इटावा में एकलव्य सिने प्रोडक्शन एडविज डिजिटल का हुआ भव्य शुभारंभ इटावा में एकलव्य सिने प्रोडक्शन व एडविज डिजिटल का भव्य ऑडिशन, 100 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा फीचर फिल्म, शॉर्ट फिल्म, वेब सीरीज और माइक्रो ड्रामा के आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए हुआ प्रतिभाओं का चयन इटावा। एकलव्य सिने प्रोडक्शन एवं एडविज डिजिटल के तत्वावधान में इटावा में आगामी फिल्म, शॉर्ट फिल्म, वेब सीरीज और माइक्रो ड्रामा प्रोजेक्ट्स के लिए एक भव्य ऑडिशन का आयोजन किया गया। ऑडिशन में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में इटावा के अलावा आसपास के कई जिलों से भी कलाकार पहुंचे, जिससे ऑडिशन को व्यापक स्तर पर प्रतिभागियों की भागीदारी मिली। ऑडिशन में मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, फिरोजाबाद और शाहजहाँपुर सहित विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने कैमरे के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। युवाओं में फिल्म और डिजिटल मनोरंजन के क्षेत्र में आगे बढ़ने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों के अभिनय, संवाद अदायगी, स्क्रीन प्रेजेंस और विभिन्न भूमिकाओं के अनुरूप उनकी क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए अनुभवी निर्णायक मंडल मौजूद रहा। निर्णायक की भूमिका में रविंद्र चौहान, कुमार मनोज, गौरव चौहान, रजनीश त्रिपाठी और मोहिनी मिश्रा ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का आकलन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई , जहाँ डॉ आदित्य शर्मा , डॉ रश्मि यादव , डॉ कैलाश चन्द्र यादव , SP गुप्ता , पारस जैन , सजल गुप्ता आदि गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही । कार्यक्रम में बालाजी हाईटेक प्रिंट वाला के संस्थापक प्रताप जी सहित अन्य गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रही। अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और क्षेत्रीय कलाकारों को फिल्म एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अवसर देने की इस पहल की सराहना की। आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए होगी प्रतिभाओं की तलाश आयोजकों के अनुसार यह ऑडिशन केवल एक प्रोजेक्ट तक सीमित नहीं है। आगामी समय में बनने वाली फिल्मों, शॉर्ट फिल्मों, वेब सीरीज और माइक्रो ड्रामा के लिए नए चेहरों और प्रतिभाशाली कलाकारों की तलाश इस प्रक्रिया के माध्यम से की जा रही है। चयनित प्रतिभागियों को उनकी प्रतिभा और प्रोजेक्ट की आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग भूमिकाओं में अवसर दिया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें उचित मंच और अवसर देने की है। इसी उद्देश्य के साथ स्थानीय कलाकारों को फिल्म और डिजिटल मनोरंजन की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रोडक्शन की कोर टीम कार्यक्रम में राहुल तोमर, रजत यादव, अमन यादव, अवनीश त्रिपाठी, रवि रत्न, किशोर, मिथुन, सुशांत भदौरिया, अनिकेत स्टूडियो से अंकित, गौतम और सौरव शाक्य,रवि यादव, दिव्य, अनुष्का,पवन,सौरभ सहित प्रोडक्शन की कोर टीम के सदस्य मौजूद रहे। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने ऑडिशन में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजकों के अनुसार ऑडिशन को मिली प्रतिक्रिया से टीम उत्साहित है। आने वाले समय में फिल्म और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में नए प्रोजेक्ट्स के साथ प्रतिभाशाली कलाकारों को अवसर देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। इटावा में आयोजित इस ऑडिशन ने यह भी दिखाया कि छोटे शहरों और आसपास के जिलों में फिल्म एवं डिजिटल मनोरंजन के क्षेत्र में काम करने और अपनी पहचान बनाने को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। एकलव्य सिने प्रोडक्शन और एडविज डिजिटल की इस पहल से स्थानीय प्रतिभाओं को आने वाले प्रोजेक्ट्स में नए अवसर मिलने की उम्मीद है।

