logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सखानूं में मोहब्बत और भाईचारे के साथ निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस सखानूं। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को कस्बा सखानूं में जुलूसे मोहम्मदी अकीदत, मोहब्बत और आपसी भाईचारे के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। लोगों ने नात-ए-पाक और सलाम पेश कर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद ﷺ के प्रति अपनी अकीदत का इजहार किया। जुलूस के दौरान अकीदतमंदों ने देश और समाज में अमन, शांति, खुशहाली तथा आपसी भाईचारे के लिए दुआ की। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। पूरे कस्बे में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की खुशी और सौहार्द का माहौल नजर आया। आयोजकों ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी का उद्देश्य पैगंबर हजरत मोहम्मद ﷺ की शिक्षाओं, इंसानियत, मोहब्बत, अमन और भाईचारे का संदेश लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। जुलूसे मोहम्मदी में अब्दुल जब्बार, खलील, दानिश, रक़ीब, नदीम मेम्बर, गुड्डू मुस्लिम, मो. क़मर, इमरान, अमानत, शकील, नदीम टेंट वाले, जाने आलम, निसार और अरबाज सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

1 hr ago
user_शकील बख्शी जर्नलिस्ट
शकील बख्शी जर्नलिस्ट
दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
2e5dc39b-d01d-4ad0-bb13-98f8e92a1fe9

सखानूं में मोहब्बत और भाईचारे के साथ निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस सखानूं। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को कस्बा सखानूं में जुलूसे मोहम्मदी अकीदत, मोहब्बत और आपसी भाईचारे के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। लोगों ने नात-ए-पाक और सलाम पेश कर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद ﷺ के प्रति अपनी अकीदत का इजहार किया। जुलूस के दौरान अकीदतमंदों ने देश और समाज में अमन, शांति, खुशहाली तथा आपसी भाईचारे के लिए दुआ की। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। पूरे कस्बे में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की खुशी और सौहार्द का माहौल नजर आया। आयोजकों ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी का उद्देश्य पैगंबर हजरत मोहम्मद ﷺ की शिक्षाओं, इंसानियत, मोहब्बत, अमन और भाईचारे का संदेश लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। जुलूसे मोहम्मदी में अब्दुल जब्बार, खलील, दानिश, रक़ीब, नदीम मेम्बर, गुड्डू मुस्लिम, मो. क़मर, इमरान, अमानत, शकील, नदीम टेंट वाले, जाने आलम, निसार और अरबाज सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आज का चीनी का भाव उत्तर प्रदेश मंडी भाव अपडेट live🛟.
    1
    आज का चीनी का भाव  उत्तर प्रदेश मंडी भाव अपडेट live🛟.
    user_Anand Kumar
    Anand Kumar
    दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अक़ीदत से मनाया गया योमे पैदाइश (ईद मिलादुन्नबी ) लोगों की जुबान पर गूंजे नारे। बदायूं।अलापुर। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की योमे पैदाइश (ईद मिलादुन्नबी) का पर्व बुधवार को अलापुर, जगत समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घरों और मस्जिदों में कुरआनख्वानी कर नियाज-फातिहा कराया। घरों और मोहल्लों को झालरों और हरे परचम से सजाया गया। देर रात तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा। अलापुर में निकला जुलूसे मोहम्मदी अलापुर में नगर पंचायत की जामा मस्जिद से जुलूसे मोहम्मदी शुरू हुआ। जुलूस फाटक खेड़ा, ककराला रोड स्थित पुरानी टंकी, महल मोहल्ला, अंसारी चौराहा और एमएफ हाईवे होते हुए लुहारबाला पहुंचा। इसके बाद जुलूस जामा मस्जिद पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। नबी की शान में नात और तकरीरें पेश की गईं। इस मौके पर आलिम हाफिज सलीम उद्दीन, हाफिज अथर सकलैनी, हाफिज शकील, हाफिज जीशान, भईया हुजूर काजी गुफरान, हाफिज नाजिम, हाफिज रहीसुल, हाफिज साबिर अली, पूर्व चेयरमैन मोहम्मद अली हम्जा, मोहम्मद अजहर, चेयरमैन पति फहीम उद्दीन, हाफिज शकील अहमद, हाफिज आशिक, हाफिज इमरान, हाफिज अजबर, हाफिज नईम, हाफिज जावेद खान, हाफिज अब्दुलवहीद, जुबैर खान, लालू खान, अतिकुल हसन, जाबिर खान और मुन्ने खां समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जगत और ईकरी में भी हुए कार्यक्रम जगत में भी जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया और मस्जिदों में जलसों का आयोजन हुआ। जलसों में मुल्क में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और हिफाजत के लिए दुआ की गई। ईकरी में जुलूसे