logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पर्यूषण पर्व पर किया गरबा महोत्सव झूम कर नाची महिलाएं भिंड। पर्यूषण पर्व के अवसर शनिवार को शहर के बताशा बाजार स्थित ऋषभ सत्संग भवन में भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला एवं युवा महासभा द्वारा जैन गरबा महोत्सव का आयोजन रानी जैन द्वारा किया गया।कार्यक्रम के मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि टीआई रतना जैन,प्रीति जैन ओमप्रकाश अग्रवाल,संजीव जैन मनोज जैन,नितेश जैन का मौजूद रहे।आयोजित गरबा,डांडिया कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं आकर्षक पारंपरिक परिधानों में पहुंचीं। जैसे ही संगीत की धुनें शुरू हुईं, महिलाओं ने गरबा और डांडिया करते हुए जमकर आनंद लिया। अलग-अलग म्यूजिक और डांडिया गीतों पर महिलाओं ने समूह में कदम से कदम मिलाकर नृत्य किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। डांडिया की ताल और संगीत की धुनों के बीच महिलाएं देर तक झूमती रहीं। कई महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में गरबा करते हुए कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई। आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल रहा। प्रतिभागियों ने एक-दूसरे के साथ डांडिया खेलकर खुशी साझा की। आयोजक करता रानी जैन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एक साथ लाकर मनोरंजन और आपसी मेलजोल का अवसर उपलब्ध कराना था।

21 hrs ago
user_Praveen parihar
Praveen parihar
भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
21 hrs ago

पर्यूषण पर्व पर किया गरबा महोत्सव झूम कर नाची महिलाएं भिंड। पर्यूषण पर्व के अवसर शनिवार को शहर के बताशा बाजार स्थित ऋषभ सत्संग भवन में भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला एवं युवा महासभा द्वारा जैन गरबा महोत्सव का आयोजन रानी जैन द्वारा किया गया।कार्यक्रम के मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि टीआई रतना जैन,प्रीति जैन ओमप्रकाश अग्रवाल,संजीव जैन मनोज जैन,नितेश जैन का मौजूद रहे।आयोजित गरबा,डांडिया कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं आकर्षक पारंपरिक परिधानों में पहुंचीं। जैसे ही संगीत की धुनें शुरू हुईं, महिलाओं ने गरबा और डांडिया करते हुए जमकर आनंद लिया। अलग-अलग म्यूजिक और डांडिया गीतों पर महिलाओं ने समूह में कदम से कदम मिलाकर नृत्य किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। डांडिया की ताल और संगीत की धुनों के बीच महिलाएं देर तक झूमती रहीं। कई महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में गरबा करते हुए कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई। आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल रहा। प्रतिभागियों ने एक-दूसरे के साथ डांडिया खेलकर खुशी साझा की। आयोजक करता रानी जैन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एक साथ लाकर मनोरंजन और आपसी मेलजोल का अवसर उपलब्ध कराना था।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • गरबा डांडिया नृत्य ने बांधा समा कहां हुआ यह गरवा नृत्य जानने के लिए देखें यह खबर हमारे गरबा डांडिया नृत्य ने बांधा समा कहां हुआ यह गरवा नृत्य जानने के लिए देखें यह खबर हमारे
    4
    गरबा डांडिया नृत्य ने बांधा समा  कहां हुआ यह गरवा नृत्य जानने के लिए देखें यह खबर हमारे 
गरबा डांडिया नृत्य ने बांधा समा  कहां हुआ यह गरवा नृत्य जानने के लिए देखें यह खबर हमारे
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • TET परीक्षा को लेकर शिक्षकों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, भरत चौधरी ने उठाई आवाज भिंड। TET परीक्षा को लेकर शिक्षकों में जारी आक्रोश रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में देखने को मिला। परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान भरत चौधरी भी शिक्षकों के बीच पहुंचे और उनकी आवाज बुलंद की।प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने TET परीक्षा से जुड़ी अपनी समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया। भरत चौधरी ने शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से कराई जाएगी। प्रतिनिधिमंडल द्वारा TET परीक्षा से जुड़े पूरे मामले को प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांगों और समस्या को लेकर आगे की लड़ाई के संबंध में जीतू पटवारी से सहयोग और मार्गदर्शन लिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
