खेत में मिला था कमलेश का शव, पुलिस ने हत्या का आरोपी किया गिरफ्तार मीरजापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के दुबारकला गांव में खेत से मिले कमलेश कोरी के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में गांव निवासी 27 वर्षीय अंकित कोरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में कमलेश की हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी पूजा ने 12 अगस्त को लालगंज थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनके पति अपने बेटे के मुंडन संस्कार का निमंत्रण देने के लिए पट्टीदार के घर गए थे। रात में वह वापस नहीं लौटे। अगले दिन गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत में उनका शव पड़ा मिला। परिजनों ने गांव के ही अंकित कोरी पर हत्या का शक जताया था। तहरीर के आधार पर लालगंज थाने में मु0अ0सं0 303/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक एवं भौतिक साक्ष्य जुटाने के साथ सुरागरसी-पतारसी की। पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त को लालगंज पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कठवार नहर के पास से आरोपी अंकित कोरी पुत्र बदल कोरी, निवासी दुबारकला (वैशान), थाना लालगंज को गिरफ्तार किया। बेटे की मौत को लेकर थी रंजिश पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक कमलेश के पुत्र शिवम की 13 मार्च 2025 को उसके घर के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। उस समय कुछ लोगों ने शिवम की मौत सांप या किसी जहरीले जंतु के काटने से होने की बात कही थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि अपने बेटे की मौत को लेकर कमलेश और उसकी पत्नी उससे रंजिश रखने लगे थे। आरोपी का दावा है कि कमलेश ने कुछ लोगों से उसकी हत्या करवाने की बात भी कही थी। आरोपी के अनुसार, 10 अगस्त की रात वह गांव की पुलिया पर बैठकर गाना सुन रहा था। इसी दौरान कमलेश शराब के दो पाउच लेकर आया और उसके साथ खेत में शराब पीने चला गया। आरोपी का कहना है कि नशे की हालत में कमलेश ने खेत में पड़े डंडे से उस पर कई वार किए। उसने डंडा छीनकर कमलेश के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह मौके पर गिर गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि इसके बाद उसने शराब के पैकेट, ग्लास और डंडा पास में बह रही नदी में फेंक दिया और अपने घर चला गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस द्वारा घटनास्थल से जुड़े अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
खेत में मिला था कमलेश का शव, पुलिस ने हत्या का आरोपी किया गिरफ्तार मीरजापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के दुबारकला गांव में खेत से मिले कमलेश कोरी के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में गांव निवासी 27 वर्षीय अंकित कोरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में कमलेश की हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी पूजा ने 12 अगस्त को लालगंज थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनके पति अपने बेटे के मुंडन संस्कार का निमंत्रण देने के लिए पट्टीदार के घर गए थे। रात में वह वापस नहीं लौटे। अगले दिन गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत में उनका शव पड़ा मिला। परिजनों ने गांव के ही अंकित कोरी पर हत्या का शक जताया था। तहरीर के आधार पर लालगंज थाने में मु0अ0सं0 303/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू
की गई। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक एवं भौतिक साक्ष्य जुटाने के साथ सुरागरसी-पतारसी की। पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त को लालगंज पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कठवार नहर के पास से आरोपी अंकित कोरी पुत्र बदल कोरी, निवासी दुबारकला (वैशान), थाना लालगंज को गिरफ्तार किया। बेटे की मौत को लेकर थी रंजिश पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक कमलेश के पुत्र शिवम की 13 मार्च 2025 को उसके घर के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। उस समय कुछ लोगों ने शिवम की मौत सांप या किसी जहरीले जंतु के काटने से होने की बात कही थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि अपने बेटे की मौत को लेकर कमलेश
