बुलंदशहर के यमुनापुरम निवासी प्राची ने uppsc परीक्षा 2024 में 36 वीं रैंक हासिल कर किया जनपद का नाम रोशन आपको बता दे कि जनपद बुलंदशहर के यमुनापुरम निवासी प्राची ने uppsc परीक्षा 2024 में 36 वीं रैंक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है, प्राची के पिता विनय कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर है और मुरादाबाद में तैनात है, मूल रूप से बुलंदशहर जनपद के प्राची ने बताया कि पहले 4 गवर्नमेंट जॉब छोड़ने के बाद वर्तमान में पंजाब नेशनल बैंक दिल्ली में सीडीपीसी ब्रांच में डिप्टी मैनेजर के पद पर तैनात है, और अब uppsc परीक्षा 2024 में 36 में रैंक प्राची द्वारा हासिल की गई है, अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता पति और सास ससुर को दिया है, प्राची ने बताया कि उनकी एक 7 वर्ष की छोटी बच्ची भी है परीक्षा की तैयारी के दौरान उनके सास ससुर ने बच्ची को संभाला परीक्षा की तैयारी करने में पूरा सहयोग दिया, प्राची के पति अश्वनी वर्मा वर्तमान में दिल्ली पंजाब नेशनल बैंक में ब्रांच मैनेजर के पद पर तैनात है, प्राची की सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है, लोग इस कामयाबी पर शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं।
बुलंदशहर के यमुनापुरम निवासी प्राची ने uppsc परीक्षा 2024 में 36 वीं रैंक हासिल कर किया जनपद का नाम रोशन आपको बता दे कि जनपद बुलंदशहर के यमुनापुरम निवासी प्राची ने uppsc परीक्षा 2024 में 36 वीं रैंक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है, प्राची के पिता विनय कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर है और मुरादाबाद में तैनात है, मूल रूप से बुलंदशहर जनपद के प्राची ने बताया कि पहले 4 गवर्नमेंट जॉब छोड़ने के बाद वर्तमान में पंजाब नेशनल बैंक दिल्ली में सीडीपीसी ब्रांच में डिप्टी मैनेजर के पद पर तैनात है, और अब uppsc परीक्षा 2024 में 36 में रैंक प्राची द्वारा हासिल की गई है, अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता पति और सास ससुर को दिया है, प्राची ने बताया कि उनकी एक 7 वर्ष की छोटी बच्ची भी है परीक्षा की तैयारी के दौरान उनके सास ससुर ने बच्ची को संभाला परीक्षा की तैयारी करने में पूरा सहयोग दिया, प्राची के पति अश्वनी वर्मा वर्तमान में दिल्ली पंजाब नेशनल बैंक में ब्रांच मैनेजर के पद पर तैनात है, प्राची की सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है, लोग इस कामयाबी पर शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं।
- "अपनों को छोड़कर जिसे अपना बनाया, उसी ने जिंदगी नर्क बना दी।" उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक ऐसी खबर सामने आई है जो समाज और युवाओं के लिए एक बड़ा सबक है। करीब 6 महीने पहले जिस युवती ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर, माता-पिता से जान का खतरा बताते हुए एक मुस्लिम युवक से प्रेम विवाह किया था, आज वही युवती न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। पीड़िता का आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद ही उस पर इस्लाम अपनाने और नमाज पढ़ने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। युवती के अनुसार उसे घर में बंधक बनाकर रखा गया। विरोध करने पर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। आरोपी पति ने अब उसे बेसहारा छोड़ दिया है। शादी के वक्त इसी युवती ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी और अपने ही माता-पिता को खुद का दुश्मन बताया था। लेकिन 6 महीने बीतते-बीतते हकीकत सामने आ गई। आज पीड़िता उसी मोड़ पर खड़ी है जहाँ न घर वालों का साथ है और न ही उस 'प्रेम' का वजूद जिसके लिए उसने सब कुछ दांव पर लगा दिया था। यह घटना उन सभी के लिए चेतावनी है जो भावनाओं में बहकर अपनों का साथ छोड़ देते हैं। याद रखिए, दुनिया के हर रिश्ते में स्वार्थ हो सकता है, लेकिन माता-पिता का प्यार निस्वार्थ होता है। आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर करें रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज1