    1
    TET परीक्षा को लेकर शिक्षकों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, भरत चौधरी ने उठाई आवाज
भिंड। TET परीक्षा को लेकर शिक्षकों में जारी आक्रोश रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में देखने को मिला। परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान भरत चौधरी भी शिक्षकों के बीच पहुंचे और उनकी आवाज बुलंद की।प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने TET परीक्षा से जुड़ी अपनी समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया। भरत चौधरी ने शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से कराई जाएगी। प्रतिनिधिमंडल द्वारा TET परीक्षा से जुड़े पूरे मामले को प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांगों और समस्या को लेकर आगे की लड़ाई के संबंध में जीतू पटवारी से सहयोग और मार्गदर्शन लिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Bhind : गोरमी नगर परिषद की राजनीति में नया मोड़, युवा नेता गिर्राज सिंह तोमर ने खोला मोर्चा Bhind : गोरमी नगर परिषद की राजनीति में नया मोड़, युवा नेता गिर्राज सिंह तोमर ने खोला मोर्चा
    1
    Bhind : गोरमी नगर परिषद की राजनीति में नया मोड़, युवा नेता गिर्राज सिंह तोमर ने खोला मोर्चा
Bhind : गोरमी नगर परिषद की राजनीति में नया मोड़, युवा नेता गिर्राज सिंह तोमर ने खोला मोर्चा
    user_DUS Live
    DUS Live
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जलभराव और गंदगी से बेहाल रेलमंडी मध्य, नालों की सफाई नहीं होने से बढ़ी परेशान जसवंतनगर। नगर पालिका परिषद के मोहल्ला रेलमंडी मध्य स्थित वार्ड 17 में जलभराव और गंदगी की समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। नालों की नियमित सफाई और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के दौरान गलियों और सड़क पर पानी जमा हो जाता है। कई स्थानों पर जलभराव इतना अधिक हो जाता है कि गलियां तालाब जैसी नजर आने लगती हैं। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक नालों में कूड़ा-कचरा जमा रहने से पानी की निकासी प्रभावित होती है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से आसपास गंदगी और दुर्गंध की स्थिति बनी रहती है। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है। लोगों का कहना है कि समय-समय पर नालों की सफाई होने और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त रहने से समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। अभिषेक यादव ने बताया कि जलभराव और गंदगी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। प्रशांत गोलू ने कहा कि नालों से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों को परेशानी होती है। जौनी यादव ने बताया कि बारिश के दौरान नालियों का पानी सड़क और गलियों में भर जाता है। वार्ड में करीब छह गलियां कच्ची हैं, जबकि कई अन्य गलियां टूट-फूट और ऊबड़-खाबड़ हैं। इससे आवागमन में भी परेशानी होती है। लोगों ने नालों की नियमित सफाई कराने, जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। सभासद बोले—बोर्ड बैठक में उठाई समस्याएं वार्ड 17 के सभासद सुधीर यादव ने बताया कि जलभराव, नालों की सफाई, कच्ची व जर्जर गलियों समेत अन्य समस्याओं को नगर पालिका की बोर्ड बैठक में उठाया गया है। इनके समाधान के लिए प्रस्ताव भी दिए गए हैं। ईओ ने कहा—निरीक्षण कर कराया जाएगा समाधान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम बचन सरोज ने कहा कि वार्ड की समस्याओं का निरीक्षण कराया जाएगा। संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई जल्द की जाएगी।
    4
    जलभराव और गंदगी से बेहाल रेलमंडी मध्य, नालों की सफाई नहीं होने से बढ़ी परेशान
