logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Home Shifting With Packing Loading Unloading As Well As Transportation

8 hrs ago
user_Bhaiya Ji Packers And Movers
Bhaiya Ji Packers And Movers
Transportation service रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

Home Shifting With Packing Loading Unloading As Well As Transportation

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चंदौली-मिर्जापुर का रास्ता ठप, तेज बहाव के कारण वाहनों का पहिया थमा, पुलिस तैनात चंदौली (यूपी) चकिया शिकरगंज क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण अमरा दक्षिणी गांव के पास गड़ई नदी उफान पर आ गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से चकिया-अहिरौरा मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है, जो चंदौली और मिर्जापुर को जोड़ता है। तेज बहाव के चलते बड़े और छोटे वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। गड़ई नदी चंदौली और मिर्जापुर जिले की सीमा पर है। यह दोनों जिलों के लोगों के लिए आवागमन का मुख्य रास्ता है। बारिश के बाद नदी में अचानक तेज बहाव आने से मार्ग पर खतरा बढ़ गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने मौके पर जवान तैनात किए हैं, ताकि कोई भी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने की कोशिश न करे। इस समस्या के पीछे वर्षों से बन रहे ओवरब्रिज का अधूरा निर्माण एक बड़ा कारण है। अगर यह ओवरब्रिज समय पर बन जाता, तो बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने पर चंदौली-मिर्जापुर के बीच आवागमन बंद नहीं होता। अधूरे निर्माण की वजह से हर साल बारिश के मौसम में लोगों को ऐसी ही परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज का काम लंबे समय से चल रहा है, लेकिन यह पूरा नहीं हो रहा। बारिश में नदी का पानी बढ़ते ही रास्ता बंद हो जाता है, जिससे नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, मरीजों और जरूरी काम से आने-जाने वालों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। गड़ई नदी का जलस्तर बढ़ने पर आवागमन रोकना सुरक्षा के लिए जरूरी है। लेकिन, वर्षों से बन रहे ओवरब्रिज का अधूरा रहना जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बारिश में यही समस्या आती है, फिर भी अधिकारी और निर्माण एजेंसी स्थायी समाधान को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि ओवरब्रिज का निर्माण जल्द पूरा किया जाए। साथ ही, नदी के रास्ते पर स्थायी और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था की जाए।
    2
    चंदौली-मिर्जापुर का रास्ता ठप, तेज बहाव के कारण वाहनों का पहिया थमा, पुलिस तैनात
चंदौली (यूपी) चकिया 
शिकरगंज क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण अमरा दक्षिणी गांव के पास गड़ई नदी उफान पर आ गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से चकिया-अहिरौरा मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है, जो चंदौली और मिर्जापुर को जोड़ता है। तेज बहाव के चलते बड़े और छोटे वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है।
गड़ई नदी चंदौली और मिर्जापुर जिले की सीमा पर है। यह दोनों जिलों के लोगों के लिए आवागमन का मुख्य रास्ता है। बारिश के बाद नदी में अचानक तेज बहाव आने से मार्ग पर खतरा बढ़ गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने मौके पर जवान तैनात किए हैं, ताकि कोई भी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने की कोशिश न करे।
इस समस्या के पीछे वर्षों से बन रहे ओवरब्रिज का अधूरा निर्माण एक बड़ा कारण है। अगर यह ओवरब्रिज समय पर बन जाता, तो बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने पर चंदौली-मिर्जापुर के बीच आवागमन बंद नहीं होता। अधूरे निर्माण की वजह से हर साल बारिश के मौसम में लोगों को ऐसी ही परेशानी झेलनी पड़ती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज का काम लंबे समय से चल रहा है, लेकिन यह पूरा नहीं हो रहा। बारिश में नदी का पानी बढ़ते ही रास्ता बंद हो जाता है, जिससे नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, मरीजों और जरूरी काम से आने-जाने वालों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं।
गड़ई नदी का जलस्तर बढ़ने पर आवागमन रोकना सुरक्षा के लिए जरूरी है। लेकिन, वर्षों से बन रहे ओवरब्रिज का अधूरा रहना जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बारिश में यही समस्या आती है, फिर भी अधिकारी और निर्माण एजेंसी स्थायी समाधान को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं।