- गणेश विसर्जन शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब भव्य झांकी बनी आकर्षण का केंद्र जसवंतनगर। मोहल्ला मोहन की मैडया में गणेश चतुर्थी के अवसर पर विराजमान भगवान गणेश की प्रतिमा का सातवें दिन विसर्जन किया गया। इससे पहले श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में सजी-धजी आकर्षक झांकी के साथ गणेश प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। श्रद्धालु भगवान गणेश के जयकारे लगाते हुए रंग-गुलाल उड़ाकर भक्ति में झूमते और नाचते नजर आए। पूरे मार्ग में माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारों के साथ एक-दूसरे को गुलाल लगाया और उत्साह के साथ विसर्जन यात्रा में सहभागिता की। शोभायात्रा में गोरिल्ला कॉस्ट्यूम पहने एक व्यक्ति भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। वह भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए शोभायात्रा के साथ चलता रहा। इसे देखने के लिए बच्चों समेत लोगों की भीड़ जुटी रही। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु गणेश प्रतिमा को लेकर विसर्जन स्थल की ओर रवाना हुए। रास्ते भर गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। भक्तों ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में आयोजक विनोद कुमार पैटर, रोहित जोशी समेत बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।1
- गरबा डांडिया नृत्य ने बांधा समा कहां हुआ यह गरवा नृत्य जानने के लिए देखें यह खबर हमारे गरबा डांडिया नृत्य ने बांधा समा कहां हुआ यह गरवा नृत्य जानने के लिए देखें यह खबर हमारे4
- *थाना बेला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दलपपुर में एक अज्ञात महिला का शव मिलने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बिधूना द्वारा दी गयी बाईट1
- TET परीक्षा को लेकर शिक्षकों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, भरत चौधरी ने उठाई आवाज भिंड। TET परीक्षा को लेकर शिक्षकों में जारी आक्रोश रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में देखने को मिला। परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान भरत चौधरी भी शिक्षकों के बीच पहुंचे और उनकी आवाज बुलंद की।प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने TET परीक्षा से जुड़ी अपनी समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया। भरत चौधरी ने शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से कराई जाएगी। प्रतिनिधिमंडल द्वारा TET परीक्षा से जुड़े पूरे मामले को प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांगों और समस्या को लेकर आगे की लड़ाई के संबंध में जीतू पटवारी से सहयोग और मार्गदर्शन लिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।1
- Delhi के बड़े होटल में कथित धर्मांतरण का हंगामा! Janakpuri Hotel के बाहर VHP का जोरदार विरोध | GD News Network दिल्ली के जनकपुरी स्थित एक बड़े होटल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कथित धर्मांतरण के आरोपों को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों के बीच प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी और कुछ लोगों से व्यक्तिगत जानकारी वाला फॉर्म भी भरवाया जा रहा था। विरोध करने वाले लोगों का दावा है कि जब उन्होंने इस गतिविधि पर सवाल उठाया, तो मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। इसके बाद होटल के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुटे और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने महिलाओं और नाबालिगों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण कराने के आरोप भी लगाए तथा पूरे आयोजन की फंडिंग को लेकर सवाल उठाए। फिलहाल, यह मामला आरोपों और विरोध के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में पूरे घटनाक्रम को क्रमवार और आसान भाषा में समझाया गया है। अगर आपको ऐसी बड़ी और ब्रेकिंग खबरों की सटीक जानकारी चाहिए, तो GD News Network को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।1
