logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में यूवक की मौके पर मौत हो गई। घटना वैकुंठपुर थाना क्षेत्र के रेवतीथ गांव के पास हुई। मृतक की पहचान रेवतीथ पनहेरिया टोला निवासी मनोज पांडेय के पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। हिमांशू कुमार किसी काम से पिपरा गांव गया था। वापसी के दौरान जैसे ही वह रेवतीथ गांव के पास पहुंचा, राजापट्टी की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों ने तूरंत उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गर्ड। घटना की सूचना मिलते ही वैकुठपुर थाना मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया..

6 hrs ago
user_Gopalganj Local News
Gopalganj Local News
मैं डीबी एडिटोरियल में काम करता हूं। Gopalganj, Bihar•
6 hrs ago

ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में यूवक की मौके पर मौत हो गई। घटना वैकुंठपुर थाना क्षेत्र के रेवतीथ गांव के पास हुई। मृतक की पहचान रेवतीथ पनहेरिया टोला निवासी मनोज पांडेय के पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। हिमांशू कुमार किसी काम से पिपरा गांव गया था। वापसी के दौरान जैसे ही वह रेवतीथ गांव के पास पहुंचा, राजापट्टी की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों ने तूरंत उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गर्ड। घटना की सूचना मिलते ही वैकुठपुर थाना मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया..

