अक़ीदत से मनाया गया योमे पैदाइश (ईद मिलादुन्नबी ) लोगों की जुबान पर गूंजे नारे। बदायूं।अलापुर। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की योमे पैदाइश (ईद मिलादुन्नबी) का पर्व बुधवार को अलापुर, जगत समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घरों और मस्जिदों में कुरआनख्वानी कर नियाज-फातिहा कराया। घरों और मोहल्लों को झालरों और हरे परचम से सजाया गया। देर रात तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा। अलापुर में निकला जुलूसे मोहम्मदी अलापुर में नगर पंचायत की जामा मस्जिद से जुलूसे मोहम्मदी शुरू हुआ। जुलूस फाटक खेड़ा, ककराला रोड स्थित पुरानी टंकी, महल मोहल्ला, अंसारी चौराहा और एमएफ हाईवे होते हुए लुहारबाला पहुंचा। इसके बाद जुलूस जामा मस्जिद पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। नबी की शान में नात और तकरीरें पेश की गईं। इस मौके पर आलिम हाफिज सलीम उद्दीन, हाफिज अथर सकलैनी, हाफिज शकील, हाफिज जीशान, भईया हुजूर काजी गुफरान, हाफिज नाजिम, हाफिज रहीसुल, हाफिज साबिर अली, पूर्व चेयरमैन मोहम्मद अली हम्जा, मोहम्मद अजहर, चेयरमैन पति फहीम उद्दीन, हाफिज शकील अहमद, हाफिज आशिक, हाफिज इमरान, हाफिज अजबर, हाफिज नईम, हाफिज जावेद खान, हाफिज अब्दुलवहीद, जुबैर खान, लालू खान, अतिकुल हसन, जाबिर खान और मुन्ने खां समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जगत और ईकरी में भी हुए कार्यक्रम जगत में भी जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया और मस्जिदों में जलसों का आयोजन हुआ। जलसों में मुल्क में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और हिफाजत के लिए दुआ की गई। ईकरी में जुलूसे मोहम्मदी जामा मस्जिद से शुरू होकर ऑटो स्टैंड पहुंचा। यहां से वापस जामा मस्जिद पहुंचकर जुलूस का समापन हुआ। इस मौके पर चेयरमैन मोहम्मद फैसल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सखानू में दरगाह तक पहुंचा जुलूस सखानू में जामा मस्जिद से सुबह आठ बजे जुलूसे मोहम्मदी शुरू हुआ, जो दरगाह हजरत काजी शहाबुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह पहुंचकर दोपहर करीब दो बजे समाप्त हुआ। जुलूस में मुफ्ती याकूब, इमाम जामा मस्जिद, मौलाना कुतुबुद्दीन, हाफिज फैजान, अली अशरफ, ताहिर मियां, हाफिज अनस, हाफिज सुहैल और हाफिज मसूद समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। भसराला में भी निकला जुलूस भसराला में भी जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। इसमें हाफिज राहत और हाफिज मुस्तकीम समेत बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। सखानू समेत आसपास के मुस्लिम बहुल गांवों में भी लोगों ने इबादत की और आपसी मोहब्बत, भाईचारे और सौहार्द की दुआ मांगी। जुलूसों को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर नायब तहसीलदार अमित कुमार और लेखपाल रतन पाल समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
अक़ीदत से मनाया गया योमे पैदाइश (ईद मिलादुन्नबी ) लोगों की जुबान पर गूंजे नारे। बदायूं।अलापुर। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की योमे पैदाइश (ईद मिलादुन्नबी) का पर्व बुधवार को अलापुर, जगत समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घरों और मस्जिदों में कुरआनख्वानी कर नियाज-फातिहा कराया। घरों और मोहल्लों को झालरों और हरे परचम से सजाया गया। देर रात तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा। अलापुर में निकला जुलूसे मोहम्मदी अलापुर में नगर पंचायत की जामा मस्जिद से जुलूसे मोहम्मदी शुरू हुआ। जुलूस फाटक खेड़ा, ककराला रोड स्थित पुरानी टंकी, महल मोहल्ला, अंसारी चौराहा और एमएफ हाईवे होते हुए लुहारबाला पहुंचा। इसके बाद जुलूस जामा मस्जिद पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। नबी की शान में नात और तकरीरें पेश की गईं। इस मौके पर आलिम हाफिज सलीम उद्दीन, हाफिज अथर सकलैनी, हाफिज शकील, हाफिज जीशान, भईया हुजूर काजी गुफरान, हाफिज नाजिम, हाफिज रहीसुल, हाफिज साबिर अली, पूर्व चेयरमैन मोहम्मद अली हम्जा, मोहम्मद अजहर, चेयरमैन पति फहीम उद्दीन, हाफिज शकील अहमद, हाफिज आशिक, हाफिज इमरान, हाफिज अजबर, हाफिज नईम, हाफिज जावेद खान, हाफिज अब्दुलवहीद, जुबैर खान, लालू खान, अतिकुल हसन, जाबिर खान और मुन्ने खां समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जगत और
