पिपरौली बड़ा गांव के विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम - सीएमबी इंटरनेशनल स्कूल। बेल्थरारोड । क्षेत्र के पिपरौली बड़ा गांव स्थित विद्यालय पर रविवार को छात्र-छात्राओं ने रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। इस दौरान बच्चों ने समूह गान लघु नाटक , हास्य व्यंग्य की प्रस्तुति से तालियां बटोरी।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश सचिव आद्यशंकर यादव और सीएमबी इंटरनेशनल स्कूल के संरक्षक श्रीकांत यादव ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रचलित कर किया । मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश सचिव आद्याशंकर यादव ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया ।उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों की प्रतिभा का विकास होता है। विशिष्ट अतिथि आनंद यादव व शैलेंद्र ध्रुव ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने बच्चों की कला प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में आगे बढ़ाने की होड़ रहती है । प्रधानाचार्य संगीता सिंह,अमरजीत राजभर ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर रामानंद तिवारी, सुनील यादव, मनीष भारद्वाज, संदीप कुमार, राकेश तिवारी, चंदन, दीपक मौर्य समेत अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
पिपरौली बड़ा गांव के विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम - सीएमबी इंटरनेशनल स्कूल। बेल्थरारोड । क्षेत्र के पिपरौली बड़ा गांव स्थित विद्यालय पर रविवार को छात्र-छात्राओं ने रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। इस दौरान बच्चों ने समूह गान लघु नाटक , हास्य व्यंग्य की प्रस्तुति
से तालियां बटोरी।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश सचिव आद्यशंकर यादव और सीएमबी इंटरनेशनल स्कूल के संरक्षक श्रीकांत यादव ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रचलित कर किया । मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश सचिव आद्याशंकर
यादव ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया ।उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों की प्रतिभा का विकास होता है। विशिष्ट अतिथि आनंद यादव व शैलेंद्र ध्रुव ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने बच्चों की कला प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे
आयोजन से बच्चों में आगे बढ़ाने की होड़ रहती है । प्रधानाचार्य संगीता सिंह,अमरजीत राजभर ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर रामानंद तिवारी, सुनील यादव, मनीष भारद्वाज, संदीप कुमार, राकेश तिवारी, चंदन, दीपक मौर्य समेत अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
- राधिका मैरिज हॉल में भव्य आयोजन, विधायक जयकिशन साहू समेत कई गणमान्य रहे मौजूद। बिल्थरारोड । नगर के राधिका मैरिज हॉल में रविवार की शाम तैलिक साहू सेवा समिति द्वारा मां कर्मबाई देवी की जयंती एवं वार्षिकोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गाजीपुर सदर के विधायक जयकिशन साहू ने मां कर्मा बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर ,दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक जयकिशन साहू ने साहू समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा और राजनैतिक भागीदारी से ही सामाजिक विकास का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है।वहीं घोसी नगर पंचायत के चेयरमैन मुन्ना गुप्ता ने कहा कि जब साहू समाज एकजुट हो जाय तो सामाजिक विकास का सपना साकार किया जा सकता है, संपूर्णानंद गुप्ता ने कहा कि समाज को जागृत करके राजनीति में, शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर बल दिया जाय। जिससे समाज की तरक्की हो। मनोरमा गुप्ता ने शिक्षा और संस्कार पर पर जोर दिया। कार्यक्रम में अरविन्द गांधी, साहू समिति के अध्यक्ष धर्मनाथ गुप्ता, डॉ. संतोष कुमार गुप्ता (प्रवक्ता), उपाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता व कालिका गुप्ता ,महामंत्री दीपक गुप्ता ', मंत्री महेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता,संरक्षक मंडल में पन्ना लाल गुप्ता, रमेश गुप्ता, साहिल गुप्ता और प्रबंध समिति में उपेन्द्र गुप्ता मिंटू,ज्ञानचंद, कृष्णा कांत गुप्ता, वेद गुप्ता तथा व्यवस्थापक मंडल में अरविंद होंडा और रत्नेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, विभव गुप्ता 'रोमी' , सभासद राममनोहर गांधी , छोटेलाल गुप्ता, आलोक गुप्ता, सुधीर गुप्ता, श्रवण गुप्ता, अनिल गुप्ता सहित सैकड़ों स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। संचालन शशिकांत गुप्ता ने किया।4
