logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिल्थरारोड मे मां कर्माबाई जयंती पर जुटा साहू समाज एकजुटता और शिक्षा पर दिया गया राधिका मैरिज हॉल में भव्य आयोजन, विधायक जयकिशन साहू समेत कई गणमान्य रहे मौजूद। बिल्थरारोड । नगर के राधिका मैरिज हॉल में रविवार की शाम तैलिक साहू सेवा समिति द्वारा मां कर्मबाई देवी की जयंती एवं वार्षिकोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गाजीपुर सदर के विधायक जयकिशन साहू ने मां कर्मा बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर ,दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक जयकिशन साहू ने साहू समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा और राजनैतिक भागीदारी से ही सामाजिक विकास का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है।वहीं घोसी नगर पंचायत के चेयरमैन मुन्ना गुप्ता ने कहा कि जब साहू समाज एकजुट हो जाय तो सामाजिक विकास का सपना साकार किया जा सकता है, संपूर्णानंद गुप्ता ने कहा कि समाज को जागृत करके राजनीति में, शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर बल दिया जाय। जिससे समाज की तरक्की हो। मनोरमा गुप्ता ने शिक्षा और संस्कार पर पर जोर दिया। कार्यक्रम में अरविन्द गांधी, साहू समिति के अध्यक्ष धर्मनाथ गुप्ता, डॉ. संतोष कुमार गुप्ता (प्रवक्ता), उपाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता व कालिका गुप्ता ,महामंत्री दीपक गुप्ता ', मंत्री महेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता,संरक्षक मंडल में पन्ना लाल गुप्ता, रमेश गुप्ता, साहिल गुप्ता और प्रबंध समिति में उपेन्द्र गुप्ता मिंटू,ज्ञानचंद, कृष्णा कांत गुप्ता, वेद गुप्ता तथा व्यवस्थापक मंडल में अरविंद होंडा और रत्नेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, विभव गुप्ता 'रोमी' , सभासद राममनोहर गांधी , छोटेलाल गुप्ता, आलोक गुप्ता, सुधीर गुप्ता, श्रवण गुप्ता, अनिल गुप्ता सहित सैकड़ों स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। संचालन शशिकांत गुप्ता ने किया।

7 hrs ago
user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
7 hrs ago

बिल्थरारोड मे मां कर्माबाई जयंती पर जुटा साहू समाज एकजुटता और शिक्षा पर दिया गया राधिका मैरिज हॉल में भव्य आयोजन, विधायक जयकिशन साहू समेत कई गणमान्य रहे मौजूद। बिल्थरारोड । नगर के राधिका मैरिज हॉल में रविवार की शाम तैलिक साहू सेवा समिति द्वारा मां कर्मबाई देवी की जयंती एवं वार्षिकोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गाजीपुर सदर के विधायक जयकिशन साहू ने

मां कर्मा बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर ,दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक जयकिशन साहू ने साहू समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा और राजनैतिक भागीदारी से ही सामाजिक विकास का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है।वहीं घोसी नगर पंचायत के चेयरमैन मुन्ना गुप्ता ने कहा कि जब साहू समाज एकजुट हो जाय तो सामाजिक विकास का

सपना साकार किया जा सकता है, संपूर्णानंद गुप्ता ने कहा कि समाज को जागृत करके राजनीति में, शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर बल दिया जाय। जिससे समाज की तरक्की हो। मनोरमा गुप्ता ने शिक्षा और संस्कार पर पर जोर दिया। कार्यक्रम में अरविन्द गांधी, साहू समिति के अध्यक्ष धर्मनाथ गुप्ता, डॉ. संतोष कुमार गुप्ता (प्रवक्ता), उपाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता व कालिका गुप्ता ,महामंत्री दीपक गुप्ता

