logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

काका बरसाती मानिकपुरी के नाती बग्गा मानिकपुरी के जन्मदिन पर धनेश साहू (सीजी स्टार) टीम ने पहुंचकर दी शुभकामनाएँ रायपुर। बजरंग नगर वार्ड क्रमांक 17, रायपुर में नन्हे बालक बग्गा मानिकपुरी (निवासी उरकुरा) का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं पारिवारिक सौहार्द के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर “तुम जियो हजारों साल” की मधुर गूंज के साथ पूरा क्षेत्र खुशियों से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नन्हे बच्चे, स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई, जिसमें भगवान से बालक बग्गा मानिकपुरी के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामनाएँ की गईं। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा पुष्प, चंदन एवं नारियल भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने “हैप्पी बर्थडे टू यू” एवं “आप जियो हजारों साल” जैसे गीतों की मधुर प्रस्तुतियों से वातावरण को और भी आनंदमय बना दिया। इस दौरान मिठाइयों का वितरण कर सभी ने आपसी प्रेम और खुशी को साझा किया। पूरा आयोजन उत्सव, अपनापन और पारिवारिक एकता का सुंदर उदाहरण बन गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें धनेश साहू (सीजी स्टार), कका बरसाती मानिकपुरी, किरण मानिकपुरी (यूट्यूबर भौजी / सेवक जलक्षत्री स्टार) सहित अन्य लोग शामिल रहे। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष लाभों कुमार सूर्या (सारंगढ़-बिलाईगढ़), जिला सचिव कुंदन सिंह सोनबरिहा, ब्लॉक अध्यक्ष परदेशी दास मानिकपुरी तथा परिक्षेत्र बिलाईगढ़ कोषाध्यक्ष पवन दास मानिकपुरी शामिल रहे। कार्यक्रम में आदित्य कंप्यूटर अकादमी के चेयरमैन तुलसी राकेश जी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा और गरिमा को बढ़ाया। कार्यक्रम का समापन बग्गा मानिकपुरी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए किया गया। सभी उपस्थित माताओं एवं बुजुर्गों ने भी स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

1 day ago
user_तुलसी राम
तुलसी राम
Local News Reporter पलारी, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
1 day ago
f39501ff-72c1-4270-9318-ef679ce853f7

काका बरसाती मानिकपुरी के नाती बग्गा मानिकपुरी के जन्मदिन पर धनेश साहू (सीजी स्टार) टीम ने पहुंचकर दी शुभकामनाएँ रायपुर। बजरंग नगर वार्ड क्रमांक 17, रायपुर में नन्हे बालक बग्गा मानिकपुरी (निवासी उरकुरा) का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं पारिवारिक सौहार्द के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर “तुम जियो हजारों साल” की मधुर गूंज के साथ पूरा क्षेत्र खुशियों से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नन्हे बच्चे, स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई, जिसमें भगवान से बालक बग्गा मानिकपुरी के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामनाएँ की गईं। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा पुष्प, चंदन एवं नारियल भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने “हैप्पी बर्थडे टू यू” एवं “आप जियो हजारों साल” जैसे गीतों की मधुर प्रस्तुतियों से वातावरण को और भी आनंदमय बना दिया। इस दौरान मिठाइयों

का वितरण कर सभी ने आपसी प्रेम और खुशी को साझा किया। पूरा आयोजन उत्सव, अपनापन और पारिवारिक एकता का सुंदर उदाहरण बन गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें धनेश साहू (सीजी स्टार), कका बरसाती मानिकपुरी, किरण मानिकपुरी (यूट्यूबर भौजी / सेवक जलक्षत्री स्टार) सहित अन्य लोग शामिल रहे। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष लाभों कुमार सूर्या (सारंगढ़-बिलाईगढ़), जिला सचिव कुंदन सिंह सोनबरिहा, ब्लॉक अध्यक्ष परदेशी दास मानिकपुरी तथा परिक्षेत्र बिलाईगढ़ कोषाध्यक्ष पवन दास मानिकपुरी शामिल रहे। कार्यक्रम में आदित्य कंप्यूटर अकादमी के चेयरमैन तुलसी राकेश जी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा और गरिमा को बढ़ाया। कार्यक्रम का समापन बग्गा मानिकपुरी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए किया गया। सभी उपस्थित माताओं एवं बुजुर्गों ने भी स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • रायपुर। बजरंग नगर वार्ड क्रमांक 17, रायपुर में नन्हे बालक बग्गा मानिकपुरी (निवासी उरकुरा) का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं पारिवारिक सौहार्द के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर “तुम जियो हजारों साल” की मधुर गूंज के साथ पूरा क्षेत्र खुशियों से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नन्हे बच्चे, स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई, जिसमें भगवान से बालक बग्गा मानिकपुरी के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामनाएँ की गईं। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा पुष्प, चंदन एवं नारियल भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने “हैप्पी बर्थडे टू यू” एवं “आप जियो हजारों साल” जैसे गीतों की मधुर प्रस्तुतियों से वातावरण को और भी आनंदमय बना दिया। इस दौरान मिठाइयों का वितरण कर सभी ने आपसी प्रेम और खुशी को साझा किया। पूरा आयोजन उत्सव, अपनापन और पारिवारिक एकता का सुंदर उदाहरण बन गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें धनेश साहू (सीजी स्टार), कका बरसाती मानिकपुरी, किरण मानिकपुरी (यूट्यूबर भौजी / सेवक जलक्षत्री स्टार) सहित अन्य लोग शामिल रहे। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष लाभों कुमार सूर्या (सारंगढ़-बिलाईगढ़), जिला सचिव कुंदन सिंह सोनबरिहा, ब्लॉक अध्यक्ष परदेशी दास मानिकपुरी तथा परिक्षेत्र बिलाईगढ़ कोषाध्यक्ष पवन दास मानिकपुरी शामिल रहे। कार्यक्रम में आदित्य कंप्यूटर अकादमी के चेयरमैन तुलसी राकेश जी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा और गरिमा को बढ़ाया। कार्यक्रम का समापन बग्गा मानिकपुरी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए किया गया। सभी उपस्थित माताओं एवं बुजुर्गों ने भी स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
    2
    रायपुर। बजरंग नगर वार्ड क्रमांक 17, रायपुर में नन्हे बालक बग्गा मानिकपुरी (निवासी उरकुरा) का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं पारिवारिक सौहार्द के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर “तुम जियो हजारों साल” की मधुर गूंज के साथ पूरा क्षेत्र खुशियों से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नन्हे बच्चे, स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई, जिसमें भगवान से बालक बग्गा मानिकपुरी के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामनाएँ की गईं। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा पुष्प, चंदन एवं नारियल भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने “हैप्पी बर्थडे टू यू” एवं “आप जियो हजारों साल” जैसे गीतों की मधुर प्रस्तुतियों से वातावरण को और भी आनंदमय बना दिया। इस दौरान मिठाइयों का वितरण कर सभी ने आपसी प्रेम और खुशी को साझा किया। पूरा आयोजन उत्सव, अपनापन और पारिवारिक एकता का सुंदर उदाहरण बन गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें धनेश साहू (सीजी स्टार), कका बरसाती मानिकपुरी, किरण मानिकपुरी (यूट्यूबर भौजी / सेवक जलक्षत्री स्टार) सहित अन्य लोग शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष लाभों कुमार सूर्या (सारंगढ़-बिलाईगढ़), जिला सचिव कुंदन सिंह सोनबरिहा, ब्लॉक अध्यक्ष परदेशी दास मानिकपुरी तथा परिक्षेत्र बिलाईगढ़ कोषाध्यक्ष पवन दास मानिकपुरी शामिल रहे।
कार्यक्रम में आदित्य कंप्यूटर अकादमी के चेयरमैन तुलसी राकेश जी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा और गरिमा को बढ़ाया।