- आपको बता दे कि जनपद बुलंदशहर के यमुनापुरम निवासी प्राची ने uppsc परीक्षा 2024 में 36 वीं रैंक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है, प्राची के पिता विनय कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर है और मुरादाबाद में तैनात है, मूल रूप से बुलंदशहर जनपद के प्राची ने बताया कि पहले 4 गवर्नमेंट जॉब छोड़ने के बाद वर्तमान में पंजाब नेशनल बैंक दिल्ली में सीडीपीसी ब्रांच में डिप्टी मैनेजर के पद पर तैनात है, और अब uppsc परीक्षा 2024 में 36 में रैंक प्राची द्वारा हासिल की गई है, अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता पति और सास ससुर को दिया है, प्राची ने बताया कि उनकी एक 7 वर्ष की छोटी बच्ची भी है परीक्षा की तैयारी के दौरान उनके सास ससुर ने बच्ची को संभाला परीक्षा की तैयारी करने में पूरा सहयोग दिया, प्राची के पति अश्वनी वर्मा वर्तमान में दिल्ली पंजाब नेशनल बैंक में ब्रांच मैनेजर के पद पर तैनात है, प्राची की सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है, लोग इस कामयाबी पर शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं।1
- जनपद बुलंदशहर में बीते दिनों भी सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र के थाना चोला के अन्य गांवों से कुछ दिन पहले अनिल सोलंकी दाउदपुर समाज सेवक द्वारा कुछ महिलाओं ओर बच्चों को लोकल पुलिस की मदद से मां माधुरी वारिस सेवा सदन अपना घर आश्रम संस्था भरतपुर से संपर्क किया और महिला टीम बुला कर उनको मां माधुरी वारिस सेवा सदन अपना घर आश्रम संस्था भरतपुर में पहुंचवाने जैसे नेक काम कर चुके है। जहां से महिलाओं ओर बच्चों की पहचान कर उनको उनके घर तक पहुंचाने का नेक काम मां माधुरी वारिस सेवा सदन अपना घर आश्रम संस्था भरतपुर द्वारा किया जाता है। दिनांक 29 मार्च 2026 को एक महिला चोला थाना क्षेत्र के गांव चोला के मंदिर के समीप असहाय अवस्था में घूमती नजर आई। जिसकी सूचना राहगीरों ने अनिल सोलंकी दाउदपुर समाज सेवक को दी गई। समाज सेवक अनिल सोलंकी दाउदपुर द्वारा मौके पर जा कर देखा तो महिला माइंड की स्थिति ठीक नहीं थी। ओर ठीक से अपना पता भी नहीं बता पा रही थी। महिला द्वारा अपना नाम सिर्फ सिराज निशा निवासी जगदीशपुर बताया जा रहा था। अनिल सोलंकी दाउदपुर समाज सेवक द्वारा तुरंत से अपना घर आश्रम शुक्रताल मुजफ्फरनगर को सूचना दी। टीम द्वारा मौके पर आकर महिला को थाना पुलिस ओर समाज सेवक अनिल सोलंकी दाउदपुर की मदद से गाड़ी में बैठा कर मां माधुरी वारिस सेवा सदन अपना घर आश्रम संस्था भरतपुर के लिए रवाना हो गई। मां माधुरी वारिस सेवा सदन अपना घर आश्रम संस्था भरतपुर की इंचार्ज बबीता द्वारा बताया गया कि महिला का पहले ठीक से इलाज कराया जाएगा। उसके बाद महिला के परिवार के बारे में जानकारी निकाल कर उनको उनके घर तक पहुंचाया जाएगा।2
- अनूपशहर। ब्राह्मण समाज अनूपशहर की एक महत्वपूर्ण बैठक परशुराम धाम गंगा घाट पर आयोजित की गई, जिसमें आगामी भगवान परशुराम जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नरेश भारद्वाज उर्फ नीरज शर्मा ने की, जबकि संचालन महामंत्री सौरभ गौड़ ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से दिनेश शर्मा को मेला संयोजक नियुक्त किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि भगवान परशुराम शोभायात्रा का आयोजन 19 अप्रैल को किया जाएगा। प्रातः 8 बजे परशुराम धाम गंगा घाट पर कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि शोभायात्रा सायं 4 बजे बाल निकेतन मॉन्टेसरी स्कूल से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए पुनः परशुराम धाम गंगा घाट पर संपन्न होगी। इस दौरान महेश चंद्र शर्मा, कुलदीप शर्मा, बृजेश शर्मा, गोपाल शर्मा, पवित्र कौशिक, अखिल पाठक, संजू शर्मा, सोनू भारद्वाज, अरविंद शर्मा, तेजदत्त शर्मा, विनय सोती, मोहन पंडित, डीके (एलआईसी), रिंकेश शर्मा, मुनेश शर्मा, नमन गौड़, दीपक शर्मा, प्रियंक भारद्वाज, आलोक शर्मा, डेविड शर्मा, तरुण शर्मा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे1
