: सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सीमांकन और कार्रवाई की उठाई मांग तिल्दा-नेवरा, रायपुर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के तिल्दा-नेवरा खंड ने ग्राम सासाहोली वार्ड क्रमांक 1 में स्थित सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए तहसीलदार तिल्दा-नेवरा को ज्ञापन सौंपा है। पार्टी ने खसरा क्रमांक 97/1 की सरकारी भूमि का तत्काल सीमांकन कराने और अवैध कब्जा पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि गोपाल पेट्रोल पंप के पीछे स्थित लगभग 5 से 7 एकड़ सरकारी भूमि पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा बाउंड्री वॉल बनाकर कब्जा किया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में सरकारी भूमि सीमित बची है, इसलिए इसे भविष्य में सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के सामुदायिक भवन तथा अन्य जनहित के कार्यों के लिए सुरक्षित रखा जाना चाहिए। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने प्रशासन से सरकारी भूमि को शासन के अधीन सुरक्षित रखने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि सरकारी भूमि जनता की संपत्ति है और उस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनहित और सार्वजनिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए पार्टी आगे भी अपनी आवाज उठाती रहेगी।
: सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सीमांकन और कार्रवाई की उठाई मांग तिल्दा-नेवरा, रायपुर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के तिल्दा-नेवरा खंड ने ग्राम सासाहोली वार्ड क्रमांक 1 में स्थित सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए तहसीलदार तिल्दा-नेवरा को ज्ञापन सौंपा है। पार्टी ने खसरा क्रमांक
97/1 की सरकारी भूमि का तत्काल सीमांकन कराने और अवैध कब्जा पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि गोपाल पेट्रोल पंप के पीछे स्थित लगभग 5 से 7 एकड़ सरकारी भूमि पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा बाउंड्री वॉल बनाकर कब्जा किया जा
रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में सरकारी भूमि सीमित बची है, इसलिए इसे भविष्य में सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के सामुदायिक भवन तथा अन्य जनहित के कार्यों के लिए सुरक्षित रखा जाना चाहिए। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने प्रशासन से सरकारी भूमि को शासन के अधीन सुरक्षित रखने तथा मामले
की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि सरकारी भूमि जनता की संपत्ति है और उस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनहित और सार्वजनिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए पार्टी आगे भी अपनी आवाज उठाती रहेगी।
- ग्राम देवकिरारी में मिश्रित फलोद्यान वृक्षारोपण एवं ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा दे ग्राम देवकिरारी में मिश्रित फलोद्यान वृक्षारोपण एवं ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा देने विशेष पौधरोपण अभियान का शुभारंभ विधायक बिल्हा के हाथो हुवा सम्पन्न आज मंगलवार की शाम 7:20 बजे पी आर ओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के विकासखण्ड बिल्हा के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवकिरारी में मिश्रित फलोद्यान वृक्षारोपण एवं ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा देने विशेष पौधरोपण अभियान का शुभारंभ श्री धर्म लाल कौशिक, माननीय विधायक बिल्हा के द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, उद्यानिकी विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के उपस्थिति में आज मंगलवार दिनांक 28.07.2026 को किया गया । बिलासपुर जिले के विकासखण्ड बिल्हा के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवकिरारी में कुल 50 एकड़ रकबे में पौधरोपण किया जाना है। जिसमें से 25 एकड़ रकबे में मिश्रित फलोद्यान वृक्षारोपण के तहत फलदार पौधों का रोपण एवं 25 एकड़ रकबे में ऑयल पाम पौधों का रोपण किया जाना है। यह कार्य उद्यानिकी विभाग द्वारा कलेक्टर महोदय और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) एवं वी.बी.जी. राम जी के अभिसरण में किया जा रहा है। उक्त कार्य का उद्देश्य ग्राम पंचायत देवकिरारी को एक आदर्श नर्सरी के रूप में विकसित करने के साथ-साथ फलदार पौधों एवं ऑयल पाम के पौधों का रोपण करना है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा तथा वी.बी.जी. राम जी के अंतर्गत फलदार पौधों का उत्पादन कर हरियर छत्तीसगढ़ वृक्षारोपण में भी सहयोग मिलेगा एवं फलदार पौधों के रकबे में वृद्धि होगी। ऑयल पाम पौधरोपण के तहत प्राप्त उत्पादन (बंच) का विक्रय कर महिला स्व-सहायता समूहों की आय में वृद्धि होगी तथा समूह आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर होंगे। पर्यावरण की दृष्टि से कुल 8542 पौधों का रोपण किया जाना है। इससे पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ आसपास के स्थानीय लोगों में भी वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता उत्पन्न होगी।1
