Shuru
Apke Nagar Ki App…
धुर्राबांधा के पावन धरती में मां भोजली फुलवारी दाई के आगमन। गंगा स्नान बर जावत हे।
Dileshawar Rajak
धुर्राबांधा के पावन धरती में मां भोजली फुलवारी दाई के आगमन। गंगा स्नान बर जावत हे।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- धुर्राबांधा के पावन धरती में मां भोजली फुलवारी दाई के आगमन। गंगा स्नान बर जावत हे।4
- हनुमान अंश फिल्म देखने के बाद CM विष्णु देव साय ने लिया बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीगण और जनप्रतिनिधियों के साथ परिवार सहित ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखी। मुख्यमंत्री ने फिल्म को हनुमान जी के अनन्य भक्त नीब करोरी बाबा पर आधारित बताते हुए इसे बेहद अच्छी फिल्म बताया। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि ‘हनुमान अंश’ फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया जाएगा। फिल्म को टैक्स फ्री करने के फैसले के बाद धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों पर बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में भी उत्सुकता बढ़ गई है। #HanumanAnsh #VishnuDeoSai #ChhattisgarhNews #NeemKaroliBaba #HanumanJi हनुमान अंश फिल्म देखने के बाद CM विष्णु देव साय ने लिया बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीगण और जनप्रतिनिधियों के साथ परिवार सहित ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखी। मुख्यमंत्री ने फिल्म को हनुमान जी के अनन्य भक्त नीब करोरी बाबा पर आधारित बताते हुए इसे बेहद अच्छी फिल्म बताया। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि ‘हनुमान अंश’ फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किया जाएगा। फिल्म को टैक्स फ्री करने के फैसले के बाद धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों पर बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में भी उत्सुकता बढ़ गई है। #HanumanAnsh #VishnuDeoSai #ChhattisgarhNews #NeemKaroliBaba #HanumanJi1
- कृषक उन्नति योजना से धान के बदले कपास की खेती को मिला प्रोत्साहन बिल्हा विकासखंड कृषक उन्नति योजना से धान के बदले कपास की खेती को मिला प्रोत्साहन बिल्हा विकासखंड के किरारी गोढ़ी में कृषक ने 15 एकड़ में अपनाई कपास की खेती गुरुवार की रात 10:00 बजे पी आर ओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन की महती कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों को धान के बदले अन्य चिन्हित फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। खरीफ वर्ष 2026 में धान के स्थान पर मक्का, कोदो, कुटकी, रागी, कपास, गन्ना सहित दलहन एवं तिलहन फसलों की खेती करने वाले पात्र किसानों को शासन द्वारा 15,000 रूपए प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों द्वारा किसानों के बीच योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए उन्हें धान के स्थान पर लाभकारी वैकल्पिक फसलों की खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी पहल का एक अनुकरणीय उदाहरण विकासखंड बिल्हा के ग्राम किरारी गोढ़ी में देखने को मिला, जहां कृषक श्री सुरेश सराफ के 27 एकड़ के प्रक्षेत्र में लगभग 15 एकड़ क्षेत्र में कपास की फसल लगाई गई है। कपास की फसल लेने वाले कृषक श्री जगदीप जी ने बताया कि कपास की फसल लगाए हुए लगभग एक माह हो चुका है तथा फसल की स्थिति अच्छी है। उन्होंने बताया कि धान की अपेक्षा कपास की फसल से अधिक आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत दी जाने वाली 15,000 रूपए प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि अतिरिक्त लाभ के रूप में प्राप्त होगी, जिसे उन्होंने कपास की खेती के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोत्साहन बताया। कृषक के अनुसार कपास से प्रति एकड़ लगभग 12 से 15 क्विंटल उत्पादन प्राप्त होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि उत्पाद की बिक्री के लिए कपास मिल संचालकों द्वारा खेत से ही उपज खरीदकर ले जाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। कृषक ने कपास की खेती से इस वर्ष बेहतर आमदनी होने की उम्मीद जताते हुए अन्य किसानों से भी वैकल्पिक फसलों को अपनाने की अपील की। उप संचालक कृषि, बिलासपुर श्री एम. आर. तिग्गा द्वारा कृषक के प्रक्षेत्र का भ्रमण कर कपास की फसल का अवलोकन किया गया तथा फसल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने कृषक द्वारा धान के स्थान पर कपास की खेती अपनाने की पहल की सराहना करते हुए कृषक को कृषक उन्नति योजना का लाभ लेने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायी है तथा उम्मीद जताई कि जिले के अन्य कृषक भी शासन की मंशा के अनुरूप धान के स्थान पर चिन्हित वैकल्पिक फसलों की खेती अपनाकर योजना का लाभ लेंगे। क्षेत्र भ्रमण के दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बिल्हा श्री आर. एस. गौतम तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री कुंज बिहारी पात्रे, श्री विनोद साहू, श्री वंश द्विवेदी एवं श्री दीपक कौशिक उपस्थित रहे।1
