महराजगंज में मंगलवार से लेखपाल अतिरिक्त ग्राम सभाओं में नहीं करेंगे काम महराजगंज में मंगलवार से लेखपाल अतिरिक्त ग्राम सभाओं में नहीं करेंगे काम महराजगंज, रायबरेली। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर तहसील महराजगंज के लेखपालों ने मंगलवार 22 सितंबर से अतिरिक्त हलकों के बहिष्कार का निर्णय लिया है। संगठन का कहना है कि शासन एवं राजस्व परिषद स्तर पर लंबित मांगों के संबंध में अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण प्रदेश नेतृत्व ने यह निर्णय लिया है। इसी क्रम में उपशाखा तहसील महराजगंज, रायबरेली की ओर से तहसीलदार को पत्र भेजकर निर्णय से अवगत कराया गया है। पत्र में बताया गया कि अतिरिक्त हलकों का कार्य देख रहे लेखपालों ने संबंधित अतिरिक्त क्षेत्रों के बस्ते राजस्व निरीक्षक कार्यालय में जमा कर दिए हैं। इन अतिरिक्त क्षेत्रों से संबंधित कोई भी शासकीय कार्य अब संबंधित लेखपालों द्वारा नहीं किया जाएगा। बहिष्कार के दायरे में रसूलपुर-चुरुवा, उमरपुर, इचौली-मैनाहार कटरा, थुलेण्डी-बावन बुजुर्ग बल्ला, कसरावा, भैरमपुर, कुरी, गूढ़ा-अमावां, रैन, भवानीगढ़-बेडारू, खजुरो, बहादुरनगर, देहली, कुम्भी, जगदीशपुर, ओसाह, दौतरा-चंदापुर, मऊ-मोहम्मदाबाद कोटवा, मोन, पाराकला, पोखरनी, जमुरावां, रीवा, बसंतपुर-सकतपुर, सीवन और बन्नावा समेत विभिन्न अतिरिक्त हलके शामिल हैं। बस्तों को सुरक्षित रखने की मांग, राजस्व कार्य प्रभावित होने की जताई आशंका संघ ने तहसीलदार से जमा किए गए बस्तों के सुरक्षित रखरखाव के लिए राजस्व निरीक्षक अधिष्ठान को आवश्यक आदेश देने की मांग की है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि बहिष्कार के दौरान अतिरिक्त क्षेत्रों से संबंधित किसी भी प्रकार का शासकीय कार्य लेखपालों द्वारा नहीं किया जाएगा। लेखपाल संघ ने कहा कि यह निर्णय प्रांतीय नेतृत्व के कार्यवृत्त दिनांक 2 अगस्त 2026 एवं पत्रांक 004/2026 के क्रम में लिया गया है। संगठन ने यह भी कहा कि यदि अतिरिक्त हलकों का कार्य प्रभावित होने से राजस्व कार्यों में किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न होती है तो इसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश शासन एवं राजस्व परिषद की होगी। संघ ने तहसील प्रशासन से संगठन को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा जताई है।
महराजगंज में मंगलवार से लेखपाल अतिरिक्त ग्राम सभाओं में नहीं करेंगे काम महराजगंज में मंगलवार से लेखपाल अतिरिक्त ग्राम सभाओं में नहीं करेंगे काम महराजगंज, रायबरेली। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर तहसील महराजगंज के लेखपालों ने मंगलवार 22 सितंबर से अतिरिक्त हलकों के बहिष्कार का निर्णय लिया है। संगठन का कहना है कि शासन एवं राजस्व परिषद स्तर पर लंबित मांगों के संबंध में अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण प्रदेश नेतृत्व ने यह निर्णय लिया है। इसी क्रम में उपशाखा तहसील महराजगंज, रायबरेली की ओर से तहसीलदार को पत्र भेजकर निर्णय से अवगत कराया गया है। पत्र में बताया गया कि अतिरिक्त हलकों का कार्य देख रहे लेखपालों ने संबंधित अतिरिक्त क्षेत्रों के बस्ते राजस्व निरीक्षक कार्यालय में जमा कर दिए हैं। इन अतिरिक्त क्षेत्रों से संबंधित कोई भी शासकीय कार्य अब संबंधित लेखपालों द्वारा नहीं किया जाएगा। बहिष्कार के दायरे में रसूलपुर-चुरुवा, उमरपुर, इचौली-मैनाहार कटरा, थुलेण्डी-बावन बुजुर्ग बल्ला, कसरावा, भैरमपुर, कुरी, गूढ़ा-अमावां, रैन, भवानीगढ़-बेडारू,
