मातृ दिवस पर ‘एक उम्मीद’ का शानदार आयोजन, सिकंदरा में मातृ शक्ति का हुआ सम्मान मातृ दिवस पर ‘एक उम्मीद’ का शानदार आयोजन, सिकंदरा में मातृ शक्ति का हुआ सम्मान कानपुर देहात/सिकंदरा: मातृ दिवस के अवसर पर सिकंदरा स्थित राजमहल होटल में “एक उम्मीद जनकल्याण सेवा समिति” द्वारा भव्य मातृ शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था की राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सुभारती इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उपस्थित महिलाओं ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही और साथी सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र की आशा बहुएं भरी संख्या में शामिल रही, जिनका दीक्षा यादव द्वारा सम्मान कर उत्साहवर्धन किया गया। इसी के साथ सिकंदरा थाने से महिला कांस्टेबलों का भी सम्मान हुआ जिन्होंने वूमेन पावर के बारे में मातृशक्ति को जागरूक किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीमा निषाद (प्रदेश अध्यक्ष), मनजीत यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष), फैजल अंसारी (प्रदेश महासचिव), पवन चौहान (जिलाध्यक्ष कानपुर ग्रामीण), चरण सिंह यादव (जिलाध्यक्ष कानपुर देहात), प्राची कटियार (जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ), लरैब नकवी (जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक), महेंद्र पाल (जिला उपाध्यक्ष), सुधीर यादव (जिला कोषाध्यक्ष), कविता बिश्नोई (जिला संगठन मंत्री), अवधेश यादव व मुन्ना यादव (जिला सचिव), शाहरुख खान (जिला सचिव) सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजसेवी मौजूद रहे। इसके अलावा त्रियुगी नारायण दुबे (वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिकंदरा विधानसभा), शहनुमा बेगम (महासचिव सिकंदरा नगर पंचायत), भानु प्रताप सिंह (संदलपुर ब्लॉक संगठन मंत्री), अवधेश सविता (अध्यक्ष बलियापुर), अभिषेक गुप्ता (समाजसेवी), धीरेन्द्र सिंह (प्रभारी जैतापुर), पप्पू यादव, हरि शंकर नायर (महासचिव बलियापुर), सोहन त्रिवेदी (सचिव जैतापुर), राहुल यादव, अमर सिंह कठेरिया (पूर्व प्रधान खालागांव), शिशुपाल सिंह (प्रभारी रनियां विधानसभा), पूरन शर्मा (अध्यक्ष गुबार), अमरेंद्र यादव (अध्यक्ष मौजपुर), अरुण कुमार (मंत्री खोजाफूल) समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में दीक्षा यादव ने सभी अतिथियों एवं महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में मातृ शक्ति का सम्मान और सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है।
मातृ दिवस पर ‘एक उम्मीद’ का शानदार आयोजन, सिकंदरा में मातृ शक्ति का हुआ सम्मान मातृ दिवस पर ‘एक उम्मीद’ का शानदार आयोजन, सिकंदरा में मातृ शक्ति का हुआ सम्मान कानपुर देहात/सिकंदरा: मातृ दिवस के अवसर पर सिकंदरा स्थित राजमहल होटल में “एक उम्मीद जनकल्याण सेवा समिति” द्वारा भव्य मातृ शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था की राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सुभारती इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उपस्थित महिलाओं ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही और साथी सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र की आशा बहुएं भरी संख्या में शामिल रही, जिनका दीक्षा यादव द्वारा सम्मान कर उत्साहवर्धन किया गया। इसी के साथ सिकंदरा थाने से महिला कांस्टेबलों का भी सम्मान हुआ जिन्होंने वूमेन पावर के बारे में मातृशक्ति को जागरूक किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीमा निषाद (प्रदेश अध्यक्ष), मनजीत यादव
(प्रदेश उपाध्यक्ष), फैजल अंसारी (प्रदेश महासचिव), पवन चौहान (जिलाध्यक्ष कानपुर ग्रामीण), चरण सिंह यादव (जिलाध्यक्ष कानपुर देहात), प्राची कटियार (जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ), लरैब नकवी (जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक), महेंद्र पाल (जिला उपाध्यक्ष), सुधीर यादव (जिला कोषाध्यक्ष), कविता बिश्नोई (जिला संगठन मंत्री), अवधेश यादव व मुन्ना यादव (जिला सचिव), शाहरुख खान (जिला सचिव) सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजसेवी मौजूद रहे। इसके अलावा त्रियुगी नारायण दुबे (वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिकंदरा विधानसभा), शहनुमा बेगम (महासचिव सिकंदरा नगर पंचायत), भानु प्रताप सिंह (संदलपुर ब्लॉक संगठन मंत्री), अवधेश सविता (अध्यक्ष बलियापुर), अभिषेक गुप्ता (समाजसेवी), धीरेन्द्र सिंह (प्रभारी जैतापुर), पप्पू यादव, हरि शंकर नायर (महासचिव बलियापुर), सोहन त्रिवेदी (सचिव जैतापुर), राहुल यादव, अमर सिंह कठेरिया (पूर्व प्रधान खालागांव), शिशुपाल सिंह (प्रभारी रनियां विधानसभा), पूरन शर्मा (अध्यक्ष गुबार), अमरेंद्र यादव (अध्यक्ष मौजपुर), अरुण कुमार (मंत्री खोजाफूल) समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में दीक्षा यादव ने सभी अतिथियों एवं महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में मातृ शक्ति का सम्मान और सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है।
- उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात स्थित कसोलर गांव में एक लकड़ी ठेकेदार द्वारा प्रतिबंधित हरे पेड़ों की अवैध कटाई का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पर्यावरण को हो रहे गंभीर नुकसान पर सवाल उठाए हैं। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग ने जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।1
- कानपुर देहात के सटटी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने किशोरी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे सलेमपुर मोड़ से दबोचकर न्यायालय में पेश किया।1
- वैश्य एकता परिषद का भव्य प्रांतीय सम्मेलन 17 मई को औरैया में होगा वैश्य एकता परिषद का भव्य प्रांतीय सम्मेलन 17 मई को औरैया में होगा औरैया शहर में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद औरैया की आवश्यक बैठक श्री गोपाल वाटिका आश्रम नरायनपुर में परिषद के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 17 मई को गोपाल वाटिका में होने वाले प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता के सानिध्य में संपन्न होगा। जिला प्रभारी आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के वाइस चांसलर डॉ. संजीव गुप्ता मौजूद रहेंगे। वहीं सदस्य विधान परिषद सलिल बिश्नोई कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। नगर पालिका परिषद औरैया के अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे ने बताया कि समारोह में वैश्य समाज के बुजुर्गों, वृद्ध महिलाओं, सभासदों एवं प्रमुख समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जनपद के सभी वैश्य नेताओं और समाज के लोगों से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। बैठक में रमन पोरवाल, राजीव पोरवाल रानू, विनय पुरवार, कपिल गुप्ता, मनीष पुरवार, शेखर गुप्ता, प्रशांत पोरवाल मोनू सहित बड़ी संख्या में वैश्य बंधु उपस्थित रहे। संचालन आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया।1
- आईरा प्रेस क्लब औरैया के जिलाध्यक्ष चुने गए मंजुल पांडेय, पत्रकारों के हितों के लिए उठाएंगे आवाज1
- राजस्व अधिवक्ताओं ने की कलम बंद, उठाए गए थे नौ मुद्दे, भ्रष्टाचार पर अंकुश न लगने से शुरू हुई हड़ताल सोमवार को सुबह 11 बजे से तहसील परिसर में राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन की कलम बंद हड़ताल शुरू हो गई है। एसोसिएशन के महामंत्री हरिभानु अवस्थी ने बताया कि यह हड़ताल कब तक जारी रहेगी जब तक की ब्रेस्ट अधिकारियों एवं उनके अधीनस्थों का यहां से स्थानांतरण नहीं हो जाता। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि धारा 116 और दाखिल-खारिज से जुड़े मुकदमों का समय पर पंजीकरण नहीं किया जाता, जिससे वादकारियों को परेशानी होती है। साथ ही बिना सुविधा शुल्क लिए दाखिल-खारिज के आदेश खतौनी में दर्ज नहीं किए जाते। इन प्रक्रियाओं को पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए। उपजिलाधिकारी सदर और न्यायिक न्यायालय में तैनात लेखपालों पर अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल हटाने की मांग की गई। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आने वाले मामलों को साक्ष्य के अभाव में खारिज किए जाने पर भी सवाल उठाए गए।1
- कानपुर ब्रेकिंग विधानसभा अध्यक्ष वा महाराजपुर विधायक सतीश महाना का ऑटो में घूमते हुए वीडियो वायरल कानपुर ब्रेकिंग विधानसभा अध्यक्ष वा महाराजपुर विधायक सतीश महाना का ऑटो में घूमते हुए वीडियो वायरल पद और प्रतिष्ठा समय के साथ बदल सकते हैं, लेकिन सच्चे रिश्ते और अपने शहर से जुड़ा लगाव हमेशा वैसा ही रहता है। सार्वजनिक जीवन की व्यस्तताओं से थोड़ा समय निकालकर कल पुराने साथी श्याम के साथ वर्षों बाद कानपुर की सड़कों पर ऑटो रिक्शा की सवारी करने का अवसर मिला। खास बात यह रही कि ऑटो चलाने वाले वही पुराने साथी थे, जिनके साथ बचपन की अनगिनत यादें जुड़ी हुई हैं। वही पुराने दिन, वही अपनापन और वही बेफिक्र मुस्कान आज फिर लौट आई। कानपुर की गलियों में घूमते हुए ऐसा लगा मानो जिंदगी कुछ पल के लिए फिर उसी सुनहरे बचपन में लौट गई हो।1
- कानपुर देहात के डेरापुर स्थित बड़ागांव भिख्खी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 50 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान कुछ लोगों में शुगर और हीमोग्लोबिन की समस्या सामने आई, जिन्हें निःशुल्क दवाएं और परामर्श दिया गया। डॉक्टरों ने ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह भी दी।1
- कानपुर देहात के राजपुर में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें वायरल बुखार, खुजली और त्वचा रोग से पीड़ित 43 मरीजों का डॉक्टरों की टीम ने इलाज किया। मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरित कर बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए गए।1
- कानपुर देहात के सिकंदरा में सूर्या ओवरब्रिज के नीचे पुलिस ने वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान तेज आवाज वाले प्रेशर हॉर्न और संदिग्ध भारी वाहनों पर विशेष ध्यान दिया गया। यह अभियान सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए लगातार जारी रहेगा, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।1