- ग्राम कारी में हर्षोल्लास से मनाया गया पोला पर्व, भोजली का किया गया विसर्जन कारी। ग्राम पंचायत कारी में पोला पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रूप से भोजली की पूजा-अर्चना कर विसर्जन किया। महिलाओं एवं युवतियों द्वारा आकर्षक ढंग से सजाई गई भोजली ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। भोजली विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए। पारंपरिक गीतों और उत्साह के बीच भोजली को विसर्जन स्थल तक ले जाया गया। पूरे गांव में पर्व को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। ग्रामीणों ने आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ पोला पर्व और भोजली विसर्जन कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।2
- पोला पर्व पर भरुवाडीह कला में गूंजे भोजली के लोकगीत, हर्षोल्लास से हुआ विसर्जन रिपोर्टर रोहित वर्मा लोकेशन खरोरा *पोला पर्व पर भरुवाडीह कला में गूंजे भोजली के लोकगीत, हर्षोल्लास से हुआ विसर्जन* खरोरा पोला पर्व के पावन अवसर पर ग्राम भरुवाडीह कला में भोजली विसर्जन कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजित किया गया। ग्राम की महिलाओं ने परंपरानुसार भोजली की पूजा-अर्चना कर पारंपरिक लोकगीत गाते हुए विधिवत विसर्जन किया। इस दौरान बच्चों, महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान पोला पर्व की परंपरानुसार गांव के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। ग्रामीणों ने ग्राम की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी फसल के लिए प्रार्थना की। भोजली विसर्जन के दौरान पारंपरिक लोकगीतों से गांव का वातावरण गूंज उठा और पूरे ग्राम में उत्सव एवं उल्लास का माहौल बना रहा। इस अवसर पर ग्रामवासी मोहन साहू, योगेश निषाद सहित अन्य ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ग्रामवासियों ने मिलकर भोजली विसर्जन कार्यक्रम को सफल बनाया और छत्तीसगढ़ की लोकपरंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने का संदेश दिया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के शिक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि, “भोजली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, आपसी भाईचारे और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। ऐसी परंपराओं के संरक्षण और नई पीढ़ी तक इनके संस्कार पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।” कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासियों ने हर्षोल्लास के साथ सहभागिता निभाई। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपरा में भोजली पर्व का विशेष महत्व है तथा पोला पर्व के दिन भोजली विसर्जन की परंपरा वर्षों से चली आ रही है।4
- उसलापुर-पेंड्रारोड तीसरी और पेंड्रारोड कटनी चौथी लाइन को मंजूरी1
- छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में तीन नवनियुक्त न्यायाधीशों ने ली पद एवं गोपनीयता की श छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में तीन नवनियुक्त न्यायाधीशों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ गुरुवार की रात 10:00 बजे पी आर ओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में नवनियुक्त माननीय न्यायाधीशों ने गुरुवार को एक गरिमामय समाहरोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय के न्यायालय कक्ष में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। माननीय श्री न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ उच्च न्यायालय द्वारा नवनियुक्त न्यायाधीशों माननीय न्यायमूर्ति श्री संतोष शर्मा, माननीय न्यायमूर्ति श्रीमती सुषमा सावंत तथा माननीय न्यायमूर्ति श्री सुधीर कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर संबोधित करते हुए नवनियुक्त न्यायाधीशों ने उन पर व्यक्त किए गए विश्वास तथा उच्च न्यायालय परिवार द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में सेवा करने से जुड़ी जिम्मेदारी एवं गौरव को स्वीकार करते हुए यह संकल्प व्यक्त किया कि वे अपने संवैधानिक एवं न्यायिक दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता, स्वतंत्रता एवं न्याय के उद्येश्य के प्रति समर्पण के साथ करेंगें।1
- बिलासपुर में मदद के बहाने बाइक रुकवाई, कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला बिलासपुर के तखतपुर थाना क्षेत्र में पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर अज्ञात व्यक्ति ने बाइक सवार कंप्यूटर ऑपरेटर दिलीप धनकर पर जानलेवा हमला कर दिया। ग्राम देवरी के पटेल फार्म हाउस के पास आरोपी ने मदद के लिए दिलीप को रोका और अचानक चाकू से पीठ, पेट, बाजू व बाएं हाथ पर कई वार किए। घायल दिलीप को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने धारा 109 और 126(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।1