logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*बड़ी खबर गुढ़* *गुढ़ बस स्टैंड में पियक्कड़ का आतंक, राहगीरों से गाली-गलौज, घंटों तक मचा रहा उत्पात* गुढ़। गुढ़ बस स्टैंड क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर लगभग 1:00 बजे से एक नशे में धुत व्यक्ति द्वारा जमकर हंगामा किया जा रहा है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त व्यक्ति राह चलते लोगों को रोककर गाली-गलौज कर रहा है तथा आने-जाने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशान कर रहा है। बताया जा रहा है कि दोपहर से शुरू हुआ यह उत्पात शाम लगभग 6:00 बजने को आया लेकिन अभी भी पियागी का ड्रामा जारी है जिससे बस स्टैंड क्षेत्र में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। लोगों का कहना है कि नशे में धुत व्यक्ति की हरकतों के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ और कई राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए ताकि बस स्टैंड क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की घटनाएं आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय हैं। फिलहाल क्षेत्रीय लोगों की नजरें पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं

4 hrs ago
user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
उमेश पाठक सेमरिया रीवा
सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

*बड़ी खबर गुढ़* *गुढ़ बस स्टैंड में पियक्कड़ का आतंक, राहगीरों से गाली-गलौज, घंटों तक मचा रहा उत्पात* गुढ़। गुढ़ बस स्टैंड क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर लगभग 1:00 बजे से एक नशे में धुत व्यक्ति द्वारा जमकर हंगामा किया जा रहा है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त व्यक्ति राह चलते लोगों को रोककर गाली-गलौज कर रहा है तथा आने-जाने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशान कर रहा है। बताया जा रहा है कि दोपहर से शुरू हुआ यह उत्पात शाम लगभग 6:00 बजने को आया लेकिन अभी भी पियागी का ड्रामा जारी है जिससे बस स्टैंड क्षेत्र में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। लोगों का कहना है कि नशे में धुत व्यक्ति की हरकतों के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ और कई राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए ताकि बस स्टैंड क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की घटनाएं आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय हैं। फिलहाल क्षेत्रीय लोगों की नजरें पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • लोकेशन रीवा। पूड़ी-सब्जी और माला लेकर निगम पहुंचे अधिवक्ता, अनोखा विरोध। रीवा नगर निगम में गुरुवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। अवैध अतिक्रमण नहीं हटाने से नाराज एक अधिवक्ता थाली में पूड़ी-सब्जी और फूलों की माला लेकर निगम कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने निगम कर्मचारियों पर कार्रवाई में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। अधिवक्ता विनय गुप्ता का आरोप है कि वार्ड क्रमांक-26 छत्रपति नगर में उनके घर के सामने शासकीय रास्ते पर अवैध अतिक्रमण किया गया है। कई शिकायतों के बावजूद नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि अतिक्रमणकारी ने सड़क और नाली पर भी निर्माण कर लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न कर दी है। विरोध दर्ज कराने के लिए अधिवक्ता पूड़ी-सब्जी की थाली और फूलों की माला लेकर निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम कर्मचारी अतिक्रमण हटाने के बजाय अतिक्रमणकारियों का पक्ष ले रहे हैं। अधिवक्ता ने प्रशासन से तत्काल अतिक्रमण हटाने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
    1
    लोकेशन रीवा।

