विजयराघवगढ़ में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, संदिग्धों में मचा हड़कंप होटल-ढाबों से लेकर बाजार और सुनसान इलाकों तक सघन चेकिंग, पैदल पेट्रोलिंग कर पुलिस ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा कटनी। विजयराघवगढ़ में अपराध और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए बुधवार को पुलिस ने बड़े स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसडीओपी वीरेंद्र धारवे के नेतृत्व में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने पुलिस बल के साथ पूरे क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग की। होटल-ढाबों, बाजारों, प्रमुख चौराहों और संदिग्ध ठिकानों पर अचानक हुई जांच से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान बिना वजह घूम रहे संदिग्धों से पूछताछ की गई, होटल-ढाबों में आने-जाने वालों की जांच की गई और सुनसान स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। बाजार में अव्यवस्थित खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। व्यापारियों से भी अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के सख्त निर्देशों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में की गई। जिले में शांति, कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने दो टूक कहा कि "क्षेत्र में गुंडागर्दी, अवैध गतिविधियों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की पैनी नजर हर संदिग्ध गतिविधि पर है और सूचना मिलते ही तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।" भास्कर फोकस होटल-ढाबों और संदिग्ध ठिकानों पर अचानक दबिश पैदल पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा व्यापारियों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक गुंडे-बदमाश और असामाजिक तत्व पुलिस की निगरानी में

- विजयराघवगढ़ में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, संदिग्धों में मचा हड़कंप होटल-ढाबों से लेकर बाजार और सुनसान इलाकों तक सघन चेकिंग, पैदल पेट्रोलिंग कर पुलिस ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा कटनी। विजयराघवगढ़ में अपराध और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए बुधवार को पुलिस ने बड़े स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसडीओपी वीरेंद्र धारवे के नेतृत्व में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने पुलिस बल के साथ पूरे क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग की। होटल-ढाबों, बाजारों, प्रमुख चौराहों और संदिग्ध ठिकानों पर अचानक हुई जांच से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान बिना वजह घूम रहे संदिग्धों से पूछताछ की गई, होटल-ढाबों में आने-जाने वालों की जांच की गई और सुनसान स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। बाजार में अव्यवस्थित खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। व्यापारियों से भी अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के सख्त निर्देशों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में की गई। जिले में शांति, कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने दो टूक कहा कि "क्षेत्र में गुंडागर्दी, अवैध गतिविधियों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की पैनी नजर हर संदिग्ध गतिविधि पर है और सूचना मिलते ही तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।" भास्कर फोकस होटल-ढाबों और संदिग्ध ठिकानों पर अचानक दबिश पैदल पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा व्यापारियों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक गुंडे-बदमाश और असामाजिक तत्व पुलिस की निगरानी में1
- नगर निगम में आयोजित महापौर जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं पर हुई सुनवाई, कई मामलों में मौके पर दिए गए निर्देश1
- कटनी नगर//- हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा शहर शिवमय हो उठा। कटनी में सावन 2026 के पावन अवसर पर विशाल कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा शहर शिवमय हो उठा। हजारों शिवभक्त कांवड़ लेकर भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़े। यात्रा में भक्ति, अनुशासन और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।🙏❤️🙏🌺1
- कटनी नगर//- सावन के पवित्र पर्व पर निकला कावड़ियों का जत्था AIMA MEDIA24×7 जन जन की आवाज़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई कटनी, मध्यप्रदेश 4 अगस्त दिन मंगलवार को कटनी जंक्शन से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए शिवभक्त कांवड़िए, गूंजे 'हर-हर महादेव' के जयकारे कटनी। सावन माह की पावन बेला में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा उस समय देखने को मिला, जब कटनी रेलवे जंक्शन से शिवभक्त कांवड़ियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर, झारखंड) के लिए रवाना हुआ। स्टेशन परिसर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भगवा वेशभूषा में कंधों पर कांवड़ लेकर ढोल-नगाड़ों की थाप और शिव भजनों के बीच उत्साहपूर्वक यात्रा पर निकले। परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। शिवभक्तों ने बताया कि बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए वे हर वर्ष सावन में यात्रा करते हैं। पूरे मार्ग में भगवान भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहेगा। सावन के इस पवित्र अवसर पर कटनी से निकला कांवड़ियों का यह जत्था श्रद्धा, आस्था और सनातन परंपरा का सुंदर संदेश देता नजर आया। रिपोर्ट: राकेश निषाद AIMA MEDIA24×7 जन जन की आवाज़2
- *शरीफ बन रहे शहबाज खान का कोरेक्स तस्करी करते वीडियो वायरल।* *सतना -* बीते दिन सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर खुद को शरीफ और सभापुर पुलिस को प्रताड़ित करने वाली बताने वाले शाहबाज खान नामक युवक का कोरेक्स बिक्री का लाइव वीडियो वायरल। सभापुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर में लंबे समय से कोरेक्स तस्करी में सक्रिय शहबाज और उसके भाई खुलेआम करते हैं कोरेक्स तस्करी। और कार्यवाही से बचने पुलिस पर ही लगाने लगा आरोप। हलांकि इसमें दो राय नहीं की पुलिस के ढुलमुल रवैए से ही है ऐसे अपराधियों के हौसले बुलंद। अन्यथा नशीली कफ सिरफ तस्करी कर युवा पीढ़ी को बर्बाद कर वाले ऐसे कोरेक्स माफियाओं की कमर तोड़ देना चाहिए।1
- आदरणीय श्रीराकेश सिंह लोधी जी बहोरीबंद विधानसभाशोषण की आवाज किसान मजदूर दलित पिछड़े आदिवासियों के हक अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले आदरणीय श्री राकेश सिंह लोधी जी बहोरीबंद विधानसभा जो हमेशा संघर्ष और जो यहां से लेकर दिल्ली तक लड़ाई लड़ते हैं किसानों के लिए बिजली खाद सस्ती हो क्योंकि किसानों को सरकार मच्छर मधुमक्खी की तरह चूस रही है किसने की खाद महंगाई करती जा रही सरकार आदरणीय श्रीराकेश सिंह लोधी जी बहोरीबंद विधानसभाशोषण की आवाज किसान मजदूर दलित पिछड़े आदिवासियों के हक अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले आदरणीय श्री राकेश सिंह लोधी जी बहोरीबंद विधानसभा जो हमेशा संघर्ष और जो यहां से लेकर दिल्ली तक लड़ाई लड़ते हैं किसानों के लिए बिजली खाद सस्ती हो क्योंकि किसानों को सरकार मच्छर मधुमक्खी की तरह चूस रही है किसने की खाद महंगाई करती जा रही सरकार2
- जन पुस्तकालय बघवार कला जनपद पंचायत शाहनगर जिला पन्ना में किताबों के स्थान पर रखे सीमेंट के कट्टे जन पुस्तकालय बघवार कला जनपद पंचायत शाहनगर जिला पन्ना में किताबों के स्थान पर रखे सीमेंट के कट्टे जिला प्रशासन मौन1
- रेत खनन एवं परिवहन पर प्रतिबंध के बावजूद रेत से भरे वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं।1