कार्यक्रम का समापन बग्गा मानिकपुरी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए किया गया। सभी उपस्थित माताओं एवं बुजुर्गों ने भी स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
    user_तुलसी राम
    तुलसी राम
    Local News Reporter पलारी, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    1 day ago
  • हमारे ग्राम धुर्राबांधा में रामनवमी पर्व पर माता सीता रामलक्ष्मण जी की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ जो हनुमान मंदिर में श्री मान राजकुमार अग्रवाल जी के परिवार वालों द्वारा सम्पन्न किया। और भोजन परसादी भंडारा का आयोजन भी किया गया था।
    3
    हमारे ग्राम धुर्राबांधा में रामनवमी पर्व पर माता सीता रामलक्ष्मण जी की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ जो हनुमान मंदिर में श्री मान राजकुमार अग्रवाल जी के परिवार वालों द्वारा सम्पन्न किया। और भोजन परसादी भंडारा का आयोजन भी किया गया था।
    user_Dileshawar Rajak
    Dileshawar Rajak
    Artist Baloda Bazar, Chhattisgarh•
    10 hrs ago
  • गौ सम्मान आव्हान अभियान मे आप सभी का स्वागत है अभिनंदन है साथी हाथ बढ़ाना अभी नही तो कभी नही याद रखे इतिहास बदलने वाला है
    1
    गौ सम्मान आव्हान अभियान मे आप सभी का स्वागत है अभिनंदन है साथी हाथ बढ़ाना अभी नही तो कभी नही याद रखे इतिहास बदलने वाला है
    user_Navin Gauraha
    Navin Gauraha
    Animal Protection Organisation बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • आज 11 अप्रैल को तिल्दा नेवरा में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, तिल्दा शहर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री आदरणीय श्री चंद्रकुमार पाटिल एवं मंडल उपाध्यक्ष मनोज बंजारे द्वारा महात्मा फुले के जीवन और उनके समाज सुधार के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले एक महान समाज सुधारक थे, जिनका जन्म 11 अप्रैल 1827 को हुआ था। उन्होंने समाज में समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष लुक राम बघेल, महामंत्री अमितोष धीरज, कामेश्वर भारद्वाज, उपाध्यक्ष मधु कोशले सहित मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे।
    5
    आज 11 अप्रैल को तिल्दा नेवरा में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, तिल्दा शहर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री आदरणीय श्री चंद्रकुमार पाटिल एवं मंडल उपाध्यक्ष मनोज बंजारे द्वारा महात्मा फुले के जीवन और उनके समाज सुधार के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
वक्ताओं ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले एक महान समाज सुधारक थे, जिनका जन्म 11 अप्रैल 1827 को हुआ था। उन्होंने समाज में समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष लुक राम बघेल, महामंत्री अमितोष धीरज, कामेश्वर भारद्वाज, उपाध्यक्ष मधु कोशले सहित मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • मुंगेली में इस बार कहानी पूरी फिल्मी है… जहां पुलिस बनी हीरो और तस्कर-सटोरिए बने विलेन! लोरमी और जरहागांव में पुलिस की ताबड़तोड़ रेड से मचा हड़कंप। अवैध शराब, मोटरसाइकिल और सट्टा का पूरा खेल पकड़ा गया रंगे हाथ। हीरो की एंट्री ऐसी कि सीधे जेल का रास्ता दिखा दिया गया। मुंगेली पुलिस का ये एक्शन बता रहा है—अब कानून का राज चलेगा, और अपराधियों का ‘द एंड’ तय है! #PoliceAction #FilmyStyleNews #Mungeli #GameOver #CrimeStory #BreakingNews #DesiAction #SharabMafia #SattaKing #HeroPolice
    1
    मुंगेली में इस बार कहानी पूरी फिल्मी है… जहां पुलिस बनी हीरो और तस्कर-सटोरिए बने विलेन! लोरमी और जरहागांव में पुलिस की ताबड़तोड़ रेड से मचा हड़कंप। अवैध शराब, मोटरसाइकिल और सट्टा का पूरा खेल पकड़ा गया रंगे हाथ।
हीरो की एंट्री ऐसी कि सीधे जेल का रास्ता दिखा दिया गया।
मुंगेली पुलिस का ये एक्शन बता रहा है—अब कानून का राज चलेगा, और अपराधियों का ‘द एंड’ तय है!
