logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सस्ते रेट में केले खरीद रहे दलालों पर किसानों का फूटा गुस्सा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन ASTv24 digital शाहिद लखाही धौरहरा। क्षेत्र में केले की फसल को लेकर किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। किसानों का आरोप है कि क्षेत्र में सक्रिय कुछ दलाल किसानों से कम रेट पर केले की खरीदारी कर रहे हैं, जबकि बाहर से आने वाले व्यापारियों को क्षेत्र में आने से रोका जा रहा है। इससे किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को बड़ी संख्या में किसानों ने उप जिलाधिकारी धौरहरा को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की। किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ बिचौलिये सक्रिय होकर किसानों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं और बाजार में प्रतिस्पर्धा न होने के कारण उन्हें कम कीमत पर केले बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से क्षेत्र में सक्रिय दलालों को चिह्नित कर उनकी भूमिका की जांच कराने तथा नियम विरुद्ध गतिविधि पाए जाने पर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही किसानों ने बाहर से आने वाले व्यापारियों को उपज खरीदने के लिए उचित अवसर उपलब्ध कराने की मांग उठाई, ताकि केले की फसल का उन्हें प्रतिस्पर्धी और उचित मूल्य मिल सके। ज्ञापन में किसानों ने कहा कि उन्होंने केले की फसल तैयार करने में मेहनत और लागत लगाई है। यदि खरीद के दौरान प्रतिस्पर्धा नहीं होगी तो किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से निष्पक्ष खरीद व्यवस्था सुनिश्चित कराने और किसानों के हित में तत्काल कदम उठाने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आगे प्रशासन के उच्च अधिकारियों के समक्ष भी अपनी बात रखेंगे। किसानों की मांग है कि केले की खरीद व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जाए, दलालों की भूमिका की जांच हो और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाया जाए।

58 min ago
user_Journalist Shahid lakhahi
Journalist Shahid lakhahi
Mechanic लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
58 min ago

सस्ते रेट में केले खरीद रहे दलालों पर किसानों का फूटा गुस्सा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन ASTv24 digital शाहिद लखाही धौरहरा। क्षेत्र में केले की फसल को लेकर किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। किसानों का आरोप है कि क्षेत्र में सक्रिय कुछ दलाल किसानों से कम रेट पर केले की खरीदारी कर रहे हैं, जबकि बाहर से आने वाले व्यापारियों को क्षेत्र में आने से रोका जा रहा है। इससे किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को बड़ी संख्या में किसानों ने उप जिलाधिकारी धौरहरा को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की। किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ बिचौलिये सक्रिय होकर किसानों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं और बाजार में प्रतिस्पर्धा न होने के कारण उन्हें कम कीमत पर केले बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से क्षेत्र में सक्रिय दलालों को चिह्नित कर उनकी भूमिका की

जांच कराने तथा नियम विरुद्ध गतिविधि पाए जाने पर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही किसानों ने बाहर से आने वाले व्यापारियों को उपज खरीदने के लिए उचित अवसर उपलब्ध कराने की मांग उठाई, ताकि केले की फसल का उन्हें प्रतिस्पर्धी और उचित मूल्य मिल सके। ज्ञापन में किसानों ने कहा कि उन्होंने केले की फसल तैयार करने में मेहनत और लागत लगाई है। यदि खरीद के दौरान प्रतिस्पर्धा नहीं होगी तो किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से निष्पक्ष खरीद व्यवस्था सुनिश्चित कराने और किसानों के हित में तत्काल कदम उठाने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आगे प्रशासन के उच्च अधिकारियों के समक्ष भी अपनी बात रखेंगे। किसानों की मांग है कि केले की खरीद व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जाए, दलालों की भूमिका की जांच हो और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाया जाए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सस्ते रेट में केले खरीद रहे दलालों पर किसानों का फूटा गुस्सा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन ASTv24 digital शाहिद लखाही धौरहरा। क्षेत्र में केले की फसल को लेकर किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। किसानों का आरोप है कि क्षेत्र में सक्रिय कुछ दलाल किसानों से कम रेट पर केले की खरीदारी कर रहे हैं, जबकि बाहर से आने वाले व्यापारियों को क्षेत्र में आने से रोका जा रहा है। इससे किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को बड़ी संख्या में किसानों ने उप जिलाधिकारी धौरहरा को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की। किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ बिचौलिये सक्रिय होकर किसानों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं और बाजार में प्रतिस्पर्धा न होने के कारण उन्हें कम कीमत पर केले बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से क्षेत्र में सक्रिय दलालों को चिह्नित कर उनकी भूमिका की जांच कराने तथा नियम विरुद्ध गतिविधि पाए जाने पर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही किसानों ने बाहर से आने वाले व्यापारियों को उपज खरीदने के लिए उचित अवसर उपलब्ध कराने की मांग उठाई, ताकि केले की फसल का उन्हें प्रतिस्पर्धी और उचित मूल्य मिल सके। ज्ञापन में किसानों ने कहा कि उन्होंने केले की फसल तैयार करने में मेहनत और लागत लगाई है। यदि खरीद के दौरान प्रतिस्पर्धा नहीं होगी तो किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से निष्पक्ष खरीद व्यवस्था सुनिश्चित कराने और किसानों के हित में तत्काल कदम उठाने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आगे प्रशासन के उच्च अधिकारियों के समक्ष भी अपनी बात रखेंगे। किसानों की मांग है कि केले की खरीद व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जाए, दलालों की भूमिका की जांच हो और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाया जाए।
    2
    सस्ते रेट में केले खरीद रहे दलालों पर किसानों का फूटा गुस्सा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
ASTv24 digital शाहिद लखाही 
धौरहरा। क्षेत्र में केले की फसल को लेकर किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। किसानों का आरोप है कि क्षेत्र में सक्रिय कुछ दलाल किसानों से कम रेट पर केले की खरीदारी कर रहे हैं, जबकि बाहर से आने वाले व्यापारियों को क्षेत्र में आने से रोका जा रहा है। इससे किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
सोमवार को बड़ी संख्या में किसानों ने उप जिलाधिकारी धौरहरा को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की। किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ बिचौलिये सक्रिय होकर किसानों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं और बाजार में प्रतिस्पर्धा न होने के कारण उन्हें कम कीमत पर केले बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
किसानों ने प्रशासन से क्षेत्र में सक्रिय दलालों को चिह्नित कर उनकी भूमिका की जांच कराने तथा नियम विरुद्ध गतिविधि पाए जाने पर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही किसानों ने बाहर से आने वाले व्यापारियों को उपज खरीदने के लिए उचित अवसर उपलब्ध कराने की मांग उठाई, ताकि केले की फसल का उन्हें प्रतिस्पर्धी और उचित मूल्य मिल सके।
ज्ञापन में किसानों ने कहा कि उन्होंने केले की फसल तैयार करने में मेहनत और लागत लगाई है। यदि खरीद के दौरान प्रतिस्पर्धा नहीं होगी तो किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से निष्पक्ष खरीद व्यवस्था सुनिश्चित कराने और किसानों के हित में तत्काल कदम उठाने की मांग की।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आगे प्रशासन के उच्च अधिकारियों के समक्ष भी अपनी बात रखेंगे।
किसानों की मांग है कि केले की खरीद व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जाए, दलालों की भूमिका की जांच हो और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाया जाए।
    user_Journalist Shahid lakhahi
    Journalist Shahid lakhahi
