आजमगढ़ : जहानागंज में चोरों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े साइकिल चोरी, सपा नेता सिकंदर चौधरी के बच्चे की साइकिल ले उड़ा चोर, सीसीटीवी फुटेज वायरल; पुलिस की सक्रियता पर उठे सवाल आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। थाना क्षेत्र के मुख्य चौक स्थित सोनार पट्टी मोहल्ले में दिनदहाड़े सपा नेता सिकंदर चौधरी के बच्चे की साइकिल चोरी हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने की चर्चा है। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की निगरानी और गश्त बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। फिलहाल, चोरी की इस घटना में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अब देखना यह है कि पुलिस मामले का संज्ञान लेकर चोर की पहचान और साइकिल की बरामदगी के लिए क्या कदम उठाती है।
आजमगढ़ : जहानागंज में चोरों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े साइकिल चोरी, सपा नेता सिकंदर चौधरी के बच्चे की साइकिल ले उड़ा चोर, सीसीटीवी फुटेज वायरल; पुलिस की सक्रियता पर उठे सवाल आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। थाना क्षेत्र के मुख्य चौक स्थित सोनार पट्टी मोहल्ले में दिनदहाड़े सपा नेता सिकंदर चौधरी के बच्चे की साइकिल चोरी हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने की चर्चा है। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की निगरानी और गश्त बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। फिलहाल, चोरी की इस घटना में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अब देखना यह है कि पुलिस मामले का संज्ञान लेकर चोर की पहचान और साइकिल की बरामदगी के लिए क्या कदम उठाती है।
- *प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांकः 24.10.2026* *थाना– मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़* 🔹 *एमएलसी चुनाव के मद्देनजर शराबबंदी के दौरान अवैध रूप से देशी शराब बेचने जा रहे 02 सेल्समैन गिरफ्तार।* 🔹 *51 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब, बिक्री के ₹520 नकद एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।* *प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांकः 24.10.2026* *थाना– मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़* 🔹 *एमएलसी चुनाव के मद्देनजर शराबबंदी के दौरान अवैध रूप से देशी शराब बेचने जा रहे 02 सेल्समैन गिरफ्तार।* 🔹 *51 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब, बिक्री के ₹520 नकद एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।* *घटना का विवरण एवं पुलिस कार्यवाही-* जनपद आजमगढ़ में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा एमएलसी चुनाव के दृष्टिगत शराबबंदी के आदेशों के अनुपालन में दिनांक 23.10.2026 को चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा मय पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर बावन बीघा मैदान, शहीदनगर इस्लामपुरा के पास से दो अभियुक्तों को अवैध देशी शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-* 1. संजय चौहान पुत्र बाबूलाल चौहान, निवासी प्यारेपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 36 वर्ष। 2. प्रेम चन्द पुत्र मुन्नीलाल, निवासी प्यारेपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 30 वर्ष। *पूछताछ का विवरण-* पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे शराब की दुकान पर सेल्समैन का कार्य करते हैं। चुनाव के कारण शराब की दुकानें बंद होने का फायदा उठाकर वे रोडवेज स्थित देशी शराब की दुकान से शराब लाए थे तथा मोटरसाइकिल पर बोरी में रखकर बम्हौर एवं अन्य स्थानों पर ऊंचे दामों में बेचने जा रहे थे। शराब बिक्री से प्राप्त लाभ को आपस में बराबर बांट लेते थे। अभियुक्त संजय चौहान ने पूर्व में भी अवैध शराब बिक्री के मामले में पकड़े जाने की बात बताई। रोडवेज स्थित देशी शराब की दुकान की संलिप्तता के संबंध में जांच की जा रही है। *बरामदगी का विवरण-* 1. 51 टेट्रा पैक विन्डीज लाइम मसाला देशी शराब, प्रत्येक 200 मिलीलीटर। 2. ₹520 नकद, शराब बिक्री से प्राप्त। 3. एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस, वाहन संख्या UP 54 BF 3347, जिसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज किया गया। *पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 376/2026, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़। *आपराधिक इतिहास-* अभियुक्त संजय चौहान के विरुद्ध मु0अ0सं0 140/2021, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा, चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर। 2. हे0का0 भानू पाण्डेय। 3. का0 रमाकान्त यादव। 4. का0 नन्दलाल कुशवाहा। 5. का0 सतेन्द्र यादव। 6. का0 कुलदीप सरोज, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।1