जसवंतनगर। नगर पालिका परिषद के मोहल्ला रेलमंडी मध्य स्थित वार्ड 17 में जलभराव और गंदगी की समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। नालों की नियमित सफाई और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के दौरान गलियों और सड़क पर पानी जमा हो जाता है। कई स्थानों पर जलभराव इतना अधिक हो जाता है कि गलियां तालाब जैसी नजर आने लगती हैं। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक नालों में कूड़ा-कचरा जमा रहने से पानी की निकासी प्रभावित होती है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से आसपास गंदगी और दुर्गंध की स्थिति बनी रहती है। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है। लोगों का कहना है कि समय-समय पर नालों की सफाई होने और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त रहने से समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है।
अभिषेक यादव ने बताया कि जलभराव और गंदगी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। प्रशांत गोलू ने कहा कि नालों से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों को परेशानी होती है। जौनी यादव ने बताया कि बारिश के दौरान नालियों का पानी सड़क और गलियों में भर जाता है।
वार्ड में करीब छह गलियां कच्ची हैं, जबकि कई अन्य गलियां टूट-फूट और ऊबड़-खाबड़ हैं। इससे आवागमन में भी परेशानी होती है। लोगों ने नालों की नियमित सफाई कराने, जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
सभासद बोले—बोर्ड बैठक में उठाई समस्याएं
वार्ड 17 के सभासद सुधीर यादव ने बताया कि जलभराव, नालों की सफाई, कच्ची व जर्जर गलियों समेत अन्य समस्याओं को नगर पालिका की बोर्ड बैठक में उठाया गया है। इनके समाधान के लिए प्रस्ताव भी दिए गए हैं।
ईओ ने कहा—निरीक्षण कर कराया जाएगा समाधान
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम बचन सरोज ने कहा कि वार्ड की समस्याओं का निरीक्षण कराया जाएगा। संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई जल्द की जाएगी।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आज जनसंपर्क के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवादी पार्टी गांव में जाकर लोगों की बातें सुनी मानवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश लोधी जी गांव गांव जाकर जनसंपर्क सदा और गांव के लोगों को आगे के विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी उनके साथ काफी भीड़ नजर आ रही थी लोगों का हम नजर आ रहा है ऐसा नजर आ रहा है कि वह आगामी विधानसभा 2027 में 200 सदर सीट पर चुनाव की तैयारी है
    1
    आज जनसंपर्क के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवादी पार्टी गांव में जाकर लोगों की बातें सुनी 
मानवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश लोधी जी गांव गांव जाकर जनसंपर्क सदा और गांव के लोगों को आगे के विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी उनके साथ काफी भीड़ नजर आ रही थी लोगों का हम नजर आ रहा है ऐसा नजर आ रहा है कि वह आगामी विधानसभा 2027 में 200 सदर सीट पर चुनाव की तैयारी है
    user_Anand kumar
    Anand kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • इटावा में एकलव्य सिने प्रोडक्शन एडविज डिजिटल का हुआ भव्य शुभारंभ इटावा में एकलव्य सिने प्रोडक्शन व एडविज डिजिटल का भव्य ऑडिशन, 100 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा फीचर फिल्म, शॉर्ट फिल्म, वेब सीरीज और माइक्रो ड्रामा के आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए हुआ प्रतिभाओं का चयन इटावा। एकलव्य सिने प्रोडक्शन एवं एडविज डिजिटल के तत्वावधान में इटावा में आगामी फिल्म, शॉर्ट फिल्म, वेब सीरीज और माइक्रो ड्रामा प्रोजेक्ट्स के लिए एक भव्य ऑडिशन का आयोजन किया गया। ऑडिशन में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में इटावा के अलावा आसपास के कई जिलों से भी कलाकार पहुंचे, जिससे ऑडिशन को व्यापक स्तर पर प्रतिभागियों की भागीदारी मिली। ऑडिशन में मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, फिरोजाबाद और शाहजहाँपुर सहित विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने कैमरे के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। युवाओं में फिल्म और डिजिटल मनोरंजन के क्षेत्र में आगे बढ़ने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों के अभिनय, संवाद अदायगी, स्क्रीन प्रेजेंस और विभिन्न भूमिकाओं के अनुरूप उनकी क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए अनुभवी निर्णायक मंडल मौजूद रहा। निर्णायक की भूमिका में रविंद्र चौहान, कुमार मनोज, गौरव चौहान, रजनीश त्रिपाठी और मोहिनी मिश्रा ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का