लोगों ने मांग की है कि ओवरब्रिज का निर्माण जल्द पूरा किया जाए। साथ ही, नदी के रास्ते पर स्थायी और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था की जाए।
    user_Raj india news
    Raj india news
    News Anchor चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • PDA जन चौपाल में आरक्षण और 2027 चुनाव को लेकर सपा नेताओं ने भरी हुंकार चन्दौली जनपद के चकिया। सोनहुल स्थित एक निजी लॉन में समाजवादी पार्टी की ओर से PDA जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सपा नेता महेंद्र राव ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर और विशिष्ट अतिथि सपा प्रदेश सचिव लालता प्रसाद बियार रहे। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर, सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व विधायक एडवोकेट जितेंद्र कुमार, पूर्व विधायक पूनम सोनकर, मुस्ताक अहमद खां, सीपी नारायण खरवार व टोनी खरवार समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। वक्ताओं ने राजभर और बियार समाज समेत पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक वर्गों के आरक्षण और अधिकारों को लेकर विचार रखे। सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर आरक्षण विरोधी होने का आरोप लगाते हुए PDA वर्गों को एकजुट होने का आह्वान किया। सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि भाजपा सरकार दलितों को उनका हक नहीं देना चाहती। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं के खाते में हर वर्ष 40 हजार रुपये देने की योजना लागू की जाएगी। पूर्व विधायक एडवोकेट जितेंद्र कुमार ने PDA के तहत लोगों से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया। वहीं सपा नेता महेंद्र राव ने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों का विकास समाजवादी पार्टी की सरकार में ही संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 में सपा की सरकार बनाने के लिए जुटने की अपील की। रिपोर्ट : अंकित सैनी जनपद :चन्दौली मो :6388209336 बाइट महेन्द्र राव सपा नेता बाइट :पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर बाइट :सपा सांसद छोटेलाल खरवार
    4
    PDA जन चौपाल में आरक्षण और 2027 चुनाव को लेकर सपा नेताओं ने भरी हुंकार
 चन्दौली जनपद के चकिया। सोनहुल स्थित एक निजी लॉन में  समाजवादी पार्टी की ओर से PDA जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सपा नेता महेंद्र राव ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर और विशिष्ट अतिथि सपा प्रदेश सचिव लालता प्रसाद बियार रहे। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर, सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व विधायक एडवोकेट जितेंद्र कुमार, पूर्व विधायक पूनम सोनकर, मुस्ताक अहमद खां, सीपी नारायण खरवार व टोनी खरवार समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। वक्ताओं ने राजभर और बियार समाज समेत पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक वर्गों के आरक्षण और अधिकारों को लेकर विचार रखे। सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर आरक्षण विरोधी होने का आरोप लगाते हुए PDA वर्गों को एकजुट होने का आह्वान किया।
सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि भाजपा सरकार दलितों को उनका हक नहीं देना चाहती। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं के खाते में हर वर्ष 40 हजार रुपये देने की योजना लागू की जाएगी।
पूर्व विधायक एडवोकेट जितेंद्र कुमार ने PDA के तहत लोगों से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया। वहीं सपा नेता महेंद्र राव ने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों का विकास समाजवादी पार्टी की सरकार में ही संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 में सपा की सरकार बनाने के लिए जुटने की अपील की।

रिपोर्ट : अंकित सैनी 
जनपद :चन्दौली 
मो :6388209336
बाइट महेन्द्र राव सपा नेता 
बाइट :पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर 
बाइट :सपा सांसद छोटेलाल खरवार
    user_अंकित सैनी
    अंकित सैनी
    Local News Reporter चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कैमूर की पहाड़ी नदियां उफान पर,करकटगढ़-तेल्हारकुंड-बंशी खोह में बढ़ा जलस्तर
    1
    कैमूर की पहाड़ी नदियां उफान पर,करकटगढ़-तेल्हारकुंड-बंशी खोह में बढ़ा जलस्तर
    user_गांव से शहर न्यूज( krishna kumar keshari)
    गांव से शहर न्यूज( krishna kumar keshari)
    Chainpur, Kaimur (Bhabua)•
    3 hrs ago