और उसकी पत्नी उससे रंजिश रखने लगे थे। आरोपी का दावा है कि कमलेश ने कुछ लोगों से उसकी हत्या करवाने की बात भी कही थी। आरोपी के अनुसार, 10 अगस्त की रात वह गांव की पुलिया पर बैठकर गाना सुन रहा था। इसी दौरान कमलेश शराब के दो पाउच लेकर आया और उसके साथ खेत में शराब पीने चला गया। आरोपी का कहना है कि नशे की हालत में कमलेश ने खेत में पड़े डंडे से उस पर कई वार किए। उसने डंडा छीनकर कमलेश के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह मौके पर गिर गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि इसके बाद उसने शराब के पैकेट, ग्लास और डंडा पास में बह रही नदी में फेंक दिया और अपने घर चला गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस द्वारा घटनास्थल से जुड़े अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
- मिर्ज़ापुर: बिजली संविदा कर्मियों का हल्लाबोल, 13 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी सत्याग्रह।1
- तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंग मिर्जापुर डीएम एसपी ने दिखाई हरी झंडी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस लाइन से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया तिरंगा यात्रा में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों से नगर का माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय ध्वज, संविधान, राष्ट्र एवं स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों और महापुरुषों के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना रहा यात्रा के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला जगह-जगह तिरंगे के साथ देशभक्ति का जज्बा नजर आया अधिकारियों ने आमजन से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की*1
- खेत में मिला था कमलेश का शव, पुलिस ने हत्या का आरोपी किया गिरफ्तार मीरजापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के दुबारकला गांव में खेत से मिले कमलेश कोरी के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में गांव निवासी 27 वर्षीय अंकित कोरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में कमलेश की हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी पूजा ने 12 अगस्त को लालगंज थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनके पति अपने बेटे के मुंडन संस्कार का निमंत्रण देने के लिए पट्टीदार के घर गए थे। रात में वह वापस नहीं लौटे। अगले दिन गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत में उनका शव पड़ा मिला। परिजनों ने गांव के ही अंकित कोरी पर हत्या का शक जताया था। तहरीर के आधार पर लालगंज थाने में मु0अ0सं0 303/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक एवं भौतिक साक्ष्य जुटाने के साथ सुरागरसी-पतारसी की। पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त को लालगंज पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कठवार नहर के पास से आरोपी अंकित कोरी पुत्र बदल कोरी, निवासी दुबारकला (वैशान), थाना लालगंज को गिरफ्तार किया। बेटे की मौत को लेकर थी रंजिश पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक कमलेश के पुत्र शिवम की 13 मार्च 2025 को उसके घर के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। उस समय कुछ लोगों ने शिवम की मौत सांप या किसी जहरीले जंतु के काटने से होने की बात कही थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि अपने बेटे की मौत को लेकर कमलेश और उसकी पत्नी उससे रंजिश रखने लगे थे। आरोपी का दावा है कि कमलेश ने कुछ लोगों से उसकी हत्या करवाने की बात भी कही थी। आरोपी के अनुसार, 10 अगस्त की रात वह गांव की पुलिया पर बैठकर गाना सुन रहा था। इसी दौरान कमलेश शराब के दो पाउच लेकर आया और उसके साथ खेत में शराब पीने चला गया। आरोपी का कहना है कि नशे की हालत में कमलेश ने खेत में पड़े डंडे से उस पर कई वार किए। उसने डंडा छीनकर कमलेश के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह मौके पर गिर गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि इसके बाद उसने शराब के पैकेट, ग्लास और डंडा पास में बह रही नदी में फेंक दिया और अपने घर चला गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस द्वारा घटनास्थल से जुड़े अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।3
