“नशीला पदार्थ खिलाकर कार लूटने वाला गिरोह बेनकाब, गिलौला पुलिस ने 3 शातिर दबोचे” श्रावस्ती। थाना गिलौला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सफेद औरा कार, 02 एंड्रॉयड मोबाइल, 02 एटीएम कार्ड व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।मामला उस समय प्रकाश में आया जब हरदोई जनपद के थाना कछौना क्षेत्र निवासी सत्यम पटेल ने अपनी कार चोरी/लूट की तहरीर थाना गिलौला में दी। मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस टीम सक्रिय हुई। दिनांक 12 अप्रैल 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोहम्दापुर मोड़ के पास नव निर्मित बाईपास पर घेराबंदी की। संदिग्ध सफेद औरा कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें वाहन सहित अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्तों ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि वे: किराये पर वाहन बुक करते थे चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर देते थे,वाहन लूटकर नेपाल में बेच देते थे पुलिस के अनुसार, गिरोह पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। मामले में साक्ष्य मिलने के बाद धारा 317(2), 317(4), 61(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। पूरी कार्रवाई ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ संपन्न की गई। पुलिस ने पंकज गोस्वामी उर्फ रवि शंकर (जनपद बहराइच),अजीत कुमार (जनपद गोण्डा)सुनील वर्मा (जनपद लखीमपुर खीरी) पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।

- ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को होने वाले भारत बंद में बलरामपुर के दवा व्यापारी भी शामिल होंगे। इस फैसले से पूरे क्षेत्र में दवाओं की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है। व्यापारियों ने एकजुट होकर बैठक में यह निर्णय लिया है।1
- बलरामपुर के दवा व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर 20 मई को प्रस्तावित भारत बंद को सफल बनाने का ऐलान किया है। इस दिन जिले के सभी मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे और सुबह अस्पताल परिसर से एक बड़ी रैली भी निकाली जाएगी। व्यापारी एकजुट होकर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं।1
- उत्तर प्रदेश में बहराइच से लखनऊ ले जाई जा रही गर्भवती महिला का चलती एंबुलेंस में सफलतापूर्वक प्रसव कराया गया। EMT लवकुश कुमार और पायलट रवि कुमार की सूझबूझ व तत्परता से जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित रहे। इस घटना ने आपातकाल में 108 एंबुलेंस सेवा की जीवनरक्षक भूमिका को एक बार फिर साबित किया।7
- बहराइच के रुपईडीहा में पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी सालिक राम के पास से 45 से अधिक बोतलें बरामद की गईं। उसके खिलाफ औषधि और NDPS अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है।1
- बहराइच में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक को गोली मार दी। इस हमले में उसका साथी भी लाठी-डंडों से बुरी तरह घायल हो गया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है; घटना से पुलिस सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।2
- लखनऊ के केसरबाग सिविल कोर्ट परिसर में हाई कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में प्रशासन ने 200 से अधिक अवैध चैंबर और दुकानें ध्वस्त कर दीं, जो सड़क व नाले की ज़मीन पर बनी थीं।1
- बहराइच जिले के गाँवों में चौराहे के नाले पूरी तरह जाम हो चुके हैं। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।1
- उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में बीच सड़क एक महिला से मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 26 सेकंड के इस वीडियो में एक युवक महिला पर लगातार मुक्के बरसा रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने हुए हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।1