  • थाना : शक्तिनगर* *जनपद : सोनभद्र* *दिनांक : 02.09.2026* *🔴 थाना शक्तिनगर पुलिस की बड़ी सफलता* *🔹 36 घंटे के अंदर बोलेरो वाहन चोरी की घटना का सफल अनावरण* * *🔹 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार* *🔹 चोरी की बोलेरो, चोरी की मोटरसाइकिल एवं बोलेरो की नंबर प्लेट बरामद* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के कुशल निर्देशन में चोरी की घटना का सफल अनावरण करने व संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान तथा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर श्री सत्येंद्र राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा *बोलेरो वाहन चोरी की घटना का 36 घंटे के अंदर* सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे एवं निशानदेही से चोरी की बोलेरो गाड़ी, एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल तथा बोलेरो वाहन की नंबर प्लेट बरामद की गई। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 31.08.2026 को वादी विकास पाण्डेय पुत्र राम निवाज पाण्डेय, हाल पता–बारब्रिक प्रोजेक्ट लिमिटेड, एनटीपीसी शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र द्वारा थाना शक्तिनगर पर लिखित तहरीर दी गई कि कम्पनी के नाम से पंजीकृत बोलेरो वाहन संख्या JH01CE0558 को दिनांक 25.08.2026 की रात्रि करीब 10:00 बजे एनटीपीसी शक्तिनगर स्थित बीएचईएल गेट से करीब 50 मीटर अंदर डीएम प्लांट के पास खड़ा किया गया था। दिनांक 26.08.2026 को प्रातः करीब 08:30 बजे वाहन उक्त स्थान पर मौजूद नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई पता नहीं चल सका। प्राप्त तहरीर के आधार पर *थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0-163/2026, धारा-303(2) बीएनएस* बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया। घटना के शीघ्र अनावरण एवं चोरी गए वाहन की बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर द्वारा पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। *कृत कार्यवाही-* पुलिस टीम द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों एवं सुरागरसी-पतारसी के आधार पर घटना का सफल अनावरण करते हुए *अभियुक्त अम्बिकेश्वर प्रसाद दुबे* को दिनांक 01.09.2026 को समय करीब 22:03 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही एवं कब्जे से चोरी की बोलेरो वाहन, एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल तथा बोलेरो वाहन की नंबर प्लेट बरामद की गई। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों एवं बरामदगी के आधार पर *धारा-317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी* की गई। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्त-* अम्बिकेश्वर प्रसाद दुबे पुत्र गीता प्रसाद, निवासी ग्राम भुड़कुड़ राजमिलान, थाना माड़ा, जनपद सिंगरौली, मध्य प्रदेश। *बरामदगी-* * 01 अदद बोलेरो वाहन संख्या JH01CE0558। * 01 अदद हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल संख्या MP66 MF 1040। * 01 अदद बोलेरो वाहन की नंबर प्लेट संख्या JH01CE0558। *गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम* 1. प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र – पर्यवेक्षण। 2. उ0नि0 रंजीत कुमार, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र – विवेचक। 3. उ0नि0 दिनेश गौतम, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र। 4. हे0का0 दिनेश गौतम, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र। 5. का0 अमृतलाल, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
    2
    थाना : शक्तिनगर*
*जनपद : सोनभद्र*
*दिनांक : 02.09.2026*

*🔴 थाना शक्तिनगर पुलिस की बड़ी सफलता*
*🔹 36 घंटे के अंदर बोलेरो वाहन चोरी की घटना का सफल अनावरण*
*
*🔹 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔹 चोरी की बोलेरो, चोरी की मोटरसाइकिल एवं बोलेरो की नंबर प्लेट बरामद*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के कुशल निर्देशन में चोरी की घटना का सफल अनावरण करने व संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान तथा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर श्री सत्येंद्र राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा *बोलेरो वाहन चोरी की घटना का 36 घंटे के अंदर* सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे एवं निशानदेही से चोरी की बोलेरो गाड़ी, एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल तथा बोलेरो वाहन की नंबर प्लेट बरामद की गई।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 31.08.2026 को वादी विकास पाण्डेय पुत्र राम निवाज पाण्डेय, हाल पता–बारब्रिक प्रोजेक्ट लिमिटेड, एनटीपीसी शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र द्वारा थाना शक्तिनगर पर लिखित तहरीर दी गई कि कम्पनी के नाम से पंजीकृत बोलेरो वाहन संख्या JH01CE0558 को दिनांक 25.08.2026 की रात्रि करीब 10:00 बजे एनटीपीसी शक्तिनगर स्थित बीएचईएल गेट से करीब 50 मीटर अंदर डीएम प्लांट के पास खड़ा किया गया था। दिनांक 26.08.2026 को प्रातः करीब 08:30 बजे वाहन उक्त स्थान पर मौजूद नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई पता नहीं चल सका।