पूड़ी-सब्जी और माला लेकर निगम पहुंचे अधिवक्ता, अनोखा विरोध।

रीवा नगर निगम में गुरुवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। अवैध अतिक्रमण नहीं हटाने से नाराज एक अधिवक्ता थाली में पूड़ी-सब्जी और फूलों की माला लेकर निगम कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने निगम कर्मचारियों पर कार्रवाई में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। अधिवक्ता विनय गुप्ता का आरोप है कि वार्ड क्रमांक-26 छत्रपति नगर में उनके घर के सामने शासकीय रास्ते पर अवैध अतिक्रमण किया गया है। कई शिकायतों के बावजूद नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि अतिक्रमणकारी ने सड़क और नाली पर भी निर्माण कर लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न कर दी है। विरोध दर्ज कराने के लिए अधिवक्ता पूड़ी-सब्जी की थाली और फूलों की माला लेकर निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम कर्मचारी अतिक्रमण हटाने के बजाय अतिक्रमणकारियों का पक्ष ले रहे हैं। अधिवक्ता ने प्रशासन से तत्काल अतिक्रमण हटाने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सतना कॉलेज में बड़ा एक्शन! प्राचार्य एस.सी. राय के बाद फाइल दबाने वाला कर्मचारी भी निलंबित | MP News सतना के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रा से कथित अभद्र व्यवहार के मामले में मध्यप्रदेश शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. एस.सी. राय को निलंबित करने के बाद अब उनकी निलंबन फाइल को लंबित रखने के आरोप में उच्च शिक्षा संचालनालय, भोपाल में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 हर्ष रावत को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग के इस फैसले को प्रशासनिक जवाबदेही और छात्राओं की सुरक्षा के प्रति सरकार के सख्त रुख के रूप में देखा जा रहा है।
    1
    सतना कॉलेज में बड़ा एक्शन! प्राचार्य एस.सी. राय के बाद फाइल दबाने वाला कर्मचारी भी निलंबित | MP News
सतना के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रा से कथित अभद्र व्यवहार के मामले में मध्यप्रदेश शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. एस.सी. राय को निलंबित करने के बाद अब उनकी निलंबन फाइल को लंबित रखने के आरोप में उच्च शिक्षा संचालनालय, भोपाल में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 हर्ष रावत को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
उच्च शिक्षा विभाग के इस फैसले को प्रशासनिक जवाबदेही और छात्राओं की सुरक्षा के प्रति सरकार के सख्त रुख के रूप में देखा जा रहा है।
    user_Piyush kumar
    Piyush kumar
    Newspaper advertising department रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • रेहुटिया रेलवे अंडरब्रिज में जलभराव से आवागमन ठप, राहगीर परेशान चित्रकूट/मानिकपुर। लगातार बारिश के चलते कर्वी–मानिकपुर मार्ग को जोड़ने वाले रेहुटिया रेलवे अंडरब्रिज में पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। अंडरब्रिज में कई फीट तक पानी जमा होने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग कर्वी और मानिकपुर के बीच प्रमुख संपर्क मार्ग है। जलभराव के कारण स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान यही स्थिति बन जाती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से अंडरब्रिज से पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था कराने तथा स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि बारिश के मौसम में लोगों को बार-बार इस समस्या का सामना न करना पड़े।
    1
    रेहुटिया रेलवे अंडरब्रिज में जलभराव से आवागमन ठप, राहगीर परेशान
