अवैध रेत, मुरुम व गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा व 6 ट्रै अवैध रेत, मुरुम व गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा व 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त आज रविवार की दोपहर 3:00 बजे पी आर ओ द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर 2 हाइवा और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत कुल 8 वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 10 अप्रैल एवं 12 अप्रैल 2026 को खनिज विभाग की टीम द्वारा चकरभाठा, रहंगी-बिल्हा, दगोरी, उमरिया, उड़गन, उड़नताल, खपरी, कोहरौदा, बर्तोरी, सेलर, पिपरा और खैरा क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान उड़नताल क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। वहीं उमरिया क्षेत्र में ईंट-मिट्टी का परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए। खैरा क्षेत्र से मुरुम का अवैध परिवहन करते 1 हाइवा वाहन को जब्त किया गया, जबकि अशोक नगर क्षेत्र में गिट्टी का परिवहन करते 1 हाइवा वाहन को भी कब्जे में लिया गया। इसके अलावा पिपरा क्षेत्र में रेत परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की गईं।इस प्रकार कुल 8 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पुलिस थाना बिल्हा एवं कोनी की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- मुंगेली जिले के थाना चिल्फी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करते हुए उस पर डीजल डालकर आग लगा दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मुंगेली पुलिस की इस तेज कार्रवाई से एक गंभीर अपराध में जल्द न्याय की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। #Mungeli #ChhattisgarhNews #BreakingNews #CrimeNews #PoliceAction #HindiNews #ViralNews #CrimeReport #IndiaNews #NewsUpdate #TrendingNews #MungeliPolice1
- ग्राम धुर्राबांधा में रामनवमी पर्व पर मां महामाया मंदिर में जोहान यदु जी के परिवार वालों ने भोजन परसादी भंडारा का आयोजन किया था l1
- Post by Hari Sharma Sharma1
- गौ सम्मान आव्हान अभियान मे आप सभी का स्वागत है अभिनंदन है साथी हाथ बढ़ाना अभी नही तो कभी नही याद रखे इतिहास बदलने वाला है1
- रायपुर। बजरंग नगर वार्ड क्रमांक 17, रायपुर में नन्हे बालक बग्गा मानिकपुरी (निवासी उरकुरा) का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं पारिवारिक सौहार्द के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर “तुम जियो हजारों साल” की मधुर गूंज के साथ पूरा क्षेत्र खुशियों से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नन्हे बच्चे, स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई, जिसमें भगवान से बालक बग्गा मानिकपुरी के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामनाएँ की गईं। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा पुष्प, चंदन एवं नारियल भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने “हैप्पी बर्थडे टू यू” एवं “आप जियो हजारों साल” जैसे गीतों की मधुर प्रस्तुतियों से वातावरण को और भी आनंदमय बना दिया। इस दौरान मिठाइयों का वितरण कर सभी ने आपसी प्रेम और खुशी को साझा किया। पूरा आयोजन उत्सव, अपनापन और पारिवारिक एकता का सुंदर उदाहरण बन गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें धनेश साहू (सीजी स्टार), कका बरसाती मानिकपुरी, किरण मानिकपुरी (यूट्यूबर भौजी / सेवक जलक्षत्री स्टार) सहित अन्य लोग शामिल रहे। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष लाभों कुमार सूर्या (सारंगढ़-बिलाईगढ़), जिला सचिव कुंदन सिंह सोनबरिहा, ब्लॉक अध्यक्ष परदेशी दास मानिकपुरी तथा परिक्षेत्र बिलाईगढ़ कोषाध्यक्ष पवन दास मानिकपुरी शामिल रहे। कार्यक्रम में आदित्य कंप्यूटर अकादमी के चेयरमैन तुलसी राकेश जी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा और गरिमा को बढ़ाया। कार्यक्रम का समापन बग्गा मानिकपुरी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए किया गया। सभी उपस्थित माताओं एवं बुजुर्गों ने भी स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।2
