मैरवा में भीषण चोरी: बंद घर से 7 लाख के जेवर और लाखों का सामान गायब मैरवा में भीषण चोरी: बंद घर से 7 लाख के जेवर और लाखों का सामान गायब मैरवा : सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला बभनौली गांव का है, जहां चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता सायदा खातून ने बताया कि वह 5 जनवरी को अपनी बेटी के घर गई थीं। 12 फरवरी को लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा टूटा मिला, कमरों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के लॉकर से करीब 7 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर, 40 हजार रुपए नकद, लैपटॉप, हार्ड डिस्क, इन्वर्टर बैटरी, गैस सिलेंडर, अनाज समेत कई कीमती सामान गायब थे। इस मामले में पीड़िता ने मैरवा थाना में आज आवेदन दिया हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने और जल्द खुलासा करने की मांग की है। थानाप्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि इस मामले में आज आवेदन मिला हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मैरवा में भीषण चोरी: बंद घर से 7 लाख के जेवर और लाखों का सामान गायब मैरवा में भीषण चोरी: बंद घर से 7 लाख के जेवर और लाखों का सामान गायब मैरवा : सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला बभनौली गांव का है, जहां चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता सायदा खातून ने बताया कि वह 5 जनवरी को अपनी बेटी के घर गई थीं। 12 फरवरी को लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा टूटा मिला, कमरों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के लॉकर से करीब 7 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर, 40 हजार रुपए नकद, लैपटॉप, हार्ड डिस्क, इन्वर्टर बैटरी, गैस सिलेंडर, अनाज समेत कई कीमती सामान गायब थे। इस मामले में पीड़िता ने मैरवा थाना में आज आवेदन दिया हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने और जल्द खुलासा करने की मांग की है। थानाप्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि इस मामले में आज आवेदन मिला हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- देशी शराब के ठेके के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा आपसी विवाद को लेकर चाकू मारकर दिया गया हत्या। बलिया: रसड़ा थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम संवरा के रहने वाले सत्यप्रकाश राम घर जा रहे थे कि रास्ते में देशी शराब के ठेके के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा वाद–विवाद करते हुए चाकू से मार दिया गया जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी है । इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु मोर्चरी हाउस बलिया भेज दिया गया है। तहरीर प्राप्त कर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। कुछ लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ➡️ पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह की वीडियो बाइट👇2
- ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में यूवक की मौके पर मौत हो गई। घटना वैकुंठपुर थाना क्षेत्र के रेवतीथ गांव के पास हुई। मृतक की पहचान रेवतीथ पनहेरिया टोला निवासी मनोज पांडेय के पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। हिमांशू कुमार किसी काम से पिपरा गांव गया था। वापसी के दौरान जैसे ही वह रेवतीथ गांव के पास पहुंचा, राजापट्टी की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों ने तूरंत उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गर्ड। घटना की सूचना मिलते ही वैकुठपुर थाना मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया..1
- गोपालगंज - पुलवामा हमले की बरसी पर हथुआ में शहीदों को श्रद्धांजलि.. 💐💐 #gopalganj #pulwama #attack1
- सिसवन प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्र नाथ मंदिर मेहंदार के पूर्वी भिंडा पर शनिवार की शाम मेहंदार महोत्सव आयोजित की गई। पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम का विधीवत उद्घाटन डीएम विवेक रंजन मैतेय विधायक कर्णजीत सिंह, एसपी पूरण झा ने मिलकर संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।1
- Post by Shambhu Rajbhar1
- देवरिया जिले के रुद्रपुर रुद्रपुर थाना क्षेत्र में स्थित सुप्रसिद्ध दूधेश्वर नाथ मंदिर का निरीक्षण कर शिवरात्रि की तैयारियां को लेकर जायजा लिया।1
- 18 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, डीएम ने नकलविहीन संपन्न कराने के दिए निर्देश बलिया में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने ली तैयारियों की समीक्षा बैठक जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ डीएम की अहम बैठक, तैयारियों की समीक्षा बलिया। 18 फरवरी से प्रस्तावित हाईस्कूल/इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सचल दल, केंद्र व्यवस्थापक एवं बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। डीएम ने सभी अधिकारियों से सुझाव लिए तथा संभावित समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक बोर्ड के दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें और परीक्षा को पूरी जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराएं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पेयजल, शौचालय, विद्युत एवं पर्याप्त प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी अधिकारी स्वयं केंद्रों का निरीक्षण कर मेन गेट, स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी कैमरे, घंटी, पंखे एवं प्रकाश व्यवस्था की जांच कर लें। परीक्षा कक्षों में दीवार घड़ी अनिवार्य रूप से लगी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश एवं निकास के लिए केवल एक निर्धारित प्वाइंट हो तथा वहां सीसीटीवी कैमरा होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा केंद्र के अंदर न जाने पाए। यदि विद्यालय तक पहुंचने का मार्ग खराब है तो तत्काल सूचित करें, ताकि उसकी मरम्मत कराई जा सके। स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया कि वे परीक्षा केंद्रों पर बैठक कर यह सुनिश्चित करें कि सभी तैयारियां बोर्ड की गाइडलाइन के अनुरूप पूर्ण कर ली गई हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।1
- बेल्थरा रोड स्टेशन पर लिफ्ट फुटओवर ब्रिज निर्माण तेज। रविवार को गार्डर लांचिंग, यात्रियों को मिलेगी सुविधा1
- ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज के मांझागढ थाना क्षेत्र में एक यूवती से छेड़खानी के मामले में पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी से गुहार लगाई है। परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने उन पर झूठा मुकदमा दर्ज कराकर मारपीट की और उनके परिजनों को गिरफ्तार भी करवा दिया। आरोपी पहले भी पॉक्सो एक्ट के एक मामले में जेल जा चुका। पीडित परिवार ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि मई माह में उनकी बेटी के साथ गांव के एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने छेडखानी की थी। यह व्यक्ति पहले भी पॉक्सो एक्ट के एक मामले में जेल जा चुका है। इस घटना के संबंध में मांझागढ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। परिवार का आरोप है कि उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि आरोपियों ने उन पर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। इस झूठे मामले में पुलिस ने उनके बेटे और दामाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीडित परिवार ने एसपी को बताया कि आरोपी लगातार उन्हें परेशान कर रहे हैं और अलग-अलग लोगों से झठे मुूकदमे दर्ज कराकर फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें लगातार धमकियां भी मिल रही हैं...1