ईकरी में भी हुए कार्यक्रम जगत में भी जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया और मस्जिदों में जलसों का आयोजन हुआ। जलसों में मुल्क में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और हिफाजत के लिए दुआ की गई। ईकरी में जुलूसे मोहम्मदी जामा मस्जिद से शुरू होकर ऑटो स्टैंड पहुंचा। यहां से वापस जामा मस्जिद पहुंचकर जुलूस का समापन हुआ। इस मौके पर चेयरमैन मोहम्मद फैसल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सखानू में दरगाह तक पहुंचा जुलूस सखानू में जामा मस्जिद से सुबह आठ बजे जुलूसे मोहम्मदी शुरू हुआ, जो दरगाह हजरत काजी शहाबुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह पहुंचकर दोपहर करीब दो बजे समाप्त हुआ। जुलूस में मुफ्ती याकूब, इमाम जामा मस्जिद, मौलाना कुतुबुद्दीन, हाफिज फैजान, अली अशरफ, ताहिर मियां, हाफिज अनस, हाफिज सुहैल और हाफिज मसूद समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। भसराला में भी निकला जुलूस भसराला में भी जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। इसमें हाफिज राहत और हाफिज मुस्तकीम समेत बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। सखानू समेत आसपास के मुस्लिम बहुल गांवों में भी लोगों ने इबादत की और आपसी मोहब्बत, भाईचारे और सौहार्द की दुआ मांगी। जुलूसों को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर नायब तहसीलदार अमित कुमार और लेखपाल रतन पाल समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
- आज का चीनी का भाव उत्तर प्रदेश मंडी भाव अपडेट live🛟.1
- अक़ीदत से मनाया गया योमे पैदाइश (ईद मिलादुन्नबी ) लोगों की जुबान पर गूंजे नारे। बदायूं।अलापुर। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की योमे पैदाइश (ईद मिलादुन्नबी) का पर्व बुधवार को अलापुर, जगत समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घरों और मस्जिदों में कुरआनख्वानी कर नियाज-फातिहा कराया। घरों और मोहल्लों को झालरों और हरे परचम से सजाया गया। देर रात तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा। अलापुर में निकला जुलूसे मोहम्मदी अलापुर में नगर पंचायत की जामा मस्जिद से जुलूसे मोहम्मदी शुरू हुआ। जुलूस फाटक खेड़ा, ककराला रोड स्थित पुरानी टंकी, महल मोहल्ला, अंसारी चौराहा और एमएफ हाईवे होते हुए लुहारबाला पहुंचा। इसके बाद जुलूस जामा मस्जिद पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। नबी की शान में नात और तकरीरें पेश की गईं। इस मौके पर आलिम हाफिज सलीम उद्दीन, हाफिज अथर सकलैनी, हाफिज शकील, हाफिज जीशान, भईया हुजूर काजी गुफरान, हाफिज नाजिम, हाफिज रहीसुल, हाफिज साबिर अली, पूर्व चेयरमैन मोहम्मद अली हम्जा, मोहम्मद अजहर, चेयरमैन पति फहीम उद्दीन, हाफिज शकील अहमद, हाफिज आशिक, हाफिज इमरान, हाफिज अजबर, हाफिज नईम, हाफिज जावेद खान, हाफिज अब्दुलवहीद, जुबैर खान, लालू खान, अतिकुल हसन, जाबिर खान और मुन्ने खां समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जगत और ईकरी में भी हुए कार्यक्रम जगत में भी जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया और मस्जिदों में जलसों का आयोजन हुआ। जलसों में मुल्क में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और हिफाजत के लिए दुआ की गई। ईकरी में जुलूसे