आकलन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई , जहाँ डॉ आदित्य शर्मा , डॉ रश्मि यादव , डॉ कैलाश चन्द्र यादव , SP गुप्ता , पारस जैन , सजल गुप्ता आदि गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही । कार्यक्रम में बालाजी हाईटेक प्रिंट वाला के संस्थापक प्रताप जी सहित अन्य गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रही। अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और क्षेत्रीय कलाकारों को फिल्म एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अवसर देने की इस पहल की सराहना की। आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए होगी प्रतिभाओं की तलाश आयोजकों के अनुसार यह ऑडिशन केवल एक प्रोजेक्ट तक सीमित नहीं है। आगामी समय में बनने वाली फिल्मों, शॉर्ट फिल्मों, वेब सीरीज और माइक्रो ड्रामा के लिए नए चेहरों और प्रतिभाशाली कलाकारों की तलाश इस प्रक्रिया के माध्यम से की जा रही है। चयनित प्रतिभागियों को उनकी प्रतिभा और प्रोजेक्ट की आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग भूमिकाओं में अवसर दिया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें उचित मंच और अवसर देने की है। इसी उद्देश्य के साथ स्थानीय कलाकारों को फिल्म और डिजिटल मनोरंजन की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रोडक्शन की कोर टीम कार्यक्रम में राहुल तोमर, रजत यादव, अमन यादव, अवनीश त्रिपाठी, रवि रत्न, किशोर, मिथुन, सुशांत भदौरिया, अनिकेत स्टूडियो से अंकित, गौतम और सौरव शाक्य,रवि यादव, दिव्य, अनुष्का,पवन,सौरभ सहित प्रोडक्शन की कोर टीम के सदस्य मौजूद रहे। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने ऑडिशन में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजकों के अनुसार ऑडिशन को मिली प्रतिक्रिया से टीम उत्साहित है। आने वाले समय में फिल्म और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में नए प्रोजेक्ट्स के साथ प्रतिभाशाली कलाकारों को अवसर देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। इटावा में आयोजित इस ऑडिशन ने यह भी दिखाया कि छोटे शहरों और आसपास के जिलों में फिल्म एवं डिजिटल मनोरंजन के क्षेत्र में काम करने और अपनी पहचान बनाने को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। एकलव्य सिने प्रोडक्शन और एडविज डिजिटल की इस पहल से स्थानीय प्रतिभाओं को आने वाले प्रोजेक्ट्स में नए अवसर मिलने की उम्मीद है।
    1
    इटावा में एकलव्य सिने प्रोडक्शन एडविज डिजिटल का हुआ भव्य शुभारंभ 
इटावा में एकलव्य सिने प्रोडक्शन व एडविज डिजिटल का भव्य ऑडिशन, 100 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
फीचर फिल्म, शॉर्ट फिल्म, वेब सीरीज और माइक्रो ड्रामा के आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए हुआ प्रतिभाओं का चयन
इटावा। एकलव्य सिने प्रोडक्शन एवं एडविज डिजिटल के तत्वावधान में इटावा में आगामी फिल्म, शॉर्ट फिल्म, वेब सीरीज और माइक्रो ड्रामा प्रोजेक्ट्स के लिए एक भव्य ऑडिशन का आयोजन किया गया। ऑडिशन में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में इटावा के अलावा आसपास के कई जिलों से भी कलाकार पहुंचे, जिससे ऑडिशन को व्यापक स्तर पर प्रतिभागियों की भागीदारी मिली।
ऑडिशन में मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, फिरोजाबाद और शाहजहाँपुर सहित विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने कैमरे के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। युवाओं में फिल्म और डिजिटल मनोरंजन के क्षेत्र में आगे बढ़ने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रतिभागियों के अभिनय, संवाद अदायगी, स्क्रीन प्रेजेंस और विभिन्न भूमिकाओं के अनुरूप उनकी क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए अनुभवी निर्णायक मंडल मौजूद रहा। निर्णायक की भूमिका में रविंद्र चौहान, कुमार मनोज, गौरव चौहान, रजनीश त्रिपाठी और मोहिनी मिश्रा ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का आकलन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई , जहाँ डॉ आदित्य शर्मा , डॉ रश्मि यादव , डॉ कैलाश चन्द्र यादव , SP गुप्ता , पारस जैन , सजल गुप्ता आदि गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही ।
