Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्री राम जानकी मंदिर अम्बोर बाराबंकी मंदिर पर बृहद वृक्षारोपण महंत श्री अंकित दास जी महाराज के करकमलों द्वारा एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत सभी शिष्यों ने भी स्वच्छता अभियान में भाग लिया आइए देखते हैं यहां की कुछ झलकियां वीडियो शेयर जरूर करें
संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
श्री राम जानकी मंदिर अम्बोर बाराबंकी मंदिर पर बृहद वृक्षारोपण महंत श्री अंकित दास जी महाराज के करकमलों द्वारा एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत सभी शिष्यों ने भी स्वच्छता अभियान में भाग लिया आइए देखते हैं यहां की कुछ झलकियां वीडियो शेयर जरूर करें
More news from Sonbhadra and nearby areas
- *बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी* *रेणुका नदी के छठ घाट पर मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा से बचाव का दिया गया प्रशिक्षण* *बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी* *रेणुका नदी के छठ घाट पर मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा से बचाव का दिया गया प्रशिक्षण* *नदी में डूबते व्यक्ति को बचाने एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्थाओं का किया गया प्रदर्शन* *मॉक ड्रिल के माध्यम से आमजन को किया गया जागरूक, नदी के किनारे न जाने की दी गई सलाह* जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के निर्देश के क्रम में तहसील ओबरा क्षेत्र में रेणुका नदी के छठ घाट पर बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति से निपटने तथा नदी में डूबने की संभावित घटनाओं में त्वरित बचाव एवं राहत कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में सीआईएसएफ, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, मेडिकल टीम, आपूर्ति विभाग एवं पंचायती राज विभाग द्वारा समन्वित रूप से प्रतिभाग किया गया। इस दौरान नदी में किसी व्यक्ति के डूबने की स्थिति में उसे सुरक्षित बाहर निकालने, तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से संबंधित टीमों ने यह प्रदर्शित किया कि किसी व्यक्ति के नदी में डूबने की सूचना प्राप्त होने पर किस प्रकार तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया जाए, डूबे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला जाए तथा उसकी स्थिति के अनुसार प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर आमजन को जागरूक करते हुए बताया गया कि बाढ़, जलभराव अथवा नदी में तेज जल प्रवाह की स्थिति में नदी, नाले, घाट एवं जलभराव वाले स्थानों के समीप न जाएं। बच्चों को विशेष रूप से नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखें तथा प्रशासन द्वारा जारी चेतावनी एवं सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई कि नदी में डूबते हुए व्यक्ति को देखकर स्वयं जोखिम उठाकर पानी में न उतरें। तत्काल पुलिस, प्रशासन, आपदा राहत दल अथवा स्थानीय बचाव टीम को सूचना दें। प्रशिक्षित बचाव दल द्वारा व्यक्ति को बाहर निकाले जाने के बाद उसकी स्थिति के अनुसार प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा आवश्यकता होने पर तत्काल चिकित्सा केंद्र/अस्पताल पहुंचाया जाए। मॉक ड्रिल का उद्देश्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ आमजन को आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों एवं बचाव उपायों के प्रति जागरूक करना रहा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति में अनावश्यक रूप से नदी अथवा जलभराव वाले स्थानों की ओर न जाएं और स्वयं तथा अपने परिवार को सुरक्षित रखें।1
- रेणुका नदी के छठ घाट पर मॉक ड्रिल, आपदा से बचाव का दिया प्रशिक्षण ओबरा। बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में लोगों को सुरक्षित रखने और नदी में डूबने की घटनाओं से निपटने के लिए रेणुका नदी के छठ घाट पर प्रशासन की ओर से मॉक ड्रिल आयोजित की गई। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के निर्देश पर आयोजित इस अभ्यास में सीआईएसएफ, राजस्व, पुलिस, मेडिकल, आपूर्ति एवं पंचायती राज विभाग की टीमों ने समन्वित रूप से भाग लिया। मॉक ड्रिल के दौरान नदी में डूबते व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने, रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने और तत्काल प्राथमिक उपचार देने का प्रदर्शन किया गया। जरूरत पड़ने पर घायल को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई। इस दौरान आमजन को जागरूक करते हुए प्रशासन ने अपील की कि बाढ़, जलभराव या नदी में तेज बहाव के समय नदी, घाट, नाले और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। बच्चों को विशेष रूप से ऐसे स्थानों पर जाने से रोकें। प्रशासन ने कहा कि किसी व्यक्ति के नदी में डूबने पर स्वयं जोखिम लेकर पानी में न उतरें, बल्कि तत्काल पुलिस, प्रशासन या प्रशिक्षित बचाव दल को सूचना दें। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ आमजन को सुरक्षा एवं बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।1
- चिनिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की अचानक छापेमारी, मिठाई-किराना दुकानों में मचा हड़कंप,115 चिन्हित उत्पादों को लेकर दुकानदारों को सख्त चेतावनी चिनिया से हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनियां प्रखंड मुख्यालय के बस स्टैंड स्थित विभिन्न मिठाई, किराना एवं ठंडा-पेय पदार्थ दुकानों में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की अचानक जांच से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी रोहित कुमार ने कई प्रतिष्ठानों में पहुंचकर खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट की जांच की। मिठाई दुकानों में जांच के दौरान मिठाई समेत अन्य खाद्य पेय पदार्थों को देखा गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि एक्सपायरी डेट वाले खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री किसी भी स्थिति में नहीं करें। जिन मिठाइयों में फंगस अथवा खराब होने के लक्षण दिखाई दें, उन्हें तत्काल दुकान से हटाने की चेतावनी दी गई। इसके बाद किराना दुकानों में नूडल्स,इंस्टेंट फूड बिस्किट्स,पैकेज्ड स्नैक्स खाद्य तेल,मसाले और पैक्ड मसाला,सॉस, जैम और अन्य प्रोसेस्ड खाद्य पैकेज्ड/लेबल वाले खाद्य पदार्थ- समेत विभिन्न खाद्य उत्पादों की भी जांच की गई। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि यह अभियान गढ़वा उपायुक्त के निर्देश पर चलाया जा रहा है। भारत सरकार की ओर से चिन्हित करीब 115 उत्पादों की सूची प्राप्त हुई है, जिन्हें दुकानों में घूम-घूमकर चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों से जांच प्रतिवेदन पर हस्ताक्षर भी लिए जा रहे हैं, जिसे विभागीय कार्यालय में जमा कराया जाएगा। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगली जांच में यदि एक्सपायरी या नियमों के विरुद्ध खाद्य सामग्री पाई गई तो संबंधित दुकानदारों पर नियम संगत कार्रवाई की जाएगी। रोहित कुमार ने बताया कि वे रंका अनुमंडल क्षेत्र के लिए पदस्थापित हैं और उनके अधीन पांच प्रखंड आते हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी विभिन्न बाजारों और प्रतिष्ठानों में इसी तरह जांच अभियान जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे ग्राहकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न करें और एक्सपायरी अथवा खराब खाद्य सामग्री की बिक्री से पूरी तरह बचें।1
- गढ़वा सोनपुरवा के एक सरकारी स्कूल में 3 से 4 फिट घुसा बाढ़ का पानी गढ़वा के सोनपुरवा स्थित एक सरकारी स्कूल में बाढ़ का पानी करीब 3 से 4 फीट तक घुस गया है। स्कूल परिसर पूरी तरह जलमग्न होने से पढ़ाई और बच्चों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है। हालात देखकर स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।1
- *"ऑपरेशन शुद्धि" के तहत थाना पिपरी पुलिस द्वारा 01 अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार कर, डीसीएम वाहन में 4077.36 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामदगी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र श्री अनिल कुमार की बाइट।👆* *"ऑपरेशन शुद्धि" के तहत थाना पिपरी पुलिस द्वारा 01 अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार कर, डीसीएम वाहन में 4077.36 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामदगी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र श्री अनिल कुमार की बाइट।👆*1
- गढ़वा का बाढ़ में बस स्टैंड डूब गया लेकिन बगल में V-Mart नहीं डूबा क्यों पूछता है गढ़वा गढ़वा में आई बाढ़ ने बस स्टैंड को पूरी तरह पानी में डुबो दिया, लेकिन बगल में मौजूद V-Mart पानी से अछूता नजर आया। आखिर ऐसा क्या कारण है कि एक तरफ जलभराव का कहर और दूसरी तरफ V-Mart सुरक्षित? इस सवाल का जवाब पूछता है गढ़वा।1
- Home Shifting With Packing Loading Unloading As Well As Transportation1
- 🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र ⚠️ डेंजर जोन में सोनभद्र, प्रशासन अलर्ट! CWC रिपोर्ट में सोनभद्र ऑरेंज लेवल में। रिहंद बांध के 5 गेट खुले, 55 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा, टरबाइन से भी 17,960 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज। नेवारी और निगाही गांवों को ज्यादा प्रभावित बताया गया। पुलिस व प्रशासन माइक-साउंड से ग्रामीणों को सतर्क कर रहे हैं। ग्रामीण नदी व निचले इलाकों से दूर रहें। #Sonbhadra #RihandDam #FloodAlert #BreakingNews1
- 🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र किराए के मकान में युवक का शव फंदे से लटका मिला दुद्धी के बीडर गांव में 27 वर्षीय धीरज कुमार उर्फ बच्चा का शव किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पत्नी राखी के त्योहार पर मायके गई थी। आत्महत्या की आशंका, मौत के कारणों की जांच जारी। #Sonbhadra #Duddhi #BreakingNews1