चित्रकूट/मानिकपुर। लगातार बारिश के चलते कर्वी–मानिकपुर मार्ग को जोड़ने वाले रेहुटिया रेलवे अंडरब्रिज में पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। अंडरब्रिज में कई फीट तक पानी जमा होने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यह मार्ग कर्वी और मानिकपुर के बीच प्रमुख संपर्क मार्ग है। जलभराव के कारण स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान यही स्थिति बन जाती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से अंडरब्रिज से पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था कराने तथा स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि बारिश के मौसम में लोगों को बार-बार इस समस्या का सामना न करना पड़े।
    user_छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    Reporter मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • तस्कर को उठा ले गई उड़ीसा पुलिस रीवा और मऊगंज में है 50 हजार का इनाम ,, आखिर क्यों अपनी कस्टडी में नही ले रही रीवा व मऊगंज पुलिस रीवा। मध्य प्रदेश पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ और तमाम कॉम्बिंग गश्त के बड़े-बड़े दावों की धज्जियां उड़ाते हुए ओडिशा क्राइम ब्रांच ने विंध्य क्षेत्र के सबसे बड़े कथित गांजा तस्कर और गैंगरेप के इनामी आरोपी आदित्य मिश्रा को रीवा पुलिस की नाक के नीचे से शहर के बिछिया थाना के लोही गाव से लगभग माह भर पहले गिरफ्तार कर लिया था। रीवा पुलिस छोटी मोटी करवाई कर अपनी वाहवाही का डिण्डौरा पिटती रहती है तो फिर इतना बड़ा गांजा तस्कर अब तक रीवा और मऊगंज पुलिस की पकड़ से कैसे दूर है आखिर क्यों रीवा पुलिस कुख्यात आरोपी को अपनी हिरासत में नही ले रही है। कथित शातिर गांजा तस्कर व गैंगरेप का आरोपी आदित्य मिश्रा पर मऊगंज और रीवा जिले के कई थानों में गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं और उस पर 50 हजार रुपये का कुल इनाम घोषित है। इसके बावजूद, स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगी और ओडिशा पुलिस उसे दबोचकर अपने साथ ले गई । 15 क्विंटल गांजे की खेप से बेनकाब हुआ विंध्य का नेटवर्क हाल ही में ओडिशा पुलिस ने 15 क्विंटल गांजे की एक विशाल खेप पकड़ी थी। उस कार्रवाई में गिरफ्तार हुए आरोपियों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो विंध्य क्षेत्र में फैले नशे के काले कारोबार के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ आरोपियों के बयानों में हनुमना निवासी आदित्य मिश्रा का नाम मुख्य सरगना के रूप में सामने आया, जिसके बाद ओडिशा पुलिस ने सीधे रीवा में दबिश देकर उसे दबोच लिया। गांजा तस्करी से लेकर गैंगरेप तक का आरोप, 50 हजार का था इनाम आदित्य मिश्रा पर केवल नशे की तस्करी ही नहीं, बल्कि नईगढ़ी थाने में गैंगरेप जैसा घिनौना और गंभीर अपराध भी दर्ज है। आरोपी पर कई थानों द्वारा कुल 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। दो जिलों के थानों में दर्ज है ये अपराध नईगढ़ी थाना: गैंगरेप का गंभीर मामला 30,000 का इनाम मनगवां थाना: गांजा तस्करी का मामला 10,000 का इनाम समान थाना: गांजा तस्करी का मामला 10,000 का इनाम रीवा पुलिस की कार्यप्रणाली पर खड़े हुए गंभीर सवाल रीवा और मऊगंज पुलिस जिस शातिर तस्कर को महीनों से नहीं ढूंढ पा रही थी, उसे ओडिशा पुलिस ने चंद घंटों की सटीक रणनीति से शहर के बीचों-बीच से उठा लिया। एक तरफ रीवा पुलिस 'ऑपरेशन प्रहार 2.0' और कॉम्बिंग गश्त का ढिंढोरा पीट रही है, वहीं दूसरी तरफ 50 हजार का इनामी और गैंगरेप का आरोपी पुलिस की नाक के नीचे आराम से पनाह लिए बैठा था। ओडिशा पुलिस की इस धमाकेदार कार्रवाई ने न केवल नशे के कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया है, बल्कि रीवा पुलिस के सूचना तंत्र और मुस्तैदी पर भी बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। अब देखना यह होगा आरोपी आदित्य मिश्रा की जमानत कब होती है ।
    1
    तस्कर को उठा ले गई उड़ीसा पुलिस रीवा और मऊगंज में है 50 हजार का इनाम ,, आखिर क्यों अपनी कस्टडी में नही ले रही रीवा व मऊगंज पुलिस