कार्यक्रम में बालाजी हाईटेक प्रिंट वाला के संस्थापक प्रताप जी सहित अन्य गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रही। अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और क्षेत्रीय कलाकारों को फिल्म एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अवसर देने की इस पहल की सराहना की।
आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए होगी प्रतिभाओं की तलाश
आयोजकों के अनुसार यह ऑडिशन केवल एक प्रोजेक्ट तक सीमित नहीं है। आगामी समय में बनने वाली फिल्मों, शॉर्ट फिल्मों, वेब सीरीज और माइक्रो ड्रामा के लिए नए चेहरों और प्रतिभाशाली कलाकारों की तलाश इस प्रक्रिया के माध्यम से की जा रही है। चयनित प्रतिभागियों को उनकी प्रतिभा और प्रोजेक्ट की आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग भूमिकाओं में अवसर दिया जाएगा।
आयोजकों का कहना है कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें उचित मंच और अवसर देने की है। इसी उद्देश्य के साथ स्थानीय कलाकारों को फिल्म और डिजिटल मनोरंजन की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रोडक्शन की कोर टीम
कार्यक्रम में राहुल तोमर, रजत यादव, अमन यादव, अवनीश त्रिपाठी, रवि रत्न, किशोर, मिथुन, सुशांत भदौरिया, अनिकेत स्टूडियो से अंकित, गौतम और सौरव शाक्य,रवि यादव, दिव्य, अनुष्का,पवन,सौरभ सहित प्रोडक्शन की कोर टीम के सदस्य मौजूद रहे।
बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने ऑडिशन में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आयोजकों के अनुसार ऑडिशन को मिली प्रतिक्रिया से टीम उत्साहित है। आने वाले समय में फिल्म और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में नए प्रोजेक्ट्स के साथ प्रतिभाशाली कलाकारों को अवसर देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
इटावा में आयोजित इस ऑडिशन ने यह भी दिखाया कि छोटे शहरों और आसपास के जिलों में फिल्म एवं डिजिटल मनोरंजन के क्षेत्र में काम करने और अपनी पहचान बनाने को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। एकलव्य सिने प्रोडक्शन और एडविज डिजिटल की इस पहल से स्थानीय प्रतिभाओं को आने वाले प्रोजेक्ट्स में नए अवसर मिलने की उम्मीद है।
    user_शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    Animal rescue service इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • पर्यूषण पर्व पर किया गरबा महोत्सव झूम कर नाची महिलाएं भिंड। पर्यूषण पर्व के अवसर शनिवार को शहर के बताशा बाजार स्थित ऋषभ सत्संग भवन में भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला एवं युवा महासभा द्वारा जैन गरबा महोत्सव का आयोजन रानी जैन द्वारा किया गया।कार्यक्रम के मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि टीआई रतना जैन,प्रीति जैन ओमप्रकाश अग्रवाल,संजीव जैन मनोज जैन,नितेश जैन का मौजूद रहे।आयोजित गरबा,डांडिया कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं आकर्षक पारंपरिक परिधानों में पहुंचीं। जैसे ही संगीत की धुनें शुरू हुईं, महिलाओं ने गरबा और डांडिया करते हुए जमकर आनंद लिया। अलग-अलग म्यूजिक और डांडिया गीतों पर महिलाओं ने समूह में कदम से कदम मिलाकर नृत्य किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। डांडिया की ताल और संगीत की धुनों के बीच महिलाएं देर तक झूमती रहीं। कई महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में गरबा करते हुए कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई। आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल रहा। प्रतिभागियों ने एक-दूसरे के साथ डांडिया खेलकर खुशी साझा की। आयोजक करता रानी जैन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एक साथ लाकर मनोरंजन और आपसी मेलजोल का अवसर उपलब्ध कराना था।
    1
    पर्यूषण पर्व पर किया गरबा महोत्सव 
झूम कर नाची महिलाएं