', मंत्री महेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता,संरक्षक मंडल में पन्ना लाल गुप्ता, रमेश गुप्ता, साहिल गुप्ता और प्रबंध समिति में उपेन्द्र गुप्ता मिंटू,ज्ञानचंद, कृष्णा कांत गुप्ता, वेद गुप्ता तथा व्यवस्थापक मंडल में अरविंद होंडा और रत्नेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, विभव गुप्ता 'रोमी' , सभासद राममनोहर गांधी , छोटेलाल गुप्ता, आलोक गुप्ता, सुधीर गुप्ता, श्रवण गुप्ता, अनिल गुप्ता सहित सैकड़ों स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। संचालन शशिकांत गुप्ता ने किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Rinkuu lakshkar
    1
    Post by Rinkuu lakshkar
    user_Rinkuu lakshkar
    Rinkuu lakshkar
    Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by RISHI RAI
    1
    Post by RISHI RAI
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    Ghosi, Mau•
    16 hrs ago
  • देवरिया । बनकटा क्षेत्र के सिकरहटा गांव की रहने वाली शाक्षी मिश्रा (21) पत्नी अमित कुमार मिश्रा संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल और मायके दोनों पक्षों में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि शाक्षी मूल रूप से सोनभद्र जनपद के थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र अंतर्गत कमौजी गांव की निवासी थीं। उनके पिता का नाम श्याम नारायण त्रिपाठी है। परिवार में वह सबसे बड़ी थीं। उनके एक भाई इशलोक त्रिपाठी और छोटी बहन महिमा त्रिपाठी हैं। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा ।
    2
    देवरिया । बनकटा क्षेत्र के सिकरहटा गांव की रहने वाली शाक्षी मिश्रा (21) पत्नी अमित कुमार मिश्रा  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल और मायके दोनों पक्षों में शोक का माहौल है।
बताया जा रहा है कि शाक्षी मूल रूप से सोनभद्र जनपद के थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र अंतर्गत कमौजी गांव की निवासी थीं। उनके पिता का नाम श्याम नारायण त्रिपाठी है। परिवार में वह सबसे बड़ी थीं। उनके एक भाई इशलोक त्रिपाठी और छोटी बहन महिमा त्रिपाठी हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा ।
    user_Jyoti pathak
    Jyoti pathak
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • देवरिया सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में पूर्वाचल क्रांति दिवस के तहत मशाल जुलूस निकली जो विभिन्न रास्ते होते हुई रेलवे स्टेशन को पहुंची।
    2
    देवरिया सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में पूर्वाचल क्रांति दिवस के तहत मशाल जुलूस निकली जो विभिन्न रास्ते होते हुई रेलवे स्टेशन को पहुंची।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कुर्सी के मोह में पहले लोग नोएडा नहीं जाते थे। सीएम रहते अंधविश्वास के चलते वो कभी नोएडा नहीं गए लेकिन अपनी विभाजनकारी राजनीति के लिए वो आज नोएडा पहुंच गए। इनके चेहरे को देखिए। उस समय नोएडा के विकास के लिए इन्होंने बाधाएं खड़ी की और आज किस मुंह से विकास की बात करेंगे : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
    1
    कुर्सी के मोह में पहले लोग नोएडा नहीं जाते थे। सीएम रहते अंधविश्वास के चलते वो कभी नोएडा नहीं गए लेकिन अपनी विभाजनकारी राजनीति के लिए वो आज नोएडा पहुंच गए। इनके चेहरे को देखिए। उस समय नोएडा के विकास के लिए इन्होंने बाधाएं खड़ी की और आज किस मुंह से विकास की बात करेंगे : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
    user_सत्य प्रकाश तिवारी
    सत्य प्रकाश तिवारी
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 97/2026 धारा 109(1), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 324(2),61(2) बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट व बढ़ोत्तरी धारा 27 आर्म्स एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त हरिओम यादव उर्फ बिट्टू उर्फ राका पुत्र हरीश उर्फ धर्मेन्द्र यादव साकिन रामचक थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया को आज दिनांक 29.03.2026 को ग्राम फतेहपुर रामनगर टोला के सिवान मे स्थित शिवमंदिर शिवाला के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त हरिओम यादव उर्फ बिट्टू उर्फ राका के पास से 01 अवैध तमन्चा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 27.02.2026 को थाना रुद्रपुर पर वादी श्री विकास तिवारी निवासी श्रीनगर कोल्हुआ थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 26.02.2026 को सायंकाल प्रार्थी व अन्य तीन लोग कार में बैठकर अहलादपुल मरकरी जा रहे थे, उसी समय उक्त अभियुक्त व कुछ अन्य व्यक्तियों द्वारा पुरानी रंजीश को लेकर काशीपुर मोड़ के आगे वादी के कार को घेरकर अवैध असलहे से जान से मारने की नियत से फायर कर दिए, जिसके संबंध में थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 97/2026 धारा 109(1), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 324(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। *अवगत कराना है कि उक्त मुकदमे से संबंधित अभियुक्तों क्रमशः 1. अर्जुन निषाद पुत्र इन्द्रजीत निषाद साकिन रामचक थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया, 2. ऋषि मौर्या पुत्र रमेश मौर्या साकिन अकटहिया उर्फ मटियरी थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया व 3. विकास निषाद पुत्र रामसमुझ निषाद साकिन महराजगंज भरटोली थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया व 02 बाल अपचारी को दिनांक 03.03.2026 को थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।*
