Delhi के बड़े होटल में कथित धर्मांतरण का हंगामा! Janakpuri Hotel के बाहर VHP का जोरदार विरोध | GD News Network दिल्ली के जनकपुरी स्थित एक बड़े होटल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कथित धर्मांतरण के आरोपों को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों के बीच प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी और कुछ लोगों से व्यक्तिगत जानकारी वाला फॉर्म भी भरवाया जा रहा था। विरोध करने वाले लोगों का दावा है कि जब उन्होंने इस गतिविधि पर सवाल उठाया, तो मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। इसके बाद होटल के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुटे और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने महिलाओं और नाबालिगों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण कराने के आरोप भी लगाए तथा पूरे आयोजन की फंडिंग को लेकर सवाल उठाए। फिलहाल, यह मामला आरोपों और विरोध के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में पूरे घटनाक्रम को क्रमवार और आसान भाषा में समझाया गया है। अगर आपको ऐसी बड़ी और ब्रेकिंग खबरों की सटीक जानकारी चाहिए, तो GD News Network को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | एटा 📍 पिवारी गांव में NH-530B का निर्माण शुरू मथुरा-बरेली मार्ग पर अंडरपास/पुलिया निर्माण कार्य का शुभारंभ। स्थानीय विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने मौके पर पहुंचकर उद्घाटन किया। 🚧 निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों का आवागमन आसान होने की उम्मीद। #Etah #Piwari #NH530B #MathuraBareillyRoad #BreakingNews #EtahNews #UPNews #BharatManav24News मारहरा के पिवारी गांव में बन रहे एनएच-530बी मथुरा-बरेली मार्ग पर रविवार दोपहर अंडरपास पुलिया का निर्माण कार्य शुरू हो गया। इसका उद्घाटन स्थानीय विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने किया। यह अंडरपास पुलिया पिवारी गांव को नगला चेला, मोहनी, लखेरा और नगला भीम सहित आसपास के कई गांवों से जोड़ने के लिए बनाई जा रही है। इसके बनने से ग्रामीणों का आना-जाना आसान हो जाएगा। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। कार्यक्रम के दौरान गांव वालों ने विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी और मारहरा ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने अंडरपास पुलिया का काम शुरू होने पर खुशी जाहिर की। उनका कहना है कि पुलिया बनने से पिवारी और आसपास के कई गांवों के लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। साथ ही हाईवे पार करने में भी सहूलियत मिलेगी। इस दौरान मारहरा ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा, आदेश साहू, सोनू, पूरन प्रेमी, आकाश, लोचन, सुखदेव और कई अन्य ग्रामीण मौजूद थे। निर्माण कार्य में सहयोग करने वालों में दिनेश, मुनालाल, गोपीचंद्र, राजेश बाबू, पूरन प्रेमी, सूबेदार सिंह, विनोद कुमार, सोनू, भरत सिंह, आदेश साहू, आकाश, लोचन सिंह और सुखदेव शामिल रहे।1
- पंचतत्व आरोग्य सेवा आश्रम शमसावाद फर्रुखाबाद में केंसर का भी इलाज हो रहा है।1
- जलभराव और गंदगी से बेहाल रेलमंडी मध्य, नालों की सफाई नहीं होने से बढ़ी परेशान जसवंतनगर। नगर पालिका परिषद के मोहल्ला रेलमंडी मध्य स्थित वार्ड 17 में जलभराव और गंदगी की समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। नालों की नियमित सफाई और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के दौरान गलियों और सड़क पर पानी जमा हो जाता है। कई स्थानों पर जलभराव इतना अधिक हो जाता है कि गलियां तालाब जैसी नजर आने लगती हैं। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक नालों में कूड़ा-कचरा जमा रहने से पानी की निकासी प्रभावित होती है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से आसपास गंदगी और दुर्गंध की स्थिति बनी रहती है। