logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कसोलर गांव में धड़ल्ले से काटे गए हरे प्रतिबंधित पेड़, वन विभाग की मिलीभगत के आरोपों से मचा हड़कंप मंगलपुर थाना क्षेत्र के कसोलर गांव के पास रविवार सुबह करीब 10 बजे लकड़ी ठेकेदार द्वारा कई हरे प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से क्षेत्र में अवैध रूप से हरे पेड़ों की कटाई की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों के अनुसार कसोलर गांव में नीम, शीशम सहित अन्य हरे प्रतिबंधित पेड़ों को लकड़ी ठेकेदार धीरू पुत्र जागेश्वर द्वारा देर रात कटवाया गया। आरोप है कि सुबह होते ही कुछ पेड़ों की लकड़ी वाहन में लादकर बिक्री के लिए भेज दी गई, जबकि कई कटे हुए पेड़ अभी भी मौके पर पड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए विभागीय कर्मचारियों की संलिप्तता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई दिनों से लगातार अवैध कटान हो रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। इस संबंध में वन विभाग के दरोगा शिवम पांडे ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर दो कर्मचारियों को मौके पर भेजकर पेड़ों की नाप कराई गई है। जांच के आधार पर लकड़ी ठेकेदार और संबंधित किसान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

4 hrs ago
user_Journalist Sonu singh
Journalist Sonu singh
Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

कसोलर गांव में धड़ल्ले से काटे गए हरे प्रतिबंधित पेड़, वन विभाग की मिलीभगत के आरोपों से मचा हड़कंप मंगलपुर थाना क्षेत्र के कसोलर गांव के पास रविवार सुबह करीब 10 बजे लकड़ी ठेकेदार द्वारा कई हरे प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से क्षेत्र में अवैध रूप से हरे पेड़ों की कटाई की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों के अनुसार कसोलर गांव में नीम, शीशम सहित अन्य हरे प्रतिबंधित पेड़ों को लकड़ी ठेकेदार धीरू पुत्र जागेश्वर द्वारा देर रात कटवाया गया। आरोप है कि सुबह होते ही कुछ पेड़ों की लकड़ी वाहन में लादकर बिक्री के लिए भेज दी गई, जबकि कई कटे हुए पेड़ अभी भी मौके पर पड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए विभागीय कर्मचारियों की संलिप्तता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई दिनों से लगातार अवैध कटान हो रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। इस संबंध में वन विभाग के दरोगा शिवम पांडे ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर दो कर्मचारियों को मौके पर भेजकर पेड़ों की नाप कराई गई है। जांच के आधार पर लकड़ी ठेकेदार और संबंधित किसान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कसोलर गांव में धड़ल्ले से काटे गए हरे प्रतिबंधित पेड़, वन विभाग की मिलीभगत के आरोपों से मचा हड़कंप मंगलपुर थाना क्षेत्र के कसोलर गांव के पास रविवार सुबह करीब 10 बजे लकड़ी ठेकेदार द्वारा कई हरे प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से क्षेत्र में अवैध रूप से हरे पेड़ों की कटाई की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों के अनुसार कसोलर गांव में नीम, शीशम सहित अन्य हरे प्रतिबंधित पेड़ों को लकड़ी ठेकेदार धीरू पुत्र जागेश्वर द्वारा देर रात कटवाया गया। आरोप है कि सुबह होते ही कुछ पेड़ों की लकड़ी वाहन में लादकर बिक्री के लिए भेज दी गई, जबकि कई कटे हुए पेड़ अभी भी मौके पर पड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए विभागीय कर्मचारियों की संलिप्तता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई दिनों से लगातार अवैध कटान हो रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। इस संबंध में वन विभाग के दरोगा शिवम पांडे ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर दो कर्मचारियों को मौके पर भेजकर पेड़ों की नाप कराई गई है। जांच के आधार पर लकड़ी ठेकेदार और संबंधित किसान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    कसोलर गांव में धड़ल्ले से काटे गए हरे प्रतिबंधित पेड़, वन विभाग की मिलीभगत के आरोपों से मचा हड़कंप
मंगलपुर थाना क्षेत्र के कसोलर गांव के पास रविवार सुबह करीब 10 बजे लकड़ी ठेकेदार द्वारा कई हरे प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से क्षेत्र में अवैध रूप से हरे पेड़ों की कटाई की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार कसोलर गांव में नीम, शीशम सहित अन्य हरे प्रतिबंधित पेड़ों को लकड़ी ठेकेदार धीरू पुत्र जागेश्वर द्वारा देर रात कटवाया गया। आरोप है कि सुबह होते ही कुछ पेड़ों की लकड़ी वाहन में लादकर बिक्री के लिए भेज दी गई, जबकि कई कटे हुए पेड़ अभी भी मौके पर पड़े हुए हैं।
ग्रामीणों ने वन विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए विभागीय कर्मचारियों की संलिप्तता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई दिनों से लगातार अवैध कटान हो रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है।
इस संबंध में वन विभाग के दरोगा शिवम पांडे ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर दो कर्मचारियों को मौके पर भेजकर पेड़ों की नाप कराई गई है। जांच के आधार पर लकड़ी ठेकेदार और संबंधित किसान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कानपुर देहात के डेरापुर स्थित बड़ागांव भिख्खी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 50 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान कुछ लोगों में शुगर और हीमोग्लोबिन की समस्या सामने आई, जिन्हें निःशुल्क दवाएं और परामर्श दिया गया। डॉक्टरों ने ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह भी दी।