    1
    पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 97/2026 धारा 109(1), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 324(2),61(2) बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट व बढ़ोत्तरी धारा 27 आर्म्स एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त हरिओम यादव उर्फ बिट्टू उर्फ राका पुत्र हरीश उर्फ धर्मेन्द्र यादव साकिन रामचक थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया को आज दिनांक 29.03.2026 को ग्राम फतेहपुर रामनगर टोला के सिवान मे स्थित शिवमंदिर शिवाला के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त हरिओम यादव उर्फ बिट्टू उर्फ राका के पास से 01 अवैध तमन्चा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 27.02.2026 को थाना रुद्रपुर पर वादी श्री विकास तिवारी निवासी श्रीनगर कोल्हुआ थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 26.02.2026 को सायंकाल प्रार्थी व अन्य तीन लोग कार में बैठकर अहलादपुल मरकरी जा रहे थे, उसी समय उक्त अभियुक्त व कुछ अन्य व्यक्तियों द्वारा पुरानी रंजीश को लेकर काशीपुर मोड़ के आगे वादी के कार को घेरकर अवैध असलहे से जान से मारने की नियत से फायर कर दिए, जिसके  संबंध में थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 97/2026 धारा 109(1), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 324(2) बीएनएस  का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। 
*अवगत कराना है कि उक्त मुकदमे से संबंधित अभियुक्तों क्रमशः 1. अर्जुन निषाद पुत्र इन्द्रजीत निषाद साकिन रामचक थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया, 2. ऋषि मौर्या पुत्र रमेश मौर्या साकिन अकटहिया उर्फ मटियरी थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया व 3. विकास निषाद पुत्र रामसमुझ निषाद साकिन महराजगंज भरटोली थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया व 02 बाल अपचारी को दिनांक 03.03.2026 को थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।*
    user_Pradeep srivastv
    Pradeep srivastv
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बेल्थरारोड । क्षेत्र के पिपरौली बड़ा गांव स्थित विद्यालय पर रविवार को छात्र-छात्राओं ने रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। इस दौरान बच्चों ने समूह गान लघु नाटक , हास्य व्यंग्य की प्रस्तुति से तालियां बटोरी।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश सचिव आद्यशंकर यादव और सीएमबी इंटरनेशनल स्कूल के संरक्षक श्रीकांत यादव ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रचलित कर किया । मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश सचिव आद्याशंकर यादव ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया ।उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों की प्रतिभा का विकास होता है। विशिष्ट अतिथि आनंद यादव व शैलेंद्र ध्रुव ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने बच्चों की कला प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में आगे बढ़ाने की होड़ रहती है । प्रधानाचार्य संगीता सिंह,अमरजीत राजभर ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर रामानंद तिवारी, सुनील यादव, मनीष भारद्वाज, संदीप कुमार, राकेश तिवारी, चंदन, दीपक मौर्य समेत अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    4
    बेल्थरारोड । क्षेत्र के पिपरौली बड़ा गांव स्थित विद्यालय पर रविवार को छात्र-छात्राओं ने रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। इस दौरान बच्चों ने समूह गान लघु नाटक , हास्य व्यंग्य की प्रस्तुति से तालियां बटोरी।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश सचिव आद्यशंकर यादव और सीएमबी इंटरनेशनल स्कूल के संरक्षक श्रीकांत यादव ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रचलित कर किया । मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश सचिव आद्याशंकर यादव ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया ।उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों की प्रतिभा का विकास होता है। विशिष्ट अतिथि आनंद यादव व शैलेंद्र ध्रुव ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने बच्चों की कला प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में आगे बढ़ाने की होड़ रहती है । प्रधानाचार्य संगीता सिंह,अमरजीत राजभर ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर रामानंद तिवारी, सुनील यादव, मनीष भारद्वाज, संदीप कुमार, राकेश तिवारी, चंदन, दीपक मौर्य समेत अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    13 hrs ago
  • Post by RISHI RAI
    1
    Post by RISHI RAI
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    Ghosi, Mau•
    16 hrs ago
  • देवरिया नवरात्रि के अवसर पर राखी हुई दुर्गा प्रतिमाओं को नगर पालिका परिषद की कूड़ा उढ़ाने वाली गाड़ियों में रख कर विसर्जन करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद आरोपियों पर कार्यवाही की मांग तेज हो चुकी हैं।
    2
    देवरिया नवरात्रि के अवसर पर राखी हुई दुर्गा प्रतिमाओं को नगर पालिका परिषद की कूड़ा उढ़ाने वाली गाड़ियों में रख कर विसर्जन करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद आरोपियों पर कार्यवाही की मांग तेज हो चुकी हैं।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.