प्राप्त तहरीर के आधार पर *थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0-163/2026, धारा-303(2) बीएनएस* बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया। घटना के शीघ्र अनावरण एवं चोरी गए वाहन की बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर द्वारा पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
*कृत कार्यवाही-*
पुलिस टीम द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों एवं सुरागरसी-पतारसी के आधार पर घटना का सफल अनावरण करते हुए *अभियुक्त अम्बिकेश्वर प्रसाद दुबे* को दिनांक 01.09.2026 को समय करीब 22:03 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही एवं कब्जे से चोरी की बोलेरो वाहन, एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल तथा बोलेरो वाहन की नंबर प्लेट बरामद की गई। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों एवं बरामदगी के आधार पर *धारा-317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी* की गई। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
अम्बिकेश्वर प्रसाद दुबे पुत्र गीता प्रसाद, निवासी ग्राम भुड़कुड़ राजमिलान, थाना माड़ा, जनपद सिंगरौली, मध्य प्रदेश।
*बरामदगी-*
* 01 अदद बोलेरो वाहन संख्या JH01CE0558।
* 01 अदद हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल संख्या MP66 MF 1040।
* 01 अदद बोलेरो वाहन की नंबर प्लेट संख्या JH01CE0558।
*गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र – पर्यवेक्षण।
2. उ0नि0 रंजीत कुमार, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र – विवेचक।
3. उ0नि0 दिनेश गौतम, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 दिनेश गौतम, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
5. का0 अमृतलाल, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
    user_Chandrika prasad ji
    Chandrika prasad ji
    Photographer दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • श्री राम जानकी मंदिर अम्बोर बाराबंकी मंदिर पर बृहद वृक्षारोपण महंत श्री अंकित दास जी महाराज के करकमलों द्वारा एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत सभी शिष्यों ने भी स्वच्छता अभियान में भाग लिया आइए देखते हैं यहां की कुछ झलकियां वीडियो शेयर जरूर करें
    1
    श्री राम जानकी मंदिर अम्बोर बाराबंकी मंदिर पर बृहद वृक्षारोपण महंत श्री अंकित दास जी महाराज के करकमलों द्वारा एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत सभी शिष्यों ने भी स्वच्छता अभियान में भाग लिया आइए देखते हैं यहां की कुछ झलकियां वीडियो शेयर जरूर करें
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    Dudhi, Sonbhadra•
    9 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र मारकुंडी घाटी में पिकनिक मनाने पहुंचे युवक की हादसे में मौत झरने के पास पहाड़ी से उतरते समय पैर फिसलने से सूबेदार यादव उर्फ मुन्ना नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गए। साथी उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों और साथियों में कोहराम, वहीं झरनों-पहाड़ियों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े। 📍 चोपन थाना क्षेत्र, मारकुंडी #Sonbhadra #Chopan #Markundi #BreakingNews
    1
    🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र
मारकुंडी घाटी में पिकनिक मनाने पहुंचे युवक की हादसे में मौत
झरने के पास पहाड़ी से उतरते समय पैर फिसलने से सूबेदार यादव उर्फ मुन्ना नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गए। साथी उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद परिजनों और साथियों में कोहराम, वहीं झरनों-पहाड़ियों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े।
📍 चोपन थाना क्षेत्र, मारकुंडी
#Sonbhadra #Chopan #Markundi #BreakingNews
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सोनभद्र: दुद्धी के जोरूखाड़ में मालिया नदी का पुल टूट कर धंसा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, स्कूली बच्चों ओर ग्रामीण की जान जोखिम में सोनभद्र: दुद्धी के जोरूखाड़ में मालिया नदी का पुल टूट कर धंसा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, स्कूली बच्चों ओर ग्रामीण की जान जोखिम में