रीवा। मध्य प्रदेश पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ और तमाम कॉम्बिंग गश्त के बड़े-बड़े दावों की धज्जियां उड़ाते हुए ओडिशा क्राइम ब्रांच ने विंध्य क्षेत्र के सबसे बड़े
कथित गांजा तस्कर और गैंगरेप के इनामी आरोपी आदित्य मिश्रा को रीवा पुलिस की नाक के नीचे से शहर के बिछिया थाना के लोही गाव से लगभग  माह भर पहले  गिरफ्तार कर लिया था।  रीवा पुलिस छोटी मोटी करवाई कर अपनी वाहवाही का डिण्डौरा पिटती रहती है तो फिर इतना बड़ा गांजा तस्कर अब तक रीवा और मऊगंज पुलिस की पकड़ से कैसे दूर है आखिर क्यों रीवा पुलिस कुख्यात आरोपी को अपनी हिरासत में नही ले रही है। कथित
शातिर गांजा  तस्कर व गैंगरेप का आरोपी आदित्य मिश्रा  पर मऊगंज और रीवा जिले के कई थानों में गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं और उस पर 50 हजार रुपये का कुल इनाम घोषित है। इसके बावजूद, स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगी और ओडिशा पुलिस उसे दबोचकर अपने साथ ले गई ।
15 क्विंटल गांजे की खेप से बेनकाब हुआ विंध्य का नेटवर्क
हाल ही में ओडिशा पुलिस ने 15 क्विंटल गांजे की एक विशाल खेप पकड़ी थी। उस कार्रवाई में गिरफ्तार हुए आरोपियों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो विंध्य क्षेत्र में फैले नशे के काले कारोबार के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ आरोपियों के बयानों में हनुमना निवासी आदित्य मिश्रा का नाम मुख्य सरगना के रूप में सामने आया, जिसके बाद ओडिशा पुलिस ने सीधे रीवा में दबिश देकर उसे दबोच लिया।
गांजा तस्करी से लेकर गैंगरेप तक का आरोप, 50 हजार का था इनाम
आदित्य मिश्रा पर केवल नशे की तस्करी ही नहीं, बल्कि नईगढ़ी थाने में गैंगरेप जैसा घिनौना और गंभीर अपराध भी दर्ज है। आरोपी पर कई थानों द्वारा कुल 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
दो जिलों के थानों में दर्ज है ये अपराध
नईगढ़ी थाना: गैंगरेप का गंभीर मामला 30,000 का इनाम
मनगवां थाना: गांजा तस्करी का मामला 10,000 का इनाम
समान थाना: गांजा तस्करी का मामला 10,000 का इनाम
रीवा पुलिस की कार्यप्रणाली पर खड़े हुए गंभीर सवाल
रीवा और मऊगंज पुलिस जिस शातिर तस्कर को महीनों से नहीं ढूंढ पा रही थी, उसे ओडिशा पुलिस ने चंद घंटों की सटीक रणनीति से शहर के बीचों-बीच से उठा लिया।
एक तरफ रीवा पुलिस 'ऑपरेशन प्रहार 2.0' और कॉम्बिंग गश्त का ढिंढोरा पीट रही है, वहीं दूसरी तरफ 50 हजार का इनामी और गैंगरेप का आरोपी पुलिस की नाक के नीचे आराम से पनाह लिए बैठा था। ओडिशा पुलिस की इस धमाकेदार कार्रवाई ने न केवल नशे के कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया है, बल्कि रीवा पुलिस के सूचना तंत्र और मुस्तैदी पर भी बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। अब देखना यह होगा आरोपी आदित्य मिश्रा की जमानत कब होती है ।
    user_हरित प्रवाह न्यूज़
    हरित प्रवाह न्यूज़
    हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • फतवे से निकाह खत्म नहीं होगा! MP हाई कोर्ट का बड़ा फैसला | भोपाल फतवा मामला | MP News मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में भोपाल की दारुल-दफा मसाजिद कमेटी द्वारा जारी फतवे से जुड़े मामले की सुनवाई हुई। पति ने फतवे के आधार पर निकाह समाप्त मानने का आग्रह किया, जबकि पत्नी ने इसका विरोध किया। हाई कोर्ट ने धार्मिक राय और कानूनी तलाक के बीच अंतर को स्पष्ट किया। रिपोर्ट में जानिए इस मामले में अदालत का क्या रुख रहा और कानूनी प्रक्रिया क्यों महत्वपूर्ण है। ⚠️ नोट: यह रिपोर्ट उपलब्ध मामले की जानकारी पर आधारित है। वैवाहिक विवादों में कानूनी स्थिति मामले के तथ्यों और लागू कानून पर निर्भर करती है।
    1
    फतवे से निकाह खत्म नहीं होगा! MP हाई कोर्ट का बड़ा फैसला | भोपाल फतवा मामला | MP News
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में भोपाल की दारुल-दफा मसाजिद कमेटी द्वारा जारी फतवे से जुड़े मामले की सुनवाई हुई। पति ने फतवे के आधार पर निकाह समाप्त मानने का आग्रह किया, जबकि पत्नी ने इसका विरोध किया।
हाई कोर्ट ने धार्मिक राय और कानूनी तलाक के बीच अंतर को स्पष्ट किया। रिपोर्ट में जानिए इस मामले में अदालत का क्या रुख रहा और कानूनी प्रक्रिया क्यों महत्वपूर्ण है।
⚠️ नोट: यह रिपोर्ट उपलब्ध मामले की जानकारी पर आधारित है। वैवाहिक विवादों में कानूनी स्थिति मामले के तथ्यों और लागू कानून पर निर्भर करती है।
    user_PAVAN KUMAR YADAV
    PAVAN KUMAR YADAV
    Mechanic हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *बड़ी खबर गुढ़* *गुढ़ बस स्टैंड में पियक्कड़ का आतंक, राहगीरों से गाली-गलौज, घंटों तक मचा रहा उत्पात* गुढ़। गुढ़ बस स्टैंड क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर लगभग 1:00 बजे से एक नशे में धुत व्यक्ति द्वारा जमकर हंगामा किया जा रहा है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त व्यक्ति राह चलते लोगों को रोककर गाली-गलौज कर रहा है तथा आने-जाने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशान कर रहा है। बताया जा रहा है कि दोपहर से शुरू हुआ यह उत्पात शाम लगभग 6:00 बजने को आया लेकिन अभी भी पियागी का ड्रामा जारी है जिससे बस स्टैंड क्षेत्र में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। लोगों का कहना है कि नशे में धुत व्यक्ति की हरकतों के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ और कई राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए ताकि बस स्टैंड क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की घटनाएं आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय हैं। फिलहाल क्षेत्रीय लोगों की नजरें पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं
    1
    *बड़ी खबर गुढ़*

