बहराइच: नवाबगंज में खौफनाक वारदात; बहन को लेने पहुंचे युवक पर जीजा ने तलवार से किया जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात बहराइच। उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के थाना नवाबगंज क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ अपनी बहन को ससुराल से वापस लिवाने पहुंचे एक युवक पर उसके सगे जीजा और ससुराल पक्ष के लोगों ने तलवार और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, थाना मटेरा क्षेत्र के ग्राम मटेरा निवासी प्रार्थी मकसूद खान पुत्र रसीद खान नवाबगंज थाना क्षेत्र के केवलपुर (केशवपुर) गांव में अपनी बहन की विदाई कराने के लिए उसके ससुराल गया था। आरोप है कि वहाँ पारिवारिक विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवक के जीजा अंसार अली, अमजद अली और अनवर अली ने उसे सरेआम सड़क पर घेर लिया। पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर और वायरल सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, आरोपियों ने प्रार्थी पर धारदार तलवार और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर तलवार से पीटा जा रहा है। इस जानलेवा हमले में युवक के दोनों हाथ कट गए हैं और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। चीख-पुकार सुनकर जब हाईवे से गुजर रहे राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर दौड़े, तो आरोपी युवक को अधमरा छोड़कर और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। लूलहान और गंभीर रूप से घायल मकसूद खान को राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने नवाबगंज थाने में नामजद लिखित तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने और प्रार्थी की शिकायत के बाद हरकत में आई नवाबगंज थाना पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बहराइच: नवाबगंज में खौफनाक वारदात; बहन को लेने पहुंचे युवक पर जीजा ने तलवार से किया जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात बहराइच। उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के थाना नवाबगंज क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ अपनी बहन को ससुराल से वापस लिवाने पहुंचे एक युवक पर उसके सगे जीजा और ससुराल पक्ष के लोगों ने तलवार और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, थाना मटेरा क्षेत्र के ग्राम मटेरा निवासी प्रार्थी मकसूद खान पुत्र रसीद खान नवाबगंज थाना क्षेत्र के केवलपुर (केशवपुर) गांव
में अपनी बहन की विदाई कराने के लिए उसके ससुराल गया था। आरोप है कि वहाँ पारिवारिक विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवक के जीजा अंसार अली, अमजद अली और अनवर अली ने उसे सरेआम सड़क पर घेर लिया। पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर और वायरल सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, आरोपियों ने प्रार्थी पर धारदार तलवार और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर तलवार से पीटा जा रहा है। इस जानलेवा हमले में युवक के दोनों हाथ कट गए हैं और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। चीख-पुकार सुनकर जब हाईवे से गुजर
रहे राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर दौड़े, तो आरोपी युवक को अधमरा छोड़कर और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। लूलहान और गंभीर रूप से घायल मकसूद खान को राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने नवाबगंज थाने में नामजद लिखित तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने और प्रार्थी की शिकायत के बाद हरकत में आई नवाबगंज थाना पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- बहराइच: पीपल चौराहे पर BJP महिला मोर्चा का हल्लाबोल, लेकिन इन बयानों पर चुप्पी क्यों? बहराइच शहर के पीपल चौराहे स्थित कांग्रेस भवन के बाहर भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध मार्च निकाला और जमकर प्रदर्शन किया। आरोप दिल्ली में राहुल गांधी के प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी का है। लेकिन जनता का सीधा सवाल—जब सत्ता पक्ष के नेताओं के अमर्यादित बयान सामने आते हैं, तब ये मार्च और तख्तियां कहां गायब हो जाती हैं? क्या सियासत में महिला सम्मान सिर्फ एकतरफा है? आप इस पूरे मुद्दे पर क्या सोचते हैं? नीचे कमेंट में अपनी राय जरूर दें।1
- जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा नानपारा, भव्य जुलूस ने खींचा लोगों का ध्यान बहराइच के नानपारा में रामलीला महोत्सव के अवसर पर सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा की शुरुआत पुरानी बाजार स्थित श्रीरामलीला चबूतरे से हुई, जहां भगवान श्रीराम, माता सीता और भैया लक्ष्मण की आरती व पूजा-अर्चना के बाद जुलूस रवाना हुआ। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए शिवाले बाग मैदान स्थित दशहरा मेला स्थल पहुंची। रास्तेभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने भगवान श्रीराम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा के दौरान नगर कोतवाल गुरु सेन सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। शिवाले बाग मैदान में भगवान श्रीराम की आरती-पूजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। नानपारा की इस भव्य शोभायात्रा ने धार्मिक आस्था, उत्साह और सामाजिक एकजुटता का शानदार संदेश दिया।1
- बहराइच में नदी लापता युवराज का कई दिन बाद भी कुछ पता नही ! रिपोर्ट / नूर आलम वारसी बहराइच में नदी लापता युवराज का कई दिन बाद भी कुछ पता नही !1
- विकासखंड बलहा के भग्गपुरवा पुरैना भवानी बॉक्स के सफाई कर्मी पद पर नियुक्त भूखन लाल जी अपने कार्य को पूर्ण करते हुए दिखाई दिए। और बताया यह अभी जा रहा है की वो समय-समय पर अपने ग्राम सभा में कार्य करते रहते हैं। और सफाई व्यवस्था भी ठीक-ठाक बने रहते हैं।1
- मार पीट मे समझाने पहुचा युवक दूसरे युवक ने लाठी से पीटा #मारपीट #लाठीसेहमला #युवकपरहमला #मारपीटकामामला #BahraichNews #UPNews #fariyadali eNews #BreakingNews #HindiNews #बहराइच_न्यूज #अपराध_समाचार #ताजा_खबर #ViralNews #CrimeOutIndiaNews #FariyadAli1
- दुर्गा पंडालो में श्रद्धालुओं की उम्र रही भीड़ जय माता दी की जयकारे से गूंजायमान हो रहा वातावरण जनपद बहराइच के ब्लॉक नवाबगंज के शंकरपुर गढ़रहवा बाबागंज कलवारी बसभरियाया सहित विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालो में इन दिनों वातावरण जय माता जी के नारे से भक्तिमय बन रहा है दुर्गा पंडालो में श्रद्धालुओं की उम्र रही भीड़ जय माता दी की जयकारे से गूंजायमान हो रहा वातावरण1
- बहराइच: नवाबगंज में खौफनाक वारदात; बहन को लेने पहुंचे युवक पर जीजा ने तलवार से किया जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात बहराइच। उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के थाना नवाबगंज क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ अपनी बहन को ससुराल से वापस लिवाने पहुंचे एक युवक पर उसके सगे जीजा और ससुराल पक्ष के लोगों ने तलवार और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, थाना मटेरा क्षेत्र के ग्राम मटेरा निवासी प्रार्थी मकसूद खान पुत्र रसीद खान नवाबगंज थाना क्षेत्र के केवलपुर (केशवपुर) गांव में अपनी बहन की विदाई कराने के लिए उसके ससुराल गया था। आरोप है कि वहाँ पारिवारिक विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवक के जीजा अंसार अली, अमजद अली और अनवर अली ने उसे सरेआम सड़क पर घेर लिया। पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर और वायरल सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, आरोपियों ने प्रार्थी पर धारदार तलवार और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर तलवार से पीटा जा रहा है। इस जानलेवा हमले में युवक के दोनों हाथ कट गए हैं और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। चीख-पुकार सुनकर जब हाईवे से गुजर रहे राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर दौड़े, तो आरोपी युवक को अधमरा छोड़कर और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। लूलहान और गंभीर रूप से घायल मकसूद खान को राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने नवाबगंज थाने में नामजद लिखित तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने और प्रार्थी की शिकायत के बाद हरकत में आई नवाबगंज थाना पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।3
- जनपद बहराइच के रसिया जातिजोर गांव में एक बच्चा जिसको आंख बाहर निकल गया है जीत भाई को मदद करना है इससे व्यवहार कोड लगा हुआ है आप लोग हेल्प कर सकते हैं धन्यवाद1