चंदौली-मिर्जापुर का रास्ता ठप, तेज बहाव के कारण वाहनों का पहिया थमा, पुलिस तैनात चंदौली (यूपी) चकिया शिकरगंज क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण अमरा दक्षिणी गांव के पास गड़ई नदी उफान पर आ गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से चकिया-अहिरौरा मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है, जो चंदौली और मिर्जापुर को जोड़ता है। तेज बहाव के चलते बड़े और छोटे वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। गड़ई नदी चंदौली और मिर्जापुर जिले की सीमा पर है। यह दोनों जिलों के लोगों के लिए आवागमन का मुख्य रास्ता है। बारिश के बाद नदी में अचानक तेज बहाव आने से मार्ग पर खतरा बढ़ गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने मौके पर जवान तैनात किए हैं, ताकि कोई भी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने की कोशिश न करे। इस समस्या के पीछे वर्षों से बन रहे ओवरब्रिज का अधूरा निर्माण एक बड़ा कारण है। अगर यह ओवरब्रिज समय पर बन जाता, तो बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने पर चंदौली-मिर्जापुर के बीच आवागमन बंद नहीं होता। अधूरे निर्माण की वजह से हर साल बारिश के मौसम में लोगों को ऐसी ही परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज का काम लंबे समय से चल रहा है, लेकिन यह पूरा नहीं हो रहा। बारिश में नदी का पानी बढ़ते ही रास्ता बंद हो जाता है, जिससे नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, मरीजों और जरूरी काम से आने-जाने वालों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। गड़ई नदी का जलस्तर बढ़ने पर आवागमन रोकना सुरक्षा के लिए जरूरी है। लेकिन, वर्षों से बन रहे ओवरब्रिज का अधूरा रहना जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बारिश में यही समस्या आती है, फिर भी अधिकारी और निर्माण एजेंसी स्थायी समाधान को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि ओवरब्रिज का निर्माण जल्द पूरा किया जाए। साथ ही, नदी के रास्ते पर स्थायी और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था की जाए।
चंदौली-मिर्जापुर का रास्ता ठप, तेज बहाव के कारण वाहनों का पहिया थमा, पुलिस तैनात चंदौली (यूपी) चकिया शिकरगंज क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण अमरा दक्षिणी गांव के पास गड़ई नदी उफान पर आ गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से चकिया-अहिरौरा मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है, जो चंदौली और मिर्जापुर को जोड़ता है। तेज बहाव के चलते बड़े और छोटे वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। गड़ई नदी चंदौली और मिर्जापुर जिले की सीमा पर है। यह दोनों जिलों के लोगों के लिए आवागमन का मुख्य रास्ता है। बारिश के बाद नदी में अचानक तेज बहाव आने से मार्ग पर खतरा बढ़ गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने मौके पर जवान तैनात किए हैं, ताकि कोई भी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने की कोशिश न करे। इस समस्या के पीछे वर्षों से बन रहे ओवरब्रिज का अधूरा निर्माण एक बड़ा कारण है। अगर यह ओवरब्रिज समय पर बन
जाता, तो बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने पर चंदौली-मिर्जापुर के बीच आवागमन बंद नहीं होता। अधूरे निर्माण की वजह से हर साल बारिश के मौसम में लोगों को ऐसी ही परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज का काम लंबे समय से चल रहा है, लेकिन यह पूरा नहीं हो रहा। बारिश में नदी का पानी बढ़ते ही रास्ता बंद हो जाता है, जिससे नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, मरीजों और जरूरी काम से आने-जाने वालों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। गड़ई नदी का जलस्तर बढ़ने पर आवागमन रोकना सुरक्षा के लिए जरूरी है। लेकिन, वर्षों से बन रहे ओवरब्रिज का अधूरा रहना जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बारिश में यही समस्या आती है, फिर भी अधिकारी और निर्माण एजेंसी स्थायी समाधान को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि ओवरब्रिज का निर्माण जल्द पूरा किया जाए। साथ ही, नदी के रास्ते पर स्थायी और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था की जाए।
- उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नाग प्रतिमा चोरी का एक CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति मंदिर परिसर में पहुंचकर पहले शिवलिंग के पैर छूता नजर आता है और इसके बाद नाग प्रतिमा लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और प्रतिमा की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नाग प्रतिमा चोरी का एक CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति मंदिर परिसर में पहुंचकर पहले शिवलिंग के पैर छूता नजर आता है और इसके बाद नाग प्रतिमा लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और प्रतिमा की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।1
