मटेरा क्षेत्र में गर्मी शुरू होते ही बिजली व्यवस्था बेदम हो गई है। सिंगहा फिटर पे अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से व्यापारी और ग्रामीण आक्रोशित हैं। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के दावे विफल हो गए हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की बड़ी समस्या हो गई है , सिंगहा फिटर पर रात भर बिजली गुल रही है बहराइच। गर्मी ने अभी ठीक से दस्तक भी नहीं दी है कि क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बेदम होने लगी है। अघोषित कटौती शुरू होने से व्यापारियों और ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि रात में लो-वोल्टेज की समस्या शुरू हो गई है। इससे पंखे रेंगने लगे हैं और पानी के मोटर नहीं चल पा रहे। बीते दिनों विभागीय अधिकारियों ने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने तथा जर्जर तारों को बदलने का दावा किया गया था, लेकिन ये दावे ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं दिख रहे। गर्मी शुरू होते ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था अभी से चौपट होने लगी है। ग्रामीण इलाकों में 18 से 20 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर फेल हो गया है। गांवों में तो 10 घंटे तक बिजली गुल हो जा रही है। गर्मी में खपत बढ़ने से जर्जर तार और उपकरण के साथ ही कम क्षमता के ट्रांसफार्मर भी दगा दे रहे हैं। विद्युत सब स्टेशन मटेरा से सैकड़ों गांवों को आपूर्ति की जा रही है। बीते कई दिनों से सिंगहा फिटर के रघुनाथपुर, डिहवा, लालपुर, बरगदिहा , जंगली नाथ, सहित दर्जनों गांवों में सुबह बिजली काट दी जा रही है। रात 9 बजे के बाद बिजली आने पर ट्रिंपिंग का खेल शुरू हो जाता है। लोगों कहना है कि दो दिनों से रात में बिजली गायब रहती है। देर शाम आने के बाद डिपर मारने लगती है। रात 10 बजे के बाद भी बिजली के आने जाने का सिलसिला जारी रहता है। ऊपर से लो वोल्टेज अभी से परेशान करने लगा है। उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ाने लगे हैं । कई दिनों से बिना किसी पूर्व सूचना के कई घंटों बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है। रात के समय हो रही कटौती से लोगों की नींद भी प्रभावित हो रही है।

- बहराइच के कैसरगंज इलाके में युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप कुमारनपुरवा गांव की घटना से इलाके में मचा हड़कंप, दहशत का माहौल गंभीर रूप से झुलसा युवक मेडिकल कॉलेज में भर्ती, हालत नाजुक बताई जा रही परिजनों ने गांव के ही लोगों पर लगाया पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप प्रेम प्रसंग को लेकर पहले से चल रहा था विवाद, बनी घटना की बड़ी वजह आग लगते ही युवक की चीख सुन दौड़े ग्रामीण, किसी तरह बुझाई गई आग हालत बिगड़ने पर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर, इलाज जारी मौके पर पहुंची पुलिस, हर पहलू से मामले की जांच में जुटी1
- स्वच्छ भारत मिशन की पोल: सराय जगना बाजार में गंदगी से बढ़ता खतरा बहराइच। फखरपुर विकास खंड के वजीरगंज बाजार में स्थित सामुदायिक शौचालय गंभीर परेशानी का कारण बन चुका है। लंबे समय से साफ-सफाई न होने के कारण शौचालय से उठने वाली दुर्गंध पूरे बाजार में फैल रही है,1
- बहराइच । जनपद में विशेषकर नगर क्षेत्र में डीज़ल एवं पेट्रोल आपूर्ति का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव व अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह के साथ डिगिहा स्थित के.बी. पेट्रोलियम का औचक निरीक्षण कर प्रोपराईटर मनीष मातनहेलिया से डीज़ल एवं पेट्रोल की प्राप्ति एवं वितरण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। श्री मातनहेलिया ने डीएम व एसपी को बताया कि उनके पेट्रोल पम्प पर डीज़ल के पम्प फ्रन्ट एरिया में स्थापित हैं। इस लिए नगरवासियों की सुविधा को देखते हुए पिछले कुछ दिनों में उनके द्वारा डीज़ल नहीं मंगाया गया है। उन्होंने बताया कि आगे की ओर बड़े वाहनों द्वारा डीज़ल लेने से छोटे वाहनों को पेट्रोल लेने में असुविधा होती है। जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति के सम्बन्ध में श्री मातनहेलिया ने बताया कि मरम्मत कार्य के कारण घाघरा पुल का संचालन बन्द होने के कारण पेट्रोलियम पदार्थों के ट्रांसपोर्ट वाहनों को जहां पहले 04 घण्टे का समय लगता था वहीं अब लगभग 07 घण्टे में वाहन पहुंच पाते हैं। उन्होंने डीएम व एसपी को बताया कि पिछली रात को 20 हज़ार लीटर पेट्रोल मंगवाया था। जिसका वितरण हो रहा है। डीएम ने श्री मातनहेलिया से अपेक्षा की जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित गाईड लाईन के अनुसार आमजन को वितरण किया जाय। वितरण कार्य में जिला प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा। डीएम ने कहा कि पेट्रोलपम्प पर आने वाले 02 पहिया वाहनों को हेल्मेट पहनने के लिए जागरूक भी करें।4
- Post by सकील अहमद1
- बहराइच में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराया जाए। प्रथम पाली में 3600 में से 913 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि द्वितीय पाली में 825 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंदोबस्त किए गए हैं और परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।।1
- अखिलेश यादव का पुतला दहन करते समय झुलसीं सदर विधायक पहुंचाई गईं अस्पताल बहराइच। जनपद में विरोध प्रदर्शन के दौरान अखिलेश यादव का पुतला दहन करते समय अचानक हुए विस्फोट के बाद सदर विधायक अनुपमा जायसवाल जल गई जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज जारी है। बता दे की कैबिनेट मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की मौजूदगी में पैदल मार्च निकाला गया था और महिला आरक्षण विधेयक संशोधन बिल संसद में पास न होने को लेकर विपक्षी दलों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था।1
- बहराइच में जन आक्रोश महिला सम्मेलन रैली के दौरान पुतला दहन के समय बड़ा हादसा हो गया। सदर विधायिका अनुपमा जायसवाल पुतले में आग लगाते समय झुलस गईं, जिसके बाद उन्हें पुलिस की गाड़ी से तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मौके पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव मौजूद रहे। यह घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के डीएम चौराहे की बताई जा रही है।1
- बहराइच। बलहा विधानसभा में यात्रा के आगमन से सियासी पारा चढ़ा बलहा में सपा की सिख सामाजिक न्याय यात्रा का जोरदार शक्ति प्रदर्शन 2027 चुनाव की तैयारी में सपा ने PDA समीकरण को किया मजबूत 17 जनपदों में घूम रही यात्रा, अब तक 42 से ज्यादा बैठकें सफल सिख समाज की बढ़ती भागीदारी से सपा नेताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह 6 जून को लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में होगा भव्य समापन घाघरा बैराज गिरजापुरी पर पूर्व विधायक व नेताओं ने किया भव्य स्वागत सुजौली, रामपुर, माटेही व हरदी में PDA से जुड़ने का आह्वान आनंदनगर बड़खड़िया बैठक में बड़ी संख्या में लोग जुटे सपा को मजबूत करने का संकल्प।1