    Mechanic लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • लखीमपुर खीरी: एक घंटे की बारिश में शहर जलमग्न, जल निकासी व्यवस्था पर सवाल लखीमपुर खीरी: एक घंटे की बारिश में शहर जलमग्न, जल निकासी व्यवस्था पर सवाल लखीमपुर शहर में करीब एक घंटे की बारिश में ही अस्पताल रोड, स्टेट बैंक सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। थरवरनगंज में भी हालात खराब रहे। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। नगर पालिका की सफाई और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है, लेकिन सारा दोष सिर्फ नगर पालिका का भी नहीं है। शहर में तमाम जगह नालियों पर अतिक्रमण है, लोगों ने नालियों को पाटकर उनके रास्ते तक बंद कर रखे हैं। ऐसे में जल निकासी बाधित होने की समस्या में नगर पालिका के साथ-साथ अतिक्रमण करने वालों की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए।⤵️
    1
    लखीमपुर खीरी: एक घंटे की बारिश में शहर जलमग्न, जल निकासी व्यवस्था पर सवाल
लखीमपुर खीरी: एक घंटे की बारिश में शहर जलमग्न, जल निकासी व्यवस्था पर सवाल
लखीमपुर शहर में करीब एक घंटे की बारिश में ही अस्पताल रोड, स्टेट बैंक सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। थरवरनगंज में भी हालात खराब रहे। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
नगर पालिका की सफाई और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है, लेकिन सारा दोष सिर्फ नगर पालिका का भी नहीं है। शहर में तमाम जगह नालियों पर अतिक्रमण है, लोगों ने नालियों को पाटकर उनके रास्ते तक बंद कर रखे हैं। ऐसे में जल निकासी बाधित होने की समस्या में नगर पालिका के साथ-साथ अतिक्रमण करने वालों की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए।⤵️
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लखीमपुर खीरी: एक घंटे की बारिश में शहर जलमग्न, जल निकासी व्यवस्था पर सवाल लखीमपुर शहर में करीब एक घंटे की बारिश में ही अस्पताल रोड, स्टेट बैंक सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। थरवरनगंज में भी हालात खराब रहे। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। नगर पालिका की सफाई और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है, लेकिन सारा दोष सिर्फ नगर पालिका का भी नहीं है। शहर में तमाम जगह नालियों पर अतिक्रमण है, लोगों ने नालियों को पाटकर उनके रास्ते तक बंद कर रखे हैं। ऐसे में जल निकासी बाधित होने की समस्या में नगर पालिका के साथ-साथ अतिक्रमण करने वालों की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए।
    1
    लखीमपुर खीरी: एक घंटे की बारिश में शहर जलमग्न, जल निकासी व्यवस्था पर सवाल
लखीमपुर शहर में करीब एक घंटे की बारिश में ही अस्पताल रोड, स्टेट बैंक सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। थरवरनगंज में भी हालात खराब रहे। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
नगर पालिका की सफाई और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है, लेकिन सारा दोष सिर्फ नगर पालिका का भी नहीं है। शहर में तमाम जगह नालियों पर अतिक्रमण है, लोगों ने नालियों को पाटकर उनके रास्ते तक बंद कर रखे हैं। ऐसे में जल निकासी बाधित होने की समस्या में नगर पालिका के साथ-साथ अतिक्रमण करने वालों की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए।
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Classified ads newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • LRP में जलभराव से बदहाल स्थिति, शहर के एंट्री पॉइंट पर पानी में डूबी सड़कें लखीमपुर के LRP क्षेत्र में बारिश के चलते बेहद जलभराव की स्थिति बनी हुई है। शहर के प्रमुख एंट्री पॉइंट होने के बावजूद यहां चारों तरफ सड़कें पानी में डूबी हुई हैं। खास बात यह है कि नगर पालिका द्वारा इसी स्थान पर बेहतरीन गेट और सुंदर पार्क बनाए जाने का प्रस्ताव है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब शहर के प्रवेश द्वार का यह हाल है, तो प्रस्तावित विकास कार्यों से पहले जलनिकासी की व्यवस्था पर ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा?
    1
    LRP में जलभराव से बदहाल स्थिति, शहर के एंट्री पॉइंट पर पानी में डूबी सड़कें
लखीमपुर के LRP क्षेत्र में बारिश के चलते बेहद जलभराव की स्थिति बनी हुई है। शहर के प्रमुख एंट्री पॉइंट होने के बावजूद यहां चारों तरफ सड़कें पानी में डूबी हुई हैं।
खास बात यह है कि नगर पालिका द्वारा इसी स्थान पर बेहतरीन गेट और सुंदर पार्क बनाए जाने का प्रस्ताव है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब शहर के प्रवेश द्वार का यह हाल है, तो प्रस्तावित विकास कार्यों से पहले जलनिकासी की व्यवस्था पर ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा?