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है। लोगों का कहना है कि समय-समय पर नालों की सफाई होने और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त रहने से समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। अभिषेक यादव ने बताया कि जलभराव और गंदगी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। प्रशांत गोलू ने कहा कि नालों से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों को परेशानी होती है। जौनी यादव ने बताया कि बारिश के दौरान नालियों का पानी सड़क और गलियों में भर जाता है। वार्ड में करीब छह गलियां कच्ची हैं, जबकि कई अन्य गलियां टूट-फूट और ऊबड़-खाबड़ हैं। इससे आवागमन में भी परेशानी होती है। लोगों ने नालों की नियमित सफाई कराने, जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। सभासद बोले—बोर्ड बैठक में उठाई समस्याएं वार्ड 17 के सभासद सुधीर यादव ने बताया कि जलभराव, नालों की सफाई, कच्ची व जर्जर गलियों समेत अन्य समस्याओं को नगर पालिका की बोर्ड बैठक में उठाया गया है। इनके समाधान के लिए प्रस्ताव भी दिए गए हैं। ईओ ने कहा—निरीक्षण कर कराया जाएगा समाधान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम बचन सरोज ने कहा कि वार्ड की समस्याओं का निरीक्षण कराया जाएगा। संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई जल्द की जाएगी।4
- *प्रेस नोट- जनपद कन्नौज* *दिनाँक- 18.09.2026* ▶️पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में सप्ताहिक शुक्रवार परेड का किया गया निरीक्षण, ली गई सलामी। ⏩आज दिनांक 18.09.2026 को पुलिस अधीक्षक कन्नौज, विनोद कुमार द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात पुलिसकर्मियो से परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई, ड्रिल देखकर उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रभारी पुलिस लाइन को निर्देशित किया। सभी अधिकारी/कर्मचारियों से शस्त्र अभ्यास करवाया गया। पुलिस अधीक्षक ने परिवहन शाखा का निरीक्षण किया तथा पुलिस लाइन में खड़े वाहनों के बारे में जानकारी ली। पुलिस लाइन निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन, बैरक, स्टोर रूम, भोजनालय, कन्ट्रोल रूम, जिम,यूपी 112 आदि को चैक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन मयंक मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। *प्रेस नोट- जनपद कन्नौज* *दिनाँक- 18.09.2026* ▶️पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में सप्ताहिक शुक्रवार परेड का किया गया निरीक्षण, ली गई सलामी। ⏩आज दिनांक 18.09.2026 को पुलिस अधीक्षक कन्नौज, विनोद कुमार द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात पुलिसकर्मियो से परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई, ड्रिल देखकर उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रभारी पुलिस लाइन को निर्देशित किया। सभी अधिकारी/कर्मचारियों से शस्त्र अभ्यास करवाया गया। पुलिस अधीक्षक ने परिवहन शाखा का निरीक्षण किया तथा पुलिस लाइन में खड़े वाहनों के बारे में जानकारी ली। पुलिस लाइन निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन, बैरक, स्टोर रूम, भोजनालय, कन्ट्रोल रूम, जिम,यूपी 112 आदि को चैक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन मयंक मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।3
- आज जनसंपर्क के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवादी पार्टी गांव में जाकर लोगों की बातें सुनी मानवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश लोधी जी गांव गांव जाकर जनसंपर्क सदा और गांव के लोगों को आगे के विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी उनके साथ काफी भीड़ नजर आ रही थी लोगों का हम नजर आ रहा है ऐसा नजर आ रहा है कि वह आगामी विधानसभा 2027 में 200 सदर सीट पर चुनाव की तैयारी है1
- इटावा में एकलव्य सिने प्रोडक्शन एडविज डिजिटल का हुआ भव्य शुभारंभ इटावा में एकलव्य सिने प्रोडक्शन व एडविज डिजिटल का भव्य ऑडिशन, 100 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा फीचर फिल्म, शॉर्ट फिल्म, वेब सीरीज और माइक्रो ड्रामा के आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए हुआ प्रतिभाओं का चयन इटावा। एकलव्य सिने प्रोडक्शन एवं एडविज डिजिटल के तत्वावधान में इटावा में आगामी फिल्म, शॉर्ट फिल्म, वेब सीरीज और माइक्रो ड्रामा प्रोजेक्ट्स के लिए एक भव्य ऑडिशन का आयोजन किया गया। ऑडिशन में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में इटावा के अलावा आसपास के कई जिलों से भी कलाकार पहुंचे, जिससे ऑडिशन को व्यापक स्तर पर प्रतिभागियों की भागीदारी मिली। ऑडिशन में मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, फिरोजाबाद और शाहजहाँपुर सहित विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने कैमरे के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। युवाओं में फिल्म और डिजिटल मनोरंजन के क्षेत्र में आगे