- आजमगढ़ : जहानागंज में चोरों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े साइकिल चोरी, सपा नेता सिकंदर चौधरी के बच्चे की साइकिल ले उड़ा चोर, सीसीटीवी फुटेज वायरल; पुलिस की सक्रियता पर उठे सवाल आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। थाना क्षेत्र के मुख्य चौक स्थित सोनार पट्टी मोहल्ले में दिनदहाड़े सपा नेता सिकंदर चौधरी के बच्चे की साइकिल चोरी हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने की चर्चा है। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की निगरानी और गश्त बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। फिलहाल, चोरी की इस घटना में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अब देखना यह है कि पुलिस मामले का संज्ञान लेकर चोर की पहचान और साइकिल की बरामदगी के लिए क्या कदम उठाती है।1
- पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, न्याय का दिलाया भरोसा आजमगढ़। सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के सहनूपुर गांव में अजीत विश्वकर्मा के साथ कथित मारपीट और निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने के मामले में पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि गांव की एक युवती से प्रेम-प्रसंग को लेकर कुछ लोगों ने अजीत के साथ मारपीट की और उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। घटना से पीड़ित परिवार में भय और आक्रोश है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व मंत्री ने थानाध्यक्ष रौनापार से फोन पर बात कर आरोपियों की गिरफ्तारी और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि किसी के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पीड़ित के माता-पिता और परिजनों को भरोसा दिलाया कि विश्वकर्मा समाज उनके साथ खड़ा है और न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के जिलाध्यक्ष बीरेंद्र विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, विश्वकर्मा ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष हरिकेश विश्वकर्मा सहित समाज के कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय लोग मौजूद रहे।1
- बेजुबानों के लिए रैन बसेरा बनाना ही सच्चा परहित — पूज्य राजन जी महाराज ने अतरौलिया के प्रथम देवस्थान पर 'पंछी रैन बसेरा' का किया भव्य लोकार्पण, समाजसेवी अखिलेश सिंह की अनूठी पहल की संतों ने की सराहना1
- ऐतिहासिक मेले से पहले भक्ति के रंग में रंगी अतरौलिया — पहली बार दिखा मां दुर्गा के भव्य ‘आगमन’ का उल्लास, जयकारों संग थिरके नगरवासी1
- क्रांति जनता पार्टी का बड़ा बयान! शिक्षा और रोजगार पर बड़ा सवाल! 📍 आजमगढ़: क्रांति जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बड़ी बात, शिक्षा, रोजगार और किसानों के मुद्दों पर उठाए सवाल! आजमगढ़ में क्रांति जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर शिक्षा में समानता, बेरोजगारी खत्म करने, किसानों की कर्जमाफी और युवाओं के पलायन जैसे अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे युवाओं की समस्याओं को उठाया। साथ ही, गांवों से बड़े शहरों की ओर हो रहे युवाओं के पलायन और किसानों की परेशानियों पर भी चर्चा की। 🎙️ प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्या कुछ कहा? सुनिए उनका पूरा बयान। #Azamgarh #KrantiJantaParty #रोजगार #बेरोजगारी #किसान #शिक्षा #उत्तरप्रदेश #PoliticalNews #AzamgarhNews1
- यातायात प्रभारी को पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा किया गया लाइन हाजिर मऊ । यातायात प्रभारी द्वारा एक यात्री बस को सीज किया गया है जिसमें महिलाए, बच्चे व बुजुर्ग सवार थे । यातायात प्रभारी द्वारा यात्रियों के लिए बिना कोई वैकल्पिक व्यवस्था किये बस को सीज करना उचित नहीं था । यातायात प्रभारी का यह कार्य अशोभनीय, अमानवीय एव स्वेच्छाचारी है । इनके इस कृत से जन भवानाए प्रभावित हुई तथा पुलिस की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है । इनके इस कृत के कारण पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा तत्काल प्रभाव से यातायात प्रभारी से हटाकर पुलिस लाइन स्थानान्तिरत किया गया है, तथा आदित्य ग्रुप द्वारा संचालित सीजशुदा बस वैध/अवैध है यह जांच का विषय है । इस संपूर्ण प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी नगर को सुपुर्द किया गया है । पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा सभी अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि परिवहन विभाग से समन्वय स्थापित कर जिले में अवैध रुप संचालन हो रहे वाहनों का पूर्णतया प्रतिबन्ध करे ।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के प्रकरण में थाना दोहरीघाट पर अभियोग पंजीकृत मऊ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री के प्रकरण में थाना दोहरीघाट, जनपद मऊ पर मु0अ0सं0 243/26, धारा 353(2) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में विवेचना प्रचलित है तथा साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।1