- Mirzapur: एसपी ने पुलिस लाइन से तिरंगा यात्रा को किया रवाना, वर्दी और तिरंगे के साथ कदमताल करते हुए दिखे पुलिस जवान मिर्ज़ापुर। स्वतंत्रता के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन मीरजापुर से तिरंगा यात्रा को रवाना किया गया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पवन कुमार गंगवार जिलाधिकारी व अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन मीरजापुर से हर घऱ तिरंगा अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा यात्रा, रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जिससे आम जनमानस में राष्ट्रीय प्रतीकों, संविधान, राष्ट्रीयता, क्रांतिकारियों-महापुरुषों के प्रति श्रद्धा व सम्मान का भाव और प्रगाढ़ हो। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस व प्रशासन के अधिकारीगण, कर्मचारीगण तथा स्कूल के छात्र, छात्राओं के साथ तिरंगा यात्रा, रैली में प्रतिभाग किया गया। नगर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा जोश खरोश के साथ निकली, जिससे माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। जिससे लोगों में देश देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला।1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन4
- शहीद उद्यान में अमर शहीदों को नमन, विधायक रत्नाकर मिश्र ने किया माल्यार्पण शहीद उद्यान में अमर शहीदों को नमन, विधायक रत्नाकर मिश्र ने किया माल्यार्पण मीरजापुर में भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर नारघाट स्थित शहीद उद्यान में अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में नगर विधायक विंध्यधाम मीरजापुर पं. रत्नाकर मिश्र सहित भाजपा के पदाधिकारी, सभासद और कार्यकर्ता मौजूद रहे।नारघाट स्थित शहीद उद्यान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों का त्याग और बलिदान हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को देश कभी भुला नहीं सकता।कार्यक्रम में भाजपा नगर उपाध्यक्ष पूर्वी गोर्वधन यादव ‘टीटू’, सभासद अलंकार जायसवाल, सतीश उपाध्याय, अमित मिश्�1
- भाजपा गोपीगंज मंडल की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा गोपीगंज। भाजपा गोपीगंज मंडल के तत्वाधान में मंडल अध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल के नेतृत्व में 'हर घर तिरंगा अभियान' के दौरान नगर में 'तिरंगा यात्रा' निकाली गई। चौरा माता मंदिर से डीजे के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा मे शामिल लोग 'भारत माता की जय',वंदेमातरम,वीर बलिदानी अमर रहे,स्वतंत्रता सेनानी अमर रहे आदि नारों के साथ नगर में भ्रमण के उपरांत शहीद स्मारक पर पहुच कर माल्यापर्ण कर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।तिरंगा यात्रा में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता,डा.आनन्द मिश्रा,बृजेश गुप्ता,संतोष मोदनवाल, अखिलेन्द्र सिंह बघेल,रमेश पांडेय व अन्य शामिल रहे।इसी क्रम मे उच्च प्राथमिक विद्यालय ककराही से विधायक दीनानाथ भास्कर ने बच्चों के साथ में तिरंगा यात्रा निकाली गई, रैली गोपीगंज मीरजापुर रोड रोड होते हुए शहीद स्मारक पर पहुच कर समाप्त हुई। यात्रा मे पुष्पा अग्रवाल, उदय कुमार पाल, अखिलेश कुमार, नीलम मिश्रा, शिवम अग्रवाल आदि रहेl भाजपा गोपीगंज मंडल की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा गोपीगंज। भाजपा गोपीगंज मंडल के तत्वाधान में मंडल अध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल के नेतृत्व में 'हर घर तिरंगा अभियान' के दौरान नगर में 'तिरंगा यात्रा' निकाली गई। चौरा माता मंदिर से डीजे के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा मे शामिल लोग 'भारत माता की जय',वंदेमातरम,वीर बलिदानी अमर रहे,स्वतंत्रता सेनानी अमर रहे आदि नारों के साथ नगर में भ्रमण के उपरांत शहीद स्मारक पर पहुच कर माल्यापर्ण कर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।तिरंगा यात्रा में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता,डा.आनन्द मिश्रा,बृजेश गुप्ता,संतोष मोदनवाल, अखिलेन्द्र सिंह बघेल,रमेश पांडेय व अन्य शामिल रहे।इसी क्रम मे उच्च प्राथमिक विद्यालय ककराही से विधायक दीनानाथ भास्कर ने बच्चों के साथ में तिरंगा यात्रा निकाली गई, रैली गोपीगंज मीरजापुर रोड रोड होते हुए शहीद स्मारक पर पहुच कर समाप्त हुई। यात्रा मे पुष्पा अग्रवाल, उदय कुमार पाल, अखिलेश कुमार, नीलम मिश्रा, शिवम अग्रवाल आदि रहेl1
- मिर्ज़ापुर: लालगंज में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, 24 घंटे के भीतर हत्यारोपी गिरफ्तार।1