- कैमूर/बिहार, कैमूर में भीषण अगलगी: दो गरीब परिवारों की झोपड़ी जलकर राख, गाय बुरी तरह झुलसी; मुआवजे की गुहार कैमूर। कुदरा थाना क्षेत्र की खरहना पंचायत के अमिऔरा गांव स्थित वार्ड संख्या 14 में बुधवार को अचानक झोपड़ी में आग लगने से दो गरीब परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। देखते ही देखते आग ने झोपड़ी को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में झोपड़ी में बंधी एक गाय बुरी तरह झुलस गई। वहीं, भूसा समेत घरेलू उपयोग का अन्य सामान जलकर राख हो गया। वही मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि आग बलदेव सिंह और मुनर सिंह की झोपड़ी में लगी। आग की लपटें तेज होने के कारण ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक झोपड़ी और उसमें रखा काफी सामान जल चुका था। वही अगलगी में दोनों परिवारों को आर्थिक रूप से बड़ा नुकसान हुआ है। गरीब परिवारों के सामने अब रोजमर्रा की जरूरतों के साथ पशु के चारे की भी समस्या खड़ी हो गई है। आग में गाय के झुलसने से पशुपालकों की परेशानी और बढ़ गई है। वही पीड़ित बलदेव सिंह और मुनर सिंह ने प्रशासन से अगलगी से हुए नुकसान का आकलन कराकर तत्काल आर्थिक सहायता और नियमानुसार मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मौके का जायजा लेकर पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है।3
- दुर्गावती नदी उफनाई, अमरपुरा और बेलौड़ी के सिवान तक पहुंचा पानी मोहनिया कैंमूर:-लगातार बारिश और दुर्गावती जलाशय से पानी छोड़े जाने के बाद दुर्गावती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है.नदी के उफान के कारण मोहनिया ग्रामीण क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने लगी है। अमरपुरा और बेलौड़ी गांव के सिवान तक नदी का पानी पहुंच गया है,2
- किसान नेता होने के वजह से नहीं, ब्राह्मण होने के नाते मौजूदा बीजेपी सरकार मुझे प्रताड़ित कर रही.मणि चतुर्वेदी1
- कैमूर की पहाड़ियों से निकला पानी अब सासाराम शहर की गलियों और सड़कों में घुस गया है। पहाड़ियों पर हुई मूसलाधार बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं। पहाड़ी नदियां भी उफान पर हैं।1
- कलम की तेज धार से जलवानपुरा में जलभराव पर भड़के महापौर, बोले- सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, नाली पर पक्का अतिक्रमण हटाओ अयोध्या। नगर की सरकार आपके द्वार' अभियान के तहत बुधवार सुबह महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने हनुमानकुंड वार्ड में निरीक्षण किया। सुबह 7:30 बजे बिरला मंदिर के पीछे से शुरू हुआ निरीक्षण जलवानपुरा तक हंगामेदार रहा। साथ में नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार की पूरी टीम मौजूद रही। क्या-क्या मिला निरीक्षण में सीवर लीकेज पर फटकार माहेश्वरी कंफर्ट्स के पास सीवर लीकेज देख महापौर ने कड़ी नाराजगी जताई। सीवर लाइन बदलने, विस्तार करने और नालियों को सीवर से जोड़ने के निर्देश दिए। जलवानपुरा में गुस्सा जलवानपुरा पहुंचते ही कई जगह जलभराव देख महापौर का पारा चढ़ गया। तत्काल पंप चलाकर पानी निकासी के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने कूड़ा न उठने की शिकायत की तो सफाई नायक को मौके पर तलब कर नियमित सफाई का अल्टीमेटम दिया - "लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।" मुरारी धर्मशाला पर मौके पर सफाई मुरारी धर्मशाला के सामने नाली चोक होने से जलभराव था। महापौर वहीं रुक गए और टीम बुलाकर तत्काल नाली साफ करवाई। लोगों ने नाली ऊंची और गहरी करने की मांग की। महापौर ने नाली पर बने अवैध रैंप हटाने के लिए नोटिस जारी करने और जरूरत पर लोहे की जालीदार रैंप की छूट देने को कहा। अंबेडकर पार्क का जायजा पार्क में चल रहे निर्माण कार्य को देखा, एक और गेट लगाने और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन मार्ग पर जाम पर नाराजगी नो-वेंडिंग जोन में ठेले-खोमचे और ई-रिक्शा से जाम देख महापौर ने प्रवर्तन दल की 8-8 घंटे की ड्यूटी लगाने और पुलिस से समन्वय कर ई-रिक्शा को अनियंत्रित आने से रोकने के निर्देश दिए। कलम की टिप्पणी हर बार निरीक्षण, हर बार नाराजगी, हर बार निर्देश। जलवानपुरा में जलभराव, कूड़े का ढेर, चोक नाली - ये समस्या आज की नहीं है। सवाल है कि महापौर की नाराजगी के बाद कितने दिन तक सफाई रहेगी? क्या पंप आज के बाद भी चलेंगे या सिर्फ फोटो तक सीमित रहेंगे? नगर निगम को अभियान से ज्यादा स्थायी समाधान की जरूरत है। निरीक्षण में पार्षद प्रतिनिधि अभय श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव, महाप्रबंधक जलकर सौरभ श्रीवास्तव, मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश झा, सहायक अभियंता राजपति यादव मौजूद रहे।2
- चंदौली के सकलडीहा बाढ़ के पानी से एक दर्जन से अधिक गांव प्रभावित, हजारों बीघे धान की फसल बर्बाद हुई दोषियों को हो करवाई1
- कुदरा करमा गुमटी के पास पलटने से बची ट्रक 😱 | बड़ा हादसा होते-होते टला | Kaimur News कुदरा करमा गुमटी के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। 🚨 एक भारी ट्रक सड़क किनारे जाते-जाते पलटने से बच गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस वीडियो में देखिए घटना की पूरी तस्वीर और मौके का हाल। ऐसी घटनाओं से सड़क सुरक्षा और सावधानी की जरूरत साफ नजर आती है। 📍 स्थान: कुदरा–करमा गुमटी, कैमूर, बिहार वीडियो पसंद आए तो Like 👍 | Share ↗️ | Subscribe 🔔 जरूर करें। 🔥 Hashtags #Kudra #KudraNews #KarmaGumti #Kaimur #KaimurNews #BiharNews #TruckAccident #RoadAccident #TruckOverturned #RoadSafety #Bihar #AccidentNews #BreakingNews #ViralNews #TravelWithMital1
- थाना प्रभारी अनिल शर्मा का सख्त रुख, अवैध खनन में पांच पर केस1