- इटावा में एकलव्य सिने प्रोडक्शन व एडविज डिजिटल का भव्य शुभारंभ इटावा में एकलव्य सिने प्रोडक्शन व एडविज डिजिटल का भव्य ऑडिशन, 100 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा फीचर फिल्म, शॉर्ट फिल्म, वेब सीरीज और माइक्रो ड्रामा के आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए हुआ प्रतिभाओं का चयन इटावा। एकलव्य सिने प्रोडक्शन एवं एडविज डिजिटल के तत्वावधान में इटावा में आगामी फिल्म, शॉर्ट फिल्म, वेब सीरीज और माइक्रो ड्रामा प्रोजेक्ट्स के लिए एक भव्य ऑडिशन का आयोजन किया गया। ऑडिशन में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में इटावा के अलावा आसपास के कई जिलों से भी कलाकार पहुंचे, जिससे ऑडिशन को व्यापक स्तर पर प्रतिभागियों की भागीदारी मिली। ऑडिशन में मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, फिरोजाबाद और शाहजहाँपुर सहित विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने कैमरे के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। युवाओं में फिल्म और डिजिटल मनोरंजन के क्षेत्र में आगे बढ़ने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों के अभिनय, संवाद अदायगी, स्क्रीन प्रेजेंस और विभिन्न भूमिकाओं के अनुरूप उनकी क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए अनुभवी निर्णायक मंडल मौजूद रहा। निर्णायक की भूमिका में रविंद्र चौहान, कुमार मनोज, गौरव चौहान, रजनीश त्रिपाठी और मोहिनी मिश्रा ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का आकलन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई , जहाँ डॉ आदित्य शर्मा , डॉ रश्मि यादव , डॉ कैलाश चन्द्र यादव , SP गुप्ता , पारस जैन , सजल गुप्ता आदि गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही । कार्यक्रम में बालाजी हाईटेक प्रिंट वाला के संस्थापक प्रताप जी सहित अन्य गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रही। अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और क्षेत्रीय कलाकारों को फिल्म एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अवसर देने की इस पहल की सराहना की। आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए होगी प्रतिभाओं की तलाश आयोजकों के अनुसार यह ऑडिशन केवल एक प्रोजेक्ट तक सीमित नहीं है। आगामी समय में बनने वाली फिल्मों, शॉर्ट फिल्मों, वेब सीरीज और माइक्रो ड्रामा के लिए नए चेहरों और प्रतिभाशाली कलाकारों की तलाश इस प्रक्रिया के माध्यम से की जा रही है। चयनित प्रतिभागियों को उनकी प्रतिभा और प्रोजेक्ट की आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग भूमिकाओं में अवसर दिया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें उचित मंच और अवसर देने की है। इसी उद्देश्य के साथ स्थानीय कलाकारों को फिल्म और डिजिटल मनोरंजन की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रोडक्शन की कोर टीम कार्यक्रम में राहुल तोमर, रजत यादव, अमन यादव, अवनीश त्रिपाठी, रवि रत्न, किशोर, मिथुन, सुशांत भदौरिया, अनिकेत स्टूडियो से अंकित, गौतम और सौरव शाक्य,रवि यादव, दिव्य, अनुष्का,पवन,सौरभ सहित प्रोडक्शन की कोर टीम के सदस्य मौजूद रहे। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने ऑडिशन में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजकों के अनुसार ऑडिशन को मिली प्रतिक्रिया से टीम उत्साहित है। आने वाले समय में फिल्म और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में नए प्रोजेक्ट्स के साथ प्रतिभाशाली कलाकारों को अवसर देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। इटावा में आयोजित इस ऑडिशन ने यह भी दिखाया कि छोटे शहरों और आसपास के जिलों में फिल्म एवं डिजिटल मनोरंजन के क्षेत्र में काम करने और अपनी पहचान बनाने को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। एकलव्य सिने प्रोडक्शन और एडविज डिजिटल की इस पहल से स्थानीय प्रतिभाओं को आने वाले प्रोजेक्ट्स में नए अवसर मिलने की उम्मीद है।1