*गुढ़ बस स्टैंड में पियक्कड़ का आतंक, राहगीरों से गाली-गलौज, घंटों तक मचा रहा उत्पात*


गुढ़। गुढ़ बस स्टैंड क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर लगभग 1:00 बजे से एक नशे में धुत व्यक्ति द्वारा जमकर हंगामा किया जा रहा है  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त व्यक्ति राह चलते लोगों को रोककर गाली-गलौज कर रहा है तथा आने-जाने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशान कर रहा है।

बताया जा रहा है कि दोपहर से शुरू हुआ यह उत्पात शाम लगभग 6:00 बजने को आया लेकिन अभी भी पियागी का ड्रामा जारी है जिससे बस स्टैंड क्षेत्र में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। लोगों का कहना है कि नशे में धुत व्यक्ति की हरकतों के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ और कई राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए ताकि बस स्टैंड क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की घटनाएं आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय हैं।

फिलहाल क्षेत्रीय लोगों की नजरें पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 🚨 चित्रकूट: डकैती व हत्या मामले का 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार चित्रकूट की कोतवाली कर्वी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए डकैती एवं हत्या के मामले में वांछित ₹25,000 के इनामी अपराधी छोटकू पुत्र मोहर्रम को पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी वर्ष 2024 में ग्राम कसहाई में छात्रा मुस्कान की हत्या, डकैती एवं लूट की वारदात में वांछित था। मामले के खुलासे के बाद उसके विरुद्ध ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष कान्त राय, क्षेत्राधिकारी नगर सतेन्द्र कुमार सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक राजेश कुमार एवं उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया। 📌 गिरफ्तार करने वाली टीम: • उ0नि0 राजेश कुमार • मुख्य आरक्षी इकरार अहमद • आरक्षी धर्मेंद्र सिंह • आरक्षी शिवम यादव चित्रकूट पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार इनामी अपराधी को कानून के शिकंजे में लाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। #Chitrakoot #ChitrakootPolice #BreakingNews #CrimeNews #UttarPradesh #PoliceAction #ChitrakootNewsLive
    1
    🚨 चित्रकूट: डकैती व हत्या मामले का 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

चित्रकूट की कोतवाली कर्वी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए डकैती एवं हत्या के मामले में वांछित ₹25,000 के इनामी अपराधी छोटकू पुत्र मोहर्रम को पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी वर्ष 2024 में ग्राम कसहाई में छात्रा मुस्कान की हत्या, डकैती एवं लूट की वारदात में वांछित था। मामले के खुलासे के बाद उसके विरुद्ध ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष कान्त राय, क्षेत्राधिकारी नगर सतेन्द्र कुमार सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक राजेश कुमार एवं उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया।

📌 गिरफ्तार करने वाली टीम:
• उ0नि0 राजेश कुमार
• मुख्य आरक्षी इकरार अहमद
• आरक्षी धर्मेंद्र सिंह
• आरक्षी शिवम यादव

चित्रकूट पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार इनामी अपराधी को कानून के शिकंजे में लाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

#Chitrakoot #ChitrakootPolice #BreakingNews #CrimeNews #UttarPradesh #PoliceAction #ChitrakootNewsLive
    user_Chitrakootnewslive
    Chitrakootnewslive
    News Anchor मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.