logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रेणुका नदी के छठ घाट पर मॉक ड्रिल, आपदा से बचाव का दिया प्रशिक्षण ओबरा। बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में लोगों को सुरक्षित रखने और नदी में डूबने की घटनाओं से निपटने के लिए रेणुका नदी के छठ घाट पर प्रशासन की ओर से मॉक ड्रिल आयोजित की गई। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के निर्देश पर आयोजित इस अभ्यास में सीआईएसएफ, राजस्व, पुलिस, मेडिकल, आपूर्ति एवं पंचायती राज विभाग की टीमों ने समन्वित रूप से भाग लिया। मॉक ड्रिल के दौरान नदी में डूबते व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने, रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने और तत्काल प्राथमिक उपचार देने का प्रदर्शन किया गया। जरूरत पड़ने पर घायल को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई। इस दौरान आमजन को जागरूक करते हुए प्रशासन ने अपील की कि बाढ़, जलभराव या नदी में तेज बहाव के समय नदी, घाट, नाले और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। बच्चों को विशेष रूप से ऐसे स्थानों पर जाने से रोकें। प्रशासन ने कहा कि किसी व्यक्ति के नदी में डूबने पर स्वयं जोखिम लेकर पानी में न उतरें, बल्कि तत्काल पुलिस, प्रशासन या प्रशिक्षित बचाव दल को सूचना दें। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ आमजन को सुरक्षा एवं बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।

7 hrs ago
user_Mustaf Ahamad
Mustaf Ahamad
Credit reporting agency ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

रेणुका नदी के छठ घाट पर मॉक ड्रिल, आपदा से बचाव का दिया प्रशिक्षण ओबरा। बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में लोगों को सुरक्षित रखने और नदी में डूबने की घटनाओं से निपटने के लिए रेणुका नदी के छठ घाट पर प्रशासन की ओर से मॉक ड्रिल आयोजित की गई। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के निर्देश पर आयोजित इस अभ्यास में सीआईएसएफ, राजस्व, पुलिस, मेडिकल, आपूर्ति एवं पंचायती राज विभाग की टीमों ने समन्वित रूप से भाग लिया। मॉक ड्रिल के दौरान नदी में डूबते व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने, रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने और तत्काल प्राथमिक उपचार देने का प्रदर्शन किया गया। जरूरत पड़ने पर घायल को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई। इस दौरान आमजन को जागरूक करते हुए प्रशासन ने अपील की कि बाढ़, जलभराव या नदी में तेज बहाव के समय नदी, घाट, नाले और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। बच्चों को विशेष रूप से ऐसे स्थानों पर जाने से रोकें। प्रशासन ने कहा कि किसी व्यक्ति के नदी में डूबने पर स्वयं जोखिम लेकर पानी में न उतरें, बल्कि तत्काल पुलिस, प्रशासन या प्रशिक्षित बचाव दल को सूचना दें। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ आमजन को सुरक्षा एवं बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • थाना : शक्तिनगर* *जनपद : सोनभद्र* *दिनांक : 02.09.2026* *🔴 थाना शक्तिनगर पुलिस की बड़ी सफलता* *🔹 36 घंटे के अंदर बोलेरो वाहन चोरी की घटना का सफल अनावरण* * *🔹 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार* *🔹 चोरी की बोलेरो, चोरी की मोटरसाइकिल एवं बोलेरो की नंबर प्लेट बरामद* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के कुशल निर्देशन में चोरी की घटना का सफल अनावरण करने व संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान तथा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर श्री सत्येंद्र राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा *बोलेरो वाहन चोरी की घटना का 36 घंटे के अंदर* सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे एवं निशानदेही से चोरी की बोलेरो गाड़ी, एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल तथा बोलेरो वाहन की नंबर प्लेट बरामद की गई। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 31.08.2026 को वादी विकास पाण्डेय पुत्र राम निवाज पाण्डेय, हाल पता–बारब्रिक प्रोजेक्ट लिमिटेड, एनटीपीसी शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र द्वारा थाना शक्तिनगर पर लिखित तहरीर दी गई कि कम्पनी के नाम से पंजीकृत बोलेरो वाहन संख्या JH01CE0558 को दिनांक 25.08.2026 की रात्रि करीब 10:00 बजे एनटीपीसी शक्तिनगर स्थित बीएचईएल गेट से करीब 50 मीटर अंदर डीएम प्लांट के पास खड़ा किया गया था। दिनांक 26.08.2026 को प्रातः करीब 08:30 बजे वाहन उक्त स्थान पर मौजूद नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई पता नहीं चल सका। प्राप्त तहरीर के आधार पर *थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0-163/2026, धारा-303(2) बीएनएस* बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया। घटना के शीघ्र अनावरण एवं चोरी गए वाहन की बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर द्वारा पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। *कृत कार्यवाही-* पुलिस टीम द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों एवं सुरागरसी-पतारसी के आधार पर घटना का सफल अनावरण करते हुए *अभियुक्त अम्बिकेश्वर प्रसाद दुबे* को दिनांक 01.09.2026 को समय करीब 22:03 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही एवं कब्जे से चोरी की बोलेरो वाहन, एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल तथा बोलेरो वाहन की नंबर प्लेट बरामद की गई। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों एवं बरामदगी के आधार पर *धारा-317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी* की गई। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्त-* अम्बिकेश्वर प्रसाद दुबे पुत्र गीता प्रसाद, निवासी ग्राम भुड़कुड़ राजमिलान, थाना माड़ा, जनपद सिंगरौली, मध्य प्रदेश। *बरामदगी-* * 01 अदद बोलेरो वाहन संख्या JH01CE0558। * 01 अदद हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल संख्या MP66 MF 1040। * 01 अदद बोलेरो वाहन की नंबर प्लेट संख्या JH01CE0558। *गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम* 1. प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र – पर्यवेक्षण। 2. उ0नि0 रंजीत कुमार, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र – विवेचक। 3. उ0नि0 दिनेश गौतम, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र। 4. हे0का0 दिनेश गौतम, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र। 5. का0 अमृतलाल, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
    2
    थाना : शक्तिनगर*
*जनपद : सोनभद्र*
*दिनांक : 02.09.2026*

*🔴 थाना शक्तिनगर पुलिस की बड़ी सफलता*
*🔹 36 घंटे के अंदर बोलेरो वाहन चोरी की घटना का सफल अनावरण*
*
*🔹 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔹 चोरी की बोलेरो, चोरी की मोटरसाइकिल एवं बोलेरो की नंबर प्लेट बरामद*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के कुशल निर्देशन में चोरी की घटना का सफल अनावरण करने व संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान तथा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर श्री सत्येंद्र राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा *बोलेरो वाहन चोरी की घटना का 36 घंटे के अंदर* सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे एवं निशानदेही से चोरी की बोलेरो गाड़ी, एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल तथा बोलेरो वाहन की नंबर प्लेट बरामद की गई।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 31.08.2026 को वादी विकास पाण्डेय पुत्र राम निवाज पाण्डेय, हाल पता–बारब्रिक प्रोजेक्ट लिमिटेड, एनटीपीसी शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र द्वारा थाना शक्तिनगर पर लिखित तहरीर दी गई कि कम्पनी के नाम से पंजीकृत बोलेरो वाहन संख्या JH01CE0558 को दिनांक 25.08.2026 की रात्रि करीब 10:00 बजे एनटीपीसी शक्तिनगर स्थित बीएचईएल गेट से करीब 50 मीटर अंदर डीएम प्लांट के पास खड़ा किया गया था। दिनांक 26.08.2026 को प्रातः करीब 08:30 बजे वाहन उक्त स्थान पर मौजूद नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई पता नहीं चल सका।
प्राप्त तहरीर के आधार पर *थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0-163/2026, धारा-303(2) बीएनएस* बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया। घटना के शीघ्र अनावरण एवं चोरी गए वाहन की बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर द्वारा पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
*कृत कार्यवाही-*
पुलिस टीम द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों एवं सुरागरसी-पतारसी के आधार पर घटना का सफल अनावरण करते हुए *अभियुक्त अम्बिकेश्वर प्रसाद दुबे* को दिनांक 01.09.2026 को समय करीब 22:03 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही एवं कब्जे से चोरी की बोलेरो वाहन, एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल तथा बोलेरो वाहन की नंबर प्लेट बरामद की गई। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों एवं बरामदगी के आधार पर *धारा-317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी* की गई। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