मोहम्मदी जामा मस्जिद से शुरू होकर ऑटो स्टैंड पहुंचा। यहां से वापस जामा मस्जिद पहुंचकर जुलूस का समापन हुआ। इस मौके पर चेयरमैन मोहम्मद फैसल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सखानू में दरगाह तक पहुंचा जुलूस सखानू में जामा मस्जिद से सुबह आठ बजे जुलूसे मोहम्मदी शुरू हुआ, जो दरगाह हजरत काजी शहाबुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह पहुंचकर दोपहर करीब दो बजे समाप्त हुआ। जुलूस में मुफ्ती याकूब, इमाम जामा मस्जिद, मौलाना कुतुबुद्दीन, हाफिज फैजान, अली अशरफ, ताहिर मियां, हाफिज अनस, हाफिज सुहैल और हाफिज मसूद समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। भसराला में भी निकला जुलूस भसराला में भी जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। इसमें हाफिज राहत और हाफिज मुस्तकीम समेत बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। सखानू समेत आसपास के मुस्लिम बहुल गांवों में भी लोगों ने इबादत की और आपसी मोहब्बत, भाईचारे और सौहार्द की दुआ मांगी। जुलूसों को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर नायब तहसीलदार अमित कुमार और लेखपाल रतन पाल समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।2
- अचानक अनियंत्रित होकर पलटा कंटेनर एक की मौत दो अन्य नाबालिक लड़कियां घायल हजरत पुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सीता दांडी गांव के समीप एक कंटेनर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया जिससे वहां बैठे बुजुर्ग की मौत हो गई तथा दो अन्य लड़कियां घायल हो गई नाबालिक बच्चियों को को अस्पताल में भर्ती कराया गया है मौके पर जमा हुई भीड़1
- हजरतपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक खाई में पलटा बुजुर्ग की मौत दो बच्चियों घायल परिवार में मचा कोहराम स्लग: तेज रफ्तार ट्रक खाई में पलटा, बुजुर्ग की मौत, दो बच्चियां घायल संवाददाता हुकुम सिंह बदायूं में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। हजरतपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में पेड़ की छांव के नीचे बैठे एक बुजुर्ग की ट्रक के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायल बच्चियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। करीब तीन थानों की पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पूरा मामला हजरतपुर थाना क्षेत्र के सेठा ढाड़ी मोड़ के पास भट्टे के नजदीक का है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। इसी दौरान पेड़ की छांव के नीचे बैठे बुजुर्ग ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में ग्राम ग्योती निवासी रघुवीर पुत्र बीरबल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संध्या पुत्री रतीराम और राधा पुत्री रामरतन, जिनकी उम्र करीब 6 और 7 वर्ष बताई जा रही है, गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों बच्चियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। तेज रफ्तार ट्रक हादसे में बुजुर्ग की मौत और दो मासूम बच्चियों के घायल होने से इलाके में शोक का माहौल है। वाइट मृतक का भाई। वाइट मृतक का भतीजा4
- NEPAL BIG BREAKING EXCLUSIVE 🔴🔴 नेपाल में अचानक भीषण बाढ़ से हाहाकार...! कई इलाके जलमग्न, चारों तरफ तबाही का मंजर… रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश जारी।1
- जुलूस ए मुहम्मदी में नाबालिग ने युवाओं संग लहराया चाकू, मूक दर्शक बनी रही पुलिस, प्रशासन भी मौन उझानी (बदायूॅं) / नगर में निकाले गये जुलूस-ए-मुहम्दी में युवाओं में शस्त्र दिखाने की होड़ सी लगी थी। युवाओं के साथ नाबालिग भी जुलूस में खुलेआम चाकू लहराते नज़र आ रहे थे। भारी संख्या में तैनात पुलिस बल भी नाबालिग बच्चों और युवाओं को चाकू लहराते देखकर भी शस्त्र प्रर्दशन करने से नहीं रोक पा रहे थे आखिर जुलूस ए मुहम्मदी में नाबालिग बच्चों और युवाओं को चाकू लहराने और शस्त्र प्रर्दशन की अनुमति किसने और क्यों दी। जुलूस में नाबालिग और युवाओं द्वारा खुलेआम चाकू लहराने के बाबत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से जानकारी लेनी चाही किंतु उन्हें संपर्क नहीं हो सका। जुलूस ए मुहम्मदी में नाबालिग द्वारा खुलेआम चाकू लहराने की चर्चाएं और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।1