    1
    कानपुर देहात के डेरापुर स्थित बड़ागांव भिख्खी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 50 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान कुछ लोगों में शुगर और हीमोग्लोबिन की समस्या सामने आई, जिन्हें निःशुल्क दवाएं और परामर्श दिया गया। डॉक्टरों ने ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह भी दी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कानपुर देहात के सटटी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने किशोरी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे सलेमपुर मोड़ से दबोचकर न्यायालय में पेश किया।
    1
    कानपुर देहात के सटटी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने किशोरी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे सलेमपुर मोड़ से दबोचकर न्यायालय में पेश किया।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कानपुर देहात के भोगनीपुर में ऑटो में महिलाओं को बातों में उलझाकर जेवर चोरी करने वाली दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार हुई हैं। ये आरोपी हरियाणा से आकर बच्चों का बहाना बनाकर यात्रियों को निशाना बनाती थीं; पुलिस ने चोरी का सामान और नकदी बरामद कर ली है।
    2
    कानपुर देहात के भोगनीपुर में ऑटो में महिलाओं को बातों में उलझाकर जेवर चोरी करने वाली दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार हुई हैं। ये आरोपी हरियाणा से आकर बच्चों का बहाना बनाकर यात्रियों को निशाना बनाती थीं; पुलिस ने चोरी का सामान और नकदी बरामद कर ली है।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • औरैया में ट्रक चालक की संदिग्ध मौत, विषैला पदार्थ खाने की आशंका औरैया में ट्रक चालक की संदिग्ध मौत, विषैला पदार्थ खाने की आशंका औरैया नगर कोतवाली क्षेत्र में दिबियापुर रोड स्थित देसी शराब आपूर्ति गोदाम, गोविंद नगर द्विवेदी गेस्ट हाउस के सामने एक ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक चालक का ट्रक नंबर UP 14 HT 0440 बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला किसी विषैले पदार्थ के सेवन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस का कहना है कि चालक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल औरैया नगर कोतवाली पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
    3
    औरैया में ट्रक चालक की संदिग्ध मौत, विषैला पदार्थ खाने की आशंका
औरैया में ट्रक चालक की संदिग्ध मौत, विषैला पदार्थ खाने की आशंका
औरैया नगर कोतवाली क्षेत्र में दिबियापुर रोड स्थित देसी शराब आपूर्ति गोदाम, गोविंद नगर द्विवेदी गेस्ट हाउस के सामने एक ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक चालक का ट्रक नंबर UP 14 HT 0440 बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला किसी विषैले पदार्थ के सेवन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई।
पुलिस का कहना है कि चालक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल औरैया नगर कोतवाली पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • उत्तर प्रदेश के औरैया में एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ब्रह्म नगर चौकी इंचार्ज एक नाबालिग को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ गए हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश के औरैया में एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ब्रह्म नगर चौकी इंचार्ज एक नाबालिग को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ गए हैं।
    user_शान मोहम्मद पत्रकार
    शान मोहम्मद पत्रकार
    Solar Energy Company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • औरैया में प्रेस संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में मंजुल पांडेय को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और पत्रकार हितों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। नवनियुक्त अध्यक्ष से अपेक्षा की गई है कि वे पत्रकारों के हितों को प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
    1
    औरैया में प्रेस संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में मंजुल पांडेय को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और पत्रकार हितों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। नवनियुक्त अध्यक्ष से अपेक्षा की गई है कि वे पत्रकारों के हितों को प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कानपुर देहात के राजपुर में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें वायरल बुखार, खुजली और त्वचा रोग से पीड़ित 43 मरीजों का डॉक्टरों की टीम ने इलाज किया। मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरित कर बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए गए।
    1
    कानपुर देहात के राजपुर में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें वायरल बुखार, खुजली और त्वचा रोग से पीड़ित 43 मरीजों का डॉक्टरों की टीम ने इलाज किया। मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरित कर बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए गए।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.