Shuru
Apke Nagar Ki App…
डूंगरपुर, राजस्थान के सवेला गाँव के युवा गायक मुकेश कुमार मीणा सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। उन्होंने अपनी गायकी और "टॉप लेवल" के बिजनेस से कम उम्र में ही बड़ी सफलता हासिल कर ली है।
Mukesh kumar meena
डूंगरपुर, राजस्थान के सवेला गाँव के युवा गायक मुकेश कुमार मीणा सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। उन्होंने अपनी गायकी और "टॉप लेवल" के बिजनेस से कम उम्र में ही बड़ी सफलता हासिल कर ली है।
- बालाजी स्टूडियो गांवड़ा पसलूंबर, उदयपुर, राजस्थानमें सिंगर भेरू लाल डामोर गावड़ा पाल6 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- सुननी के sagoli hanuman मन्दिर का देखने को मिला फिर से chamtkar आज सुननी के sagoli prachin hanuman mandir के दर्शन के लिए 45 digri तापमान के रहते हुऐ भी लोगों का दर्शन के लिए ता, ता लग गया herani की बात herani की बात तो ये हे की इतनी गर्मी 45 digri में भी लोगों को इस मन्दिर के पूरे pragann में कहीं भी गर्मी का aehsaas नहीं हुआ1
- 20 हजार रुपये मासिक वेतन, दस हजार बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी तो जल्दी किजिए बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! सागवाड़ा की जील कंपनी में 10 हजार पदों पर भर्ती शुरू डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा स्थित रीको इंडस्ट्रियल एरिया में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। जील कंपनी ने बड़े स्तर पर भर्ती अभियान शुरू करते हुए 10 हजार वैकेंसी निकाली हैं, जिसमें लड़के और लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि चयनित युवाओं को पहले 1 माह का फ्री प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 15 दिन की थ्योरी ट्रेनिंग और 15 दिन की ऑन जॉब ट्रेनिंग (OJT) शामिल होगी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद युवाओं को कंपनी में नौकरी दी जाएगी। कंपनी के अनुसार कर्मचारियों को हर महीने 20 से 25 हजार रुपये तक की सैलरी मिलेगी। साथ ही PF, ESI, बोनस और अन्य कॉर्पोरेट सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा। बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए कंपनी ने सुरक्षित हॉस्टल, महिला वार्डन, अच्छा भोजन, RO पानी, फ्री WiFi, लाइब्रेरी, स्टडी रूम और 24×7 CCTV सुरक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। प्रशिक्षण 20 मई से शुरू होगा आवेदन की अंतिम तिथि – 25 मई है और आयु सीमा – 18 से 40 वर्ष कंपनी गांव-गांव और सोशल मीडिया के जरिए युवाओं तक रोजगार की जानकारी पहुंचा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके।1
- म्यूल अकाउंट के जरिए 50 लाख की ठगी, देशभर में फैला था ठगी का जाल, डूंगरपुर पुलिस ने बेनकाब किया अंतरराज्यीय साइबर गिरोह भोले-भाले लोगों के बैंक खाते किराये पर लेकर होती थी साइबर ठगी, मास्टरमाइंड का साथी पुलिस गिरफ्त में, सरगना की तलाश जारी संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत चितरी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने संगठित साइबर ठगी गिरोह के एक सक्रिय सदस्य महावीर सिंह राठौड़ को गिरफ्तार किया है, जिस पर एक हजार रुपये का इनाम घोषित था। यह आरोपी भोले-भाले लोगों को रुपयों का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते (म्यूल अकाउंट) खुलवाता था और फिर उन खातों को साइबर ठगों को सौंप देता था। - ठगी का नेटवर्क और कार्यप्रणाली पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महावीर सिंह, निवासी बांसिया, लोगों को झांसे में लेकर उनके बैंक खातों की पासबुक, एटीएम कार्ड, नेट बैंकिंग आईडी और सिम कार्ड हासिल कर लेता था। इन खातों का उपयोग देश भर में होने वाली साइबर ठगी की रकम को जमा करने और निकालने के लिए किया जाता था। आरोपी ने इसी तरह भरतलाल नाई नामक व्यक्ति को पांच हजार रुपये मासिक किराए का लालच देकर बैंक ऑफ महाराष्ट्र, डूंगरपुर में खाता खुलवाया और उसकी किट मुख्य सरगना घनश्याम कलाल को सौंप दी। - 50 लाख का संदिग्ध लेनदेन और 14 ऑनलाइन शिकायतें जांच में खुलासा हुआ कि भरतलाल के अकेले खाते में देश के विभिन्न राज्यों (जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, केरल आदि) से करीब पच्चास लाख रुपये का अवैध लेनदेन हुआ। इस खाते के खिलाफ साइबर पोर्टल पर कुल 14 ऑनलाइन शिकायतें दर्ज पाई गई थीं। पुलिस इस मामले में म्यूल खाताधारक भरतलाल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। - पुलिस की टीम और कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने आरोपी की तलाश में राजस्थान के उदयपुर, डूंगरपुर सहित गुजरात के मोडासा, हिम्मतनगर और अहमदाबाद में दबिश दी। कड़े प्रयासों के बाद आरोपी महावीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाधिकारी रतनलाल जटिया के नेतृत्व में पुलिस अब इस गिरोह के मुख्य सरगना घनश्याम कलाल की सरगर्मी से तलाश कर रही है।1
