Shuru
Apke Nagar Ki App…
महलगांव पंचायत स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति अत्यंत दयनीय, डॉक्टर रहते हैं नदारद
अल्लामा ग़ज़ाली
महलगांव पंचायत स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति अत्यंत दयनीय, डॉक्टर रहते हैं नदारद
More news from बिहार and nearby areas
- जोकीहाट में जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुनाव संपन्न,शहबाज आलम पुनः निर्विरोध निर्वाचित जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट प्रखंड में जनता दल (यूनाइटेड) के प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। यह प्रक्रिया प्रखंड मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित उदाहाट के एक निजी विद्यालय में आयोजित की गई।इस चुनाव में दो प्रमुख दावेदार थे—निवर्तमान अध्यक्ष शहबाज आलम और मटियारी गांव के नेता सरवर आलम। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से मतदान अथवा हाथ उठाकर समर्थन देने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनाव प्रक्रिया देर शाम तक चली, जिसके बाद चुनाव प्रभारी और पर्यवेक्षक की मौजूदगी में शहबाज आलम को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष घोषित किया गया। उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र भी सौंपा गया। नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने तालियों और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने पर मोहम्मद आजम, मोहम्मद मसरूर, इश्तियाक नौमानी , मोहम्मद मासूम,सुनिता देवी, प्रमोद,अशोक साह,ओमप्रकाश मंडल व मोहम्मद आदिल, मोहम्मद अरबाज सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है।इस अवसर पर निर्वाची पदाधिकारी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया और नव-निर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। वहीं शहबाज आलम ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और क्षेत्र की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।1
- AIMIM जोकीहाट विधायक मुर्शिद आलम ने विधानसभा में Guest Teacher को फिर से नियुक्त करने की मांग की।1
- Post by सतरंगी जहानाबादी (public news)1
- अब हाथी भी पुलिस के डर से बीमार पड़ जाता है राबड़ी देवी नाम बताए1 24 घंटे में अपराधी जेल।1
- Post by Hdmfbsm1
- Post by Bablu Singh1
- Aa a2
- रमजान के चौथे रोजे पर मरहूम हाफिज महबूब आलम के योमे वफात पर कुरआनखानी, नम आंखों से किया याद पथराबाड़ी गांव में कुरआनखानी का आयोजन, लोगों ने दी खिराज-ए-अकीदत जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली रमजान के चौथे रोजे के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के पथराबाड़ी गांव में मरहूम हाफिज महबूब आलम के योमे वफात पर कुरआनखानी का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, उलेमा और अकीदतमंद मौजूद रहे और मरहूम की मगफिरत के लिए कुरआनखानी कर दुआएं मांगी गईं। बताया गया कि हाफिज महबूब आलम का इंतकाल 21 फरवरी 2025 को हुआ था, जिसके बाद 22 फरवरी 2025 को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया था। उनके इंतकाल से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई थी। जानकारी के अनुसार, मरहूम हाफिज महबूब आलम ने 12 वर्षों से अधिक समय तक दिल्ली के मोती मस्जिद, कनॉट प्लेस में इमामत की। अपनी इमामत और अखलाक के जरिए उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। बताया जाता है कि 90 के दशक में वे अपने इलाके के लोगों के लिए एक सहारा और छांव की तरह थे। जोकीहाट और आसपास के कई गांवों के लोग जब दिल्ली जाते थे, तो उनके यहां ठहरते थे। वे लोगों के रहने, खाने और अन्य सुविधाओं का इंतजाम सेवा भाव से करते थे। उनकी मेहमाननवाजी और नेकदिली को लोग आज भी याद कर भावुक हो जाते हैं। मरहूम के पिता मोइनुद्दीन, जो मोइन मुखिया के नाम से मशहूर थे, अपने पंचायत के लगभग 30 वर्षों तक मुखिया रहे और क्षेत्र में काफी सम्मानित व्यक्ति थे। कुरआनखानी के अंत में सभी लोगों ने मरहूम हाफिज महबूब आलम के लिए मगफिरत और जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम की दुआ की।1