18 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, डीएम ने नकलविहीन संपन्न कराने के दिए निर्देश बलिया में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने ली तैयारियों की समीक्षा बैठक जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ डीएम की अहम बैठक, तैयारियों की समीक्षा बलिया। 18 फरवरी से प्रस्तावित हाईस्कूल/इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सचल दल, केंद्र व्यवस्थापक एवं बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। डीएम ने सभी अधिकारियों से सुझाव लिए तथा संभावित समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक बोर्ड के दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें और परीक्षा को पूरी जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराएं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पेयजल, शौचालय, विद्युत एवं पर्याप्त प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी अधिकारी स्वयं केंद्रों का निरीक्षण कर मेन गेट, स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी कैमरे, घंटी, पंखे एवं प्रकाश व्यवस्था की जांच कर लें। परीक्षा कक्षों में दीवार घड़ी अनिवार्य रूप से लगी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश एवं निकास के लिए केवल एक निर्धारित प्वाइंट हो तथा वहां सीसीटीवी कैमरा होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा केंद्र के अंदर न जाने पाए। यदि विद्यालय तक पहुंचने का मार्ग खराब है तो तत्काल सूचित करें, ताकि उसकी मरम्मत कराई जा सके। स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया कि वे परीक्षा केंद्रों पर बैठक कर यह सुनिश्चित करें कि सभी तैयारियां बोर्ड की गाइडलाइन के अनुरूप पूर्ण कर ली गई हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

- Ballia : पारिवारिक कलह में कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, आरोपी हिरासत में बलिया: यूपी के बलिया जनपद के थाना दोकटी क्षेत्र के भगवानपुर गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (13 फरवरी 2026) को भगवानपुर निवासी मुकेश यादव का अपने पिता लालजी यादव के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मुकेश ने आवेश में आकर अपने पिता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लहुलुहान हालत में लालजी यादव को तत्काल अस्पताल भिजवाया. हालांकि, अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश यादव को हिरासत में ले लिया है. पुलिस टीम उससे पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे की असल वजह का पता लगाया जा सके. अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि “पारिवारिक विवाद के चलते पुत्र ने पिता पर चाकू से हमला किया था, जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है. तहरीर प्राप्त कर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है. फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस बल तैनात है। जनपद बलिया में थाना दोकटी अन्तर्गत भगवानपुर गांव के रहने वाले मुकेश यादव ने पारिवारिक विवाद में अपने पिता लालजी यादव तथा दो भाईयों को चाकू मार दिया था, तत्काल उन्हें अस्पताल भेजवाया गया, जहां डाक्टरों के द्वारा अभियुक्त के पिता को मृत घोषित कर दिया गया व घायल दोनों भाईयों का ईलाज जिला अस्पताल बलिया में चल रहा है। इस संबंध में अभियुक्त मुकेश यादव को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर प्राप्त कर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है तथा कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह की वीडियो बाइट👇🏽1
- मैरवा में भीषण चोरी: बंद घर से 7 लाख के जेवर और लाखों का सामान गायब मैरवा : सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला बभनौली गांव का है, जहां चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता सायदा खातून ने बताया कि वह 5 जनवरी को अपनी बेटी के घर गई थीं। 12 फरवरी को लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा टूटा मिला, कमरों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के लॉकर से करीब 7 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर, 40 हजार रुपए नकद, लैपटॉप, हार्ड डिस्क, इन्वर्टर बैटरी, गैस सिलेंडर, अनाज समेत कई कीमती सामान गायब थे। इस मामले में पीड़िता ने मैरवा थाना में आज आवेदन दिया हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने और जल्द खुलासा करने की मांग की है। थानाप्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि इस मामले में आज आवेदन मिला हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- बेल्थरा रोड स्टेशन पर लिफ्ट फुटओवर ब्रिज निर्माण तेज। रविवार को गार्डर लांचिंग, यात्रियों को मिलेगी सुविधा1
- रुचि तिवारी के साथ दिल्ली में एक प्रदर्शन के दौरान मारपीट और बदसलूकी की घटना सामने आई है। यह मामला दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से जुड़े नियमों पर हो रहे प्रोटेस्ट की कवरेज के वक्त बताया जा रहा है। रुचि तिवारी का कहना है कि रिपोर्टिंग के दौरान भीड़ ने उन्हें घेरकर धक्का-मुक्की की, नाम-जाति पूछकर अभद्र भाषा बोली और धमकियाँ भी दीं; कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी घूम रहे हैं। दूसरी तरफ, कुछ छात्र संगठनों का दावा है कि झड़प पहले किसी और यूट्यूबर से हुई कहासुनी के बाद बढ़ी। मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस में दर्ज होने की बात कही जा रही है।1
- पटना सिवान व्यूरो रिपोर्ट सिवान जंक्शन में लगे एलईडी टीवी पर शनिवार को अचानक अश्लील भोजपुरी गाना चलने लगा ।1
- बलिया में कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा बचाओं पद यात्रा निकाला1
- ठाणे मनपा की तोडू कारवाई पर फिर जागी बेघर लोगो मे उम्मीद की किरन1
- राष्ट्रीय महिला दिवस पर गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में हुआ भव्य सम्मान समारोह महिलाओं को माता, बहन और बेटी के रूप में बताया आदरणीय नारी उपलब्धियों के जश्न का बना विशेष अवसर खबर जनपद बलिया के सिकंदरपुर से, गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. नरेन्द्र प्रसाद गुप्ता एवं प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से भारत की महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ‘भारत कोकिला’ सरोजिनी नायडू के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए किया। इस अवसर पर विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं को पुष्पगुच्छ, डायरी-पेन, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने करतल ध्वनि के साथ सभी महिला शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को महिला दिवस की शुभकामनाएँ दीं। प्रबंधक डॉ. नरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने अपने संबोधन में महिलाओं को माता, बहन एवं बेटी के रूप में समाज का आदरणीय स्तंभ बताया। विद्यालय की छात्राओं ने अपने गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नारी के त्याग, तपस्या, समर्पण और कर्मठता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रबंधक डॉ. नरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने अपने संबोधन में महिलाओं को माता, बहन एवं बेटी के रूप में समाज का आदरणीय स्तंभ बताया। उन्होंने शिक्षिकाओं को परिवार से दूर रहकर शिक्षा की अलख जगाने वाली ज्योति-पुंज की संज्ञा दी और कहा कि आज महिलाएँ पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि महिला दिवस महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों का उत्सव है। यह दिन नारी सम्मान, उनके योगदान और लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। दुनिया भर में यह दिवस महिलाओं के अधिकारों एवं सशक्तिकरण के संदेश के साथ उत्सव की भावना से मनाया जाता है। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरालाल वर्मा ने की तथा सफल संचालन अरविंद वर्मा जी द्वारा किया गया।1