- Post by Akash Kanwar1
- सौ से अधिक छात्र-छात्राओं का पीएम श्री सेजेस चकरभाठा भ्रमण। इस बार बालिकाओं को भी दिया जाएगा प्रवेश शनिवार की शाम 6:00 बजे पीएम श्री सेजेस चकरभाठा द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार माध्यमिक शाला रहंगी, माध्यमिक शाला तेलसरा एवं आसपास के अन्य शालाओं से लगभग सौ छात्राओं ने शनिवार को पीएम श्री सेजेस चकरभाठा विद्यालय का भ्रमण किया एवं विद्यालय के सुविधाओं ,पढ़ाई का स्तर एवं इंफ्रास्ट्रक्चर का अवलोकन किया । विद्यालय के प्राचार्य विकास नायक रॉय के द्वारा किए गए पहल के अंतर्गत उक्त भ्रमण का आयोजन किया गया था जिसका प्रमुख उद्देश्य नए सैशन 2026 -27 में हिंदी मीडियम में भी 6 वीं से 12वीं की कक्षा में बालिकाओं को प्रवेश देना प्रमुख है। बता दें कि विगत 15 वर्षों से इस विद्यालय में बालिकाओं को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था शासन की मंशा के अनुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत अब छात्राओं को हिंदी मीडियम 6वीं से 12वीं कक्षा में प्रवेश देना ही प्रमुख उद्देश्य है। इस भ्रमण में छात्र-छात्राएं अपने शिक्षकों के साथ स्कूल परिसर में उपलब्ध सुविधाओं को नजदीक से जाना। भौतिकी ,रसायन और जीव विज्ञान के प्रयोगशालाओं में शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों को उनके सभी जिज्ञासाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कंप्यूटर लैब में बच्चों ने विशेष रुचि दिखाई इसके साथ-साथ मैथ्स क्लब,स्मार्ट क्लास,बैंकिंग,हेल्थ केयरलैब और स्कूल के भव्य लाइब्रेरी के साथ-साथ स्पोर्ट ग्राउंड और स्पोर्ट रूम को भी बच्चों ने नजदीक से देखा और समझा। बच्चों को विद्यालय के सभी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई । बच्चों को विद्यालय के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि कैसे हमारे स्कूल के छात्र ने मुंबई में जाकर अपने मॉडल का प्रदर्शन किया है वही स्कूल की एक छात्रा के मॉडल ने राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त किया,खेल में स्कूल ने नेशनल और स्टेट लेवल पर चार गोल्ड मेडल के साथ-साथ कई मेडल अपने नाम की है और विभिन्न खेलों जैसे कबड्डी,खो-खो,बैडमिंटन में भी स्कूल में स्टेट लेवल का प्रदर्शन किया है। स्कूल के ही कुछ छात्राएं क्रिकेट में नेशनल लेवल पर अपना नाम कमा चुकी है। आगामी वर्ष में स्कूल में म्यूजिक (संगीत)क्लासेस,योगा क्लासेस,मेडिटेशन(ध्यान, मनन) क्लासेस,अबेकस(गणितीय गणना) क्लासेस,बागवानी और विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि जैसा कि दो दिन पहले रायपुर में माननीय शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता में सभी सेजेस के 751 प्राचार्यों की बैठक रखी गई थी शासन के एजेंडा के अनुरूप विद्यालय को तैयार किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत हिंदी मीडियम की शाला में कक्षा 6वी एवं 12वीं में बालिकाओं को प्रवेश देना प्रमुख उद्देश्य है जिसके लिए लिमिटेड (सीमित) सीट रखा गया है । छात्राओं में प्रवेश हेतु विशेष उत्साह देखा गया शाला भ्रमण के बाद बालिकाओं ने इच्छा जताई कि वह से किसी विद्यालय में एडमिशन लेना चाहते हैं छात्र-छात्राओं के लिए भोजन की भी व्यवस्था किया गया था अंत में उन्हें उपहार देकर विदा किया गया।1
- आज 11 अप्रैल को तिल्दा नेवरा में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, तिल्दा शहर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री आदरणीय श्री चंद्रकुमार पाटिल एवं मंडल उपाध्यक्ष मनोज बंजारे द्वारा महात्मा फुले के जीवन और उनके समाज सुधार के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले एक महान समाज सुधारक थे, जिनका जन्म 11 अप्रैल 1827 को हुआ था। उन्होंने समाज में समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष लुक राम बघेल, महामंत्री अमितोष धीरज, कामेश्वर भारद्वाज, उपाध्यक्ष मधु कोशले सहित मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे।5
- Post by Akash Kanwar1