logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सौ से अधिक छात्र-छात्राओं का पीएम श्री सेजेस चकरभाठा भ्रमण। इस बार बालिकाओं को भ सौ से अधिक छात्र-छात्राओं का पीएम श्री सेजेस चकरभाठा भ्रमण। इस बार बालिकाओं को भी दिया जाएगा प्रवेश शनिवार की शाम 6:00 बजे पीएम श्री सेजेस चकरभाठा द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार माध्यमिक शाला रहंगी, माध्यमिक शाला तेलसरा एवं आसपास के अन्य शालाओं से लगभग सौ छात्राओं ने शनिवार को पीएम श्री सेजेस चकरभाठा विद्यालय का भ्रमण किया एवं विद्यालय के सुविधाओं ,पढ़ाई का स्तर एवं इंफ्रास्ट्रक्चर का अवलोकन किया । विद्यालय के प्राचार्य विकास नायक रॉय के द्वारा किए गए पहल के अंतर्गत उक्त भ्रमण का आयोजन किया गया था जिसका प्रमुख उद्देश्य नए सैशन 2026 -27 में हिंदी मीडियम में भी 6 वीं से 12वीं की कक्षा में बालिकाओं को प्रवेश देना प्रमुख है। बता दें कि विगत 15 वर्षों से इस विद्यालय में बालिकाओं को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था शासन की मंशा के अनुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत अब छात्राओं को हिंदी मीडियम 6वीं से 12वीं कक्षा में प्रवेश देना ही प्रमुख उद्देश्य है। इस भ्रमण में छात्र-छात्राएं अपने शिक्षकों के साथ स्कूल परिसर में उपलब्ध सुविधाओं को नजदीक से जाना। भौतिकी ,रसायन और जीव विज्ञान के प्रयोगशालाओं में शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों को उनके सभी जिज्ञासाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कंप्यूटर लैब में बच्चों ने विशेष रुचि दिखाई इसके साथ-साथ मैथ्स क्लब,स्मार्ट क्लास,बैंकिंग,हेल्थ केयरलैब और स्कूल के भव्य लाइब्रेरी के साथ-साथ स्पोर्ट ग्राउंड और स्पोर्ट रूम को भी बच्चों ने नजदीक से देखा और समझा। बच्चों को विद्यालय के सभी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई । बच्चों को विद्यालय के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि कैसे हमारे स्कूल के छात्र ने मुंबई में जाकर अपने मॉडल का प्रदर्शन किया है वही स्कूल की एक छात्रा के मॉडल ने राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त किया,खेल में स्कूल ने नेशनल और स्टेट लेवल पर चार गोल्ड मेडल के साथ-साथ कई मेडल अपने नाम की है और विभिन्न खेलों जैसे कबड्डी,खो-खो,बैडमिंटन में भी स्कूल में स्टेट लेवल का प्रदर्शन किया है। स्कूल के ही कुछ छात्राएं क्रिकेट में नेशनल लेवल पर अपना नाम कमा चुकी है। आगामी वर्ष में स्कूल में म्यूजिक (संगीत)क्लासेस,योगा क्लासेस,मेडिटेशन(ध्यान, मनन) क्लासेस,अबेकस(गणितीय गणना) क्लासेस,बागवानी और विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि जैसा कि दो दिन पहले रायपुर में माननीय शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता में सभी सेजेस के 751 प्राचार्यों की बैठक रखी गई थी शासन के एजेंडा के अनुरूप विद्यालय को तैयार किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत हिंदी मीडियम की शाला में कक्षा 6वी एवं 12वीं में बालिकाओं को प्रवेश देना प्रमुख उद्देश्य है जिसके लिए लिमिटेड (सीमित) सीट रखा गया है । छात्राओं में प्रवेश हेतु विशेष उत्साह देखा गया शाला भ्रमण के बाद बालिकाओं ने इच्छा जताई कि वह से किसी विद्यालय में एडमिशन लेना चाहते हैं छात्र-छात्राओं के लिए भोजन की भी व्यवस्था किया गया था अंत में उन्हें उपहार देकर विदा किया गया।

11 hrs ago
user_Patrkar Sarthi
Patrkar Sarthi
Reporter Bilha, Bilaspur•

More news from Bilaspur and nearby areas