अम्बिकेश्वर प्रसाद दुबे पुत्र गीता प्रसाद, निवासी ग्राम भुड़कुड़ राजमिलान, थाना माड़ा, जनपद सिंगरौली, मध्य प्रदेश।
*बरामदगी-*
* 01 अदद बोलेरो वाहन संख्या JH01CE0558।
* 01 अदद हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल संख्या MP66 MF 1040।
* 01 अदद बोलेरो वाहन की नंबर प्लेट संख्या JH01CE0558।
*गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र – पर्यवेक्षण।
2. उ0नि0 रंजीत कुमार, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र – विवेचक।
3. उ0नि0 दिनेश गौतम, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 दिनेश गौतम, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
5. का0 अमृतलाल, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
    user_Chandrika prasad ji
    Chandrika prasad ji
    Photographer दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • श्री राम जानकी मंदिर अम्बोर बाराबंकी मंदिर पर बृहद वृक्षारोपण महंत श्री अंकित दास जी महाराज के करकमलों द्वारा एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत सभी शिष्यों ने भी स्वच्छता अभियान में भाग लिया आइए देखते हैं यहां की कुछ झलकियां वीडियो शेयर जरूर करें
    1
    श्री राम जानकी मंदिर अम्बोर बाराबंकी मंदिर पर बृहद वृक्षारोपण महंत श्री अंकित दास जी महाराज के करकमलों द्वारा एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत सभी शिष्यों ने भी स्वच्छता अभियान में भाग लिया आइए देखते हैं यहां की कुछ झलकियां वीडियो शेयर जरूर करें
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    Dudhi, Sonbhadra•
    9 hrs ago
  • जम्मू-कश्मीर के पहाडी में स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर पैदल यात्रा लाईव मां वैष्णो देवी मंदिर पैदल यात्रा लाईव
    4
    जम्मू-कश्मीर के पहाडी में स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर पैदल यात्रा लाईव 
मां वैष्णो देवी मंदिर पैदल यात्रा लाईव
    user_Jitendr Prshad
    Jitendr Prshad
    Court reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सोनभद्र: दुद्धी के जोरूखाड़ में मालिया नदी का पुल टूट कर धंसा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, स्कूली बच्चों ओर ग्रामीण की जान जोखिम में सोनभद्र: दुद्धी के जोरूखाड़ में मालिया नदी का पुल टूट कर धंसा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, स्कूली बच्चों ओर ग्रामीण की जान जोखिम में
    1
    सोनभद्र: दुद्धी के जोरूखाड़ में मालिया नदी का पुल टूट कर धंसा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, स्कूली बच्चों ओर ग्रामीण की जान जोखिम में

सोनभद्र: दुद्धी के जोरूखाड़ में मालिया नदी का पुल टूट कर धंसा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, स्कूली बच्चों ओर ग्रामीण की जान जोखिम में
    user_Nitesh Kumar
    Nitesh Kumar
    Mandi Agent Mahuli•
    10 hrs ago
  • सिंगरौली। लगातार बारिश के चलते प्रभावित खाखन पुल की मरम्मत के बाद फिलहाल दोपहिया और छोटे चारपहिया वाहनों के लिए आवागमन शुरू है। वहीं भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। इसी व्यवस्था का जायजा लेने पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. खाखन पुल पहुंचे। उन्होंने मौके पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा भारी वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करने की समझाइश दी। एसपी ने एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी और थाना प्रभारी जियावन राजेश मिश्रा को नियमित पेट्रोलिंग कर पुल और आसपास के क्षेत्र की निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील नदी-नालों, पुल-पुलियों और जलभराव वाले मार्गों पर सतर्कता बरतने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए गए हैं। बैढ़न से सीधी जाने वाले भारी वाहन मोरवा-बरगवां-चितरंगी-कर्थुआ होते हुए सीधी या बरगवां-झुरही तिराहा-बरका-महुआगांव-निवास-निगरी-टिकरी तिराहा होते हुए सीधी जा सकेंगे। सिंगरौली पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि खाखन पुल से भारी वाहन न ले जाएं और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। बारिश के दौरान नदी, नालों और तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने तथा पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की भी अपील की गई है।
    1