खजुरो, बहादुरनगर, देहली, कुम्भी, जगदीशपुर, ओसाह, दौतरा-चंदापुर, मऊ-मोहम्मदाबाद कोटवा, मोन, पाराकला, पोखरनी, जमुरावां, रीवा, बसंतपुर-सकतपुर, सीवन और बन्नावा समेत विभिन्न अतिरिक्त हलके शामिल हैं। बस्तों को सुरक्षित रखने की मांग, राजस्व कार्य प्रभावित होने की जताई आशंका संघ ने तहसीलदार से जमा किए गए बस्तों के सुरक्षित रखरखाव के लिए राजस्व निरीक्षक अधिष्ठान को आवश्यक आदेश देने की मांग की है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि बहिष्कार के दौरान अतिरिक्त क्षेत्रों से संबंधित किसी भी प्रकार का शासकीय कार्य लेखपालों द्वारा नहीं किया जाएगा। लेखपाल संघ ने कहा कि यह निर्णय प्रांतीय नेतृत्व के कार्यवृत्त दिनांक 2 अगस्त 2026 एवं पत्रांक 004/2026 के क्रम में लिया गया है। संगठन ने यह भी कहा कि यदि अतिरिक्त हलकों का कार्य प्रभावित होने से राजस्व कार्यों में किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न होती है तो इसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश शासन एवं राजस्व परिषद की होगी। संघ ने तहसील प्रशासन से संगठन को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा जताई है।
- लखनऊ–मोहनलालगंज गणपति विसर्जन के दौरान जबरेला नदी में हादसा, तीन युवक डूबे।। लखनऊ–मोहनलालगंज गणपति विसर्जन के दौरान जबरेला नदी में हादसा, तीन युवक डूबे।। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के सिसेंडी स्थित जबरेला नदी में मंगलवार को गणपति प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया विसर्जन के दौरान तीन युवक नदी में डूब गए।। डूबने वालों की पहचान हरी और धीरज और प्रमोद के रूप में बताए जा रही है।। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर विसर्जन में शामिल लोगों की भारी भीड़ जुट गई।। सूचना पर एडिशनल एसीपी मोहनलालगंज एसीपी स्पेक्टर व उपजिलाधिकारी, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक (आरआई), लेखपाल समेत पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे।। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों युवकों की तलाश शुरू की गई।। NDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।। फिलहाल नदी में डूबे तीनों युवकों की तलाश की जा रही है। मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।4
- रायबरेली: खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा पर वसूली के गंभीर आरोप फतेहपुर के डंपर मालिक ने खनन अधिकारी व लोकेटर पर लगाये आरोप डीएम कार्यालय पहुँचकर डीएम से की शिकायत कार्रवाई के नाम पर 1.04 लाख रुपये वसूलने का आरोप खनन अधिकारी पर लोकेटर के जरिए रकम वसूलने का आरोप डंपर रोककर खनिज पदार्थ को रॉयल्टी से अधिक बताने का आरोप लोकेटर के पास क्यूआर कोड भेजकर 52-52 हजार रुपये लेने का आरोप शिकायत के बाद रविवार देर शाम डंपरों का चालान किया गया- पीड़ित खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा ने आरोपों को बताया झूठा डम्पर का दो बार हुआ था चालान, चालान से बचने के लिए लगाए गए आरओ- खनन अधिकारी डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने शिकायती पत्र पर जांच के दिये आदेश एसटीएफ की कार्रवाई के बाद अब फिर लोकेटर हो गए सक्रिय1
- रायबरेली शहर में गणपति बप्पा मोरया की जय घोष रायबरेली में रायबरेली शहर में गणपति बप्पा मोरया की जय घोष1
- नमस्कार मैं शिव कुमारी उत्तर प्रदेश रायबरेली सलोन तहसील से रिपोर्टर थाने क्षेत्र सलोन स्थिति ऊंचाहार रोड पर तेरहो गांव के अत्यंत बुजुर्ग महिला का आरोप है कि घर वाले ने प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया है भूख प्यास से लथपथ सडक किनारे पड़े हुई इनको एक रोटी देने वाले पति बेटा नाती मारपीट कर भगा दिया हैं दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर असहाय बुजुर्ग महिला अब देखना यह होगा कि इनको न्याय कौन और कब दिलाएगा घर से बेघर बुजुर्ग महिला सड़क किनारे बेसहारा मारपीट का भगाने का अरोप1
- रायबरेली ब्रेकिंग रायबरेली में चोरों के हौसले बुलंद अज्ञात चोरो ने किसान के घर को बनाया निशाना लाखो की जेवरात और नकदी किया पार चोरी होने से किसान के परिवार में कोहराम किसान के घर चोरी की वारदात से ग्रामीणो में दहशत 2 दिन पूर्व भी इसी इलाके में चोरो दो घरों में लाखो का माल किया था पार जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के कुतु पुर गांव की घटना रायबरेली ब्रेकिंग रायबरेली में चोरों के हौसले बुलंद अज्ञात चोरो ने किसान के घर को बनाया निशाना लाखो की जेवरात और नकदी किया पार चोरी होने से किसान के परिवार में कोहराम किसान के घर चोरी की वारदात से ग्रामीणो में दहशत 2 दिन पूर्व भी इसी इलाके में चोरो दो घरों में लाखो का माल किया था पार जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के कुतु पुर गांव की घटना1
