता पूरी तरह दलदल में तब्दील हो जाता है। इसी वजह से समय पर एम्बुलेंस न पहुंच पाने के कारण कसई गांव निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग मोहम्मद सिरदार को अस्पताल नहीं ले जाया जा सका जिससे समय पर इलाज न मिलने के कारण उनकी असामयिक मृत्यु हो गई।
*ग्रामीणों ने पट्टे की जमीन शासन के नाम की फिर भी नहीं बनी सड़क*
मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि उन्होंने गाँव में सड़क निर्माण के लिए कई बार प्रयास किए। ग्रामीणों ने विकास की आस में अपने पट्टे की निजी जमीन तक मध्य प्रदेश शासन के नाम हस्तांतरित कर दी थी लेकिन इसके बावजूद जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता के कारण आज तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका।आज स्थिति इतनी भयावह है कि बुजुर्ग की मृत्यु के बाद परिजनों और ग्रामीणों को घुटनों तक भरे दलदल और कीचड़ वाले रास्ते से होते हुए शव को कंधे पर उठाकर ले जाना पड़ा।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मंदिर मजार से घंटे चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 31 घंटे बरामद* *मंदिर मजार से घंटे चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 31 घंटे बरामद* सुल्तानपुर : आज दिनांक 18/8/2024 को भोर में थाना जयसिंहपुर क्षेत्र के ग्राम अठैसी के अनन्तराम सन ऑफ दयाराम गुप्ता के दुकान के बगल में पहलवान पीर बाबा के पीपल के पेड़ से लटके घंटे चुराते हुए ओमप्रकाश मिश्रा, सन ऑफ बजरंगी मिश्रा, निवासी चुरावनपुर, थाना गोसाईगंज, जनपद सुलतानपुर पकड़े गए। पीआरवी (PRV) के पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें थाने लाया गया, जहाँ पर अनन्त गुप्ता के तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर ओम प्रकाश मिश्रा अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। अभियुक्त ओम प्रकाश मिश्रा के पास से 14 छोटे और 17 बड़े, कुल 31 घंटे बरामद किए गए। उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह बाइटः-"*
    1
    मंदिर मजार से घंटे चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 31 घंटे बरामद*

*मंदिर मजार से घंटे चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 31 घंटे बरामद*
सुल्तानपुर : आज दिनांक 18/8/2024 को भोर में थाना जयसिंहपुर क्षेत्र के ग्राम अठैसी के अनन्तराम सन ऑफ दयाराम गुप्ता के दुकान के बगल में पहलवान पीर बाबा के पीपल के पेड़ से लटके घंटे चुराते हुए ओमप्रकाश मिश्रा, सन ऑफ बजरंगी मिश्रा, निवासी चुरावनपुर, थाना गोसाईगंज, जनपद सुलतानपुर पकड़े गए। पीआरवी (PRV) के पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें थाने लाया गया, जहाँ पर अनन्त गुप्ता के तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर ओम प्रकाश मिश्रा अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। अभियुक्त ओम प्रकाश मिश्रा के पास से 14 छोटे और 17 बड़े, कुल 31 घंटे बरामद किए गए। उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह बाइटः-"*
    user_AdvPrateek Mishra
    AdvPrateek Mishra
    Lawyer जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.