- देवरिया। थाना सदर कोतवाली व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विगत रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सिंचाई विभाग चौराहा के पास से 02 अभियुक्तों नाम पता क्रमशः 1. नागेन्द्र गौड पुत्र लक्ष्मण गौड साकिन सिघरहटा थाना बनकटा जनपद देवरिया व 2. नितेश कुमार पुत्र उपेन्द्र प्रसाद साकिन जैतपुरा टोला बनकटा थाना बनकटा जनपद देवरिया को चोरी की मोटर साइकिल क्रमशः होण्डा साइन, जिस पर लगा फर्जी नंबर प्लेट UP 60AF 8051 (सही वाहन संख्या UP 52AL 9366) व हीरो स्पलेण्डर प्लस रजिस्ट्रेशन नम्बर UP 52BM 1844 बरामद हुआ। जामा तलाशी में अभियुक्त नागेन्द्र गौड उपरोक्त के पास से एक अवैध देशी तमन्चा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । उक्त चोरी की बरामद मोटरसाइकिल क्रमशः UP 52AL 9366 व UP 52BM 1844 के संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 195/2026 दिनांक 28.03.2026 को व मु0अ0सं0 194/2026 दिनांक 27.03.2026 को पंजीकृत है। तत्पश्चात गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हमलोग अपने साथी बिट्टू कुमार पुत्र राम नरेश प्रसाद निवासी जंगल सहजौली थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया के साथ मिलकर घूम-घूमकर वाहन चोरी करते हैं तथा एक दो दिन में चोरी की गयी मोटर साइकिलों का नंबर प्लेट बदलकर गाड़ियों को छिपाकर रखते हैं और मौका मिलते ही बेच देते हैं। अभियुक्तों से उनके द्वारा चोरी की छिपायी गयी साइकिलों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ किया गया तथा उनकी निशानदेही पर चण्डिका छात्रावास के पास पहुंचकर अभियुक्त बिट्टू कुमार पुत्र राम नरेश प्रसाद निवासी जंगल सहजौली थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया को चोरी की 06 मोटर साइकिल क्रमशः 1. हीरो होण्डा स्प्लेण्डर प्रो UP 52V 1558 (आगे-पीछे का नंबर प्लेट टूटा है), 2. पैसन प्लस UP 52P 4375, 3.हीरो स्प्लेण्डर प्रो UP 53BH 3891, 4.हीरो होण्डा सीडी डिलक्स UP 52J 6568, 5.हीरो होण्डा स्प्लेण्डर प्लस (नंबर प्लेट नहीं है) व 6.हीरो स्प्लेण्डर प्लस UP 52 1648( बीच का नंबर अंकित नहीं है) बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया । बरामद UP 52V 1558 के संबंध में थाना कोतवाली पर दिनांक 25.03.2026 को थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 188/2026 पंजीकृत है। उक्त चोरी की मोटर साइकिलों व तमन्चा बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 199/2026 धारा 317(2), 317(5), 318(2), 341(2), 3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- अयोध्या में 1251 हवन कुंडों वाला महायज्ञ अचानक आग की चपेट में आ गया, जिसे काबू में लाने के लिए फायर ब्रिगेड की मदद लेनी पड़ी। यह घटना बताती है कि आस्था के साथ-साथ सुरक्षा और वैज्ञानिक तैयारी भी उतनी ही जरूरी है। #Ayodhya #FireSafety #PublicSafety #ScientificThinking #RKsocialist1
- Post by Rinkuu lakshkar1
- तितरा में गोलीकांड: युवक घायल, दो आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-कारतूस बरामद मैरवा : सिवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा में 28 मार्च 2026 की रात करीब 9:45 बजे गोलीबारी की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही मैरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। इस घटना में 19 वर्षीय विजय कुमार को गोली लग गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल सिवान में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित कुमार, उम्र 22 वर्ष और मोहित कुमार उर्फ मोहित पटेल, उम्र 20 वर्ष, पिता रामाशंकर प्रसाद, के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस 7.65 एमएम तथा एक खोखा बरामद किया है। इस मामले में मैरवा थाना कांड संख्या 151/26 दिनांक 29 मार्च 2026 के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 152/26 भी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मोहित कुमार उर्फ मोहित पटेल के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस पूरे मामले की जानकारी एसडीपीओ गौरी कुमारी ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। #SiwanNews #BiharCrime #BreakingNews #SiwanPolice #CrimeUpdate #GunShot #BiharPolice #HindiNews #DigitalNews #LatestNews1
- Post by RISHI RAI1
- Post by SONI DEVI1
- बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन परिसर में “उपसरपंच गुड़ की चाय” की नई शाखा का शुभारंभ शाखा नं. 1456 खुलने से यात्रियों व स्थानीय लोगों में बढ़ा आकर्षण बेल्थरा रोड। बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन के बाउंड्री परिसर में श्रीगोंदा (महाराष्ट्र) की सुप्रसिद्ध “उपसरपंच गुड़ की चाय” की नई शाखा नं. 1456 का शुभारंभ किया गया है। दुकान खुलते ही यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच इसकी चर्चा तेजी से फैल गई है और यहां अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। “उपसरपंच गुड़ की चाय” अपने खास स्वाद और शुद्ध गुड़ से बनी चाय के लिए जानी जाती है। अब रेलवे स्टेशन परिसर में दुकान खुलने से यात्रियों को सफर के दौरान ही इस विशेष चाय का स्वाद लेने का अवसर मिल रहा है, जिससे लोगों में खासा उत्साह है। दुकान संचालकों ने बताया कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता के साथ स्वादिष्ट चाय उपलब्ध कराना है। नई शाखा के शुभारंभ से क्षेत्र के चाय प्रेमियों में खुशी का माहौल है और आने वाले दिनों में इसकी लोकप्रियता और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।3