- आसान नहीं है फौज की नौकरी… 🇮🇳 हर मौसम में फर्ज निभाना पड़ता है, कभी तपती धूप में, कभी कड़ाके की ठंड में, कभी बारिश में, तो कभी बर्फीली हवाओं में। जहाँ लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मनाते हैं, वहाँ एक फौजी देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर डटा रहता है। फौज में नौकरी नहीं, देश के प्रति जिम्मेदारी निभाई जाती है। 🇮🇳 जय हिंद! 🇮🇳 आसान नहीं है फौज की नौकरी… 🇮🇳 हर मौसम में फर्ज निभाना पड़ता है, कभी तपती धूप में, कभी कड़ाके की ठंड में, कभी बारिश में, तो कभी बर्फीली हवाओं में। जहाँ लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मनाते हैं, वहाँ एक फौजी देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर डटा रहता है। फौज में नौकरी नहीं, देश के प्रति जिम्मेदारी निभाई जाती है। 🇮🇳 जय हिंद! 🇮🇳1
- राशन न मिलने से फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन राशन न मिलने से फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन महराजगंज रायबरेली।विकासखंड एवं तहसील महराजगंज क्षेत्र के ग्राम कैर गांव के ग्रामीणों ने राशन वितरण न होने से परेशान होकर उप जिलाधिकारी महराजगंज को ज्ञापन सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस माह उन्हें निर्धारित समय पर सरकारी राशन नहीं मिला, जिससे गरीब परिवारों के सामने खाद्यान्न संकट खड़ा हो गया है।ग्रामीणों का कहना है कि पहले प्रत्येक माह की 10 तारीख तक राशन का वितरण कर दिया जाता था, लेकिन इस बार कोटेदार द्वारा राशन नहीं बांटा गया। आरोप है कि कोटेदार ने कुछ चुनिंदा लोगों को राशन वितरण कर दिया, जबकि बड़ी संख्या में पात्र लाभार्थी राशन से वंचित रह गए हैं। इससे गरीब एवं मजदूर परिवारों के सामने परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि कई परिवारों के घरों में खाद्यान्न की कमी होने लगी है और बच्चों व बुजुर्गों के सामने भोजन का संकट पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर शीघ्र राशन वितरण सुनिश्चित कराने की मांग की है। उप जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में अखिलेश, राजेश्वरी, नीलम, कुसुम, देवकल, रामकली, सुरेश कुमार, प्रेम कुमारी, पुष्पा, कन्हैया, राजकली, प्रेमचंद, श्याम कुमारी, रामदेव, सुधीर कुमार, करण, देवानंद, राजेश सहित दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर मौजूद हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम कैर के कोटेदार को तत्काल राशन वितरण के निर्देश दिए जाएं, ताकि गरीब परिवारों को राहत मिल सके। वहीं उप जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। गरीबों की पुकार— “साहब, राशन दिलाइए, परिवार पालना हो रहा मुश्किल”* राशन वितरण में कथित लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर न मिलने से गरीब परिवारों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से भी शिकायत करेंगे।4
- नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार जगतपुर, रायबरेली। थाना जगतपुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजन ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि आरोपी अरविंद पटेल पुत्र दिनेश निवासी पूरे लालजी का पुरवा, मजरे खेरहनी पहाड़गढ़, थाना जगतपुर ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा लिया था। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत जगतपुर पुलिस टीम ने 22 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर शारदा नहर पुलिया के पास से आरोपी अरविंद पटेल को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से संबंधित धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गुलाम गौस खां और मुख्य आरक्षी विक्रमजीत यादव शामिल रहे।1