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सीएचओ के वेतन पर कैंची, भुगतान अटका तो भड़का आक्रोश मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के खिलाफ मोर्चा, 24 घंटे के धरने के बाद अब मुख्यमंत्री-स्वास्थ्य मंत्री के घेराव की चेतावनी लखीमपुर खीरी। जनपद में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के वेतन में कथित अनुचित कटौती और विभिन्न भुगतान लंबित होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सीएचओ यूनियन, उत्तर प्रदेश ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण में हस्तक्षेप और कटे हुए वेतन सहित अन्य लंबित भुगतान तत्काल जारी कराने की मांग की है। यूनियन का आरोप है कि सीएमओ कार्यालय द्वारा सीएचओ के वेतन में अनुचित रूप से कटौती की गई, जबकि इस संबंध में कई बार अधिकारियों को पत्र देकर समस्या से अवगत कराया जा चुका है। यूनियन के मुताबिक कटे हुए वेतन और अन्य लंबित भुगतान को लेकर सीएचओ लगातार अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई स्पष्ट एवं ठोस आश्वासन नहीं मिला है। इसी को लेकर सीएचओ में भारी रोष और असंतोष व्याप्त है। यूनियन का कहना है कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ज्ञापन में बताया गया कि जनपद के समस्त सीएचओ द्वारा 3 सितंबर 2026 से मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में धरना दिया जा रहा है। यूनियन के अनुसार आंदोलन की सूचना जिलाधिकारी कार्यालय को विभिन्न तिथियों में पत्र के माध्यम से दी गई थी। इसके बावजूद मांगों का समाधान न होने पर सीएचओ ने 7 सितंबर से 24 घंटे का धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सीएचओ यूनियन ने जिलाधिकारी से पूरे मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो समस्त सीएचओ अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री अथवा उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का घेराव करने के लिए विवश होंगे। यूनियन ने इस स्थिति की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होने की बात कही है। वेतन कटौती और लंबित भुगतानों को लेकर शुरू हुआ यह आंदोलन अब स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बनता दिखाई दे रहा है। सीएचओ यूनियन के पदाधिकारियों ने साफ कर दिया है कि केवल आश्वासन से मामला शांत होने वाला नहीं है और जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन पर जिला अध्यक्ष सोहन सिंह, जिला महिला अध्यक्ष अनुपम राजवंशी और जिला महामंत्री विश्वजीत यादव समेत यूनियन के पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं। ज्ञापन की प्रतिलिपि अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश, मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखीमपुर खीरी को भी भेजी गई है।
    4
    सीएचओ के वेतन पर कैंची, भुगतान अटका तो भड़का आक्रोश

मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के खिलाफ मोर्चा, 24 घंटे के धरने के बाद अब मुख्यमंत्री-स्वास्थ्य मंत्री के घेराव की चेतावनी
लखीमपुर खीरी। जनपद में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के वेतन में कथित अनुचित कटौती और विभिन्न भुगतान लंबित होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सीएचओ यूनियन, उत्तर प्रदेश ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण में हस्तक्षेप और कटे हुए वेतन सहित अन्य लंबित भुगतान तत्काल जारी कराने की मांग की है। यूनियन का आरोप है कि सीएमओ कार्यालय द्वारा सीएचओ के वेतन में अनुचित रूप से कटौती की गई, जबकि इस संबंध में कई बार अधिकारियों को पत्र देकर समस्या से अवगत कराया जा चुका है।
यूनियन के मुताबिक कटे हुए वेतन और अन्य लंबित भुगतान को लेकर सीएचओ लगातार अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई स्पष्ट एवं ठोस आश्वासन नहीं मिला है। इसी को लेकर सीएचओ में भारी रोष और असंतोष व्याप्त है। यूनियन का कहना है कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
ज्ञापन में बताया गया कि जनपद के समस्त सीएचओ द्वारा 3 सितंबर 2026 से मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में धरना दिया जा रहा है। यूनियन के अनुसार आंदोलन की सूचना जिलाधिकारी कार्यालय को विभिन्न तिथियों में पत्र के माध्यम से दी गई थी। इसके बावजूद मांगों का समाधान न होने पर सीएचओ ने 7 सितंबर से 24 घंटे का धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
