Shuru
Apke Nagar Ki App…
कैसरगंज इलाके में युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप बहराइच के कैसरगंज इलाके में युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप कुमारनपुरवा गांव की घटना से इलाके में मचा हड़कंप, दहशत का माहौल गंभीर रूप से झुलसा युवक मेडिकल कॉलेज में भर्ती, हालत नाजुक बताई जा रही परिजनों ने गांव के ही लोगों पर लगाया पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप प्रेम प्रसंग को लेकर पहले से चल रहा था विवाद, बनी घटना की बड़ी वजह आग लगते ही युवक की चीख सुन दौड़े ग्रामीण, किसी तरह बुझाई गई आग हालत बिगड़ने पर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर, इलाज जारी मौके पर पहुंची पुलिस, हर पहलू से मामले की जांच में जुटी
Mohit Nepali
कैसरगंज इलाके में युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप बहराइच के कैसरगंज इलाके में युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप कुमारनपुरवा गांव की घटना से इलाके में मचा हड़कंप, दहशत का माहौल गंभीर रूप से झुलसा युवक मेडिकल कॉलेज में भर्ती, हालत नाजुक बताई जा रही परिजनों ने गांव के ही लोगों पर लगाया पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप प्रेम प्रसंग को लेकर पहले से चल रहा था विवाद, बनी घटना की बड़ी वजह आग लगते ही युवक की चीख सुन दौड़े ग्रामीण, किसी तरह बुझाई गई आग हालत बिगड़ने पर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर, इलाज जारी मौके पर पहुंची पुलिस, हर पहलू से मामले की जांच में जुटी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बहराइच-: होमगार्ड भर्ती परीक्षा केन्द्रों का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण,,,,सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने के दिये गये निर्देश,,,,प्रथम पाली में 3600 के सापेक्ष अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 913,,,,द्वितीय पाली में अनुपस्थित रहे परीक्षार्थियों की संख्या 825,,,,,, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को प्रति दिन 02 पालियों में आयोजित होने वाली उ.प्र. होगार्डस के पदों पर एनरोलमेंट 2025 की लिखित परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी, सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव व अपर पलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह के साथ परीक्षा केन्द्र राजकीय इण्टर कालेज व महाराज सिंह इण्टर कालेज का निरीक्षण कर केन्द्र व्यवस्थापकों एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीएम ने केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें तथा महत्वपूर्ण चरणों की कार्यवाही करते समय पूरी सावधानी बरती जाये। उल्लेखनीय है कि जनपद के 10 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई प्रथम पाली की परीक्षा में सरस्वती इण्टर कालेज रिसिया में 480 के सापेक्ष 355, राजकीय बालिका इण्टर कालेज में 384 के सापेक्ष 278, महाराज सिंह इण्टर कालेज में 384 के सापेक्ष 303, राजकीय इण्टर कालेज में 384 के सापेक्ष 278, तारा महिला इण्टर कालेज में 240 के सापेक्ष 166, आज़ाद इण्टर कालेज में 384 के सापेक्ष 299, चौधरी सियाराम इण्टर कालेज फखरपुर में 480 के सापेक्ष 355, जवाहर नवोदय विद्यालय कीर्तनपुर में 240 के सापेक्ष 173, आर्य कन्या इण्टर कालेज में 240 के सापेक्ष ं179 तथा वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इण्टर कालेज 384 के सापेक्ष 301 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस प्रकार कुल 3600 के सापेक्ष 2687 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 913 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली की परीक्षा में सरस्वती इण्टर कालेज रिसिया में 480 के सापेक्ष 357, राजकीय बालिका इण्टर कालेज में 384 के सापेक्ष 303, महाराज सिंह इण्टर कालेज में 384 के सापेक्ष 289, राजकीय इण्टर कालेज में 384 के सापेक्ष 302, तारा महिला इण्टर कालेज में 240 के सापेक्ष 185, आज़ाद इण्टर कालेज में 384 के सापेक्ष 295, चौधरी सियाराम इण्टर कालेज फखरपुर में 480 के सापेक्ष 371, जवाहर नवोदय विद्यालय कीर्तनपुर में 240 के सापेक्ष 193, आर्य कन्या इण्टर कालेज में 240 के सापेक्ष 190 तथा वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इण्टर कालेज 384 के सापेक्ष 290 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली की परीक्षा में 3600 के सापेक्ष 2775 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 825 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।1