मोहम्मदी जामा मस्जिद से शुरू होकर ऑटो स्टैंड पहुंचा। यहां से वापस जामा मस्जिद पहुंचकर जुलूस का समापन हुआ। इस मौके पर चेयरमैन मोहम्मद फैसल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सखानू में दरगाह तक पहुंचा जुलूस सखानू में जामा मस्जिद से सुबह आठ बजे जुलूसे मोहम्मदी शुरू हुआ, जो दरगाह हजरत काजी शहाबुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह पहुंचकर दोपहर करीब दो बजे समाप्त हुआ। जुलूस में मुफ्ती याकूब, इमाम जामा मस्जिद, मौलाना कुतुबुद्दीन, हाफिज फैजान, अली अशरफ, ताहिर मियां, हाफिज अनस, हाफिज सुहैल और हाफिज मसूद समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। भसराला में भी निकला जुलूस भसराला में भी जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। इसमें हाफिज राहत और हाफिज मुस्तकीम समेत बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। सखानू समेत आसपास के मुस्लिम बहुल गांवों में भी लोगों ने इबादत की और आपसी मोहब्बत, भाईचारे और सौहार्द की दुआ मांगी। जुलूसों को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर नायब तहसीलदार अमित कुमार और लेखपाल रतन पाल समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
    2
    अक़ीदत से मनाया गया योमे पैदाइश (ईद मिलादुन्नबी ) लोगों की जुबान पर गूंजे नारे।
बदायूं।अलापुर। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की योमे पैदाइश (ईद मिलादुन्नबी) का पर्व बुधवार को अलापुर, जगत समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घरों और मस्जिदों में कुरआनख्वानी कर नियाज-फातिहा कराया। घरों और मोहल्लों को झालरों और हरे परचम से सजाया गया। देर रात तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा।
अलापुर में निकला जुलूसे मोहम्मदी
अलापुर में नगर पंचायत की जामा मस्जिद से जुलूसे मोहम्मदी शुरू हुआ। जुलूस फाटक खेड़ा, ककराला रोड स्थित पुरानी टंकी, महल मोहल्ला, अंसारी चौराहा और एमएफ हाईवे होते हुए लुहारबाला पहुंचा। इसके बाद जुलूस जामा मस्जिद पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। नबी की शान में नात और तकरीरें पेश की गईं।
इस मौके पर आलिम हाफिज सलीम उद्दीन, हाफिज अथर सकलैनी, हाफिज शकील, हाफिज जीशान, भईया हुजूर काजी गुफरान, हाफिज नाजिम, हाफिज रहीसुल, हाफिज साबिर अली, पूर्व चेयरमैन मोहम्मद अली हम्जा, मोहम्मद अजहर, चेयरमैन पति फहीम उद्दीन, हाफिज शकील अहमद, हाफिज आशिक, हाफिज इमरान, हाफिज अजबर, हाफिज नईम, हाफिज जावेद खान, हाफिज अब्दुलवहीद, जुबैर खान, लालू खान, अतिकुल हसन, जाबिर खान और मुन्ने खां समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
जगत और ईकरी में भी हुए कार्यक्रम
जगत में भी जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया और मस्जिदों में जलसों का आयोजन हुआ। जलसों में मुल्क में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और हिफाजत के लिए दुआ की गई। ईकरी में जुलूसे मोहम्मदी जामा मस्जिद से शुरू होकर ऑटो स्टैंड पहुंचा। यहां से वापस जामा मस्जिद पहुंचकर जुलूस का समापन हुआ। इस मौके पर चेयरमैन मोहम्मद फैसल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सखानू में दरगाह तक पहुंचा जुलूस
सखानू में जामा मस्जिद से सुबह आठ बजे जुलूसे मोहम्मदी शुरू हुआ, जो दरगाह हजरत काजी शहाबुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह पहुंचकर दोपहर करीब दो बजे समाप्त हुआ। जुलूस में मुफ्ती याकूब, इमाम जामा मस्जिद, मौलाना कुतुबुद्दीन, हाफिज फैजान, अली अशरफ, ताहिर मियां, हाफिज अनस, हाफिज सुहैल और हाफिज मसूद समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
भसराला में भी निकला जुलूस
भसराला में भी जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। इसमें हाफिज राहत और हाफिज मुस्तकीम समेत बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। सखानू समेत आसपास के मुस्लिम बहुल गांवों में भी लोगों ने इबादत की और आपसी मोहब्बत, भाईचारे और सौहार्द की दुआ मांगी।
जुलूसों को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर नायब तहसीलदार अमित कुमार और लेखपाल रतन पाल समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
    user_शकील बख्शी जर्नलिस्ट
    शकील बख्शी जर्नलिस्ट
    दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • #BADAUN मे दिव्यांग के घर में घुसे दबंग, मचाया तांडव...! घर में घुसकर दिव्यांग से मारपीट का आरोप 4 दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं—पीड़ित का दावा..परिवार दहशत में, गांव में मचा हड़कंप हज़रतपुर थाना क्षेत्र के पिपला गांव का मामला
    1
    #BADAUN मे दिव्यांग के घर में घुसे दबंग, मचाया तांडव...!