बढ़ने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों के अभिनय, संवाद अदायगी, स्क्रीन प्रेजेंस और विभिन्न भूमिकाओं के अनुरूप उनकी क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए अनुभवी निर्णायक मंडल मौजूद रहा। निर्णायक की भूमिका में रविंद्र चौहान, कुमार मनोज, गौरव चौहान, रजनीश त्रिपाठी और मोहिनी मिश्रा ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का आकलन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई , जहाँ डॉ आदित्य शर्मा , डॉ रश्मि यादव , डॉ कैलाश चन्द्र यादव , SP गुप्ता , पारस जैन , सजल गुप्ता आदि गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही । कार्यक्रम में बालाजी हाईटेक प्रिंट वाला के संस्थापक प्रताप जी सहित अन्य गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रही। अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और क्षेत्रीय कलाकारों को फिल्म एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अवसर देने की इस पहल की सराहना की। आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए होगी प्रतिभाओं की तलाश आयोजकों के अनुसार यह ऑडिशन केवल एक प्रोजेक्ट तक सीमित नहीं है। आगामी समय में बनने वाली फिल्मों, शॉर्ट फिल्मों, वेब सीरीज और माइक्रो ड्रामा के लिए नए चेहरों और प्रतिभाशाली कलाकारों की तलाश इस प्रक्रिया के माध्यम से की जा रही है। चयनित प्रतिभागियों को उनकी प्रतिभा और प्रोजेक्ट की आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग भूमिकाओं में अवसर दिया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें उचित मंच और अवसर देने की है। इसी उद्देश्य के साथ स्थानीय कलाकारों को फिल्म और डिजिटल मनोरंजन की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रोडक्शन की कोर टीम कार्यक्रम में राहुल तोमर, रजत यादव, अमन यादव, अवनीश त्रिपाठी, रवि रत्न, किशोर, मिथुन, सुशांत भदौरिया, अनिकेत स्टूडियो से अंकित, गौतम और सौरव शाक्य,रवि यादव, दिव्य, अनुष्का,पवन,सौरभ सहित प्रोडक्शन की कोर टीम के सदस्य मौजूद रहे। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने ऑडिशन में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजकों के अनुसार ऑडिशन को मिली प्रतिक्रिया से टीम उत्साहित है। आने वाले समय में फिल्म और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में नए प्रोजेक्ट्स के साथ प्रतिभाशाली कलाकारों को अवसर देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। इटावा में आयोजित इस ऑडिशन ने यह भी दिखाया कि छोटे शहरों और आसपास के जिलों में फिल्म एवं डिजिटल मनोरंजन के क्षेत्र में काम करने और अपनी पहचान बनाने को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। एकलव्य सिने प्रोडक्शन और एडविज डिजिटल की इस पहल से स्थानीय प्रतिभाओं को आने वाले प्रोजेक्ट्स में नए अवसर मिलने की उम्मीद है।1
- जमीन बिकवाने के नाम पर ग्राम प्रधान पर दलाली मांगने का आरोप मैनपुरी ब्रेकिंग मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के नगला जमुरिया निवासी आनंद कुमार ने ग्राम प्रधान और उनके साथियों पर जमीन बिकवाने के नाम पर 2 लाख रुपये दलाली मांगने, उत्पीड़न और झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि दलाली से इनकार करने पर उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। आवास दिलाने के नाम पर 28 हजार रुपये लेने का भी आरोप है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आने का भी दावा किया गया है।1
- इटावा में एकलव्य सिने प्रोडक्शन एडविज डिजिटल का हुआ भव्य शुभारंभ इटावा में एकलव्य सिने प्रोडक्शन व एडविज डिजिटल का भव्य ऑडिशन, 100 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा फीचर फिल्म, शॉर्ट फिल्म, वेब सीरीज और माइक्रो ड्रामा के आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए हुआ प्रतिभाओं का चयन इटावा। एकलव्य सिने प्रोडक्शन एवं एडविज डिजिटल के तत्वावधान में इटावा में आगामी फिल्म, शॉर्ट फिल्म, वेब सीरीज और माइक्रो ड्रामा प्रोजेक्ट्स के लिए एक भव्य ऑडिशन का आयोजन किया गया। ऑडिशन में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में इटावा के अलावा आसपास के कई जिलों से भी कलाकार पहुंचे, जिससे ऑडिशन को व्यापक स्तर पर प्रतिभागियों की भागीदारी मिली। ऑडिशन में मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, फिरोजाबाद और शाहजहाँपुर सहित विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने कैमरे के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। युवाओं में फिल्म और डिजिटल मनोरंजन के क्षेत्र में आगे बढ़ने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों के अभिनय, संवाद अदायगी, स्क्रीन प्रेजेंस और विभिन्न भूमिकाओं के अनुरूप उनकी क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए अनुभवी निर्णायक मंडल मौजूद रहा। निर्णायक की भूमिका में रविंद्र चौहान, कुमार मनोज, गौरव चौहान, रजनीश त्रिपाठी और मोहिनी मिश्रा ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का आकलन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई , जहाँ डॉ आदित्य शर्मा , डॉ रश्मि यादव , डॉ कैलाश चन्द्र यादव , SP गुप्ता , पारस जैन , सजल गुप्ता आदि गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही । कार्यक्रम में बालाजी हाईटेक प्रिंट वाला के संस्थापक प्रताप जी सहित अन्य गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रही। अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और क्षेत्रीय कलाकारों को फिल्म एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अवसर देने की इस पहल की सराहना की। आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए होगी प्रतिभाओं की तलाश आयोजकों के अनुसार यह ऑडिशन केवल एक प्रोजेक्ट तक सीमित नहीं है। आगामी समय में बनने वाली फिल्मों, शॉर्ट फिल्मों, वेब सीरीज और माइक्रो ड्रामा के लिए नए चेहरों और प्रतिभाशाली कलाकारों की तलाश इस प्रक्रिया के माध्यम से की जा रही है। चयनित प्रतिभागियों को उनकी प्रतिभा और प्रोजेक्ट की आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग भूमिकाओं में अवसर दिया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें उचित मंच और अवसर देने की है। इसी उद्देश्य के साथ स्थानीय कलाकारों को फिल्म और डिजिटल मनोरंजन की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रोडक्शन की कोर टीम कार्यक्रम में राहुल तोमर, रजत यादव, अमन यादव, अवनीश त्रिपाठी, रवि रत्न, किशोर, मिथुन, सुशांत भदौरिया, अनिकेत स्टूडियो से अंकित, गौतम और सौरव शाक्य,रवि यादव, दिव्य, अनुष्का,पवन,सौरभ सहित प्रोडक्शन की कोर टीम के सदस्य मौजूद रहे। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने ऑडिशन में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजकों के अनुसार ऑडिशन को मिली प्रतिक्रिया से टीम उत्साहित है। आने वाले समय में फिल्म और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में नए प्रोजेक्ट्स के साथ प्रतिभाशाली कलाकारों को अवसर देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। इटावा में आयोजित इस ऑडिशन ने यह भी दिखाया कि छोटे शहरों और आसपास के जिलों में फिल्म एवं डिजिटल मनोरंजन के क्षेत्र में काम करने और अपनी पहचान बनाने को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। एकलव्य सिने प्रोडक्शन और एडविज डिजिटल की इस पहल से स्थानीय प्रतिभाओं को आने वाले प्रोजेक्ट्स में नए अवसर मिलने की उम्मीद है।1
- गणेश विसर्जन शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब भव्य झांकी बनी आकर्षण का केंद्र जसवंतनगर। मोहल्ला मोहन की मैडया में गणेश चतुर्थी के अवसर पर विराजमान भगवान गणेश की प्रतिमा का सातवें दिन विसर्जन किया गया। इससे पहले श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में सजी-धजी आकर्षक झांकी के साथ गणेश प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। श्रद्धालु भगवान गणेश के जयकारे लगाते हुए रंग-गुलाल उड़ाकर भक्ति में झूमते और नाचते नजर आए। पूरे मार्ग में माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारों के साथ एक-दूसरे को गुलाल लगाया और उत्साह के साथ विसर्जन यात्रा में सहभागिता की। शोभायात्रा में गोरिल्ला कॉस्ट्यूम पहने एक व्यक्ति भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। वह भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए शोभायात्रा के साथ चलता रहा। इसे देखने के लिए बच्चों समेत लोगों की भीड़ जुटी रही। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु गणेश प्रतिमा को लेकर विसर्जन स्थल की ओर रवाना हुए। रास्ते भर गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। भक्तों ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में आयोजक विनोद कुमार पैटर, रोहित जोशी समेत बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।1