- अवैध खनन करने वालों पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही1
- बहराइच के नानपारा कोतवाली के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित पेट्रोल पंप से युवक को पुलिस द्वारा उठाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। बलहा गांव निवासी बलजीत गौतम ने आरोप लगाया कि सिपाही ने पहले गाली दी और विरोध करने पर बिना नेम प्लेट वाले सिपाही ने उसे पकड़कर कोतवाली के निजी कमरे में बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा। मां रामकली ने भी दो सिपाहियों पर मारपीट का आरोप लगाया। थाने में पूछने पर दरोगा ने जानकारी से इनकार किया और युवक को एसडीएम कोर्ट भेज दिया गया। जमानत के बाद बलजीत की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बाहरी चोट के निशान न होने की बात कही है।4
- मुरली मनोहर जोशी भाजपा के प्रमुख नेताओं में से एक है जिन्हें मंत्र मंडल में शामिल कर दिया गया है ऐसा लगता है कि उनकी संपूर्ण इच्छाएं खत्म हो गई है हम उन्हें चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है जबकि यह ऐसे नेता हैं जो काफी काफी बुद्धिमान तथा सभी गुण संपन्न1
- बहराइच। गर्मी ने अभी ठीक से दस्तक भी नहीं दी है कि क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बेदम होने लगी है। अघोषित कटौती शुरू होने से व्यापारियों और ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि रात में लो-वोल्टेज की समस्या शुरू हो गई है। इससे पंखे रेंगने लगे हैं और पानी के मोटर नहीं चल पा रहे। बीते दिनों विभागीय अधिकारियों ने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने तथा जर्जर तारों को बदलने का दावा किया गया था, लेकिन ये दावे ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं दिख रहे। गर्मी शुरू होते ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था अभी से चौपट होने लगी है। ग्रामीण इलाकों में 18 से 20 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर फेल हो गया है। गांवों में तो 10 घंटे तक बिजली गुल हो जा रही है। गर्मी में खपत बढ़ने से जर्जर तार और उपकरण के साथ ही कम क्षमता के ट्रांसफार्मर भी दगा दे रहे हैं। विद्युत सब स्टेशन मटेरा से सैकड़ों गांवों को आपूर्ति की जा रही है। बीते कई दिनों से सिंगहा फिटर के रघुनाथपुर, डिहवा, लालपुर, बरगदिहा , जंगली नाथ, सहित दर्जनों गांवों में सुबह बिजली काट दी जा रही है। रात 9 बजे के बाद बिजली आने पर ट्रिंपिंग का खेल शुरू हो जाता है। लोगों कहना है कि दो दिनों से रात में बिजली गायब रहती है। देर शाम आने के बाद डिपर मारने लगती है। रात 10 बजे के बाद भी बिजली के आने जाने का सिलसिला जारी रहता है। ऊपर से लो वोल्टेज अभी से परेशान करने लगा है। उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ाने लगे हैं । कई दिनों से बिना किसी पूर्व सूचना के कई घंटों बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है। रात के समय हो रही कटौती से लोगों की नींद भी प्रभावित हो रही है।1
- अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू1
- जनता मॉन्टेसरी स्कूल इंग्लिश मीडियम मे सफलता का जश्न, 100% रिजल्ट।1
- Post by सकील अहमद1
- बहराइच- महिला आरक्षण बिल के समर्थन में निकाली गई रैली में अचानक मची अफरा-तफरी। राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला जलाते वक्त हादसा हुआ। पुतले में लगी आग ने अचानक विकराल रूप लिया, आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। आग की चपेट में आकर विधायक अनुपमा जायसवाल हल्की रूप से झुलस गईं। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने तुरंत आग बुझाकर स्थिति को संभाला। प्राथमिक उपचार के बाद विधायक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रैली में प्रदेश के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद थे। महिला आरक्षण के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम पुतला दहन के कारण जोखिम भरा साबित हुआ। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा, भविष्य में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश।4