    सिंगरौली। लगातार बारिश के चलते प्रभावित खाखन पुल की मरम्मत के बाद फिलहाल दोपहिया और छोटे चारपहिया वाहनों के लिए आवागमन शुरू है। वहीं भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
इसी व्यवस्था का जायजा लेने पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. खाखन पुल पहुंचे। उन्होंने मौके पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा भारी वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करने की समझाइश दी।

एसपी ने एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी और थाना प्रभारी जियावन राजेश मिश्रा को नियमित पेट्रोलिंग कर पुल और आसपास के क्षेत्र की निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील नदी-नालों, पुल-पुलियों और जलभराव वाले मार्गों पर सतर्कता बरतने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए गए हैं।

बैढ़न से सीधी जाने वाले भारी वाहन मोरवा-बरगवां-चितरंगी-कर्थुआ होते हुए सीधी या बरगवां-झुरही तिराहा-बरका-महुआगांव-निवास-निगरी-टिकरी तिराहा होते हुए सीधी जा सकेंगे। सिंगरौली पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि खाखन पुल से भारी वाहन न ले जाएं और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। बारिश के दौरान नदी, नालों और तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने तथा पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की भी अपील की गई है।
    user_Amrendra Shukla पत्रकार
    Amrendra Shukla पत्रकार
    Local News Reporter सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र मारकुंडी घाटी में पिकनिक मनाने पहुंचे युवक की हादसे में मौत झरने के पास पहाड़ी से उतरते समय पैर फिसलने से सूबेदार यादव उर्फ मुन्ना नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गए। साथी उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों और साथियों में कोहराम, वहीं झरनों-पहाड़ियों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े। 📍 चोपन थाना क्षेत्र, मारकुंडी #Sonbhadra #Chopan #Markundi #BreakingNews
    1
    🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र
मारकुंडी घाटी में पिकनिक मनाने पहुंचे युवक की हादसे में मौत
झरने के पास पहाड़ी से उतरते समय पैर फिसलने से सूबेदार यादव उर्फ मुन्ना नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गए। साथी उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद परिजनों और साथियों में कोहराम, वहीं झरनों-पहाड़ियों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े।
📍 चोपन थाना क्षेत्र, मारकुंडी
#Sonbhadra #Chopan #Markundi #BreakingNews
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शिवद्वार सतद्वारी , यहां बीते हुये पल कभी भुलाये नहीं जा सकते, बोलबम सेवा समिति की पूरी टीम पहुंची शिवद्वार, डॉक्टर की आवभगत , बड़े भाई का जो सम्मान मिला कभी भुलाया नहीं जा सकता आप भी वीडियो के माध्यम से देखें
    1
    शिवद्वार सतद्वारी , यहां बीते हुये पल कभी भुलाये नहीं जा सकते, बोलबम सेवा समिति की पूरी टीम पहुंची शिवद्वार, डॉक्टर की आवभगत , बड़े भाई का जो  सम्मान मिला कभी भुलाया नहीं जा सकता आप भी वीडियो के माध्यम से देखें
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    Dudhi, Sonbhadra•
    18 hrs ago
  • खाखन पुल पहुंचे पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम.यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा भारी वाहन चालकों को दी समझाइश—निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से ही करें आवागमन। सिंगरौली। लगातार वर्षा एवं जलप्रवाह के कारण प्रभावित खाखन पुल पर आवश्यक मरम्मत कार्य के उपरांत वर्तमान में मार्ग को दो पहिया एवं छोटे चार पहिया वाहनों के आवागमन योग्य बनाया गया है। पुल की वर्तमान स्थिति एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी एवं बड़े वाहनों का खाखन पुल से आवागमन नहीं किया जाए। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. स्वयं खाखन पुल पहुंचे तथा मौके पर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भारी वाहनों के कारण उत्पन्न जाम की स्थिति को देखते हुए उन्होंने वाहन चालकों से संवाद कर आवश्यक समझाइश दी तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से ही आवागमन करने के लिए कहा। t
    1
    खाखन पुल पहुंचे पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम.यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

भारी वाहन चालकों को दी समझाइश—निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से ही करें आवागमन।