#PoliceAction #FilmyStyleNews #Mungeli #GameOver #CrimeStory #BreakingNews #DesiAction #SharabMafia #SattaKing #HeroPolice
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    3 hrs ago
  • अवैध रेत, मुरुम व गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा व 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त आज रविवार की दोपहर 3:00 बजे पी आर ओ द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर 2 हाइवा और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत कुल 8 वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 10 अप्रैल एवं 12 अप्रैल 2026 को खनिज विभाग की टीम द्वारा चकरभाठा, रहंगी-बिल्हा, दगोरी, उमरिया, उड़गन, उड़नताल, खपरी, कोहरौदा, बर्तोरी, सेलर, पिपरा और खैरा क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान उड़नताल क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। वहीं उमरिया क्षेत्र में ईंट-मिट्टी का परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए। खैरा क्षेत्र से मुरुम का अवैध परिवहन करते 1 हाइवा वाहन को जब्त किया गया, जबकि अशोक नगर क्षेत्र में गिट्टी का परिवहन करते 1 हाइवा वाहन को भी कब्जे में लिया गया। इसके अलावा पिपरा क्षेत्र में रेत परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की गईं।इस प्रकार कुल 8 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पुलिस थाना बिल्हा एवं कोनी की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    अवैध रेत, मुरुम व गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 हाइवा व 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
आज रविवार की दोपहर 3:00 बजे पी आर ओ द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार
जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर 2 हाइवा और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत कुल 8 वाहनों को जब्त किया है।
कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 10 अप्रैल एवं 12 अप्रैल 2026 को खनिज विभाग की टीम द्वारा चकरभाठा, रहंगी-बिल्हा, दगोरी, उमरिया, उड़गन, उड़नताल, खपरी, कोहरौदा, बर्तोरी, सेलर, पिपरा और खैरा क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान उड़नताल क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। वहीं उमरिया क्षेत्र में ईंट-मिट्टी का परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए। खैरा क्षेत्र से मुरुम का अवैध परिवहन करते 1 हाइवा वाहन को जब्त किया गया, जबकि अशोक नगर क्षेत्र में गिट्टी का परिवहन करते 1 हाइवा वाहन को भी कब्जे में लिया गया। इसके अलावा पिपरा क्षेत्र में रेत परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की गईं।इस प्रकार कुल 8 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पुलिस थाना बिल्हा एवं कोनी की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    4 hrs ago
  • अगर आप नेशनल हाईवे मे सफर कर रहे है तो इस एंबुलेंस के बारे मे आपको जानकारी होना चाहिए #Nationalhighway49 #1033 #chhattisgarhnews #bilaspurnews
    1
    अगर आप नेशनल हाईवे मे सफर कर रहे है तो इस एंबुलेंस के बारे मे आपको जानकारी होना चाहिए #Nationalhighway49 #1033
#chhattisgarhnews #bilaspurnews
    user_News30live
    News30live
    Local News Reporter Bilha, Bilaspur•
    6 hrs ago
  • ग्राम धुर्राबांधा में रामनवमी पर्व पर मां महामाया मंदिर में जोहान यदु जी के परिवार वालों ने भोजन परसादी भंडारा का आयोजन किया था l
    1
    ग्राम धुर्राबांधा में रामनवमी पर्व पर मां महामाया मंदिर में जोहान यदु जी के परिवार वालों ने भोजन परसादी भंडारा का आयोजन किया था l
    user_Dileshawar Rajak
    Dileshawar Rajak
    Artist Baloda Bazar, Chhattisgarh•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.