- *ब्रेकिंग बुलंदशहर-* *UPSC में ऑल इंडिया 29 वी रैंक पाने वाली नबिया परवेज पहुंची पैतृक गांव दरियापुर* ढोल नगाड़ा के साथ नबीया का किया गया भव्य स्वागत, स्थानीय लोगों ने की पुष्प वर्षा। दिल्ली में हुई है स्टार्टिंग से लेकर पूरी पढ़ाई, और दिल्ली में ही की सिविल सर्विस की तैयारी। कड़े संघर्षों से भरा रहा आईएएस बनने तक का सफर, लेकिन मिली बड़ी कामयाबी-नबीया परिवार के साथ टीचरों को भी धन्यवाद, परिवार और टीचर के कारण मिली सफलता - नबीया जनपद बुलंदशहर के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर की हैं मूल निवासी नबिया परवेज बुलंदशहर से संवाददाता शमशाद खान की खास खबर बाईट - नबिया परवेज।1
- गांव में नाली निर्माण को लेकर विवाद: दबंग पड़ोसी पर गाली-गलौज और काम रोकने का आरोप बुलंदशहर: जनपद के थाना चोला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रसूलपुर रिठोरी में नाली और खड़ंजा निर्माण के दौरान दो पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ग्रामीण ने थाने में लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मुख्य घटनाक्रम शिकायतकर्ता: सुशील कुमार (पुत्र सूरजपाल), निवासी ग्राम रसूलपुर पिरौठी। आरोपी: पड़ोसी सुरेश (पुत्र रामचंद्र)। विवाद का कारण: गांव में सरकारी नाली और खड़ंजे का निर्माण कार्य चल रहा है। पीड़ित का आरोप है कि नाली सीधी बननी चाहिए थी, लेकिन पड़ोसी सुरेश ने उसे जानबूझकर टेढ़ा (तिरछा) करवा दिया है। गाली-गलौज और पुलिस की मौजूदगी पीड़ित सुशील कुमार के अनुसार, जब उन्होंने नाली को गलत तरीके से बनाए जाने का विरोध किया, तो आरोपी सुरेश गाली-गलौज और झगड़े पर उतारू हो गया। स्थिति को बिगड़ता देख मामले की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और गांव के अन्य गणमान्य लोगों ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं है। कार्यवाही की मांग पीड़ित ने थाना अध्यक्ष बलराम सिंह सेंगर को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए बताया है कि आरोपी की हठधर्मी के कारण निर्माण कार्य में बाधा आ रही है। सुशील कुमार ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर उचित कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगाई है2
- Post by PANKAJ KUMAR2
- बुलंदशहर के सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र के पीरबयानी गाँव से एक गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी अजय कुमार ने ग्राम प्रधान और सचिव पर गौशाला के नाम पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगाया है। क्या है पूरा मामला? गाँव में वर्षों से पड़ी पट्टे की भूमि को पहले 'बंजर' घोषित कराया गया और फिर उसे ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दे दिया गया। आरोप है कि प्रधान और सचिव ने बिना किसी सार्वजनिक सूचना के एक फर्जी प्रस्ताव तैयार किया, जिसमें इस भूमि पर गौशाला के लिए चारा उगाने की बात कही गई थी। अजय कुमार का कहना है कि पिछले दो वर्षों से इस भूमि पर फसल उगाई जा रही है, लेकिन गौशाला को फूटी कौड़ी का भी लाभ नहीं हुआ। प्रधान ने फसल बाजार में बेचकर सारा पैसा खुद डकार लिया है। प्रशासनिक उदासीनता? शिकायतकर्ता का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। लेखपाल और कानूनगो ने कार्रवाई करने के बजाय गेंद ब्लॉक प्रशासन के पाले में डाल दी है। अजय कुमार ने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले में संज्ञान लेने और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि गौमाता के नाम पर हो रहे इस भ्रष्टाचार पर लगाम लग सके1