घर में घुसकर दिव्यांग से मारपीट का आरोप
4 दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं—पीड़ित का दावा..परिवार दहशत में, गांव में मचा हड़कंप
हज़रतपुर थाना क्षेत्र के पिपला गांव का मामला
    user_JOURNALIST REETESH PARTAP S
    JOURNALIST REETESH PARTAP S
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • चोरी की मोटर साइकिल के खुले पुर्ज़ों के साथ दो युवक गिरफ्तार उझानी (बदायूॅं) / बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों की रोकथाम हेतु चलायें जा रहे अभियान के तहत आज स्थानीय पुलिस को एक और सफलता मिली है पुलिस ने चोरी हुई बाइक के खुले पुर्ज़ों सहित एक दुकान से दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम फतेहपुर में रामपाल यादव के मार्केट स्थित आदिल की दुकान से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरी की एक बाइक के खुले पुर्ज़ों सहित ग्राम वरामालदेव निवासी दो युवक विजय पुत्र रामेश्वर, आशीष पुत्र अजय को गिरफ्तार कर लिया और दोनों आरोपी युवकों को जेल भेज दिया है
    1
    चोरी की मोटर साइकिल के खुले पुर्ज़ों के साथ दो युवक गिरफ्तार 
उझानी (बदायूॅं) / बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों की रोकथाम हेतु चलायें जा रहे अभियान के तहत आज स्थानीय पुलिस को एक और सफलता मिली है पुलिस ने चोरी हुई बाइक के खुले पुर्ज़ों सहित एक दुकान से दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम फतेहपुर में रामपाल यादव के मार्केट स्थित आदिल की दुकान से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरी की एक बाइक के खुले पुर्ज़ों सहित ग्राम वरामालदेव निवासी दो युवक विजय पुत्र रामेश्वर, आशीष पुत्र अजय को गिरफ्तार कर लिया और दोनों आरोपी युवकों को जेल भेज दिया है
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बदायूं जिले के उझानी में पुलिस ने चोरी की बाइक के कलपुर्जो के साथ विजय पुत्र रामेश्वर और आशीष पुत्र अजय पाल निवासी वरामालदेव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
    1
    बदायूं जिले के उझानी में पुलिस ने चोरी की बाइक के कलपुर्जो के साथ  विजय पुत्र रामेश्वर और आशीष पुत्र अजय पाल निवासी वरामालदेव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सरकारी भूमि पर प्रतिमा स्थापित करने के प्रयास पर पुलिस की कार्रवाई | SSP बदायूँ 🚨 सरकारी भूमि पर प्रतिमा स्थापित करने के प्रयास पर पुलिस की कार्रवाई | SSP बदायूँ की आधिकारिक बाइट थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिकरी में सरकारी भूमि पर बिना अनुमति कब्जा करने के उद्देश्य से डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित करने के प्रयास के संबंध में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा ने आधिकारिक बाइट के माध्यम से दी। देखिए पूरी जानकारी SSP बदायूँ की आधिकारिक बाइट में।
    1
    सरकारी भूमि पर प्रतिमा स्थापित करने के प्रयास पर पुलिस की कार्रवाई | SSP बदायूँ 
🚨 सरकारी भूमि पर प्रतिमा स्थापित करने के प्रयास पर पुलिस की कार्रवाई | SSP बदायूँ की आधिकारिक बाइट
थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिकरी में सरकारी भूमि पर बिना अनुमति कब्जा करने के उद्देश्य से डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित करने के प्रयास के संबंध में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा ने आधिकारिक बाइट के माध्यम से दी।
देखिए पूरी जानकारी SSP बदायूँ की आधिकारिक बाइट में।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • श्मशान घाट जाने वाला रास्ता बना मुसीबत, कीचड़ से ग्रामीण परेशान
    1
    श्मशान घाट जाने वाला रास्ता बना मुसीबत, कीचड़ से ग्रामीण परेशान
    user_Anand Kumar
    Anand Kumar
    दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • आंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर बवाल, पुलिस पर पथराव, सीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल बदायूं ब्रेकिंग न्यूज़ — आंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर बवाल संवाददाता: प्रवेंद्र सिंह फोन: 8650252442 स्लग: आंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर बवाल, पुलिस पर पथराव, सीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल एंकर: बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के राजा की सीकरी गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर मंगलवार शाम विवाद बढ़ गया। प्रतिमा स्थापित करने को लेकर जुटी भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में सीओ बिसौली अंशुमान श्रीवास्तव समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक हेड कांस्टेबल के सिर में गंभीर चोट आने की सूचना है। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। उपद्रवियों ने पुलिस की चार गाड़ियों और एक एंबुलेंस में तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद करीब दस थानों का पुलिस बल और पीएसी मौके पर पहुंची। एसएसपी अंकिता शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचीं। वीओ: मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के राजा की सीकरी गांव का है। यहां ग्राम समाज की जमीन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद चल रहा था। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात कुछ लोगों ने जमीन पर प्रतिमा लगाने का प्रयास किया था। मंगलवार सुबह प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के आरोप के बाद गांव में तनाव बढ़ गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ बिसौली के साथ आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने और भीड़ को हटाने का प्रयास किया। पूरे दिन पुलिस लोगों से बातचीत कर स्थिति सामान्य करने में जुटी रही, लेकिन प्रतिमा उसी स्थान पर स्थापित करने की मांग को लेकर लोग पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया गया। पुलिसकर्मियों को पथराव से बचने के लिए पीछे हटना पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा। इसी दौरान पथराव में सीओ बिसौली अंशुमान श्रीवास्तव समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक हेड कांस्टेबल के सिर में चोट आने की बात सामने आई है। उपद्रवियों ने पुलिस की चार गाड़ियों और एक एंबुलेंस को भी निशाना बनाया और उनमें तोड़फोड़ की। घटना की गंभीरता को देखते हुए फैजगंज बेहटा के अलावा बिसौली, बिल्सी, वजीरगंज और इस्लामनगर समेत करीब दस थानों का पुलिस बल तथा पीएसी मौके पर पहुंच गई। मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी अंकिता शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पथराव और तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा रही है तथा संभावित आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। विजुअल्स: राजा की सीकरी गांव में पुलिस बल की तैनाती मौके पर मौजूद पुलिस और पीएसी क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन/एंबुलेंस घटनास्थल के आसपास का माहौल पुलिस अधिकारियों द्वारा स्थिति का जायजा लेते हुए दृश्य वाइट: एसएसपी अंकिता शर्मा
    4
    आंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर बवाल, पुलिस पर पथराव, सीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल

बदायूं ब्रेकिंग न्यूज़ — आंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर बवाल
संवाददाता: प्रवेंद्र सिंह
फोन: 8650252442
स्लग: आंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर बवाल, पुलिस पर पथराव, सीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल
एंकर:
बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के राजा की सीकरी गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर मंगलवार शाम विवाद बढ़ गया। प्रतिमा स्थापित करने को लेकर जुटी भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में सीओ बिसौली अंशुमान श्रीवास्तव समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक हेड कांस्टेबल के सिर में गंभीर चोट आने की सूचना है। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। उपद्रवियों ने पुलिस की चार गाड़ियों और एक एंबुलेंस में तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद करीब दस थानों का पुलिस बल और पीएसी मौके पर पहुंची। एसएसपी अंकिता शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचीं।
वीओ:
मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के राजा की सीकरी गांव का है। यहां ग्राम समाज की जमीन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद चल रहा था। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात कुछ लोगों ने जमीन पर प्रतिमा लगाने का प्रयास किया था। मंगलवार सुबह प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के आरोप के बाद गांव में तनाव बढ़ गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ बिसौली के साथ आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने और भीड़ को हटाने का प्रयास किया। पूरे दिन पुलिस लोगों से बातचीत कर स्थिति सामान्य करने में जुटी रही, लेकिन प्रतिमा उसी स्थान पर स्थापित करने की मांग को लेकर लोग पीछे हटने को तैयार नहीं हुए।
शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया गया। पुलिसकर्मियों को पथराव से बचने के लिए पीछे हटना पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा। इसी दौरान पथराव में सीओ बिसौली अंशुमान श्रीवास्तव समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक हेड कांस्टेबल के सिर में चोट आने की बात सामने आई है।
उपद्रवियों ने पुलिस की चार गाड़ियों और एक एंबुलेंस को भी निशाना बनाया और उनमें तोड़फोड़ की। घटना की गंभीरता को देखते हुए फैजगंज बेहटा के अलावा बिसौली, बिल्सी, वजीरगंज और इस्लामनगर समेत करीब दस थानों का पुलिस बल तथा पीएसी मौके पर पहुंच गई।
मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी अंकिता शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पथराव और तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा रही है तथा संभावित आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विजुअल्स:
राजा की सीकरी गांव में पुलिस बल की तैनाती
मौके पर मौजूद पुलिस और पीएसी
क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन/एंबुलेंस
घटनास्थल के आसपास का माहौल
पुलिस अधिकारियों द्वारा स्थिति का जायजा लेते हुए दृश्य
वाइट:
एसएसपी अंकिता शर्मा
    user_Pravendra Singh
    Pravendra Singh
    Newspaper publisher दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.