हाथरस नगर पालिका बोर्ड बैठक में छह प्रस्ताव मंजूर, एक टला; सभासदों ने उठाए विकास और सफाई व्यवस्था पर सवाल हाथरस नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक मंगलवार दोपहर एक बजे आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम प्रशांत तिवारी ने की, जबकि अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह समेत नगर पालिका के सभासद मौजूद रहे। बैठक में शहर के विकास, सफाई व्यवस्था और दाऊजी महाराज मेला-2026 से जुड़े सात प्रस्ताव रखे गए, जिनमें से छह प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई, जबकि सफाई कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति से संबंधित प्रस्ताव को अगली बैठक तक टाल दिया गया। सभासदों ने बायोमेट्रिक व्यवस्था को लेकर संशय जताया। इसके अलावा कई सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में विकास कार्य नहीं होने, जलनिकासी की समस्या, खराब स्ट्रीट लाइटों और सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। उनका आरोप था कि शिकायत और सूचना देने के बावजूद सफाई कर्मचारी व अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते। नगर पालिका कार्यालय में अधिकारियों की गैरहाजिरी का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया। बैठक में सफाई वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाने, दाऊजी महाराज मेला-2026 के मुख्य मार्ग निर्माण, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत डीपीआर, सीवरेज एवं जलनिकासी योजना की डीपीआर, राज्य वित्त आयोग की निधि से महत्वपूर्ण कार्य तथा 15वें वित्त आयोग के तहत अतिरिक्त धनराशि के व्यय से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। गौरतलब है कि शासन द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज किए जाने के बाद वर्तमान में ये अधिकार एडीएम के पास हैं। सभासदों की शिकायतों पर एडीएम प्रशांत तिवारी ने भरोसा दिलाया कि वह स्वयं वार्डों का दौरा कर समस्याओं को देखेंगे और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई कराएंगे।

- मंडी समिति पर दो लोगों को कुछ लोगों ने इटो से हमला कर किया घायल, पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ रोड मंडी समिति के पास पर दो लोगों के ऊपर कुछ लोगों ने ईंटों से हमला कर दिया। ईंटों के हमले से दोनों युवक सिर में चोट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार कर डॉक्टरी परीक्षण किया गया। घायलों ने बताया कि मंडी समिति पर दो लोगों के ऊपर कुछ लोगों ने ईंटों से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।1
- हाथरस नगर पालिका बोर्ड बैठक में छह प्रस्ताव मंजूर, एक टला; सभासदों ने उठाए विकास और सफाई व्यवस्था पर सवाल हाथरस नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक मंगलवार दोपहर एक बजे आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम प्रशांत तिवारी ने की, जबकि अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह समेत नगर पालिका के सभासद मौजूद रहे। बैठक में शहर के विकास, सफाई व्यवस्था और दाऊजी महाराज मेला-2026 से जुड़े सात प्रस्ताव रखे गए, जिनमें से छह प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई, जबकि सफाई कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति से संबंधित प्रस्ताव को अगली बैठक तक टाल दिया गया। सभासदों ने बायोमेट्रिक व्यवस्था को लेकर संशय जताया। इसके अलावा कई सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में विकास कार्य नहीं होने, जलनिकासी की समस्या, खराब स्ट्रीट लाइटों और सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। उनका आरोप था कि शिकायत और सूचना देने के बावजूद सफाई कर्मचारी व अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते। नगर पालिका कार्यालय में अधिकारियों की गैरहाजिरी का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया। बैठक में सफाई वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाने, दाऊजी महाराज मेला-2026 के मुख्य मार्ग निर्माण, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत डीपीआर, सीवरेज एवं जलनिकासी योजना की डीपीआर, राज्य वित्त आयोग की निधि से महत्वपूर्ण कार्य तथा 15वें वित्त आयोग के तहत अतिरिक्त धनराशि के व्यय से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। गौरतलब है कि शासन द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज किए जाने के बाद वर्तमान में ये अधिकार एडीएम के पास हैं। सभासदों की शिकायतों पर एडीएम प्रशांत तिवारी ने भरोसा दिलाया कि वह स्वयं वार्डों का दौरा कर समस्याओं को देखेंगे और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई कराएंगे।1
- सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम व एसपी ने की बैठक........ सड़क सुरक्षा के तहत जनपद की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं व्यापारियों की समन्वय बैठक आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रकाश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता, जीएसटी विभाग के अधिकारियों सहित शहर के प्रमुख व्यापारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। आगामी दाऊजी मेले एवं त्योहारों के सीजन को देखते हुए ट्रैफिक प्लान का ड्राफ्ट तैयार कर संबंधित लोगों के साथ साझा किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक का उद्देश्य ऐसा यातायात प्लान तैयार करना है, जिससे शहर में आने वाले व्यापारी, ग्राहक और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा वे सुरक्षित और बेहतर अनुभव के साथ अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के सुझावों को शामिल कर यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। वहीं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि व्यापारियों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक कर शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारू बनाने पर चर्चा की गई है। इसका उद्देश्य आमजन को समय से और सुरक्षित रूप से अपने घरों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक पहुंचाना है। इसमें व्यापारी बंधुओं और आमजन के सहयोग की आवश्यकता है। बैठक में शहर के गणमान्य व्यापारियों ने यातायात व्यवस्था को लेकर अपने-अपने सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे। व्यापारियों ने शहर में जाम की समस्या दूर करने, यातायात को व्यवस्थित करने तथा आगामी दाऊजी मेले और त्योहारों के दौरान बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के सुझाव दिए। साथ ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने को लेकर भी सुझाव प्रस्तुत किए गए। अधिकारियों ने व्यापारियों के सुझावों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।1
- 🐄 गौ सम्मान आह्वान अभियान 🙏 गौ माता केवल एक पशु नहीं, हमारी संस्कृति, करुणा और सनातन परंपरा की पहचान हैं। आइए, गौ माता के प्रति अपने सम्मान और सेवा-भाव को केवल शब्दों तक सीमित न रखें, बल्कि उनके संरक्षण, सेवा और देखभाल के लिए अपना योगदान दें। 🌸 एक मुट्ठी चारा — सेवा का भाव 🌸 एक घूंट पानी — करुणा का भाव 🌸 एक छोटा सहयोग — गौ सेवा का बड़ा संबल आइए, मिलकर संकल्प लें कि गौ माता का सम्मान करेंगे, उनकी सेवा करेंगे और गौशालाओं के सहयोग में अपनी भूमिका निभाएंगे। 🙏 गौ माता की सेवा — मानवता की सच्ची सेवा। गौ सम्मान आह्वान अभियान से जुड़ें और इस पुण्य कार्य का हिस्सा बनें। – स्वामी दीपेशानंद सरस्वती जी महाराज 🚩1
- अलीगढ़ सर्किल बन्नादेवी आज दिनांक 1 सितम्बर 2026 सर्किल बन्नादेवी स्तर पर परिवार परामर्श केंद्र संचालित हो रहा था। जहां पर फरियादियों के बैठने के प्रॉपर व्यवस्था है। कुछ फरियादियों के द्वारा अनजाने में सर्किल परिसर के बाहर नीचे बैठा गया। उनको तुरंत समझा-बुझाकर उनको प्रॉपर बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई तथा परिवार परामर्श केंद्र सुचारू रूप से संचालित हुआ इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय श्री धन्नजंय सिंह द्वारा दी गई बाइट1
- हाथरस-ब्रेकिंग हाथरस पुलिस की वाहन चोर गिरोह पर बड़ी कार्यवाही हाथरस-ब्रेकिंग हाथरस पुलिस की वाहन चोर गिरोह पर बड़ी कार्यवाही यूपी-112 डेटा और गूगल मैप हॉटस्पॉट मैपिंग से वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश एसओजी और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 5 शातिर अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से चोरी की 11 बाइक और एक स्कूटी समेत 12 दोपहिया वाहन बरामद पिछले 3-4 महीनों में हुई वाहन चोरी की घटनाओं का तकनीकी विश्लेषण कर पुलिस ने हॉटस्पॉट किए थे चिन्हित। किला खाई गौशाला के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने गिरोह को दबोचा। पूछताछ में सामने आया कि चोरी के वाहनों को सुनसान स्थान पर छिपाकर पुर्जे अलग कर कबाड़ में बेचते थे आरोपी। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्तता की जांच में जुटी। बाइट:- चिरंजीव नाथ सिन्हा, पुलिस अधीक्षक, हाथरस।2
- धान के खेत मे पानी लगाते समय एक युवक के पैर पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव गदाखेड़ा में धान के खेत में पानी लगाते समय एक युवक के पैर पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन युवक को पहले उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी लेकर पहुंचे जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। युवक ने बताया कि वह धान के खेत में पानी लग रहा था तभी उसके पैर पर सांप ने काट लिया।1
- मथुरा टाउन शिप नाली और पानी निकास के पीछे विवाद फा वड़ा से हमला युवक घायल1