सीएचओ यूनियन ने जिलाधिकारी से पूरे मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो समस्त सीएचओ अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री अथवा उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का घेराव करने के लिए विवश होंगे। यूनियन ने इस स्थिति की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होने की बात कही है।
वेतन कटौती और लंबित भुगतानों को लेकर शुरू हुआ यह आंदोलन अब स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बनता दिखाई दे रहा है। सीएचओ यूनियन के पदाधिकारियों ने साफ कर दिया है कि केवल आश्वासन से मामला शांत होने वाला नहीं है और जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।
ज्ञापन पर जिला अध्यक्ष सोहन सिंह, जिला महिला अध्यक्ष अनुपम राजवंशी और जिला महामंत्री विश्वजीत यादव समेत यूनियन के पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं। ज्ञापन की प्रतिलिपि अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश, मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखीमपुर खीरी को भी भेजी गई है।
    user_खुर्शीद आलम
    खुर्शीद आलम
    Newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी गांधी नगर-सुभाष नगर में जलभराव से हाहाकार, वर्षों से नहीं मिला स्थायी समाधान। बंद पुलियों और नाले की अवरुद्ध निकासी को लेकर डीएम से शिकायत, तत्काल कार्रवाई की मांग। बारिश में घरों तक पहुंचता है पानी जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल। लखीमपुर खीरी गांधी नगर-सुभाष नगर में जलभराव से हाहाकार, वर्षों से नहीं मिला स्थायी समाधान। बंद पुलियों और नाले की अवरुद्ध निकासी को लेकर डीएम से शिकायत, तत्काल कार्रवाई की मांग। बारिश में घरों तक पहुंचता है पानी जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल।
    1
    लखीमपुर खीरी 
गांधी नगर-सुभाष नगर में जलभराव से हाहाकार, वर्षों से नहीं मिला स्थायी समाधान।

बंद पुलियों और नाले की अवरुद्ध निकासी को लेकर डीएम से शिकायत, तत्काल कार्रवाई की मांग।

बारिश में घरों तक पहुंचता है पानी जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल।
लखीमपुर खीरी 
गांधी नगर-सुभाष नगर में जलभराव से हाहाकार, वर्षों से नहीं मिला स्थायी समाधान।
बंद पुलियों और नाले की अवरुद्ध निकासी को लेकर डीएम से शिकायत, तत्काल कार्रवाई की मांग।
बारिश में घरों तक पहुंचता है पानी जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल।
    user_Sanjay rathour
    Sanjay rathour
    Tour operator लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बरेली: तीन दोस्त बाइक समेत तेज धार नदी में बहे, तलाश जारी ASTv24 digital शाहिद लखाही उत्तर प्रदेश के बरेली में तेज बारिश के बीच अरिल नदी का जलस्तर बढ़ गया। तीन दोस्त बाइक से छोटा पुल पार कर रहे थे, तभी पुल के ऊपर करीब दो फीट पानी बहने के कारण तेज बहाव में बाइक बेकाबू होकर नदी में गिर गई। तीनों दोस्तों ने काफी देर तक तैरकर किनारे आने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण सफल नहीं हो सके। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है, जबकि तीनों युवकों की तलाश जारी है।
    1
    बरेली: तीन दोस्त बाइक समेत तेज धार नदी में बहे, तलाश जारी
ASTv24 digital शाहिद लखाही 
उत्तर प्रदेश के बरेली में तेज बारिश के बीच अरिल नदी का जलस्तर बढ़ गया। तीन दोस्त बाइक से छोटा पुल पार कर रहे थे, तभी पुल के ऊपर करीब दो फीट पानी बहने के कारण तेज बहाव में बाइक बेकाबू होकर नदी में गिर गई।
तीनों दोस्तों ने काफी देर तक तैरकर किनारे आने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण सफल नहीं हो सके। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है, जबकि तीनों युवकों की तलाश जारी है।
    user_Journalist Shahid lakhahi
    Journalist Shahid lakhahi
    Mechanic लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जिला लखीमपुर खीरी के क्षेत्र में थाना सिंगाही में दुष्कर्म घटना थाना सिंगाही क्षेत्र में चार साल बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना है 60 साल का खलील अहमद ने किया बच्ची के साथ दुष्कर्म किया
    1
    जिला लखीमपुर खीरी के क्षेत्र में थाना सिंगाही में दुष्कर्म घटना 
थाना सिंगाही क्षेत्र में चार साल बच्ची के साथ दुष्कर्म की  घटना है 60 साल का खलील अहमद ने किया बच्ची के साथ दुष्कर्म किया
    user_Vineet kumar shakya
    Vineet kumar shakya
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.