सिंगरौली। लगातार वर्षा एवं जलप्रवाह के कारण प्रभावित खाखन पुल पर आवश्यक मरम्मत कार्य के उपरांत वर्तमान में मार्ग को दो पहिया एवं छोटे चार पहिया वाहनों के आवागमन योग्य बनाया गया है। पुल की वर्तमान स्थिति एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी एवं बड़े वाहनों का खाखन पुल से आवागमन नहीं किया जाए।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. स्वयं खाखन पुल पहुंचे तथा मौके पर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भारी वाहनों के कारण उत्पन्न जाम की स्थिति को देखते हुए उन्होंने वाहन चालकों से संवाद कर आवश्यक समझाइश दी तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से ही आवागमन करने के लिए कहा।
t
    user_Amrendra Shukla पत्रकार
    Amrendra Shukla पत्रकार
    Local News Reporter सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • किराए के मकान में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव ,पुलिस जांच में जुटी दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव के निवासी धीरज कुमार उर्फ बच्चा(27) का आज सुबह लगभग 9 बजे अपने ही किराए के मकान में लटकता शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई । गांव के लोगों के अनुसार धीरज अपने घर से करीब 50 मीटर दूर लगभग 6 साल से किराए के मकान में रहता था। बताया गया है कि घटना की जानकारी तब हुई जब उसका एक चालक साथी सुबह उसी के गांव मार्ग से गुजर रहा था और मित्र से मिलने उसके मकान के पास गया। दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसने अंदर झाँका तो धीरज को मकान के अंदर लकड़ी के बरेड में साड़ी के फंदे से लटका हुआ देखा।घटना की जानकारी पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। घटना स्थल पर पुलिस और गांव के कार्यवाह प्रधान श्रवण कुमार भी पहुंचे।लोगों की मदद से युवक को इलाज के लिए सीएचसी दुद्धी लाया गया, जहाँ चिकित्सक डॉ. सुनील ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि धीरज तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और पेशे से ड्राइवर था। पारिवारिक उलझनों के कारण वह पिछले कुछ समय से किराए के मकान में रह रहा था। उसकी शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी, लेकिन कोई संतान नहीं है। वह और उसकी पत्नी साथ रहते थे।पत्नी राखी के त्योहार के समय अपने मायके गई हुई थी और घटना की सूचना मिलते ही वह घर लौट आई।घटना से पत्नी का रो रोकर बुराहाल है वहीं परिजनों में शोक की लहर है । पुलिस ने कहा कि आत्महत्या की आशंका भी जताई जा रही है, पर घटनास्थल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही स्पष्ट निष्कर्ष बताए जाएंगे।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    4
    किराए के मकान में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव ,पुलिस जांच में जुटी
दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव के निवासी धीरज कुमार उर्फ बच्चा(27) का आज सुबह लगभग 9 बजे अपने ही किराए के मकान में लटकता शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई । गांव के लोगों के अनुसार धीरज अपने घर से करीब 50 मीटर दूर लगभग 6 साल से किराए के मकान में रहता था।
बताया गया है कि घटना की जानकारी तब हुई जब उसका एक चालक साथी सुबह उसी के गांव मार्ग से गुजर रहा था और मित्र से मिलने उसके मकान के पास गया। दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसने अंदर झाँका तो धीरज को मकान के अंदर लकड़ी के बरेड में साड़ी के फंदे से लटका हुआ देखा।घटना की जानकारी पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया।
घटना स्थल पर पुलिस और गांव के कार्यवाह प्रधान श्रवण कुमार भी पहुंचे।लोगों की मदद से युवक को इलाज के लिए सीएचसी दुद्धी लाया गया, जहाँ चिकित्सक डॉ. सुनील ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
परिजनों ने बताया कि धीरज तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और पेशे से ड्राइवर था। पारिवारिक उलझनों के कारण वह पिछले कुछ समय से किराए के मकान में रह रहा था। उसकी शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी, लेकिन कोई संतान नहीं है। वह और उसकी पत्नी साथ रहते थे।पत्नी राखी के त्योहार के समय अपने मायके गई हुई थी और घटना की सूचना मिलते ही वह घर लौट आई।घटना से पत्नी का रो रोकर बुराहाल है वहीं परिजनों में शोक की लहर है ।
पुलिस ने कहा कि आत्महत्या की आशंका भी जताई जा रही है, पर घटनास्थल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही स्पष्ट निष्कर्ष बताए जाएंगे।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.