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों को दी प्रोत्साहन राशि खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने छत्तीसगढ़ में गंभीरता से हो रहे काम, उत्कृष्ट खेल मिशन के लिए इस साल 100 करोड़ का प्रावधान - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य में खेलों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव - साय कॉन्क्लेव के सुझावों और निष्कर्षों को शामिल कर बनाएंगे प्रभावी कार्ययोजना - उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर. 28 जुलाई 2026. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव के समापन सत्र में शामिल हुए। उन्होंने राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित कॉन्क्लेव में विगत मार्च-अप्रैल में छत्तीसगढ़ में हुए देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में राज्य के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की। छत्तीसगढ़ में पहली बार इस स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया था, जिसमें विभिन्न सत्रों में देशभर से आए खेल प्रशासकों, नीति निर्माताओं, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट्स, नामचीन खिलाड़ियों, विशेषज्ञों और खेल संघों के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, खेल प्रतिभाओं की खोज, प्रशिक्षण और सुदृढ़ खेल अधोसंरचना के रोडमैप पर दिनभर मंथन किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए कहा कि विशेषज्ञों के बीच आज दिनभर हुए गंभीर विचार-विमर्श से राज्य में खेल और खिलाड़ियों की बेहतरी के कार्यों को सार्थक एवं प्रभावी दिशा मिलेगी। राज्य में खेलों के विकास के लिए यह कॉन्क्लेव मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने छत्तीसगढ़ में गंभीरता से काम हो रहे हैं। उत्कृष्ट खेल मिशन के अंतर्गत खेल अधोसंरचना को मजबूत करने इस साल के बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। हमने हाल ही में प्रदेशभर के 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची को मंजूरी दी है, जिन्हें आगे जाकर सरकार नौकरी में लाभ देगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि खिलाड़ियों को खेलने के लिए अच्छा मंच उपलब्ध कराने बस्तर ओलंपिक, सरगुजा ओलंपिक और खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के आयोजन राज्य में हुए हैं। बस्तर ओलंपिक में करीब चार लाख और सरगुजा ओलंपिक में लगभग साढ़े तीन लाख खिलाड़ियों ने भागीदारी की है। राज्य की खेल प्रतिभाओं को उचित अवसर और संसाधन देने की आवश्यकता है। इसके लिए हम लोग सक्रियता से काम कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव कहा कि यह कॉन्क्लेव छत्तीसगढ़ को खेलों के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में बहुत मददगार होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में खेल और खिलाड़ियों की तरक्की और बेहतरी के लिए लगातार काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भौगोलिक परिस्थितियों में प्राकृतिक, शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत युवा निकलते हैं। प्राथमिक कक्षाओं से ही बच्चों की खेल प्रतिभा को पहचान कर उन्हें तराशने और संवारने की कार्ययोजना पर हम काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज विशेषज्ञों के जो अमूल्य सुझाव और मार्गदर्शन प्राप्त हुए हैं, उन पर निश्चित रूप से अमल किया जाएगा। आज के निष्कर्षों को शामिल कर हम विस्तृत कार्ययोजना बनाएंगे और उसे प्रभावी तरीके से क्रियान्वित करेंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार, संचालक श्रीमती तनुजा सलाम, ओलंपियन जिन्सन जॉनसन, प्रख्यात शिक्षाविद एवं खेल वैज्ञानिक डॉ. रत्नेश सिंह, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया, हाई परफॉर्मेंस एनॉलिस्ट रोनक कोठारी, पीईएफआई के राष्ट्रीय सचिव डॉ. पियूष जैन, खेलो इंडिया के उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राजेश चौहान सहित प्रदेश के अनेक खिलाड़ी, प्रशिक्षक, सभी जिलों के खेल अधिकारी एवं खेल संघों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में कॉन्क्लेव में शामिल हुए। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में पदक जीतने वाले 11 खिलाड़ियों और 3 टीमों को मिली प्रोत्साहन राशि छत्तीसगढ़ ने 3 स्वर्ण, 10 रजत और 6 कांस्य पदकों सहित जीते थे कुल 19 पदक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव के समापन सत्र में इस साल छत्तीसगढ़ में हुए खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में राज्य के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री साय ने इस वर्ष 3 अप्रैल को खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के समापन समारोह में राज्य के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थी। छत्तीसगढ़ ने 3 स्वर्ण, 10 रजत और 6 कांस्य पदकों सहित कुल 19 पदक जीते थे। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में निकिता ने भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं रिषिका कश्यप ने भारोत्तोलन, अनुष्का भगत ने तैराकी, लक्ष्मण सोढ़ी, अभिषेक, डमरू कुमार, गजेन्द्र ठाकुर और तिलक बारसे ने एथलेटिक्स में रजत पदक जीते थे। मनीष कुमार ने एथलेटिक्स, निखिल खलको ने तैराकी और लक्की बाबू ने भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीते थे। मुख्यमंत्री ने स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को दो लाख रुपए, रजत पदक विजेताओं को डेढ़ लाख रुपए और कांस्य पदक विजेताओं को एक लाख रुपए के चेक प्रदान किए। वहीं टीम खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला फुटबॉल टीम को 22 लाख रुपए, रजत पदक विजेता पुरूष फुटबॉल टीम को साढ़े 16 लाख रुपए तथा कांस्य पदक जीतने वाली पुरूष हॉकी टीम को 9 लाख रुपए की राशि दी गई।1
- करेले के ढेर में छिपा था कोबरा, लोगों के उड़ गए होश, सब्जी बाजार में फन फैलाकर बैठा मिला नागराज Bilaspur Breaking News | POWER NEWS 24 BHARAT बिलासपुर के सब्जी बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब करेले के ढेर के बीच एक सांप दिखाई दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने सावधानी बरतते हुए स्थिति को संभाला। इस घटना का वीडियो सोशल Media पर तेजी से वायरल हो रहा है। बरसात के मौसम में खेतों और झाड़ियों से सांप निकलकर सब्जियों, फलों और अन्य सामान के बीच छिप सकते हैं। इसलिए बाजार से सब्जी खरीदते समय और घर लाने के बाद अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य करें। ⚠️ नोट: वीडियो में दिखाई गई घटना के बारे में उपलब्ध जानकारी के आधार पर यह प्रस्तुति तैयार की गई है। किसी भी अतिरिक्त दावे की पुष्टि संबंधित अधिकारियों से की जानी चाहिए। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share & Subscribe करें और Bell Icon 🔔 दबाना न भूलें। POWER NEWS 24 BHARAT – सच की ताकत #Bilaspur #BilaspurNews #BreakingNews #Snake #Cobra #VegetableMarket #Chhattisgarh #ViralVideo #PowerNews24Bharat #News #HindiNews #Alert #RainySeason1
- गोमाता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने की मांग तेज, बागेश्वर धाम के राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान के तहत कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मार्गदर्शन में देशभर में चलाए जा रहे "गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करो" अभियान के तहत सोमवार को बिलासपुर में कलेक्टर के माध्यम से केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान अभियान से जुड़े पदाधिकारियों एवं सनातन समाज के लोगों ने गो-संरक्षण के लिए कठोर कानून बनाने और गोमाता को संवैधानिक रूप से "राष्ट्रमाता" का दर्जा प्रदान करने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया है कि भारतीय संस्कृति, सभ्यता और सनातन परंपरा में गोमाता का विशेष स्थान है, लेकिन वर्तमान समय में गो-तस्करी, गो-वध तथा सड़कों पर आवारा घूम रहे गोवंश की समस्या लगातार बढ़ रही है। इससे न केवल गोवंश की मृत्यु हो रही है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि भी हो रही है। ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार से गोमाता को "राष्ट्रमाता" का संवैधानिक दर्जा देने, गो-तस्करी एवं गो-वध पर सख्त कानून बनाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने, गोशालाओं के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने तथा आवारा गोवंश की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई। अभियान के तहत बड़ी संख्या में सनातन समाज के लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन भी दर्ज कराया। ज्ञापन सौंपने के दौरान अभियान से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- बिलासपुर में करेलों के ढेर से निकला जहरीला कोबरा, बाजार में मची अफरा-तफरी बिलासपुर के नेहरू नगर साप्ताहिक बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बहतरई निवासी बिहारी साहू करेला खरीद रहे थे। अचानक करेलों के ढेर में छिपा जहरीला कोबरा फन फैलाकर बाहर निकल आया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दूरी बना ली, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। बारिश के मौसम में हरी सब्जियां खरीदते समय सावधानी बरतने और देखकर ही हाथ लगाने की सलाह दी जा रही है।1
- : सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सीमांकन और कार्रवाई की उठाई मांग तिल्दा-नेवरा, रायपुर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के तिल्दा-नेवरा खंड ने ग्राम सासाहोली वार्ड क्रमांक 1 में स्थित सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए तहसीलदार तिल्दा-नेवरा को ज्ञापन सौंपा है। पार्टी ने खसरा क्रमांक 97/1 की सरकारी भूमि का तत्काल सीमांकन कराने और अवैध कब्जा पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि गोपाल पेट्रोल पंप के पीछे स्थित लगभग 5 से 7 एकड़ सरकारी भूमि पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा बाउंड्री वॉल बनाकर कब्जा किया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में सरकारी भूमि सीमित बची है, इसलिए इसे भविष्य में सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के सामुदायिक भवन तथा अन्य जनहित के कार्यों के लिए सुरक्षित रखा जाना चाहिए। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने प्रशासन से सरकारी भूमि को शासन के अधीन सुरक्षित रखने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि सरकारी भूमि जनता की संपत्ति है और उस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनहित और सार्वजनिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए पार्टी आगे भी अपनी आवाज उठाती रहेगी।4
- छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों में ऐतिहासिक कमी छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों में ऐतिहासिक कमी सोमवार की रात 8 बजे पी आर ओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा के प्रेरणादायी नेतृत्व एवं सतत मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा न्यायिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, संवेदनशील तथा समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे निरंतर एवं समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप जनवरी, 2026 से आज दिनांक 27/07/2026 तक लंबित प्रकरणों के निराकरण में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में कुल 75,667 प्रकरण लंबित थे। जनवरी, 2026 से आज दिनांक 27/07/2026 तक 30,831 नए प्रकरण संस्थित हुए। इन प्रकरणों के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप 27 जुलाई 2026 तक कुल 32,747 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया, जिससे दिनांक 27/07/2026 की स्थिति में लंबित प्रकरणों की संख्या घटकर 73,751 हो गई। इन प्रयासों के फलस्वरूप जनवरी, 2026 से आज दिनांक 27/07/2026 तक में लंबित प्रकरणों की संख्या में 2.53 प्रतिशत की शुद्ध कमी दर्ज की गई। विशेष रूप से उल्लेखनीय तथ्य यह है कि इस अवधि में निराकरण दर 106.21 प्रतिशत रही, जो यह दर्शाती है कि नए संस्थित प्रकरणों की तुलना में अधिक संख्या में पुराने लंबित प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। उल्लेखनीय है कि ग्रीष्मावकाश के दौरान लंबित प्रकरणों की संख्या में वृद्धि हुई थी। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने अपनी खंडपीठ में अधिक संख्या में प्रकरणों की सुनवाई की। 1 जुलाई से 27 जुलाई 2026 के मध्य मात्र 19 कार्य दिवसों में उन्होंने 2111 प्रकरणों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण कर न्यायिक कार्यों में गति प्रदान की। यह उपलब्धि माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा के दूरदर्शी नेतृत्व, उच्च न्यायालय के सभी माननीय न्यायाधीशों की प्रतिबद्धता तथा न्यायिक अधिकारियों एवं न्यायालयीन कर्मचारियों के समर्पित एवं समन्वित प्रयासों का प्रतिफल है। इन प्रयासों से न केवल न्यायिक व्यवस्था की कार्यकुशलता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, बल्कि आम नागरिकों को त्वरित, प्रभावी एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण एवं मील का पत्थर सिद्ध हुआ है।1
- POWER NEWS 24 BHARAT की खबर का बड़ा असर: सकरी थाना पुलिस ने हटवाए जब्त भारी वाहन, नगर निगम की लापरवाही अब भी बरकरार, लेकिन फटी पाइपलाइन से अब भी रोज़ बह रहा लाखों लीटर पेयजल POWER NEWS 24 BHARAT की खबर का बड़ा असर: सकरी थाना पुलिस ने हटवाए जब्त भारी वाहन, नगर निगम की लापरवाही अब भी बरकरार, लेकिन फटी पाइपलाइन से अब भी रोज़ बह रहा लाखों लीटर पेयजल POWER NEWS 24 BHARAT हर खबर पर नजर 👁️ _Coming Soon: Jio Fiber, Airtel Dish More OTT Platform_1
- बीच सड़क गुंडागर्दी ! ऑटो सवार युवक को दौड़ाकर पीटा बिलासपुर के गुरुनानक चौक का वीडियो वायरल #chhattisgarhnews #Bilaspurnews #bilaspurbreakingnews बीच सड़क गुंडागर्दी ! ऑटो सवार युवक को दौड़ाकर पीटा बिलासपुर के गुरुनानक चौक का वीडियो वायरल #chhattisgarhnews #Bilaspurnews #bilaspurbreakingnews1