- पर्यूषण पर्व पर किया गरबा महोत्सव झूम कर नाची महिलाएं भिंड। पर्यूषण पर्व के अवसर शनिवार को शहर के बताशा बाजार स्थित ऋषभ सत्संग भवन में भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला एवं युवा महासभा द्वारा जैन गरबा महोत्सव का आयोजन रानी जैन द्वारा किया गया।कार्यक्रम के मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि टीआई रतना जैन,प्रीति जैन ओमप्रकाश अग्रवाल,संजीव जैन मनोज जैन,नितेश जैन का मौजूद रहे।आयोजित गरबा,डांडिया कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं आकर्षक पारंपरिक परिधानों में पहुंचीं। जैसे ही संगीत की धुनें शुरू हुईं, महिलाओं ने गरबा और डांडिया करते हुए जमकर आनंद लिया। अलग-अलग म्यूजिक और डांडिया गीतों पर महिलाओं ने समूह में कदम से कदम मिलाकर नृत्य किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। डांडिया की ताल और संगीत की धुनों के बीच महिलाएं देर तक झूमती रहीं। कई महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में गरबा करते हुए कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई। आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल रहा। प्रतिभागियों ने एक-दूसरे के साथ डांडिया खेलकर खुशी साझा की। आयोजक करता रानी जैन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एक साथ लाकर मनोरंजन और आपसी मेलजोल का अवसर उपलब्ध कराना था।1
- सपा राष्ट्रीय महासचिव ने गांवों में कार्यकर्ताओं से किया संवाद औरैया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद ने रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने असेवा, सेंगनपुर, जैनपुर, भीखेपुर समेत कई गांवों में पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने संगठन की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। गांवों में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं और संगठन से जुड़े विषयों पर बातचीत की। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए। विशम्भर प्रसाद निषाद ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करें और उनकी समस्याओं को समझें। उन्होंने पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को भी लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और आपसी समन्वय से संगठन को मजबूती मिलेगी। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने भी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का संगठन गांव से लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रियता से संगठन को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। भ्रमण के दौरान बाबा रामनरेश, कमलेश तिवारी, राजनारायण बघेल, स्नेहलता दोहरे, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, हरिशंकर यादव समेत बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने विभिन्न गांवों में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।1
- शहजादी मंडी में दो पक्षों में भिड़ंत, ईंट-पत्थर चलने से जागरण कमेटी का सदस्य घायल पहले थप्पड़ का बदला लेने पहुंचे दो युवक, दोबारा हुआ विवाद और शुरू हो गया पथराव राधा-कृष्ण मंदिर से मुख्य मार्ग तक पहुंचा विवाद, एक-दूसरे पर फेंकी गईं ईंटें गणेश जी की प्रतिमा के पास जागरण के दौरान पथराव, कमेटी सदस्य को लगा ईंट का टुकड़ा पथराव के बाद जागरण कमेटी ने दो *Agra Breking* शहजादी मंडी में दो पक्षों में भिड़ंत, ईंट-पत्थर चलने से जागरण कमेटी का सदस्य घायल पहले थप्पड़ का बदला लेने पहुंचे दो युवक, दोबारा हुआ विवाद और शुरू हो गया पथराव राधा-कृष्ण मंदिर से मुख्य मार्ग तक पहुंचा विवाद, एक-दूसरे पर फेंकी गईं ईंटें गणेश जी की प्रतिमा के पास जागरण के दौरान पथराव, कमेटी सदस्य को लगा ईंट का टुकड़ा पथराव के बाद जागरण कमेटी ने दो युवकों को पकड़ा, पुलिस ने छुड़ाकर हिरासत में लिया पुलिस ने दोनों युवकों का कराया मेडिकल, थाने पर कमेटी ने दिया लिखित प्रार्थना पत्र गणेश प्रतिमा खंडित होने की खबर को पुलिस ने बताया निराधार, प्रतिमा पूरी तरह सुरक्षित विवाद की असली तस्वीर तलाशने में जुटी पुलिस, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हंगामे के बाद पुलिस ने भीड़ को समझाकर कराया शांत, शहजादी मंडी में स्थिति सामान्य शहजादी मंडी विवाद में पुलिस की कार्रवाई जारी, दोनों युवकों पर होगी नियमानुसार विधिक कार्रवाई रात के विवाद का अगले दिन बदला लेने पहुंचे युवक, जागरण के बीच फिर भड़का टकराव पथराव में जागरण कमेटी सदस्य को लगी ईंट, पुलिस ने दो युवकों को पहुंचाया चौकी प्रतिमा पर पथराव और खंडित होने की बात गलत, पुलिस ने अफवाहों पर लगाया विराम...1