  • अवैध रेत, मुरुम व गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा व 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त आज रविवार की दोपहर 3:00 बजे पी आर ओ द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर 2 हाइवा और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत कुल 8 वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 10 अप्रैल एवं 12 अप्रैल 2026 को खनिज विभाग की टीम द्वारा चकरभाठा, रहंगी-बिल्हा, दगोरी, उमरिया, उड़गन, उड़नताल, खपरी, कोहरौदा, बर्तोरी, सेलर, पिपरा और खैरा क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान उड़नताल क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। वहीं उमरिया क्षेत्र में ईंट-मिट्टी का परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए। खैरा क्षेत्र से मुरुम का अवैध परिवहन करते 1 हाइवा वाहन को जब्त किया गया, जबकि अशोक नगर क्षेत्र में गिट्टी का परिवहन करते 1 हाइवा वाहन को भी कब्जे में लिया गया। इसके अलावा पिपरा क्षेत्र में रेत परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की गईं।इस प्रकार कुल 8 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पुलिस थाना बिल्हा एवं कोनी की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    अवैध रेत, मुरुम व गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा व 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
आज रविवार की दोपहर 3:00 बजे पी आर ओ द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार
जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर 2 हाइवा और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत कुल 8 वाहनों को जब्त किया है।
कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 10 अप्रैल एवं 12 अप्रैल 2026 को खनिज विभाग की टीम द्वारा चकरभाठा, रहंगी-बिल्हा, दगोरी, उमरिया, उड़गन, उड़नताल, खपरी, कोहरौदा, बर्तोरी, सेलर, पिपरा और खैरा क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान उड़नताल क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। वहीं उमरिया क्षेत्र में ईंट-मिट्टी का परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए। खैरा क्षेत्र से मुरुम का अवैध परिवहन करते 1 हाइवा वाहन को जब्त किया गया, जबकि अशोक नगर क्षेत्र में गिट्टी का परिवहन करते 1 हाइवा वाहन को भी कब्जे में लिया गया। इसके अलावा पिपरा क्षेत्र में रेत परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की गईं।इस प्रकार कुल 8 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पुलिस थाना बिल्हा एवं कोनी की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    4 hrs ago
  • अगर आप नेशनल हाईवे मे सफर कर रहे है तो इस एंबुलेंस के बारे मे आपको जानकारी होना चाहिए #Nationalhighway49 #1033 #chhattisgarhnews #bilaspurnews
    1
    अगर आप नेशनल हाईवे मे सफर कर रहे है तो इस एंबुलेंस के बारे मे आपको जानकारी होना चाहिए #Nationalhighway49 #1033
#chhattisgarhnews #bilaspurnews
    user_News30live
    News30live
    Local News Reporter Bilha, Bilaspur•
    6 hrs ago
  • बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में अवैध खनन का कहर: प्रशासन मौन, कार्रवाई की उठी तेज मांग
    1
    बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में अवैध खनन का कहर: प्रशासन मौन, कार्रवाई की उठी तेज मांग
    user_जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क
    जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क
    बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    43 min ago
  • मुंगेली में इस बार कहानी पूरी फिल्मी है… जहां पुलिस बनी हीरो और तस्कर-सटोरिए बने विलेन! लोरमी और जरहागांव में पुलिस की ताबड़तोड़ रेड से मचा हड़कंप। अवैध शराब, मोटरसाइकिल और सट्टा का पूरा खेल पकड़ा गया रंगे हाथ। हीरो की एंट्री ऐसी कि सीधे जेल का रास्ता दिखा दिया गया। मुंगेली पुलिस का ये एक्शन बता रहा है—अब कानून का राज चलेगा, और अपराधियों का ‘द एंड’ तय है! #PoliceAction #FilmyStyleNews #Mungeli #GameOver #CrimeStory #BreakingNews #DesiAction #SharabMafia #SattaKing #HeroPolice
    1
    मुंगेली में इस बार कहानी पूरी फिल्मी है… जहां पुलिस बनी हीरो और तस्कर-सटोरिए बने विलेन! लोरमी और जरहागांव में पुलिस की ताबड़तोड़ रेड से मचा हड़कंप। अवैध शराब, मोटरसाइकिल और सट्टा का पूरा खेल पकड़ा गया रंगे हाथ।
हीरो की एंट्री ऐसी कि सीधे जेल का रास्ता दिखा दिया गया।
मुंगेली पुलिस का ये एक्शन बता रहा है—अब कानून का राज चलेगा, और अपराधियों का ‘द एंड’ तय है!