    1
    सोनभद्र: दुद्धी के जोरूखाड़ में मालिया नदी का पुल टूट कर धंसा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, स्कूली बच्चों ओर ग्रामीण की जान जोखिम में

सोनभद्र: दुद्धी के जोरूखाड़ में मालिया नदी का पुल टूट कर धंसा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, स्कूली बच्चों ओर ग्रामीण की जान जोखिम में
    user_Nitesh Kumar
    Nitesh Kumar
    Mandi Agent Mahuli•
    10 hrs ago
  • जम्मू-कश्मीर के पहाडी में स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर पैदल यात्रा लाईव मां वैष्णो देवी मंदिर पैदल यात्रा लाईव
    4
    जम्मू-कश्मीर के पहाडी में स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर पैदल यात्रा लाईव 
मां वैष्णो देवी मंदिर पैदल यात्रा लाईव
    user_Jitendr Prshad
    Jitendr Prshad
    Court reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • किराए के मकान में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव ,पुलिस जांच में जुटी दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव के निवासी धीरज कुमार उर्फ बच्चा(27) का आज सुबह लगभग 9 बजे अपने ही किराए के मकान में लटकता शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई । गांव के लोगों के अनुसार धीरज अपने घर से करीब 50 मीटर दूर लगभग 6 साल से किराए के मकान में रहता था। बताया गया है कि घटना की जानकारी तब हुई जब उसका एक चालक साथी सुबह उसी के गांव मार्ग से गुजर रहा था और मित्र से मिलने उसके मकान के पास गया। दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसने अंदर झाँका तो धीरज को मकान के अंदर लकड़ी के बरेड में साड़ी के फंदे से लटका हुआ देखा।घटना की जानकारी पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। घटना स्थल पर पुलिस और गांव के कार्यवाह प्रधान श्रवण कुमार भी पहुंचे।लोगों की मदद से युवक को इलाज के लिए सीएचसी दुद्धी लाया गया, जहाँ चिकित्सक डॉ. सुनील ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि धीरज तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और पेशे से ड्राइवर था। पारिवारिक उलझनों के कारण वह पिछले कुछ समय से किराए के मकान में रह रहा था। उसकी शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी, लेकिन कोई संतान नहीं है। वह और उसकी पत्नी साथ रहते थे।पत्नी राखी के त्योहार के समय अपने मायके गई हुई थी और घटना की सूचना मिलते ही वह घर लौट आई।घटना से पत्नी का रो रोकर बुराहाल है वहीं परिजनों में शोक की लहर है । पुलिस ने कहा कि आत्महत्या की आशंका भी जताई जा रही है, पर घटनास्थल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही स्पष्ट निष्कर्ष बताए जाएंगे।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    4
    किराए के मकान में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव ,पुलिस जांच में जुटी
दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव के निवासी धीरज कुमार उर्फ बच्चा(27) का आज सुबह लगभग 9 बजे अपने ही किराए के मकान में लटकता शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई । गांव के लोगों के अनुसार धीरज अपने घर से करीब 50 मीटर दूर लगभग 6 साल से किराए के मकान में रहता था।
बताया गया है कि घटना की जानकारी तब हुई जब उसका एक चालक साथी सुबह उसी के गांव मार्ग से गुजर रहा था और मित्र से मिलने उसके मकान के पास गया। दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसने अंदर झाँका तो धीरज को मकान के अंदर लकड़ी के बरेड में साड़ी के फंदे से लटका हुआ देखा।घटना की जानकारी पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया।
घटना स्थल पर पुलिस और गांव के कार्यवाह प्रधान श्रवण कुमार भी पहुंचे।लोगों की मदद से युवक को इलाज के लिए सीएचसी दुद्धी लाया गया, जहाँ चिकित्सक डॉ. सुनील ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
परिजनों ने बताया कि धीरज तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और पेशे से ड्राइवर था। पारिवारिक उलझनों के कारण वह पिछले कुछ समय से किराए के मकान में रह रहा था। उसकी शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी, लेकिन कोई संतान नहीं है। वह और उसकी पत्नी साथ रहते थे।पत्नी राखी के त्योहार के समय अपने मायके गई हुई थी और घटना की सूचना मिलते ही वह घर लौट आई।घटना से पत्नी का रो रोकर बुराहाल है वहीं परिजनों में शोक की लहर है ।
पुलिस ने कहा कि आत्महत्या की आशंका भी जताई जा रही है, पर घटनास्थल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही स्पष्ट निष्कर्ष बताए जाएंगे।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.