- श्मशान घाट जाने वाला रास्ता बना मुसीबत, कीचड़ से ग्रामीण परेशान1
- आंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर बवाल, पुलिस पर पथराव, सीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल बदायूं ब्रेकिंग न्यूज़ — आंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर बवाल संवाददाता: प्रवेंद्र सिंह फोन: 8650252442 स्लग: आंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर बवाल, पुलिस पर पथराव, सीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल एंकर: बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के राजा की सीकरी गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर मंगलवार शाम विवाद बढ़ गया। प्रतिमा स्थापित करने को लेकर जुटी भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में सीओ बिसौली अंशुमान श्रीवास्तव समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक हेड कांस्टेबल के सिर में गंभीर चोट आने की सूचना है। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। उपद्रवियों ने पुलिस की चार गाड़ियों और एक एंबुलेंस में तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद करीब दस थानों का पुलिस बल और पीएसी मौके पर पहुंची। एसएसपी अंकिता शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचीं। वीओ: मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के राजा की सीकरी गांव का है। यहां ग्राम समाज की जमीन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद चल रहा था। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात कुछ लोगों ने जमीन पर प्रतिमा लगाने का प्रयास किया था। मंगलवार सुबह प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के आरोप के बाद गांव में तनाव बढ़ गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ बिसौली के साथ आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने और भीड़ को हटाने का प्रयास किया। पूरे दिन पुलिस लोगों से बातचीत कर स्थिति सामान्य करने में जुटी रही, लेकिन प्रतिमा उसी स्थान पर स्थापित करने की मांग को लेकर लोग पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया गया। पुलिसकर्मियों को पथराव से बचने के लिए पीछे हटना पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा। इसी दौरान पथराव में सीओ बिसौली अंशुमान श्रीवास्तव समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक हेड कांस्टेबल के सिर में चोट आने की बात सामने आई है। उपद्रवियों ने पुलिस की चार गाड़ियों और एक एंबुलेंस को भी निशाना बनाया और उनमें तोड़फोड़ की। घटना की गंभीरता को देखते हुए फैजगंज बेहटा के अलावा बिसौली, बिल्सी, वजीरगंज और इस्लामनगर समेत करीब दस थानों का पुलिस बल तथा पीएसी मौके पर पहुंच गई। मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी अंकिता शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पथराव और तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा रही है तथा संभावित आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। विजुअल्स: राजा की सीकरी गांव में पुलिस बल की तैनाती मौके पर मौजूद पुलिस और पीएसी क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन/एंबुलेंस घटनास्थल के आसपास का माहौल पुलिस अधिकारियों द्वारा स्थिति का जायजा लेते हुए दृश्य वाइट: एसएसपी अंकिता शर्मा4