More news from Bihar and nearby areas
  • ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज के मांझागढ थाना क्षेत्र में एक यूवती से छेड़खानी के मामले में पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी से गुहार लगाई है। परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने उन पर झूठा मुकदमा दर्ज कराकर मारपीट की और उनके परिजनों को गिरफ्तार भी करवा दिया। आरोपी पहले भी पॉक्सो एक्ट के एक मामले में जेल जा चुका। पीडित परिवार ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि मई माह में उनकी बेटी के साथ गांव के एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने छेडखानी की थी। यह व्यक्ति पहले भी पॉक्सो एक्ट के एक मामले में जेल जा चुका है। इस घटना के संबंध में मांझागढ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। परिवार का आरोप है कि उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि आरोपियों ने उन पर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। इस झूठे मामले में पुलिस ने उनके बेटे और दामाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीडित परिवार ने एसपी को बताया कि आरोपी लगातार उन्हें परेशान कर रहे हैं और अलग-अलग लोगों से झठे मुूकदमे दर्ज कराकर फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें लगातार धमकियां भी मिल रही हैं...
    1
    ब्रेकिंग न्यूज  : गोपालगंज के मांझागढ थाना क्षेत्र में एक यूवती से छेड़खानी के मामले में पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी से गुहार लगाई है। परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने उन पर झूठा मुकदमा दर्ज कराकर मारपीट की और उनके परिजनों को गिरफ्तार भी करवा दिया।
आरोपी पहले भी पॉक्सो एक्ट के एक मामले में जेल जा चुका। पीडित परिवार ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि मई माह में उनकी बेटी के साथ गांव के एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने छेडखानी की थी। यह व्यक्ति पहले भी पॉक्सो एक्ट के एक मामले में जेल जा चुका है। इस घटना के संबंध में मांझागढ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। परिवार का आरोप है कि उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि आरोपियों ने उन पर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। इस झूठे मामले में पुलिस ने उनके बेटे और दामाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीडित परिवार ने एसपी को बताया कि आरोपी लगातार उन्हें परेशान कर रहे हैं और अलग-अलग लोगों से झठे मुूकदमे दर्ज कराकर फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें लगातार धमकियां भी मिल रही हैं...
    user_Gopalganj Local News
    Gopalganj Local News
    मैं डीबी एडिटोरियल में काम करता हूं। Gopalganj, Bihar•
    9 hrs ago
  • नौतन अंचलाधिकारी अल्का कुमारी लगाई जानता दरबार सौ से ज्यादातर मे पहचे फरियादी
    1
    नौतन अंचलाधिकारी अल्का कुमारी लगाई जानता दरबार सौ से ज्यादातर मे पहचे  फरियादी
    user_Triloki rai
    Triloki rai
    TV News Anchor पहाड़पुर, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    22 hrs ago
  • महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने को लेकर बेतिया पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में बीते 24 घंटे के भीतर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 18अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं कार्रवाई के दौरान 378लीटर300ml प्रतिबंधित शराब, बरामद की है। पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार अभियुक्तों का मेडिकल जांच कराए जाने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने आज 14 फ़रवरी शनिवार दोपहर 2बजे बताया कि अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बेतिया पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह के सघन अभियान जारी रहेंगे, ताकि आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके।
    1
    महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने को लेकर बेतिया पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में बीते 24 घंटे के भीतर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में समकालीन अभियान चलाया गया।
इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 18अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं कार्रवाई के दौरान 378लीटर300ml प्रतिबंधित शराब, बरामद की है।
पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार अभियुक्तों का मेडिकल जांच कराए जाने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने आज 14 फ़रवरी शनिवार दोपहर 2बजे बताया कि अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बेतिया पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह के सघन अभियान जारी रहेंगे, ताकि आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    4 hrs ago
  • सुखपुरा (बलिया) : बलिदानियों की स्मृति में संत यतीनाथ मिनी स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के आखिरी दिन शुक्रवार
    1
    सुखपुरा (बलिया) : बलिदानियों की स्मृति में संत यतीनाथ मिनी स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के आखिरी दिन शुक्रवार
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
  • शुक्रवार के दोपहर करीब 2 बजे नौतन में ‘नाइट टू शाइन’ कार्यक्रम के तहत टीम टेवो फाउंडेशन द्वारा विक्टोरिया मिशन गहिरी के प्रांगण में दिव्यांग जनों के लिए विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। “रेड कार्पेट डे” के अवसर पर 28 महिला और 47 पुरुष दिव्यांग जनों को राजा-रानी का मुकुट और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की देखरेख सिस्टर नालनी ने की। उन्होंने बताया कि यह आयोजन विश्व स्तर पर दसवीं बार और भारत में दूसरी बार आयोजित हुआ है। मुख्य अतिथि अनुप लाल यादव और उत्तर तेल्हुआ पंचायत के मुखिया संत कुमार यादव का भी अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मिशन की बच्चियों ने मनमोहक प्रस्तुति दी, जिस पर अतिथियों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। फादर हेन्ड्री, फादर रंजन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य दिव्यांग जनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है।
    1
    शुक्रवार के दोपहर करीब 2 बजे नौतन में ‘नाइट टू शाइन’ कार्यक्रम के तहत टीम टेवो फाउंडेशन द्वारा विक्टोरिया मिशन गहिरी के प्रांगण में दिव्यांग जनों के लिए विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। “रेड कार्पेट डे” के अवसर पर 28 महिला और 47 पुरुष दिव्यांग जनों को राजा-रानी का मुकुट और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की देखरेख सिस्टर नालनी ने की। उन्होंने बताया कि यह आयोजन विश्व स्तर पर दसवीं बार और भारत में दूसरी बार आयोजित हुआ है। मुख्य अतिथि अनुप लाल यादव और उत्तर तेल्हुआ पंचायत के मुखिया संत कुमार यादव का भी अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में मिशन की बच्चियों ने मनमोहक प्रस्तुति दी, जिस पर अतिथियों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। फादर हेन्ड्री, फादर रंजन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य दिव्यांग जनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    13 hrs ago
  • मोतिहारी में एयरपोर्ट और 4 लेन की जगह 6 लेन रोड बनेगा: सम्राट चौधरी
    1
    मोतिहारी में एयरपोर्ट और 4 लेन की जगह 6 लेन रोड बनेगा: सम्राट चौधरी
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    46 min ago
  • गोपालगंज के हथुआ में प्रेम प्रसंग को लेकर फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है जिसमें 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया है साथ हथियार और बाइक बरामद किया गया है #hathua #crime
    1
    गोपालगंज के हथुआ में प्रेम प्रसंग को लेकर फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है जिसमें 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया है साथ हथियार और बाइक बरामद किया गया है 
#hathua #crime
    user_हथुआ हलचल
    हथुआ हलचल
    Gopalganj, Bihar•
    11 hrs ago
  • आज 14 फरवरी शनिवार दोपहर करीब 2 बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि 1 लाख 70हजार रूपए जुर्माना वसूले गए।
    1
    आज 14 फरवरी शनिवार दोपहर करीब 2 बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि 1 लाख 70हजार रूपए जुर्माना वसूले गए।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    4 hrs ago
  • 📍 मझौलिया | पीपरा-नानोसती के बीच स्विफ्ट डिजायर में लगी भीषण आग मझौलिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एनएच-727 पर पीपरा और नानोसती के बीच शुक्रवार को एक स्विफ्ट डिजायर कार अचानक आग का गोला बन गई। बताया जा रहा है कि कार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। पेट्रोल गाड़ी होने की वजह से आग बारूद की तरह तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। एसएचओ अमर कुमार ने जानकारी दी कि कार बेतिया से मोतिहारी जा रही थी। इसी दौरान ब्रजेश कुशवाहा के पेट्रोल पंप के पास अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में कार आग की चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही मझौलिया थाना की अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कार में तीन लोग सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि सभी सुरक्षित बाहर निकल गए। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। जली हुई कार का रजिस्ट्रेशन नंबर BR 06 CP 7301 बताया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    📍 मझौलिया | पीपरा-नानोसती के बीच स्विफ्ट डिजायर में लगी भीषण आग
मझौलिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एनएच-727 पर पीपरा और नानोसती के बीच शुक्रवार को एक स्विफ्ट डिजायर कार अचानक आग का गोला बन गई। बताया जा रहा है कि कार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। पेट्रोल गाड़ी होने की वजह से आग बारूद की तरह तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी कार धू-धू कर जलने लगी।
एसएचओ अमर कुमार ने जानकारी दी कि कार बेतिया से मोतिहारी जा रही थी। इसी दौरान ब्रजेश कुशवाहा के पेट्रोल पंप के पास अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में कार आग की चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही मझौलिया थाना की अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
कार में तीन लोग सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि सभी सुरक्षित बाहर निकल गए। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। जली हुई कार का रजिस्ट्रेशन नंबर BR 06 CP 7301 बताया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.