- शादी समारोह से लौट रहे परिवार पर हथियारबंद बदमाशों का हमला, दंपती समेत 4 घायल डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के बौखला गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए एक परिवार पर 10 से 12 हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में दंपती सहित उनके दो बेटे घायल हो गए। सभी घायलों का डूंगरपुर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। बॉडी: पीड़ित मोहन वादी ने बताया कि वह अपनी पत्नी बालू वादी और दो बेटों रमण व मुकेश के साथ शनिवार को बौखला पाल गांव में रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर शाम सभी लोग गांव में आयोजित बिनौले कार्यक्रम में भाग लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में 10 से 12 लोगों ने अचानक परिवार पर लाठी, पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने बालू वादी के सिर पर धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पति मोहन और दोनों बेटों पर भी लाठियों से हमला किया गया, जिससे वे भी घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी वाहनों से डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।1
- पुलिस का ऑपरेशन संस्कार, चाकू व तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार डूंगरपुर जिले में एसपी मनीष कुमार के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन संस्कार' के तहत दोवड़ा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हड़मतिया मंदिर के पास धारदार चाकू व तलवार लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने और इलाके में भय पैदा करने व सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो अपलोड करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।1
- 72 कुण्डीय महारूद्र यज्ञ पूर्णाहुति संग सम्पन्न, कुशलगढ़ बना नया आस्था केंद्र कुशलगढ़ क्षेत्र के राम मंदिर एवं रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन सहस्त्रार्चन और महा-पूर्णाहुति के साथ भक्तिमय वातावरण में हुआ। 72 कुण्डीय महारूद्र यज्ञ, श्री राम यज्ञ, स्वर्ण शिखर, ध्वज दंड और कीर्ति स्तंभस्थापना मुख्य आकर्षण रहे। मुख्य आचार्य निकुंज मोहन जी पं. पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच Select all में 111 विद्वान ..या। "हर-हर महादेव" और "जय श्री राम" के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। पूर्णाहुति के बाद पुष्पवर्षा हुई तथा विशाल भंडार हजारों द्वालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में विधायक रमिला खड़िया, पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर, कुशलगढ़ दरबार सहित कई गणमान्यजन व समाजसेवियों की सक्रिय सहभागिता रही। पं. सतीश राज त्रिवेदी ने बताया कि यह महोत्सव क्षेत्र की आस्था, एकता और सनातन संस्कृति का ऐतिहासिक प्रतीक बन गया है।4
- हड़मतिया मंदिर के पास धारदार तलवार से लोगो को भयभीत करने वाले 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार। भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर डूंगरपुर दोवड़ा दोवड़ा पुलिस द्वारा हड़मतिया मंदिर के पास धारदार तलवार लहराकर लोगो को भयभीत करने के मामले में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा लोगों को डराया धमकाया जा रहा था। उक्त सूचना मिलने पर दोवड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और अभियुक्त को गिरफ्तार किया एवं आरोपी के पास से तलवार को जब्त किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त विजयपाल पिता मणिलाल परमार निवासीहड़मतिया फला पाल मांडव पुलिस थाना दोवड़ा इस सराहनीय कार्य में पुलिस थाना दोवड़ा का योगदान रहा।1
- डूंगरपुर जिले की आज की बड़ी खबरें! कहाँ क्या हुआ? पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन डूंगरपुर जिले की बड़ी खबरों में सबसे पहले—20 साल से पीएम आवास और रोजगार का इंतजार कर रहे बुजुर्ग दंपत्ति ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मदद की गुहार लगाई। सागवाड़ा बाजार में आधी रात पेड़ में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, लोगों ने खुद आग पर काबू पाया। दोवड़ा थाना पुलिस ने तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले युवक को गिरफ्तार किया। वहीं “ऑपरेशन म्यूल हंटर” में साइबर ठगी गिरोह से जुड़े ईनामी आरोपी को पकड़ा गया, जिसके खातों में 50 लाख के ट्रांजेक्शन मिले हैं। “ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2” के तहत पुलिस ने 2 ईनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया। “ऑपरेशन संस्कार” अभियान में स्टंटबाजी करने वाले युवकों पर कार्रवाई करते हुए 5 बाइक डिटेन की गईं। सुरेला गांव में अंधे मोड़ पर कार पलटने से बड़ा हादसा टल गया। सागवाड़ा में महिला मंडल की बैठक में समाज सुधार और नशामुक्ति पर चर्चा हुई। वहीं राज्य स्तरीय अभियान में डूंगरपुर पुलिस ने 21 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।1