भिंड। पर्यूषण पर्व के अवसर शनिवार को शहर के बताशा बाजार स्थित ऋषभ सत्संग भवन में भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला एवं युवा महासभा द्वारा जैन गरबा महोत्सव का आयोजन रानी जैन द्वारा किया गया।कार्यक्रम के मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि टीआई रतना जैन,प्रीति जैन ओमप्रकाश अग्रवाल,संजीव जैन मनोज जैन,नितेश जैन का मौजूद रहे।आयोजित गरबा,डांडिया कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं आकर्षक पारंपरिक परिधानों में पहुंचीं। जैसे ही संगीत की धुनें शुरू हुईं, महिलाओं ने गरबा और डांडिया करते हुए जमकर आनंद लिया। अलग-अलग म्यूजिक और डांडिया गीतों पर महिलाओं ने समूह में कदम से कदम मिलाकर नृत्य किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। डांडिया की ताल और संगीत की धुनों के बीच महिलाएं देर तक झूमती रहीं। कई महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में गरबा करते हुए कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई। आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल रहा। प्रतिभागियों ने एक-दूसरे के साथ डांडिया खेलकर खुशी साझा की। आयोजक करता रानी जैन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एक साथ लाकर मनोरंजन और आपसी मेलजोल का अवसर उपलब्ध कराना था।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • शहजादी मंडी में दो पक्षों में भिड़ंत, ईंट-पत्थर चलने से जागरण कमेटी का सदस्य घायल पहले थप्पड़ का बदला लेने पहुंचे दो युवक, दोबारा हुआ विवाद और शुरू हो गया पथराव राधा-कृष्ण मंदिर से मुख्य मार्ग तक पहुंचा विवाद, एक-दूसरे पर फेंकी गईं ईंटें गणेश जी की प्रतिमा के पास जागरण के दौरान पथराव, कमेटी सदस्य को लगा ईंट का टुकड़ा पथराव के बाद जागरण कमेटी ने दो *Agra Breking* शहजादी मंडी में दो पक्षों में भिड़ंत, ईंट-पत्थर चलने से जागरण कमेटी का सदस्य घायल पहले थप्पड़ का बदला लेने पहुंचे दो युवक, दोबारा हुआ विवाद और शुरू हो गया पथराव राधा-कृष्ण मंदिर से मुख्य मार्ग तक पहुंचा विवाद, एक-दूसरे पर फेंकी गईं ईंटें गणेश जी की प्रतिमा के पास जागरण के दौरान पथराव, कमेटी सदस्य को लगा ईंट का टुकड़ा पथराव के बाद जागरण कमेटी ने दो युवकों को पकड़ा, पुलिस ने छुड़ाकर हिरासत में लिया पुलिस ने दोनों युवकों का कराया मेडिकल, थाने पर कमेटी ने दिया लिखित प्रार्थना पत्र गणेश प्रतिमा खंडित होने की खबर को पुलिस ने बताया निराधार, प्रतिमा पूरी तरह सुरक्षित विवाद की असली तस्वीर तलाशने में जुटी पुलिस, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हंगामे के बाद पुलिस ने भीड़ को समझाकर कराया शांत, शहजादी मंडी में स्थिति सामान्य शहजादी मंडी विवाद में पुलिस की कार्रवाई जारी, दोनों युवकों पर होगी नियमानुसार विधिक कार्रवाई रात के विवाद का अगले दिन बदला लेने पहुंचे युवक, जागरण के बीच फिर भड़का टकराव पथराव में जागरण कमेटी सदस्य को लगी ईंट, पुलिस ने दो युवकों को पहुंचाया चौकी प्रतिमा पर पथराव और खंडित होने की बात गलत, पुलिस ने अफवाहों पर लगाया विराम...
    1
    शहजादी मंडी में दो पक्षों में भिड़ंत, ईंट-पत्थर चलने से जागरण कमेटी का सदस्य घायल

 पहले थप्पड़ का बदला लेने पहुंचे दो युवक, दोबारा हुआ विवाद और शुरू हो गया पथराव

 राधा-कृष्ण मंदिर से मुख्य मार्ग तक पहुंचा विवाद, एक-दूसरे पर फेंकी गईं ईंटें

 गणेश जी की प्रतिमा के पास जागरण के दौरान पथराव, कमेटी सदस्य को लगा ईंट का टुकड़ा

 पथराव के बाद जागरण कमेटी ने दो
*Agra Breking*
शहजादी मंडी में दो पक्षों में भिड़ंत, ईंट-पत्थर चलने से जागरण कमेटी का सदस्य घायल
पहले थप्पड़ का बदला लेने पहुंचे दो युवक, दोबारा हुआ विवाद और शुरू हो गया पथराव
राधा-कृष्ण मंदिर से मुख्य मार्ग तक पहुंचा विवाद, एक-दूसरे पर फेंकी गईं ईंटें
गणेश जी की प्रतिमा के पास जागरण के दौरान पथराव, कमेटी सदस्य को लगा ईंट का टुकड़ा
पथराव के बाद जागरण कमेटी ने दो युवकों को पकड़ा, पुलिस ने छुड़ाकर हिरासत में लिया
पुलिस ने दोनों युवकों का कराया मेडिकल, थाने पर कमेटी ने दिया लिखित प्रार्थना पत्र
गणेश प्रतिमा खंडित होने की खबर को पुलिस ने बताया निराधार, प्रतिमा पूरी तरह सुरक्षित
विवाद की असली तस्वीर तलाशने में जुटी पुलिस, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
हंगामे के बाद पुलिस ने भीड़ को समझाकर कराया शांत, शहजादी मंडी में स्थिति सामान्य
शहजादी मंडी विवाद में पुलिस की कार्रवाई जारी, दोनों युवकों पर होगी नियमानुसार विधिक कार्रवाई
रात के विवाद का अगले दिन बदला लेने पहुंचे युवक, जागरण के बीच फिर भड़का टकराव
पथराव में जागरण कमेटी सदस्य को लगी ईंट, पुलिस ने दो युवकों को पहुंचाया चौकी
प्रतिमा पर पथराव और खंडित होने की बात गलत, पुलिस ने अफवाहों पर लगाया विराम...
    user_प्रभु दयाल वर्मा
    प्रभु दयाल वर्मा
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.