#PoliceAction #FilmyStyleNews #Mungeli #GameOver #CrimeStory #BreakingNews #DesiAction #SharabMafia #SattaKing #HeroPolice
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    3 hrs ago
  • Post by Hari Sharma Sharma
    1
    Post by Hari Sharma Sharma
    user_Hari Sharma Sharma
    Hari Sharma Sharma
    अकलतरा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • हमारे ग्राम धुर्राबांधा में रामनवमी पर्व पर माता सीता रामलक्ष्मण जी की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ जो हनुमान मंदिर में श्री मान राजकुमार अग्रवाल जी के परिवार वालों द्वारा सम्पन्न किया। और भोजन परसादी भंडारा का आयोजन भी किया गया था।
    3
    हमारे ग्राम धुर्राबांधा में रामनवमी पर्व पर माता सीता रामलक्ष्मण जी की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ जो हनुमान मंदिर में श्री मान राजकुमार अग्रवाल जी के परिवार वालों द्वारा सम्पन्न किया। और भोजन परसादी भंडारा का आयोजन भी किया गया था।
    user_Dileshawar Rajak
    Dileshawar Rajak
    Artist Baloda Bazar, Chhattisgarh•
    10 hrs ago
  • गौ सम्मान आव्हान अभियान मे आप सभी का स्वागत है अभिनंदन है साथी हाथ बढ़ाना अभी नही तो कभी नही याद रखे इतिहास बदलने वाला है
    1
    गौ सम्मान आव्हान अभियान मे आप सभी का स्वागत है अभिनंदन है साथी हाथ बढ़ाना अभी नही तो कभी नही याद रखे इतिहास बदलने वाला है
    user_Navin Gauraha
    Navin Gauraha
    Animal Protection Organisation बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • ग्राम भैंसबोड में शराबी पति ने पराठा रोटी खाने की जिद्द पर पत्नी के साथ की मारपीट बिल्हा थाना में मामला दर्ज शनिवार की रात 9:30 पर बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थीया - श्रीमती सरिता डहरिया पति हरिश डहरिया उम्र 30 वर्ष साकिन भैसबोड थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग. ने शनिवार की साम 5 बजे के करीब थाना बिल्हा उपस्थित हो कर रिपोर्ट दर्ज कराई की विववरण – मैं उक्त पते पर रहती हॅू, गृहणी हूं, मेरे दो बच्चे है मेरा पति आये दिन शराब पीता है और गाली गलौज करता है शनिवार दिनांक 11.04.2026 को 01.00 बजे मेरा पति शराब पीकर आया और मेरे लिये पराठा रोटी बनाओ बोलकर मां बहन की गदी गदी गाली गलौज करने लगा जिसे मेरे द्वारा मना कर घर मे पहले से सादा रोटी बना है उसे खा लो कहने पर बासी रोटी खाने को बोलते हो करकर जान से मारने की धमकी देते हुए मां बहन की अश्लील गाली कर हाथ मुक्का व लात से मारपीट किया है झगडा को देख कर मेरी सास सगीता डहरिया एवं ससुर भूष्ण डहरिया देखे सूने व बीच बचाव किये है मारपीट करने से शरीर के सभी जगह दर्द होना कहती है रिपोर्ट करती हूं कार्यवाही की जावे प्रार्थी की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने अपराध धारा- 296, 115(2), 351(3) भान्यासं. के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है
    1
    ग्राम भैंसबोड में शराबी पति ने पराठा रोटी खाने की जिद्द पर पत्नी के साथ की मारपीट बिल्हा थाना में मामला दर्ज 
शनिवार की रात 9:30 पर बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
प्रार्थीया -  श्रीमती सरिता डहरिया पति हरिश डहरिया उम्र 30 वर्ष साकिन भैसबोड थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग. ने शनिवार की साम 5  बजे के करीब थाना बिल्हा उपस्थित हो कर रिपोर्ट दर्ज कराई की 
विववरण   –  मैं उक्त पते पर रहती हॅू, गृहणी हूं, मेरे दो बच्चे है मेरा पति आये दिन शराब पीता है और गाली गलौज करता है शनिवार दिनांक 11.04.2026 को 01.00 बजे मेरा पति शराब पीकर आया और मेरे लिये पराठा रोटी बनाओ बोलकर मां बहन की गदी गदी गाली गलौज करने लगा जिसे मेरे द्वारा मना कर घर मे पहले से सादा रोटी बना है उसे खा लो कहने पर बासी रोटी खाने को बोलते हो करकर जान से मारने की धमकी देते हुए मां बहन की अश्लील गाली कर हाथ मुक्का व लात से मारपीट किया है झगडा को देख कर मेरी सास सगीता डहरिया एवं ससुर भूष्ण डहरिया देखे सूने व बीच बचाव किये है मारपीट करने से शरीर के सभी जगह दर्द होना कहती है रिपोर्ट करती हूं कार्यवाही की जावे प्रार्थी की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने अपराध धारा-  296, 115(2), 351(3)  भान्यासं.
के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.